सुवेंदु अधिकारी मुख्यमंत्री पद की दौड़ में सबसे आगे, आज विधायक दल की बैठक में होगा फैसला

कोलकाता | पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को मिली प्रचंड जीत के बाद राज्य के अगले मुख्यमंत्री को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। भाजपा विधायक दल की महत्वपूर्ण बैठक शुक्रवार को कोलकाता में आयोजित होगी, जिसमें मुख्यमंत्री के नाम पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा। बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी मौजूद रहेंगे।

Admissions Open | Contact : +91 9899613747

भाजपा सूत्रों के अनुसार, नवनिर्वाचित विधायकों की यह बैठक कोलकाता स्थित विश्व बांग्ला कन्वेंशन सेंटर में शाम चार बजे से शुरू होगी। इसी बैठक में विधायक दल के नेता का चयन किया जाएगा, जो पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री होंगे।
मुख्यमंत्री पद की दौड़ में नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी सबसे मजबूत दावेदार माने जा रहे हैं। सुवेंदु अधिकारी ने वर्ष 2021 के विधानसभा चुनाव में नंदीग्राम सीट पर ममता बनर्जी को हराया था। वहीं, इस बार के चुनाव में भी भवानीपुर सीट पर ममता बनर्जी को मात देकर भाजपा की जीत में अहम भूमिका निभाई है।

Book your slot today : +91 7250214782

नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह शनिवार, 9 मई को कविगुरु रविंद्रनाथ टैगोर की जयंती के अवसर पर आयोजित किया जाएगा। यह कार्यक्रम कोलकाता के ऐतिहासिक ब्रिगेड परेड ग्राउंड में सुबह 11 बजे से शुरू होगा।

Book your slot today : +91 7250214782

शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा शासित राज्यों के करीब 20 मुख्यमंत्री, कई केंद्रीय मंत्री और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के शामिल होने की संभावना है।

By maskal.news

You May Also Like