महंगाई और केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ चाईबासा में झामुमो का धरना-प्रदर्शन

चाईबासा | केंद्र सरकार की नीतियों और लगातार बढ़ती महंगाई के विरोध में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने गुरुवार को चाईबासा में धरना-प्रदर्शन किया। पुराना उपायुक्त कार्यालय के समक्ष आयोजित इस धरना का नेतृत्व जिलाध्यक्ष सोनाराम देवगम ने किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और उसे जनविरोधी बताया।

Admissions Open | Contact : +91 9899613747

धरना को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि केंद्र सरकार की गलत आर्थिक नीतियों के कारण महंगाई लगातार बढ़ रही है, जिससे आम जनता का जीवन प्रभावित हो रहा है। पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस के दाम लगातार बढ़ने से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। वहीं खाद्य पदार्थों और रोजमर्रा की आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि ने आम परिवारों का बजट पूरी तरह बिगाड़ दिया है।

Book your slot today : +91 7250214782

वक्ताओं ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट आने के बावजूद देश में ईंधन के दाम कम नहीं किए जा रहे हैं। सब्जियों, दालों और खाद्य तेलों की बढ़ती कीमतों ने आम उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त बोझ डाल दिया है। परिवहन खर्च बढ़ने से हर वस्तु महंगी हो गई है, जिसका सीधा असर आम जनता पर पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि छोटे दुकानदार और व्यवसायी भी बिक्री में गिरावट और घटते मुनाफे के कारण आर्थिक संकट का सामना कर रहे हैं।

Book your slot today : +91 7250214782

धरना-प्रदर्शन में जिला सचिव राहुल आदित्य, प्रवक्ता बुधराम लागुरी, जिला परिषद अध्यक्ष लक्ष्मी सुरेन, केशर परवेज, राजाराम गुप्ता सहित बड़ी संख्या में झामुमो कार्यकर्ता उपस्थित थे।

By maskal.news

You May Also Like