UPSC सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2026 का परिणाम घोषित, 13,343 अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा के लिए चयनित

UPSC सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2026 का परिणाम घोषित, 13,343 अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा के लिए चयनित

नई दिल्ली | संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सोमवार को सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा (Prelims) 2026 का परिणाम घोषित कर दिया। इस परीक्षा में कुल 13,343 अभ्यर्थियों ने सफलता प्राप्त करते हुए सिविल सेवा (मुख्य) परीक्षा 2026 के लिए क्वालीफाई किया है।

Contact no :- +91 9241456784

आयोग द्वारा जारी बयान के अनुसार, इस वर्ष सिविल सेवा परीक्षा 2026 के लिए अधिसूचित 1,016 रिक्तियों के मुकाबले 13,343 उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है। प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 24 मई 2026 को देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर किया गया था।

Contact no :- +91 9798542970

तुलनात्मक रूप से देखें तो पिछले वर्ष सिविल सेवा परीक्षा 2025 के लिए अधिसूचित 1,087 रिक्तियों के मुकाबले 14,161 अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए चयनित किया गया था।


4व्हीलर कार बुक करने के लिए -+91 8002626576

गौरतलब है कि UPSC द्वारा हर वर्ष सिविल सेवा परीक्षा का आयोजन तीन चरणों—प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार (पर्सनैलिटी टेस्ट)—में किया जाता है।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

इन चरणों के माध्यम से भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS), भारतीय विदेश सेवा (IFS), भारतीय पुलिस सेवा (IPS) सहित विभिन्न केंद्रीय सेवाओं के लिए अधिकारियों का चयन किया जाता है।

Book your slot today : +91 7250214782

मुख्य परीक्षा के लिए चयनित अभ्यर्थी अब अगले चरण की तैयारी में जुटेंगे, जिसके आधार पर अंतिम मेरिट सूची तैयार की जाएगी।

Book your slot today : +91 7250214782
विद्यालय से बाहर 74 दिव्यांग बच्चों के नामांकन के लिए चलेगा विशेष अभियान, 15 दिनों में बनेंगे दिव्यांगता प्रमाण पत्र

विद्यालय से बाहर 74 दिव्यांग बच्चों के नामांकन के लिए चलेगा विशेष अभियान, 15 दिनों में बनेंगे दिव्यांगता प्रमाण पत्र

चाईबासा |  पश्चिमी सिंहभूम के उपायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में सोमवार को समाहरणालय सभागार में विद्यालय से बाहर रह रहे दिव्यांग बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी (सदर), क्षेत्रीय शिक्षा पदाधिकारी, सहायक कार्यक्रम पदाधिकारी सहित विभिन्न विभागों के संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।


Contact no :- +91 9241456784

बैठक के दौरान उपायुक्त ने जिले में विद्यालय से बाहर रह रहे दिव्यांग बच्चों की स्थिति की विस्तृत समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक दिव्यांग बच्चे को शिक्षा का अधिकार सुनिश्चित करना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है तथा कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे, इसके लिए सभी विभागों को समन्वित रूप से कार्य करना होगा।


Contact no :- +91 9798542970

उपायुक्त ने निर्देश दिया कि 15 जून से 24 जून 2026 तक विशेष नामांकन अभियान चलाकर विद्यालय से बाहर रह रहे 74 चिन्हित दिव्यांग बच्चों का तत्काल विद्यालयों में नामांकन सुनिश्चित किया जाए। अभियान के सफल संचालन के लिए रिसोर्स टीचरों और थैरेपिस्टों को विशेष जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्हें प्रत्येक चिन्हित बच्चे के परिवार से संपर्क स्थापित कर नामांकन प्रक्रिया पूर्ण कराने का निर्देश दिया गया।

4व्हीलर कार बुक करने के लिए -+91 8002626576

बैठक में बताया गया कि जिले में यू-डाइस (UDISE) पोर्टल पर लगभग 2,800 दिव्यांग विद्यार्थी निबंधित हैं, जिनमें से 1,892 विद्यार्थियों के पास दिव्यांगता प्रमाण पत्र उपलब्ध नहीं है। इस पर उपायुक्त ने सभी पात्र विद्यार्थियों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने तथा उनकी शैक्षणिक आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए अगले 15 दिनों के भीतर विशेष शिविर आयोजित कर दिव्यांगता प्रमाण पत्र उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

इस कार्य के लिए सहायक कार्यक्रम पदाधिकारी सुभाष हेंब्रम को नोडल पदाधिकारी नामित किया गया है। उपायुक्त ने स्वास्थ्य विभाग एवं शिक्षा विभाग को आपसी समन्वय स्थापित कर शिविरों का आयोजन करने तथा निर्धारित समय-सीमा के भीतर कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।

Book your slot today : +91 7250214782

उपायुक्त ने कहा कि दिव्यांग बच्चों के लिए शिक्षा और आवश्यक प्रमाणिक दस्तावेजों की उपलब्धता उनके समग्र विकास एवं सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को अभियान की नियमित मॉनिटरिंग करने तथा प्रगति प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का भी निर्देश दिया।

Book your slot today : +91 7250214782

बैठक में दिव्यांग बच्चों के नामांकन, दिव्यांगता प्रमाण पत्र निर्गमन तथा समावेशी शिक्षा से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही निर्धारित लक्ष्यों की समयबद्ध प्राप्ति के लिए आवश्यक रणनीति भी तैयार की गई।

मुरुप गांव में रोजो संक्रांति पर पारंपरिक छऊ नृत्य महोत्सव का भव्य आयोजन

मुरुप गांव में रोजो संक्रांति पर पारंपरिक छऊ नृत्य महोत्सव का भव्य आयोजन

सरायकेला | सरायकेला प्रखंड के मुरुप गांव में रोजो संक्रांति के अवसर पर पारंपरिक छऊ नृत्य महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी आयोजित महोत्सव में कलाकारों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया और सभी का दिल जीत लिया।

Contact no :- +91 9241456784

महोत्सव में मुरुप एवं घोड़ालांग छऊ नृत्य दल के चयनित कलाकारों ने अपनी उत्कृष्ट कला का प्रदर्शन किया। मुरुप छऊ नृत्य दल का नेतृत्व छऊ गुरु लालमोहन महतो ने किया, जबकि घोड़ालांग छऊ नृत्य दल का नेतृत्व जगदीश महतो ने संभाला।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुरुप छऊ नृत्य दल द्वारा गणेश वंदना की प्रस्तुति से हुआ।

Contact no :- +91 9798542970

इसके पश्चात कलाकारों ने भगवान गणेश, भगवान शिव, मां दुर्गा सहित विभिन्न पौराणिक पात्रों के साथ-साथ बाघ, भालू, हिरण, हाथी और घोड़े जैसे पशु-पक्षियों के आकर्षक मुखौटे धारण कर पारंपरिक छऊ नृत्य प्रस्तुत किया। ढोल-नगाड़ों की गूंज और कलाकारों की भावपूर्ण प्रस्तुतियों ने पूरे वातावरण को भक्तिमय एवं उत्साहपूर्ण बना दिया।

4व्हीलर कार बुक करने के लिए -+91 8002626576

महोत्सव का समापन घोड़ालांग छऊ नृत्य दल द्वारा प्रस्तुत प्रसिद्ध ‘गयासुर पाषाण’ नृत्य से हुआ, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

छऊ नृत्य महोत्सव का आनंद लेने के लिए मुरुप समेत आसपास के दर्जनों गांवों से बड़ी संख्या में ग्रामीण, कला प्रेमी एवं दर्शक पहुंचे। रातभर चले इस सांस्कृतिक आयोजन में लोगों ने सरायकेला की समृद्ध छऊ परंपरा और लोक संस्कृति का भरपूर आनंद उठाया।

Book your slot today : +91 7250214782

इस अवसर पर छऊ गुरु लालमोहन महतो, ग्राम प्रधान जीतमोहन महतो, मणी प्रधान, लखी प्रमाणिक, भैरब प्रधान, जगदीश प्रधान, फुलचंद प्रमाणिक, दिलमोहन महतो, दामोदर प्रमाणिक, दिनेश हो, जगत किशोर प्रधान, रमण प्रधान, हेमसागर प्रधान, साधु चरण महतो सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Book your slot today : +91 7250214782
नलिता गांव में रोजो पर्व पर छऊ नृत्य एवं मेले का भव्य आयोजन

नलिता गांव में रोजो पर्व पर छऊ नृत्य एवं मेले का भव्य आयोजन

चक्रधरपुर | प्रखंड के नलिता पंचायत अंतर्गत नलिता गांव में रोजो पर्व के अवसर पर पारंपरिक छऊ नृत्य एवं मेले का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ. विजय सिंह गागराई मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

Contact no :- +91 9241456784

कार्यक्रम के दौरान कलाकारों ने रामायण, महाभारत एवं अन्य पौराणिक कथाओं पर आधारित मनमोहक छऊ नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। वहीं मेले में विभिन्न प्रकार की दुकानों एवं मनोरंजन के साधनों ने भी लोगों को आकर्षित किया, जिसका ग्रामीणों ने जमकर आनंद उठाया।

Contact no :- +91 9798542970

अपने संबोधन में डॉ. विजय सिंह गागराई ने कहा कि छऊ नृत्य हमारी सांस्कृतिक पहचान और पूर्वजों की अमूल्य धरोहर है। उन्होंने युवाओं से अपनी संस्कृति, भाषा और परंपराओं से जुड़ने तथा लोककलाओं के संरक्षण एवं संवर्धन में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

4व्हीलर कार बुक करने के लिए -+91 8002626576

उन्होंने आयोजन समिति को सफल आयोजन के लिए बधाई देते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक जागरूकता को बढ़ावा देते हैं।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

कार्यक्रम की अध्यक्षता आदे मुंडा ने की। आयोजन को सफल बनाने में सचिव गुलाब सिंह कुम्हार सहित कई ग्रामीणों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Book your slot today : +91 7250214782

इस अवसर पर हजारों की संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे और देर रात तक चले छऊ नृत्य एवं मेले का आनंद उठाया। कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

Book your slot today : +91 7250214782
आंगनबाड़ी केंद्रों में बाल भोज-सह-जन्मोत्सव कार्यक्रम का आयोजन, उपायुक्त ने बच्चों संग मनाया जन्मदिन

आंगनबाड़ी केंद्रों में बाल भोज-सह-जन्मोत्सव कार्यक्रम का आयोजन, उपायुक्त ने बच्चों संग मनाया जन्मदिन

चाईबासा | बच्चों के सर्वांगीण विकास, मानसिक एवं सामाजिक सशक्तिकरण तथा आंगनबाड़ी केंद्रों में आनंददायी शिक्षण वातावरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पश्चिमी सिंहभूम जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में बाल भोज-सह-जन्मोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

Contact no :- +91 9241456784

सदर परियोजना अंतर्गत नरसंडा एवं तोड़ांगबासा आंगनबाड़ी केंद्रों में आयोजित विशेष कार्यक्रम में उपायुक्त श्री मनीष कुमार ने सहभागिता कर बच्चों के साथ जन्मोत्सव मनाया। इस दौरान जून माह में जन्मदिन वाले सभी बच्चों का सामूहिक रूप से केक काटकर जन्मदिन मनाया गया। बच्चों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

Contact no :- +91 9798542970

कार्यक्रम में बच्चों को विशेष एवं पौष्टिक भोजन भी परोसा गया, जिसमें उनकी पोषण आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए विविध प्रकार के खाद्य पदार्थ शामिल थे। इस अनूठी पहल से बच्चों में उत्साह, खुशी और आत्मीयता का वातावरण देखने को मिला।

4व्हीलर कार बुक करने के लिए -+91 8002626576

इसी अवसर पर राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के तहत सभी बच्चों को कृमिनाशक दवा का सेवन भी कराया गया।
उपायुक्त श्री मनीष कुमार ने कहा कि प्रत्येक बच्चे को समान अवसर, सम्मान और प्रोत्साहन मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र केवल पोषण और प्रारंभिक शिक्षा के केंद्र नहीं हैं, बल्कि ये बच्चों के व्यक्तित्व विकास, सामाजिक व्यवहार और आत्मविश्वास निर्माण के महत्वपूर्ण माध्यम भी हैं।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

उन्होंने कहा कि ऐसे जन्मोत्सव कार्यक्रम बच्चों में अपनत्व की भावना विकसित करते हैं और उन्हें आंगनबाड़ी केंद्रों से भावनात्मक रूप से जोड़ते हैं। जिला प्रशासन यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है कि प्रत्येक बच्चा स्वस्थ, शिक्षित और खुशहाल वातावरण में विकसित हो सके।

Book your slot today : +91 7250214782

उन्होंने अभिभावकों से बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य जांच और नियमित उपस्थिति पर विशेष ध्यान देने की अपील की।
कार्यक्रम के दौरान बच्चों के स्वास्थ्य, पोषण एवं स्वच्छता से संबंधित विभिन्न पहलुओं पर भी चर्चा की गई। बच्चों की गतिविधियों एवं सीखने की प्रक्रिया का अवलोकन कर उन्हें नियमित रूप से आंगनबाड़ी केंद्र आने, स्वच्छता अपनाने तथा पौष्टिक भोजन ग्रहण करने के लिए प्रेरित किया गया।
इस अवसर पर सिविल सर्जन डॉ. जुझार माझी, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी श्रीमती श्वेता भारती, लेडी सुपरवाइजर, सेविका-सहायिका सहित अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।

Book your slot today : +91 7250214782

जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं पंचायतों में स्थित आंगनबाड़ी केंद्रों पर आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में बच्चों एवं अभिभावकों ने भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों के जन्मदिन को सामूहिक रूप से मनाकर उनमें खुशी, आत्मविश्वास एवं सामाजिक सहभागिता की भावना को प्रोत्साहित करना तथा आंगनबाड़ी केंद्रों को अधिक आकर्षक एवं आनंदमय बनाना है।

चक्रधरपुर में निशुल्क विधिक सेवा जागरूकता शिविर का आयोजन, ग्रामीणों को दी गई महत्वपूर्ण जानकारी

चक्रधरपुर में निशुल्क विधिक सेवा जागरूकता शिविर का आयोजन, ग्रामीणों को दी गई महत्वपूर्ण जानकारी

चक्रधरपुर | झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, रांची के निर्देश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकार, पश्चिम सिंहभूम के अध्यक्ष सह जिला एवं सत्र न्यायाधीश मोहम्मद शाकिर तथा सचिव रवि चौधरी के आदेशानुसार सोमवार को चक्रधरपुर प्रखंड के चैनपुर पंचायत में निशुल्क विधिक सेवा जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।

Contact no :- +91 9241456784

शिविर में अधिकार मित्र राजशेखर रवानी ने ग्रामीणों को जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा उपलब्ध कराई जाने वाली निशुल्क विधिक सहायता, उसकी संरचना एवं कार्यप्रणाली की विस्तृत जानकारी दी।

Contact no :- +91 9798542970

वहीं अधिकार मित्र श्वेता रवानी ने घरेलू हिंसा, कन्या भ्रूण हत्या, बाल विवाह, बाल श्रम, बाल एवं मानव तस्करी, डायन प्रथा, दहेज प्रथा, कार्यस्थल पर महिलाओं के संरक्षण (POSH) अधिनियम, वरिष्ठ नागरिकों के अधिकार, राष्ट्रीय लोक अदालत, मध्यस्थता, श्रमिक निबंधन एवं विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के संबंध में विस्तार से जानकारी प्रदान की।

4व्हीलर कार बुक करने के लिए -+91 8002626576

इस दौरान 90 दिवसीय गहन जागरूकता अभियान के तहत डॉन (नशा मुक्ति) योजना पर विशेष चर्चा की गई। ग्रामीणों को नशे के मानसिक, शारीरिक, सामाजिक एवं आर्थिक दुष्प्रभावों से अवगत कराया गया तथा नशा मुक्त समाज के निर्माण का संदेश दिया गया।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

उपस्थित लोगों ने सामूहिक रूप से “नशे को कहें ना, जिंदगी को कहें हां” और “नशा छोड़ो, जीवन जोड़ो” के नारे लगाते हुए नशामुक्ति की शपथ ली।

Book your slot today : +91 7250214782

अधिकार मित्र करण कुंभकार ने नालसा एप एवं टोल फ्री नंबर 15100 की जानकारी देते हुए पंपलेट भी वितरित किए। शिविर में चैनपुर पंचायत के मुखिया साहब हेंब्रम, पंचायत सचिव, जल सहिया, आंगनबाड़ी सेविकाएं, सीआरपी राकेश्वरी महतो सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Book your slot today : +91 7250214782

चक्रधरपुर में पांच दिवसीय श्री श्री शीतला (सोलापुरी) माता पूजा महोत्सव की शुरुआत, राटा पूजा के साथ तैयारियां प्रारंभ

चक्रधरपुर में पांच दिवसीय श्री श्री शीतला (सोलापुरी) माता पूजा महोत्सव की शुरुआत, राटा पूजा के साथ तैयारियां प्रारंभ

चक्रधरपुर | रेलवे हॉस्पिटल के समीप हरिजन बस्ती में आयोजित होने वाले पांच दिवसीय श्री श्री शीतला (सोलापुरी) माता पूजा महोत्सव की तैयारियां सोमवार को राटा पूजा (मंडप पूजा) के साथ विधिवत रूप से प्रारंभ हो गईं। वैदिक मंत्रोच्चार एवं धार्मिक विधि-विधान के बीच पुजारी नित्यानंद पांडे ने मां शीतला का आह्वान कर पूजा-अर्चना संपन्न कराई।

Contact no :- +91 9241456784

राटा पूजा के अवसर पर बड़ी संख्या में महिलाओं ने उपवास रखकर मां शीतला की आराधना की तथा क्षेत्र की सुख-शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। श्रद्धालुओं ने माता का आशीर्वाद प्राप्त कर अपने परिवार की सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की।

Contact no :- +91 9798542970

समिति के सदस्यों ने बताया कि 19 जून से 23 जून 2026 तक चलने वाले इस पांच दिवसीय महोत्सव का शुभारंभ भव्य घट यात्रा के साथ किया जाएगा। इसके तहत बालाजी मंदिर के पीछे माता की हल्दी से प्रतिमा निर्माण कर भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी।

4व्हीलर कार बुक करने के लिए -+91 8002626576

पूजा में मुख्य यजमान के रूप में अजय मुखी एवं उनकी पत्नी नीतू मुखी शामिल रहे। घट यात्रा में साईं मुखी, समीर मुखी, विवेक कुमार, रुपेश सिंह, उदय बाग, लक्ष्मी साव एवं राधिका बोदरा सहित अन्य श्रद्धालु शामिल हुए।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

सोलापुरी माता पूजा समिति के सदस्य अविनाश मुखी, रोहित तांती, अजय मुखी, रिंटू पॉल, सूरज मुखी एवं सरवन साव सहित अन्य लोग आयोजन की तैयारियों में सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं। समिति के अनुसार पूजा संपन्न कराने के लिए खड़गपुर से विशेष रूप से पुरोहित को आमंत्रित किया गया है।

Book your slot today : +91 7250214782

पांच दिवसीय धार्मिक आयोजन का समापन 23 जून को माता शीतला के भव्य विसर्जन जुलूस के साथ किया जाएगा। क्षेत्र में पूजा को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है तथा महोत्सव की तैयारियां जोर-शोर से जारी हैं।

Book your slot today : +91 7250214782
बाईसाईं टोला में 63 केवीए का नया ट्रांसफार्मर स्थापित, ग्रामीणों को मिली राहत

बाईसाईं टोला में 63 केवीए का नया ट्रांसफार्मर स्थापित, ग्रामीणों को मिली राहत

बंदगांव | लण्डुपदा पंचायत के बाईसाईं टोला में आकाशीय बिजली गिरने से क्षतिग्रस्त हुए 25 केवीए ट्रांसफार्मर के स्थान पर 63 केवीए क्षमता का नया ट्रांसफार्मर स्थापित कर दिया गया है। नए ट्रांसफार्मर के चालू होने से गांव में विद्युत आपूर्ति बहाल हो गई है और ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली है।

Contact no :- +91 9241456784

प्राप्त जानकारी के अनुसार, कुछ दिन पूर्व आकाशीय बिजली गिरने से गांव का 25 केवीए ट्रांसफार्मर खराब हो गया था, जिसके कारण पूरे टोला की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई थी।


Contact no :- +91 9798542970

समस्या की जानकारी समाजसेवी बैद्यनाथ गोप ने स्थानीय मुखिया कुश पुरती को दी। इसके बाद मुखिया ने गांव की बढ़ती आबादी और बढ़ती बिजली जरूरतों को ध्यान में रखते हुए विद्युत विभाग से अधिक क्षमता वाले ट्रांसफार्मर की मांग की।


4व्हीलर कार बुक करने के लिए -+91 8002626576

मुखिया कुश पुरती की पहल पर विद्युत विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पुराने 25 केवीए ट्रांसफार्मर के स्थान पर 63 केवीए क्षमता का नया ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराया। ट्रांसफार्मर की स्थापना के बाद बिजली आपूर्ति पुनः शुरू कर दी गई।


अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

ग्रामीणों ने बताया कि नए ट्रांसफार्मर के लगने से न केवल बिजली आपूर्ति सुचारु होगी, बल्कि लो-वोल्टेज की समस्या से भी काफी हद तक निजात मिलेगी। इससे घरेलू और कृषि कार्यों में भी सुविधा होगी।

Book your slot today : +91 7250214782

नए ट्रांसफार्मर की स्थापना से गांव में खुशी का माहौल है। ग्रामीणों ने इस पहल के लिए मुखिया कुश पुरती एवं विद्युत विभाग के प्रति आभार व्यक्त किया।

Book your slot today : +91 7250214782

इस अवसर पर राजेश गोप, नंदलाल सिजुई, गणेश सिजुई, केसब गोप, घनश्याम दांगील, प्रकाश गोप, नंदलाल भगत, हिंदू सिजुई, मानकी सिजुई, बुधराम गोप सहित कई ग्रामीण उपस्थित थे।

ईचागढ़: कुटाम गांव में घुसा 10 जंगली हाथियों का झुंड, ग्रामीणों में दहशत

ईचागढ़: कुटाम गांव में घुसा 10 जंगली हाथियों का झुंड, ग्रामीणों में दहशत

ईचागढ़ | सरायकेला-खरसावां जिले के ईचागढ़ प्रखंड अंतर्गत कुटाम गांव में रविवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब 10 जंगली हाथियों का एक झुंड जंगल से निकलकर गांव में पहुंच गया। हाथियों के अचानक गांव की सड़कों और विभिन्न इलाकों में विचरण करने से ग्रामीणों में भय और दहशत का माहौल बन गया।

Contact no :- +91 9241456784

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हाथियों का झुंड कुटाम जंगल से निकलकर गांव में प्रवेश कर गया। झुंड में कई शावक (नन्हे हाथी) भी शामिल थे, जिससे स्थिति और संवेदनशील हो गई। हाथियों को देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण अपने घरों से बाहर निकल आए, वहीं फसलों एवं संपत्ति को नुकसान पहुंचने की आशंका को लेकर लोग चिंतित नजर आए।

Contact no :- +91 9798542970

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए ग्रामीणों ने पारंपरिक तरीकों तथा हो-हल्ला कर हाथियों को गांव से बाहर निकालने का प्रयास किया। काफी मशक्कत के बाद हाथियों का झुंड वापस जंगल की ओर लौट गया, जिसके बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।

4व्हीलर कार बुक करने के लिए -+91 8002626576

ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में पिछले कुछ समय से जंगली हाथियों की गतिविधियां लगातार बढ़ रही हैं। इसके कारण आसपास के गांवों के लोग भय के माहौल में जीवन यापन करने को मजबूर हैं। विशेष रूप से दिन के समय हाथियों का आबादी वाले क्षेत्रों में पहुंचना चिंता का विषय बन गया है।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

ग्रामीणों ने वन विभाग से हाथियों की गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखने, प्रभावित गांवों में सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने तथा लोगों को आवश्यक सतर्कता संबंधी जानकारी उपलब्ध कराने की मांग की है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके।

Book your slot today : +91 7250214782

कुटाम गांव में हाथियों के प्रवेश की यह घटना पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है। घटना के बाद ग्रामीण सतर्क हैं और वन विभाग से प्रभावी कदम उठाने की अपेक्षा कर रहे हैं।

Book your slot today : +91 7250214782
बंदगांव के बाईसाईं टोला में ग्रामीण विकास एवं स्वच्छता को लेकर बैठक, 19 जून को चलेगा महा-स्वच्छता अभियान

बंदगांव के बाईसाईं टोला में ग्रामीण विकास एवं स्वच्छता को लेकर बैठक, 19 जून को चलेगा महा-स्वच्छता अभियान

बंदगांव | प्रखंड अंतर्गत लांडुपदा पंचायत के बाईसाईं टोला में ग्रामीण विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा स्थानीय समस्याओं के समाधान को लेकर एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में पंचायत के मुखिया कुश पूर्ति, समाजसेवी बैद्यनाथ गोप सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Contact no :- +91 9241456784

बैठक को संबोधित करते हुए मुखिया कुश पूर्ति ने कहा कि सरकारी विकास योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना पंचायत की प्राथमिकता है।

Contact no :- +91 9798542970

उन्होंने ग्रामीणों से सरकारी संपत्तियों की सुरक्षा करने तथा गांव को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने में सक्रिय सहयोग देने की अपील की।

4व्हीलर कार बुक करने के लिए -+91 8002626576

वहीं समाजसेवी बैद्यनाथ गोप ने बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने प्राथमिक शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने तथा आंगनबाड़ी केंद्रों के नियमित एवं सुचारु संचालन की जरूरत पर जोर दिया।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

बैठक के दौरान गांव की साफ-सफाई को लेकर भी महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया। सर्वसम्मति से तय किया गया कि आगामी 19 जून को सुबह 7 बजे से बाईसाईं टोला में महा-स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान का नेतृत्व मुखिया कुश पूर्ति करेंगे। उन्होंने सभी ग्रामीणों से श्रमदान कर अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया।

Book your slot today : +91 7250214782

बैठक में राजेश गोप, नंदलाल सिजुई, गणेश सिजुई, केसब गोप, घनश्याम दांगील, प्रकाश गोप, नंदलाल भगत, हिन्दू सिजुई, मानकी सिजुई, बुधराम गोप समेत अन्य ग्रामीण उपस्थित थे।

Book your slot today : +91 7250214782