चाईबासा | झारखंड के मुख्यमंत्री एवं झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के केंद्रीय अध्यक्ष हेमंत सोरेन की जनहितकारी नीतियों और विकास कार्यों से प्रभावित होकर सारंडा एवं गुआ क्षेत्र के सैकड़ों समर्थकों ने शनिवार को झामुमो की सदस्यता ग्रहण की। इसकी जानकारी झामुमो जिला प्रवक्ता बुधराम लागुरी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।

चाईबासा परिसदन में आयोजित एक सादे समारोह में राज्य के मंत्री दीपक बिरुआ की उपस्थिति में सुखराम सांडिल, नीरज चौबे, रामेश्वर चाम्पिया, राजू गोप, कुरशो देवगम, बुधराम सिद्धू, सुमित दास तथा जगदीश कोड़ा के नेतृत्व में सैकड़ों लोगों ने झामुमो की सदस्यता ली।

इस अवसर पर झामुमो जिला अध्यक्ष सोनाराम देवगम, जिला सचिव राहुल आदित्य, जिला कोषाध्यक्ष सुभाष बनर्जी, जिला उपाध्यक्ष इकबाल अहमद, जिला संयुक्त सचिव विश्वनाथ बाड़ा, छात्र मोर्चा जिला अध्यक्ष सनातन पिंगुआ, छात्र मोर्चा जिला सचिव अनुज पूर्ति, जिला संगठन सचिव बृन्दावन गोप तथा सारंडा मानकी लादूरा देवगम सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

सदस्यता ग्रहण करने वाले नए सदस्यों ने कहा कि वे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की जनहितकारी नीतियों, विकास कार्यों तथा जनसरोकारों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता से प्रभावित होकर पार्टी से जुड़े हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि झामुमो के नेतृत्व में राज्य के आदिवासी, मूलवासी, किसान, मजदूर और युवाओं के हितों की रक्षा लगातार की जा रही है।

इस अवसर पर मंत्री दीपक बिरुआ एवं अन्य नेताओं ने सभी नए सदस्यों का पार्टी में स्वागत करते हुए कहा कि उनके जुड़ने से संगठन को और अधिक मजबूती मिलेगी।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव जाकर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाने तथा संगठन को जमीनी स्तर पर और सशक्त बनाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे। नए सदस्यों ने झामुमो की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने और संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया। इस मौके पर मंत्री दीपक बिरुआ, जिलाध्यक्ष सोनाराम देवगम तथा अन्य जिला पदाधिकारियों ने नए सदस्यों का फूल-माला पहनाकर स्वागत किया।

