नीट-2026 प्रश्नपत्र लीक मामले पर एनएसयूआई का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री का पुतला दहन कर जताया विरोध

नीट-2026 प्रश्नपत्र लीक मामले पर एनएसयूआई का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री का पुतला दहन कर जताया विरोध

चाईबासा | नीट-2026 प्रश्नपत्र लीक मामले को लेकर राष्ट्रीय छात्र संघ (एनएसयूआई) ने शनिवार को चाईबासा के शहीद पार्क चौक पर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस के छात्र संगठन एनएसयूआई के बैनर तले आयोजित इस प्रदर्शन में कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की तथा केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला दहन कर अपना आक्रोश व्यक्त किया।

Contact no :- +91 9241456784

प्रदर्शन के दौरान “युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ बंद करो”, “नीट घोटाले की निष्पक्ष जांच करो” और “छात्रों को न्याय दो” जैसे नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा।

Contact no :- +91 9798542970

एनएसयूआई जिलाध्यक्ष अनीष गोप ने कहा कि नीट जैसी प्रतिष्ठित राष्ट्रीय परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक होना केवल एक प्रशासनिक विफलता नहीं, बल्कि देश के करोड़ों युवाओं के सपनों और उनकी मेहनत के साथ किया गया विश्वासघात है। उन्होंने कहा कि लाखों छात्र-छात्राएं दिन-रात परिश्रम कर अपने भविष्य को संवारने का प्रयास करते हैं, लेकिन बार-बार होने वाली पेपर लीक की घटनाएं उनकी मेहनत और उम्मीदों पर पानी फेर रही हैं।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

कांग्रेस जिला प्रवक्ता त्रिशानु राय ने कहा कि केंद्र सरकार युवाओं के भविष्य को सुरक्षित रखने में पूरी तरह विफल रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि शिक्षा व्यवस्था में लगातार सामने आ रहे घोटाले यह साबित करते हैं कि सरकार की प्राथमिकताओं में छात्रों का भविष्य शामिल नहीं है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस छात्रों और युवाओं के अधिकारों की रक्षा के लिए हर स्तर पर संघर्ष करती रहेगी तथा इस मुद्दे को जन-जन तक पहुंचाएगी।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि नीट-2026 प्रश्नपत्र लीक मामले की उच्चस्तरीय एवं निष्पक्ष जांच कर दोषियों को कठोरतम सजा दी जाए। साथ ही ऐसी प्रभावी और पारदर्शी व्यवस्था विकसित की जाए, जिससे भविष्य में किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की विश्वसनीयता पर प्रश्नचिह्न न लगे।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि देश का युवा वर्ग आज निराश और आक्रोशित है। रोजगार की कमी, प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित धांधली तथा शिक्षा व्यवस्था में बढ़ती अनियमितताओं ने युवाओं का विश्वास कमजोर किया है। उन्होंने कहा कि ऐसे समय में सरकार की जिम्मेदारी है कि वह युवाओं को न्याय और पारदर्शिता का भरोसा दिलाए। साथ ही चेतावनी दी कि यदि छात्रों के साथ न्याय नहीं हुआ तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

प्रदर्शन में एनएसयूआई के सचिन बिरुवा, अंकित गोप, भुवनेश्वर तियू तथा वरिष्ठ कांग्रेसी नेता राकेश सिंह, बुल्लू दास, सुशील दास सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

नशा मुक्ति अभियान को मिली जनभागीदारी की मजबूती, रैली, नुक्कड़ नाटक और शपथ ग्रहण से लोगों को किया गया जागरूक

नशा मुक्ति अभियान को मिली जनभागीदारी की मजबूती, रैली, नुक्कड़ नाटक और शपथ ग्रहण से लोगों को किया गया जागरूक

चाईबासा | उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी श्री मनीष कुमार के मार्गदर्शन में तथा झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएलपीएस) एवं शिक्षा विभाग के सहयोग से जिले में संचालित नशा मुक्ति अभियान के तहत विभिन्न प्रखंडों में जागरूकता रैली और शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किए गए। अभियान के माध्यम से आमजनों को मादक पदार्थों के दुष्प्रभावों तथा नशामुक्त जीवन के महत्व के प्रति जागरूक किया जा रहा है।

Contact no :- +91 9241456784

अभियान के अंतर्गत जागरूकता रैलियों के साथ-साथ नुक्कड़ नाटकों और जागरूकता वाहनों के माध्यम से भी लोगों तक नशामुक्ति का संदेश पहुंचाया जा रहा है। कार्यक्रमों में स्वयं सहायता समूह (एसएचजी) की दीदियों, ग्राम संगठन (वीओ) की कार्यकारिणी समिति के सदस्यों, जेंडर सीआरपी, पंचायत समिति सदस्यों, वार्ड सदस्यों तथा अन्य सामुदायिक कैडरों ने सक्रिय भागीदारी निभाई।

Contact no :- +91 9798542970

जागरूकता रैली के दौरान ग्रामीणों को नशे के दुष्प्रभावों, परिवार और समाज पर इसके प्रतिकूल प्रभावों तथा स्वस्थ एवं नशामुक्त जीवन के महत्व की जानकारी दी गई। वहीं, विभिन्न पंचायतों और गांवों में आयोजित नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से नशे के सामाजिक, आर्थिक और स्वास्थ्य संबंधी दुष्प्रभावों का प्रभावी मंचन किया गया।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

इसके अलावा, जागरूकता वाहनों के जरिए नशामुक्ति संबंधी संदेशों का व्यापक प्रचार-प्रसार कर लोगों को अभियान से जुड़ने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित प्रतिभागियों और ग्रामीणों को नशे से दूर रहने तथा अपने गांव और समुदाय को नशामुक्त बनाने की शपथ भी दिलाई गई।
इस अवसर पर लोगों से नशे के विरुद्ध जनजागरूकता फैलाने, युवाओं को नशे से दूर रखने तथा अवैध मादक पदार्थों से संबंधित गतिविधियों की सूचना संबंधित विभागों एवं प्रशासन को देने की अपील की गई।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

अधिकारियों ने कहा कि नशा व्यक्ति, परिवार और समाज के विकास में सबसे बड़ी बाधाओं में से एक है। नशा मुक्ति अभियान का उद्देश्य समाज में जागरूकता बढ़ाकर नशे की समस्या के उन्मूलन के लिए सामूहिक प्रयासों को प्रोत्साहित करना तथा स्वस्थ, सुरक्षित और जागरूक समाज के निर्माण में जनभागीदारी सुनिश्चित करना है।

Book your slot today : +91 7250214782

उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि वे स्वयं नशामुक्त रहने के साथ-साथ अपने परिवार, गांव और समाज को भी नशामुक्त बनाने का संकल्प लें तथा अवैध मादक पदार्थों से जुड़ी किसी भी गतिविधि की जानकारी प्रशासन को देकर एक स्वस्थ और सुरक्षित समाज के निर्माण में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें।

Book your slot today : +91 7250214782
महाराजा अर्जुन सिंह की क्षतिग्रस्त प्रतिमा के स्थान पर नई प्रतिमा स्थापित करने की मांग

महाराजा अर्जुन सिंह की क्षतिग्रस्त प्रतिमा के स्थान पर नई प्रतिमा स्थापित करने की मांग

चक्रधरपुर | सिंहभूम क्षत्रीय महासभा ने चक्रधरपुर नगर परिषद अध्यक्ष सन्नी उरांव को आवेदन सौंपकर शहीद क्रांतिवीर महाराजा अर्जुन सिंह बाल उद्यान में स्थापित महाराजा अर्जुन सिंह की क्षतिग्रस्त प्रतिमा को हटाकर उसके स्थान पर नई प्रतिमा स्थापित करने की मांग की है।

Contact no :- +91 9241456784

महासभा के केंद्रीय अध्यक्ष हेमंत सिदेव एवं महासचिव राहुल आदित्य के हस्ताक्षरयुक्त आवेदन में कहा गया है कि वर्ष 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के महानायक महाराजा अर्जुन सिंह ने देश की आजादी की लड़ाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। सिंहभूम, पोड़ाहाट और चक्रधरपुर के इतिहास में उनका योगदान स्वर्णिम अक्षरों में अंकित है। ऐसे महान स्वतंत्रता सेनानी की प्रतिमा का क्षतिग्रस्त होना अत्यंत दुखद एवं चिंताजनक है।

Contact no :- +91 9798542970

आवेदन में उल्लेख किया गया है कि स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के समीप स्थित शहीद क्रांतिवीर महाराजा अर्जुन सिंह बाल उद्यान में स्थापित प्रतिमा लंबे समय से उचित रखरखाव के अभाव में जर्जर हो चुकी है।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 800262657

प्रतिमा पूरी तरह अस्थिर हो गई है और उसके हिलने के कारण किसी भी समय दुर्घटना होने की आशंका बनी हुई है। इसके अलावा महाराजा अर्जुन सिंह की जयंती, पुण्यतिथि तथा अन्य श्रद्धांजलि कार्यक्रमों के दौरान श्रद्धालुओं एवं आम लोगों को असुविधा का सामना करना पड़ता है।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

महासभा ने नगर परिषद से मांग की है कि जनभावनाओं, ऐतिहासिक महत्व एवं सुरक्षा के मद्देनजर क्षतिग्रस्त प्रतिमा को हटाकर उसके स्थान पर नई, भव्य एवं आकर्षक प्रतिमा स्थापित की जाए। इससे न केवल महान क्रांतिवीर महाराजा अर्जुन सिंह के प्रति सम्मान प्रकट होगा, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को उनके अद्वितीय योगदान से प्रेरणा भी मिलेगी।

Book your slot today : +91 7250214782

सिंहभूम क्षत्रीय महासभा ने नगर परिषद से इस संबंध में शीघ्र आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है।

नशा मुक्ति अभियान के तहत खेल एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का आयोजन, युवाओं को किया गया जागरूक

नशा मुक्ति अभियान के तहत खेल एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का आयोजन, युवाओं को किया गया जागरूक

चाईबासा | झारखंड सरकार के पर्यटन, कला-संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग के निर्देशानुसार संचालित राज्यव्यापी नशा मुक्ति जन-जागरूकता अभियान के तहत पश्चिमी सिंहभूम जिले में जिला स्तरीय खेल एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं एवं आमजन को नशीले एवं मादक पदार्थों के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करते हुए नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए प्रेरित करना था।

Contact no :- +91 9241456784

प्रतियोगिता के दौरान क्रॉस कंट्री दौड़, कबड्डी, रस्सा-कस्सी, पेंटिंग, भाषण एवं निबंध प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। क्रॉस कंट्री दौड़ के बालक वर्ग में मांगु इचागुटु तथा बालिका वर्ग में प्रतिका महतो ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

Contact no :- +91 9798542970

रस्सा-कस्सी प्रतियोगिता के बालक वर्ग में फुटबॉल सेंटर, चक्रधरपुर विजेता रहा, जबकि आवासीय फुटबॉल सेंटर, कुमारडुंगी उपविजेता बना।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

कबड्डी प्रतियोगिता के बालक एवं बालिका दोनों वर्गों में आवासीय फुटबॉल सेंटर ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। प्रतियोगिताओं में जिले के विभिन्न खेल केंद्रों के खिलाड़ियों एवं प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम के समापन अवसर पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (सदर) बहामन टूटी एवं जिला खेल पदाधिकारी मारकस हेम्ब्रम ने विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

इस दौरान नशा मुक्ति शपथ ग्रहण एवं हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया, जिसमें प्रतिभागियों को नशे से दूर रहने, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा समाज में जागरूकता फैलाने का संकल्प दिलाया गया।

Book your slot today : +91 7250214782

कार्यक्रम को सफल बनाने में विभिन्न खेल केंद्रों के प्रशिक्षकों, सचिवों, जिला ओलंपिक संघ एवं उनकी टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। अधिकारियों ने सभी लोगों से नशामुक्त पश्चिमी सिंहभूम, नशामुक्त झारखंड तथा स्वस्थ भारत के निर्माण में सक्रिय सहभागिता निभाने की अपील की।

Book your slot today : +91 7250214782
आरटीई के तहत निजी विद्यालयों में नामांकन हेतु लॉटरी संपन्न, 79 बच्चों का हुआ चयन

आरटीई के तहत निजी विद्यालयों में नामांकन हेतु लॉटरी संपन्न, 79 बच्चों का हुआ चयन

चाईबासा | पश्चिमी सिंहभूम जिला समाहरणालय स्थित प्रकोष्ठ में उपायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में उप विकास आयुक्त उत्कर्ष कुमार, पोड़ाहाट-चक्रधरपुर अनुमंडल पदाधिकारी श्रुति राजलक्ष्मी, जिला शिक्षा पदाधिकारी टोनी प्रेमराज टोप्पो, जिला शिक्षा अधीक्षक प्रवीण कुमार सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

Contact no :- +91 9241456784

बैठक में शिक्षा का अधिकार (आरटीई) अधिनियम-2009 के तहत मान्यता प्राप्त गैर-सहायता प्राप्त निजी विद्यालयों की प्रवेश कक्षाओं में 25 प्रतिशत आरक्षित सीटों पर वंचित, आर्थिक रूप से कमजोर एवं बीपीएल परिवारों के बच्चों के निःशुल्क नामांकन के लिए प्राप्त ऑनलाइन आवेदनों की समीक्षा की गई तथा लॉटरी प्रक्रिया संपन्न कराई गई।

Contact no :- +91 9798542970

जिला प्रशासन की उपस्थिति में आरटीई पोर्टल के माध्यम से पारदर्शी एवं निष्पक्ष तरीके से ऑनलाइन लॉटरी का आयोजन किया गया। चयन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन प्रणाली से संपन्न हुई, जिससे इसकी निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित की जा सके।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

बैठक में बताया गया कि जिले के विभिन्न मान्यता प्राप्त गैर-सहायता प्राप्त निजी विद्यालयों में आरटीई के तहत प्रवेश कक्षा की कुल 135 आरक्षित सीटों के लिए 235 ऑनलाइन आवेदन प्राप्त हुए थे। आवेदनों की जांच एवं सत्यापन के बाद पात्र पाए गए आवेदनों को लॉटरी प्रक्रिया में शामिल किया गया। लॉटरी के माध्यम से कुल 79 बच्चों का चयन नामांकन के लिए किया गया।


अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

चयनित बच्चों की विद्यालयवार सूची तैयार कर संबंधित विद्यालयों को उपलब्ध करा दी गई है। सभी विद्यालयों को निर्देश दिया गया है कि वे चयनित बच्चों के अभिभावकों को शीघ्र सूचना दें तथा आवश्यक प्रमाण-पत्रों एवं दस्तावेजों का सत्यापन सुनिश्चित करें। दस्तावेजों के सत्यापन के उपरांत चयनित बच्चों का नामांकन पांच दिनों के भीतर पूरा किया जाएगा।

Book your slot today : +91 7250214782

इस अवसर पर उपायुक्त मनीष कुमार ने कहा कि शिक्षा का अधिकार अधिनियम का उद्देश्य समाज के वंचित एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा तक समान अवसर उपलब्ध कराना है। उन्होंने संबंधित विभागीय पदाधिकारियों एवं विद्यालय प्रबंधन को निर्देश दिया कि नामांकन प्रक्रिया निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरी की जाए तथा कोई भी पात्र बच्चा इस योजना के लाभ से वंचित न रहे।

Book your slot today : +91 7250214782

नामांकन से संबंधित विस्तृत जानकारी एवं विद्यालयवार चयनित बच्चों की सूची जिला प्रशासन की आधिकारिक वेबसाइट पश्चिमी सिंहभूम जिला प्रशासन⁠� पर उपलब्ध है। अभिभावक एवं आमजन वेबसाइट पर जाकर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

पश्चिमी सिंहभूम में नशा मुक्ति अभियान के तहत जागरूकता रैली, नुक्कड़ नाटक और शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित

पश्चिमी सिंहभूम में नशा मुक्ति अभियान के तहत जागरूकता रैली, नुक्कड़ नाटक और शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित

चाईबासा | उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी मनीष कुमार के मार्गदर्शन में तथा झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएलपीएस), शिक्षा विभाग एवं पुलिस विभाग के संयुक्त सहयोग से पश्चिमी सिंहभूम जिले में संचालित नशा मुक्ति अभियान के तहत विभिन्न प्रखंडों में जागरूकता रैली एवं शपथ ग्रहण कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

Contact no :- +91 9241456784

अभियान के अंतर्गत जागरूकता रैलियों के साथ-साथ नुक्कड़ नाटक और जागरूकता वाहन के माध्यम से भी आमजनों को मादक पदार्थों के दुष्प्रभावों तथा नशामुक्त जीवन के महत्व के प्रति जागरूक किया जा रहा है।

Contact no :- +91 9798542970

कार्यक्रम में स्वयं सहायता समूह (एसएचजी) की दीदियों, ग्राम संगठन (वीओ) की कार्यकारिणी समिति के सदस्यों, जेंडर सीआरपी, पंचायत समिति सदस्यों, वार्ड सदस्यों, साहिया तथा अन्य सामुदायिक कैडरों ने सक्रिय सहभागिता निभाई। जागरूकता रैली के दौरान ग्रामीणों को नशे के दुष्प्रभावों, परिवार एवं समाज पर पड़ने वाले इसके प्रतिकूल प्रभावों तथा स्वस्थ एवं नशामुक्त जीवनशैली अपनाने के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

अभियान के तहत विभिन्न पंचायतों एवं गांवों में नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से नशे के सामाजिक, आर्थिक और स्वास्थ्य संबंधी दुष्प्रभावों का प्रभावी प्रदर्शन किया जा रहा है। वहीं, जागरूकता वाहन के जरिए नशामुक्ति संबंधी संदेशों का व्यापक प्रचार-प्रसार कर लोगों को अभियान से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

इस अवसर पर उपस्थित प्रतिभागियों एवं ग्रामीणों को नशे से दूर रहने तथा अपने गांव और समुदाय को नशामुक्त बनाने की शपथ दिलाई गई। साथ ही युवाओं को नशे की लत से बचाने, समाज में जनजागरूकता फैलाने तथा अवैध मादक पदार्थों से संबंधित गतिविधियों की सूचना प्रशासन एवं संबंधित विभागों को देने की अपील की गई।

Book your slot today : +91 7250214782

जिला प्रशासन ने बताया कि नशा मुक्ति अभियान का मुख्य उद्देश्य समाज में व्यापक जनजागरूकता उत्पन्न कर नशे की समस्या के उन्मूलन के लिए सामूहिक प्रयासों को प्रोत्साहित करना तथा स्वस्थ, सुरक्षित और जागरूक समाज के निर्माण में जनभागीदारी सुनिश्चित करना है।

Book your slot today : +91 7250214782

जिला प्रशासन ने आमजनों से अपील की है कि वे स्वयं नशामुक्त रहने का संकल्प लें और अपने परिवार, गांव तथा समाज को भी नशामुक्त बनाने में सक्रिय भूमिका निभाएं। साथ ही किसी भी प्रकार की अवैध मादक पदार्थों से संबंधित गतिविधि की जानकारी प्रशासन को देकर नशामुक्त एवं स्वस्थ समाज के निर्माण में अपना योगदान सुनिश्चित करें।

पेट्रोल पंपों पर उपभोक्ता सुविधाएं और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश, सड़क सुरक्षा अभियान में सहयोग की अपील

पेट्रोल पंपों पर उपभोक्ता सुविधाएं और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश, सड़क सुरक्षा अभियान में सहयोग की अपील

चाईबासा | पश्चिमी सिंहभूम के उपायुक्त मनीष कुमार ने जिले के पेट्रोल पंप संचालकों के साथ समीक्षा बैठक कर पेट्रोल एवं डीजल की उपलब्धता, उपभोक्ता सुविधाओं तथा सुरक्षा व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा की। बैठक के दौरान उन्होंने सभी पेट्रोल पंपों पर आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

Contact no :- +91 9241456784

उपायुक्त ने कहा कि प्रत्येक पेट्रोल पंप पर स्वच्छ एवं सुगम शौचालय, पेयजल की व्यवस्था तथा ईंधन की गुणवत्ता जांच से संबंधित अभिलेखों का नियमित रखरखाव किया जाए।

Contact no :- +91 9798542970

उन्होंने अग्निशमन उपकरणों और सीसीटीवी कैमरों को हमेशा क्रियाशील रखने तथा सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन करने पर विशेष जोर दिया।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

बैठक में पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए पेट्रोल पंप परिसरों में पौधारोपण करने की अपील की गई। साथ ही, कर्मचारियों को आवश्यक सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराने, आपातकालीन संपर्क नंबर प्रदर्शित करने तथा दिशा-सूचक एवं सूचना बोर्ड लगाने के निर्देश भी दिए गए।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

उपायुक्त ने सड़क सुरक्षा अभियान को सफल बनाने के लिए पेट्रोल पंप संचालकों से हेलमेट वितरण कार्यक्रम में सक्रिय सहयोग देने का आग्रह किया। इसके अतिरिक्त, उन्होंने रक्तदान शिविरों के आयोजन में भी सहभागिता सुनिश्चित करने की अपील की।

Book your slot today : +91 7250214782

बैठक में पेट्रोल पंप संचालकों ने विभिन्न संचालन संबंधी मुद्दों पर अपने सुझाव एवं विचार साझा किए, जिन पर प्रशासन द्वारा आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया गया।

Book your slot today : +91 7250214782
मोटरसाइकिल चोरी व छिनतई गिरोह का भंडाफोड़, छह आरोपी गिरफ्तार, सात बाइक बरामद

मोटरसाइकिल चोरी व छिनतई गिरोह का भंडाफोड़, छह आरोपी गिरफ्तार, सात बाइक बरामद

चाईबासा | पश्चिमी सिंहभूम पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए मोटरसाइकिल चोरी एवं छिनतई में संलिप्त एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने गिरोह के छह सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से विभिन्न कंपनियों की सात चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की हैं।

Contact no :- +91 9241456784

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) किरीबुरू के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने बड़ाजामदा ओपी क्षेत्र सहित नोवामुंडी इलाके में छापेमारी अभियान चलाया। अभियान के दौरान चोरी की गई सात मोटरसाइकिलें बरामद की गईं और गिरोह से जुड़े छह आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

Contact no :- +91 9798542970

पुलिस पूछताछ में गिरफ्तार आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे चोरी की मोटरसाइकिलों का इस्तेमाल छिनतई, चोरी, मारपीट तथा अन्य आपराधिक घटनाओं को अंजाम देने के लिए करते थे।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

पुलिस के अनुसार, गिरोह का मास्टरमाइंड दयाल कुमार नाग और संदीप पिंगुवा हैं। दोनों आरोपी पूर्व में भी विभिन्न आपराधिक मामलों में जेल जा चुके हैं।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

इस संबंध में गुवा-बड़ाजामदा थाना कांड संख्या 20/2026 दर्ज किया गया है। पुलिस ने सभी छह आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया पूरी कर ली है। पुलिस मामले की आगे की जांच में जुटी हुई है।

Book your slot today : +91 7250214782

शिरडी में साईं बाबा के दर्शन करने पहुंचे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, राज्यवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की

शिरडी में साईं बाबा के दर्शन करने पहुंचे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, राज्यवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की

रांची | झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन इन दिनों महाराष्ट्र दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने शिरडी पहुंचकर साईं बाबा के दर्शन किए और राज्यवासियों की सुख, शांति, समृद्धि तथा उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। दर्शन के बाद उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि धार्मिक और आध्यात्मिक स्थलों पर जाने से मन को शांति मिलती है, कठिन परिस्थितियों से लड़ने की शक्ति प्राप्त होती है तथा जीवन में बेहतर कार्य करने की प्रेरणा मिलती है।

Contact no :- +91 9241456784

दर्शन के उपरांत साईं बाबा संस्थान के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) गोरक्ष गाडिलकर ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का स्वागत करते हुए उन्हें शॉल और साईं बाबा की प्रतिमा भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर गाडिलकर ने कहा कि देश-विदेश से प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु शिरडी पहुंचकर साईं बाबा के दर्शन करते हैं। साईं बाबा के विचार और संदेश आज भी लोगों को प्रेरित करते हैं तथा उन्हें अपनी ओर आकर्षित करते हैं।

Contact no :- +91 9798542970

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि वह इससे पहले भी कई बार शिरडी आ चुके हैं। उन्होंने बताया कि झारखंड में भी साईं बाबा के अनेक मंदिर हैं और अवसर मिलने पर वह वहां दर्शन करने जाते रहते हैं। उन्होंने कहा कि साईं बाबा के आशीर्वाद से ही उन्हें जनता की सेवा करने की प्रेरणा और शक्ति मिलती है।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

इस दौरान मुख्यमंत्री ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को उनके जन्मदिन की शुभकामनाएं भी दीं। उन्होंने कहा कि वह साईं बाबा के चरणों में अच्छे विचारों और भविष्य में जनहित के अधिक से अधिक कार्य करने का आशीर्वाद लेने आए हैं। उन्होंने कहा कि इंसान से गलतियां होना स्वाभाविक है, इसलिए उन्होंने साईं बाबा से प्रार्थना की है कि उन्हें लोगों के लिए और बेहतर कार्य करने की शक्ति और मार्गदर्शन मिलता रहे।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

मुख्यमंत्री ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में भी शिरडी यात्रा का उल्लेख किया। उन्होंने लिखा, “आज परिवार सहित शिरडी की पावन धरती पर साईं बाबा के चरणों में नमन कर राज्यवासियों की सुख, शांति, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य एवं खुशहाल जीवन की प्रार्थना की। साईं बाबा की कृपा सभी पर बनी रहे।”

Book your slot today : +91 7250214782

झारखंड में जल संकट के मुद्दे पर बोलते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि एक समय राज्य के कई क्षेत्रों में पानी की स्थिति अत्यंत गंभीर थी, लेकिन सरकार के प्रयासों से आज बड़ी संख्या में घरों तक नल के माध्यम से पेयजल पहुंच रहा है। हालांकि, कुछ क्षेत्रों में अभी भी पानी की समस्या बनी हुई है। उन्होंने लोगों से प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण की अपील करते हुए कहा कि जल और पर्यावरण की रक्षा हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

Book your slot today : +91 7250214782

मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड प्राकृतिक सौंदर्य और सांस्कृतिक विविधता से समृद्ध राज्य है तथा देश के आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है। उन्होंने देशभर के लोगों से झारखंड के गांवों का दौरा करने, यहां की संस्कृति को जानने और राज्य के विकास को करीब से देखने की अपील की।

कोलकाता में खूंखार नक्सली शकुंतला उर्फ पुष्पा ने किया आत्मसमर्पण, सुनील महतो हत्याकांड की थी प्रमुख आरोपी

कोलकाता में खूंखार नक्सली शकुंतला उर्फ पुष्पा ने किया आत्मसमर्पण, सुनील महतो हत्याकांड की थी प्रमुख आरोपी

कोलकाता | झारखंड के चर्चित पूर्व सांसद सुनील महतो हत्याकांड की प्रमुख आरोपी और कुख्यात नक्सली शकुंतला उर्फ पुष्पा ने कोलकाता के लालबाजार स्थित पुलिस मुख्यालय में आत्मसमर्पण कर दिया है। उसके आत्मसमर्पण को नक्सलवाद के एक पुराने और हिंसक अध्याय के अंत के रूप में देखा जा रहा है।

Contact no :- +91 9241456784

जानकारी के अनुसार, शकुंतला वर्ष 2007 में पूर्व सांसद सुनील महतो की हत्या के मामले में मुख्य आरोपियों में शामिल रही है। 4 मार्च 2007 को पूर्वी सिंहभूम जिले के बाकुरिया गांव में आयोजित एक फुटबॉल मैच के दौरान नक्सलियों ने सुनील महतो पर हमला कर उनकी गोली मारकर हत्या कर दी थी।

Contact no :- +91 9798542970

इस हमले में उनके दो अंगरक्षकों और झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के एक नेता की भी मौत हो गई थी। यह घटना झारखंड के सबसे चर्चित नक्सली हमलों में से एक मानी जाती है।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

पश्चिम बंगाल के झारग्राम क्षेत्र की निवासी शकुंतला कम उम्र में ही नक्सली संगठन से जुड़ गई थी। इसके बाद वह कई वर्षों तक नक्सली गतिविधियों में सक्रिय रही और संगठन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती रही।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार, उसका आत्मसमर्पण नक्सल विरोधी अभियान के लिए एक महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है। साथ ही इसे नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में शांति स्थापना की दिशा में एक सकारात्मक कदम के रूप में भी देखा जा रहा है।

Book your slot today : +91 7250214782