#गुरुलकोबोदरा#श्रद्धांजलिसभा #होभाषा #वारंगचिति #संस्कृतिसंरक्षण #जमशेदपुर #जसकानडीह #maskalnews

गुरु लको बोदरा की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा, हो भाषा व वारंग चिति लिपि के संरक्षण का लिया संकल्प

गुरु लको बोदरा की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा, हो भाषा व वारंग चिति लिपि के संरक्षण का लिया संकल्प

जमशेदपुर | जसकानडीह में आदिवासी हो समाज युवा महासभा एवं ग्रामसभा जसकानडीह द्वारा वारंग चिति लिपि के जनक एवं हो समाज के महान समाज सुधारक ओत गुरु लको बोदरा की पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।

Contact no :- +91 9241456784

कार्यक्रम का शुभारंभ पदाधिकारियों एवं समाज के गणमान्य लोगों द्वारा गुरु लको बोदरा की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। इसके बाद उपस्थित सभी लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि दी।

Contact no :- +91 9798542970

इस अवसर पर आदिवासी हो समाज युवा महासभा के केंद्रीय उपाध्यक्ष सुरा बिरुली ने कहा कि गुरु लको बोदरा केवल वारंग चिति लिपि के रचयिता ही नहीं, बल्कि हो समाज की अस्मिता और सांस्कृतिक पहचान के निर्माता थे।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

उन्होंने कहा कि वारंग चिति लिपि का निर्माण कर गुरु बोदरा ने हो भाषा को वैज्ञानिक आधार प्रदान किया तथा सदियों से मौखिक रूप में चली आ रही हो संस्कृति और परंपराओं को लिखित स्वरूप देकर उनके संरक्षण का ऐतिहासिक कार्य किया। उनके अथक प्रयासों का ही परिणाम है कि आज हो समाज अपनी भाषा में शिक्षा, साहित्य और अन्य क्षेत्रों में निरंतर आगे बढ़ रहा है।

Contact no :- +91 8553588326

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उप प्रमुख शिव हांसदा एवं ग्रामसभा सचिव गांगराम बानरा ने कहा कि गुरु लको बोदरा का जीवन संघर्ष, त्याग और समाज सेवा की अद्भुत मिसाल है।

Contact no :- +91 9337736501

उन्होंने युवाओं से गुरु बोदरा के आदर्शों का अनुसरण करते हुए हो भाषा, संस्कृति और वारंग चिति लिपि के संरक्षण एवं प्रचार-प्रसार के लिए निरंतर कार्य करने का आह्वान किया।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

कार्यक्रम के अंत में ग्रामसभा के सदस्यों ने “गुरु लको बोदरा अमर रहें”, “हो भाषा ज़िंदाबाद” तथा “वारंग चिति ज़ोरोंग जिड” के नारे लगाए। साथ ही सभी ने हो भाषा, संस्कृति और वारंग चिति लिपि के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए सामूहिक रूप से संकल्प लिया।

Book your slot today : +91 7250214782

इस अवसर पर सुरा बिरुली, गांगराम बानरा, शिव हांसदा, मोना देवगम, मोसो सोय, बेंतों कुकल, मरसल समद, रामसिंह समद सहित बड़ी संख्या में समाज के सदस्य एवं स्थानीय ग्रामीण उपस्थित थे।