चक्रधरपुर | मनोहरपुर विधानसभा क्षेत्र के आनंदपुर प्रखंड अंतर्गत परलीपोस गांव में महारानी दुर्गावती के बलिदान दिवस के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा एवं स्मरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर समाज के गणमान्य लोगों एवं कार्यकर्ताओं ने वीरांगना महारानी दुर्गावती के अदम्य साहस, त्याग और राष्ट्रभक्ति को याद करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
Contact no :- +91 9241456784
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में गोंड समाज के प्रदेश अध्यक्ष तथा पार्टी के जिला अध्यक्ष गुरुचरण नायक उपस्थित रहे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि महारानी दुर्गावती का जीवन संघर्ष, स्वाभिमान और मातृभूमि की रक्षा के लिए समर्पण का अनुपम उदाहरण है। उनके आदर्श आज भी समाज को प्रेरित करते हैं तथा युवाओं को राष्ट्रहित में कार्य करने की सीख देते हैं।
Contact no :- +91 9798542970
उन्होंने कहा कि महारानी दुर्गावती ने विपरीत परिस्थितियों में भी साहस और दृढ़ता का परिचय देते हुए अपने राज्य और सम्मान की रक्षा के लिए संघर्ष किया। उनका बलिदान भारतीय इतिहास में सदैव स्मरणीय रहेगा।
4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576
कार्यक्रम में जिला परिषद सदस्य शिवरतन नायक, पूर्व अध्यक्ष मोतीलाल नायक, पूर्व जिला महासचिव केदारनाथ नायक, परीक्षित नायक, लक्ष्मण नायक, बलवंत नायक, मंगल नायक, रजनी नायक, पूर्व महिला मोर्चा अध्यक्ष सेबोती नायक, पद्मिनी देवी, मनोज नायक, बृजमोहन नायक, हेमांशु नायक, घनश्याम नायक, रुद्र प्रताप नायक, ललित नायक, कैलाश नायक, गोकुल चंद्र नायक, त्रिलोचन नायक, रघुनाथ नायक, ओखोई नायक, उपेंद्र नायक, शैलेश नायक, प्रकाश नायक, मुन्ना नायक, हिमांशु नायक एवं भुदेव नायक सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित थे।
Contact no :- +91 8553588326
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने महारानी दुर्गावती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। साथ ही उनके आदर्शों पर चलने, समाज में एकता बनाए रखने तथा क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया।
चाईबासा | पश्चिमी सिंहभूम जिले के लिए एक बड़ी और सुखद खबर सामने आई है। सदर अस्पताल परिसर स्थित रक्तकेंद्र (ब्लड सेंटर), चाईबासा को लगभग 18 वर्षों के लंबे इंतजार के बाद आधिकारिक लाइसेंस प्राप्त हो गया है।
Contact no :- +91 9241456784
इस उपलब्धि के साथ जिले में रक्त संग्रहण, सुरक्षित भंडारण एवं जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराने की व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ एवं व्यवस्थित हो सकेगी। रक्तकेंद्र को लाइसेंस मिलने से गर्भवती महिलाओं, सड़क दुर्घटना में घायल मरीजों, थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों तथा अन्य गंभीर बीमारियों से जूझ रहे मरीजों को काफी राहत मिलेगी।
Contact no :- +91 9798542970
अब रक्त की उपलब्धता, जांच, भंडारण और वितरण की प्रक्रिया निर्धारित मानकों के अनुरूप अधिक सुरक्षित एवं प्रभावी तरीके से संचालित की जा सकेगी।
4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576
स्वास्थ्य विभाग से जुड़े अधिकारियों और चिकित्सा क्षेत्र के विशेषज्ञों ने इसे पश्चिमी सिंहभूम जिले के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि बताया है।
Contact no :- +91 8553588326
लंबे समय से लंबित इस प्रक्रिया के पूर्ण होने से जिले की स्वास्थ्य सेवाओं को नई मजबूती मिलेगी तथा मरीजों को बेहतर और समयबद्ध स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकेंगी।
अभी संपर्क करें :- +91 8936090601
रक्तकेंद्र को लाइसेंस मिलने के बाद जिले में सुरक्षित रक्त सेवा को बढ़ावा मिलेगा और आपातकालीन परिस्थितियों में मरीजों को शीघ्र रक्त उपलब्ध कराने में भी सहायता मिलेगी। इसे जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
चाईबासा | पश्चिमी सिंहभूम जिला कांग्रेस के प्रवक्ता त्रिशानु राय ने गुरुवार को भारत की महामहिम राष्ट्रपति को पत्र भेजकर झारखंड के वरिष्ठ आदिवासी नेता, पूर्व सांसद एवं पूर्व विधायक स्वर्गीय बागुन सुम्बरुई को मरणोपरांत “पद्मभूषण” सम्मान प्रदान करने की मांग की है।
Contact no :- +91 9241456784
राष्ट्रपति को भेजे गए पत्र में त्रिशानु राय ने कहा है कि स्वर्गीय बागुन सुम्बरुई झारखंड, विशेषकर कोल्हान क्षेत्र की जनता के सर्वमान्य जननेता थे। उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन आदिवासी समाज, वंचित वर्गों तथा क्षेत्र के सामाजिक, आर्थिक और शैक्षणिक विकास के लिए समर्पित किया। वे कई बार लोकसभा और विधानसभा के सदस्य रहे तथा जनहित से जुड़े मुद्दों को राष्ट्रीय स्तर पर प्रभावशाली ढंग से उठाने का कार्य किया।
Contact no :- +91 9798542970
श्री राय ने कहा कि बागुन सुम्बरुई ने आदिवासी अस्मिता, संस्कृति और संवैधानिक अधिकारों की रक्षा के लिए निरंतर संघर्ष किया। उनकी सादगी, ईमानदारी और जनसेवा की भावना ने उन्हें आम जनता के बीच अत्यंत लोकप्रिय बनाया।
4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576
उन्होंने अपना पूरा जीवन समाज और राष्ट्र की सेवा को समर्पित किया, जिसके कारण वे आज भी लाखों लोगों के लिए प्रेरणास्रोत बने हुए हैं।
Contact no :- +91 8553588326
पत्र में उल्लेख किया गया है कि स्वर्गीय बागुन सुम्बरुई के असाधारण सामाजिक एवं सार्वजनिक योगदान को देखते हुए उन्हें देश के प्रतिष्ठित नागरिक सम्मान “पद्मभूषण” से मरणोपरांत सम्मानित किया जाना चाहिए। इससे न केवल उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित होगी, बल्कि आदिवासी समाज, झारखंड और देशभर के नागरिकों की भावनाओं का भी सम्मान होगा।
अभी संपर्क करें :- +91 8936090601
त्रिशानु राय ने महामहिम राष्ट्रपति से इस मांग पर सकारात्मक विचार करते हुए स्वर्गीय बागुन सुम्बरुई को मरणोपरांत “पद्मभूषण” सम्मान प्रदान करने का अनुरोध किया है।
चक्रधरपुर | एकल ग्रामोत्थान संसाधन केंद्र (जीआरसी), करंजो में बुधवार को ओंकार ध्वनि एवं गायत्री मंत्रोच्चारण के साथ हथकरघा प्रशिक्षण केंद्र का विधिवत उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं ने महिलाओं एवं युवाओं को कौशल विकास के माध्यम से आत्मनिर्भर बनाने की आवश्यकता पर बल दिया।
Contact no :- +91 9241456784
कार्यक्रम की प्रस्तावना रखते हुए एकल अभियान के राष्ट्रीय अभियान प्रमुख एवं ग्रामोत्थान संसाधन केंद्र के केंद्रीय प्रमुख डॉ. ललन शर्मा ने कहा कि देश के बच्चों और युवाओं को आत्मनिर्भर बनाना राष्ट्र निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
Contact no :- +91 9798542970
उन्होंने बताया कि एकल ग्रामोत्थान फाउंडेशन इस उद्देश्य को लेकर वर्षों से कार्य कर रहा है तथा ग्रामीण क्षेत्रों में कौशल विकास और स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न योजनाएं संचालित कर रहा है।
4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576
महिला समिति की अध्यक्ष नीतू साहू ने अपने संबोधन में कहा कि देश के विकास में महिलाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में बेटियों का आत्मनिर्भर होना न केवल उनके व्यक्तिगत विकास बल्कि समाज और राष्ट्र की प्रगति के लिए भी आवश्यक है।
Contact no :- +91 8553588326
कार्यक्रम का संचालन जीआरसी प्रभारी प्रकाश महतो ने किया। वहीं, एकल ग्रामोत्थान संसाधन केंद्र के अध्यक्ष पवन संथालिया एवं उपाध्यक्ष मनोज जिंदल ने अतिथियों का स्वागत एवं सम्मान किया।
अभी संपर्क करें :- +91 8936090601
इस अवसर पर ग्रामोत्थान योजना के सीपीपी अभिजीत पांडे, प्रभाग प्रमुख आशुतोष सिंह, कंप्यूटर लैब प्रभारी शुभा शिंदे सहित कई गणमान्य अतिथि एवं केंद्र के कार्यकर्ता उपस्थित रहे। हथकरघा प्रशिक्षण केंद्र के शुभारंभ को स्थानीय स्तर पर रोजगार एवं स्वरोजगार के नए अवसर सृजित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है। इससे क्षेत्र के युवाओं और महिलाओं को कौशल प्रशिक्षण प्राप्त कर आर्थिक रूप से सशक्त बनने में मदद मिलेगी।
रांची | झारखंड सरकार राज्य के 765 हाईस्कूल एवं मिडिल स्कूलों को प्लस-टू (+2) विद्यालयों में अपग्रेड करने जा रही है। सरकार का मानना है कि इस निर्णय से ग्रामीण, पंचायत, नगरपालिका तथा दुर्गम क्षेत्रों में रहने वाले छात्र-छात्राओं को उच्च माध्यमिक शिक्षा की बेहतर सुविधा मिल सकेगी। विशेष रूप से उन क्षेत्रों में, जहां प्लस-टू विद्यालयों की कमी के कारण मैट्रिक के बाद छात्र-छात्राएं, खासकर लड़कियां, पढ़ाई छोड़ने को मजबूर हो जाती हैं, वहां इस पहल से ड्रॉपआउट दर में कमी आने की उम्मीद है।
Contact no :- +91 9241456784
कई क्षेत्रों में नहीं हैं प्लस-टू विद्यालय वर्तमान में झारखंड में 801 सरकारी प्लस-टू विद्यालय संचालित हैं, लेकिन राज्य के कई पंचायतों और प्रखंडों में अब भी ऐसी सुविधाओं का अभाव है। इसी आवश्यकता को देखते हुए सरकार ने विद्यालयों के उत्क्रमण (अपग्रेडेशन) का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। वर्तमान में स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग भी मुख्यमंत्री के ही अधीन है।
Contact no :- +91 9798542970
विद्यालयों के चयन के लिए जिला एवं राज्य स्तर पर समितियों का गठन किया गया है। सरकार के अनुसार, इस योजना के क्रियान्वयन पर प्रतिवर्ष लगभग 1,109 करोड़ रुपये का अतिरिक्त व्यय होने का अनुमान है। नई शिक्षा नीति के अनुरूप होगा विस्तार नई शिक्षा नीति-2020 के तहत प्रस्तावित 5+3+3+4 शिक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए राज्य में स्कूली शिक्षा ढांचे को सुदृढ़ किया जा रहा है। इसी क्रम में आचार्य, प्रधानाचार्य एवं शिक्षकेत्तर कर्मियों की नियुक्ति तथा सेवाशर्त नियमावली-2025 भी अधिसूचित की जा चुकी है।
4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576
डीसी की अध्यक्षता वाली समिति करेगी अनुशंसा सरकार द्वारा निर्धारित मानकों के अनुसार, जिन पंचायतों में हाईस्कूल उपलब्ध नहीं हैं, वहां संबंधित पंचायत के उच्च विद्यालय या मध्य विद्यालय को प्लस-टू विद्यालय में अपग्रेड किया जाएगा। इसके लिए विद्यालय के पास कम से कम एक एकड़ भूमि होना अनिवार्य होगा।
Contact no :- +91 8553588326
इसके अलावा पहाड़ी, पठारी, वन क्षेत्र या नदी से घिरे दुर्गम इलाकों, जहां आवागमन की पर्याप्त सुविधा नहीं है, वहां स्थित हाईस्कूल या मिडिल स्कूलों को प्राथमिकता दी जाएगी। ऐसे क्षेत्रों में विद्यालय के तीन किलोमीटर के दायरे में स्थित स्कूलों की आठवीं कक्षा में कम से कम 100 नामांकित विद्यार्थियों की उपलब्धता भी जरूरी होगी।
अभी संपर्क करें :- +91 8936090601
विद्यालयों के उत्क्रमण के लिए उपायुक्त (डीसी) की अध्यक्षता वाली जिला स्तरीय समिति प्रस्ताव एवं अनुशंसा भेजेगी, जिसके बाद माध्यमिक शिक्षा निदेशक की अध्यक्षता वाली राज्य स्तरीय समिति अंतिम समीक्षा करेगी। 509 करोड़ रुपये से विकसित होगा आधारभूत ढांचा अपग्रेड किए जाने वाले प्रत्येक विद्यालय में भवन निर्माण एवं आधारभूत संरचना के विकास के लिए चार नए कक्ष बनाए जाएंगे। प्रत्येक कक्ष में 30 बेंच-डेस्क की व्यवस्था की जाएगी। भवन निर्माण विभाग एवं ऊर्जा विभाग की अधिसूचित दरों के अनुसार प्रति विद्यालय लगभग 66.53 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।
Book your slot today : +91 7250214782
765 विद्यालयों के उत्क्रमण और आधारभूत संरचना विकास पर कुल 509 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। वहीं, प्राचार्य एवं माध्यमिक आचार्य के नए पदों के सृजन और वेतन मद में सरकार पर प्रतिवर्ष करीब 600 करोड़ रुपये का अतिरिक्त वित्तीय भार पड़ेगा।
मनोहरपुर | पश्चिमी सिंहभूम जिले के मनोहरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पत्थरबासा गांव में जंगली हाथी के हमले में एक ग्रामीण की दर्दनाक मौत हो गई। यह घटना मंगलवार देर रात करीब 2 बजे की बताई जा रही है।
Contact no :- +91 9241456784
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पत्थरबासा निवासी दिलेश्वर जातरमा अपने घर में सो रहे थे। इसी दौरान गांव में जंगली हाथी के प्रवेश की सूचना मिलने पर वे घर से बाहर निकले। बाहर पहले से मौजूद हाथी ने अचानक उन पर हमला कर दिया।
Contact no :- +91 9798542970
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हाथी ने उन्हें सूंड से उठाकर जमीन पर पटक दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद बुधवार तड़के परिजन और ग्रामीण गंभीर रूप से घायल दिलेश्वर जातरमा को मनोहरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के उपरांत उन्हें मृत घोषित कर दिया।
4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576
इस घटना के बाद पत्थरबासा गांव सहित आसपास के क्षेत्रों में भय और दहशत का माहौल व्याप्त है। ग्रामीणों ने वन विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि क्षेत्र में लगातार जंगली हाथियों का आवागमन हो रहा है, जिससे लोगों में असुरक्षा की भावना बढ़ रही है।
Contact no :- +91 8553588326
उनका कहना है कि हाथियों की गतिविधियों पर निगरानी रखने और ग्रामीणों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पर्याप्त एवं प्रभावी कदम नहीं उठाए जा रहे हैं।
अभी संपर्क करें :- +91 8936090601
ग्रामीणों ने वन विभाग से हाथियों के आतंक पर नियंत्रण के लिए ठोस कार्रवाई करने, प्रभावित परिवार को शीघ्र उचित मुआवजा उपलब्ध कराने तथा क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है। वहीं, घटना के बाद वन विभाग की टीम मामले की जानकारी जुटाने और आवश्यक कार्रवाई में जुट गई है।
चक्रधरपुर | जिले में रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बुधवार को चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल परिसर में चौथे रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। उपायुक्त के निर्देश पर आयोजित इस शिविर में सरकारी शिक्षकों, विभिन्न विभागों के कर्मचारियों तथा शहर के युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और स्वेच्छा से रक्तदान किया। शिविर के दौरान कुल 52 यूनिट रक्त संग्रह किया गया।
Contact no :- +91 9241456784
शिविर में उपस्थित रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अंशुमन शर्मा ने कहा कि जिले में रक्त की कमी को दूर करने के लिए समय-समय पर रक्तदान शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि अनुमंडल अस्पताल में आयोजित यह चौथा रक्तदान शिविर है, जिसका मुख्य उद्देश्य लोगों को स्वैच्छिक रक्तदान के प्रति जागरूक करना तथा जरूरतमंद मरीजों के लिए पर्याप्त मात्रा में रक्त उपलब्ध कराना है।
Contact no :- +91 9798542970
डॉ. शर्मा ने कहा कि रक्तदान को लेकर समाज में आज भी कई प्रकार की भ्रांतियां और गलत धारणाएं व्याप्त हैं, जबकि चिकित्सकीय दृष्टि से रक्तदान पूरी तरह सुरक्षित प्रक्रिया है। नियमित अंतराल पर रक्तदान करने से शरीर पर कोई प्रतिकूल प्रभाव नहीं पड़ता, बल्कि इससे स्वास्थ्य संबंधी कई लाभ भी प्राप्त होते हैं। उन्होंने लोगों से मानवता के इस पुनीत कार्य में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की।
4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576
उन्होंने विशेष रूप से युवाओं को रक्तदान के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद मरीज को नया जीवन देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। रक्तदान केवल सामाजिक दायित्व ही नहीं, बल्कि मानवीय संवेदनाओं और सेवा भाव का श्रेष्ठ उदाहरण भी है।
Contact no :- +91 8553588326
शिविर में प्रखंड, अंचल एवं अनुमंडल अस्पताल के कर्मचारियों के अलावा विभिन्न सरकारी विद्यालयों के शिक्षकों तथा शहर के युवाओं ने उत्साहपूर्वक रक्तदान किया। वहीं, मां नर्सिंग होम के 20 कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से रक्तदान कर समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी का परिचय दिया।
अभी संपर्क करें :- +91 8936090601
आयोजन के दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सभी रक्तदाताओं का स्वास्थ्य परीक्षण कर सुरक्षित तरीके से रक्त संग्रह किया। शिविर के सफल आयोजन पर अस्पताल प्रबंधन ने सभी रक्तदाताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार सहयोग बनाए रखने की अपील की।
चाईबासा | आगामी झारखंड क्षेत्रीय कार्यकर्ता प्रतियोगिता परीक्षा-2024 के सफल, शांतिपूर्ण, पारदर्शी एवं कदाचारमुक्त आयोजन को लेकर पश्चिमी सिंहभूम जिला समाहरणालय स्थित सभागार में उपायुक्त मनीष कुमार एवं पुलिस अधीक्षक अमित रेनू की संयुक्त अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में परीक्षा से संबंधित प्रशासनिक, सुरक्षा एवं आधारभूत व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
Contact no :- +91 9241456784
बैठक में अपर उपायुक्त, अनुमंडल पदाधिकारी पोड़ाहाट-चक्रधरपुर, अनुमंडल पदाधिकारी सदर चाईबासा, पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय), अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, ट्रेजरी पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे। बैठक में बताया गया कि 19 जुलाई 2026 को आयोजित होने वाली इस प्रतियोगिता परीक्षा के लिए जिले में कुल 27 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इनमें चाईबासा में 19 तथा चक्रधरपुर क्षेत्र में 8 परीक्षा केंद्र शामिल हैं। इन केंद्रों पर कुल 10,396 अभ्यर्थी परीक्षा में सम्मिलित होंगे।
Contact no :- +91 9798542970
उपायुक्त मनीष कुमार ने परीक्षा संचालन से जुड़ी सभी तैयारियां निर्धारित समयसीमा के भीतर पूरी करने का निर्देश देते हुए कहा कि परीक्षा की शुचिता एवं विश्वसनीयता सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने सभी परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त बैठने की व्यवस्था, पेयजल, शौचालय, निर्बाध विद्युत आपूर्ति, प्रकाश व्यवस्था, चिकित्सा सुविधा तथा अन्य आवश्यक मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही अभ्यर्थियों के सुगम प्रवेश एवं निकास, यातायात प्रबंधन तथा आवश्यक सूचना प्रसार की समुचित व्यवस्था करने को भी कहा।
4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576
परीक्षा के दौरान कदाचार की किसी भी संभावना को समाप्त करने के लिए सभी केंद्रों पर सीसीटीवी निगरानी, बायोमेट्रिक उपस्थिति प्रणाली तथा अभ्यर्थियों की सघन जांच सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। अधिकारियों को बताया गया कि परीक्षा केंद्रों में प्रवेश से पूर्व अभ्यर्थियों की निर्धारित मानकों के अनुरूप जांच की जाएगी तथा निषिद्ध सामग्री ले जाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।
Contact no :- +91 8553588326
पुलिस अधीक्षक अमित रेनू ने परीक्षा के सफल एवं सुरक्षित संचालन के लिए व्यापक सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश देते हुए कहा कि सभी परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल एवं दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की जाएगी। उन्होंने परीक्षा अवधि के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने, यातायात नियंत्रण सुनिश्चित करने तथा संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए। उन्होंने सोशल मीडिया एवं अन्य माध्यमों पर परीक्षा संबंधी अफवाहों, भ्रामक सूचनाओं तथा प्रश्नपत्र लीक जैसी किसी भी अवांछित गतिविधि पर कड़ी नजर रखने की आवश्यकता पर भी बल दिया।
अभी संपर्क करें :- +91 8936090601
बैठक में यह भी निर्देश दिया गया कि परीक्षा से पूर्व जिले के सभी होटल, लॉज, गेस्ट हाउस, छात्रावास एवं कोचिंग संस्थानों का सघन निरीक्षण किया जाए तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर विशेष निगरानी रखी जाए। इसके अलावा परीक्षा कार्य से जुड़े सभी अधिकारियों एवं कर्मियों को उनकी जिम्मेदारियों के संबंध में स्पष्ट दिशा-निर्देश देने और आवश्यक प्रशिक्षण उपलब्ध कराने को कहा गया।
Book your slot today : +91 7250214782
बैठक के अंत में उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त रूप से कहा कि परीक्षा की निष्पक्षता, पारदर्शिता एवं विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह प्रतिबद्ध है। सभी विभागों के समन्वित प्रयासों से परीक्षा का आयोजन शांतिपूर्ण, सुव्यवस्थित एवं कदाचारमुक्त वातावरण में संपन्न कराया जाएगा। साथ ही अधिकारियों को निर्धारित समयसीमा के भीतर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। ।
चाईबासा | पश्चिमी सिंहभूम जिला प्रशासन की जनकल्याणकारी पहल “प्रोजेक्ट जागृति” के अंतर्गत बुधवार को सदर अस्पताल, चाईबासा परिसर में स्वैच्छिक रक्तदान, जनस्वास्थ्य जागरूकता एवं सामाजिक सहभागिता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश मोहम्मद शाकिर, उपायुक्त मनीष कुमार तथा पुलिस अधीक्षक अमित रेनू ने संयुक्त रूप से भाग लेकर रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया और रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डाला।
Contact no :- +91 9241456784
इस अवसर पर सिविल सर्जन डॉ. जुझार माझी, डालसा सचिव रवि चौधरी, पोड़ाहाट-चक्रधरपुर अनुमंडल पदाधिकारी श्रुति राजलक्ष्मी, सदर चाईबासा अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी टोनी प्रेमराज टोप्पो सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, चिकित्सक, स्वास्थ्यकर्मी, स्वयंसेवी संगठनों के प्रतिनिधि, युवा एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे।
Contact no :- +91 9798542970
शिविर में विभिन्न आयु वर्ग के लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर सामाजिक उत्तरदायित्व का परिचय दिया। शिविर में संग्रहित रक्त इकाइयों का उपयोग भविष्य में दुर्घटना, प्रसव, गंभीर बीमारियों, थैलेसीमिया, सिकल सेल एनीमिया तथा अन्य आपातकालीन परिस्थितियों में मरीजों के उपचार के लिए किया जाएगा। अधिकारियों ने रक्तदाताओं को समाज का वास्तविक नायक बताते हुए कहा कि उनका योगदान अनेक लोगों के जीवन की रक्षा में सहायक बनेगा।
4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576
रक्तदान करने वाले सभी “रक्तवीरों” को उनके मानवीय योगदान के लिए प्रशस्ति पत्र, टी-शर्ट एवं कॉफी मग प्रदान कर सम्मानित किया गया। अतिथियों ने रक्तदाताओं को बधाई देते हुए युवाओं और आम नागरिकों से नियमित अंतराल पर स्वैच्छिक रक्तदान करने तथा दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने का आह्वान किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश मोहम्मद शाकिर ने कहा कि रक्तदान केवल चिकित्सीय आवश्यकता की पूर्ति नहीं, बल्कि मानवीय संवेदनाओं की सर्वोच्च अभिव्यक्ति है। उन्होंने कहा कि एक व्यक्ति द्वारा किया गया रक्तदान कई परिवारों के जीवन में आशा और खुशियां ला सकता है। उन्होंने रक्तदान को सामाजिक आंदोलन का स्वरूप देने की आवश्यकता पर बल दिया ताकि किसी भी मरीज को रक्त के अभाव में परेशानी का सामना न करना पड़े।
Contact no :- +91 8553588326
उपायुक्त मनीष कुमार ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा संचालित प्रोजेक्ट जागृति का उद्देश्य समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाना, स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता बढ़ाना तथा जनसहभागिता को सशक्त बनाना है। उन्होंने कहा कि रक्तदान ऐसा महादान है, जिसका लाभ सीधे किसी जरूरतमंद व्यक्ति के जीवन की रक्षा के रूप में सामने आता है। उन्होंने बताया कि जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने के साथ-साथ विभिन्न सामाजिक अभियानों को जनआंदोलन का स्वरूप देने की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस अधीक्षक अमित रेनू ने कहा कि रक्तदान समाज के प्रति हमारी संवेदनशीलता, कर्तव्यबोध और सामाजिक उत्तरदायित्व का प्रतीक है। उन्होंने युवाओं से नियमित रूप से रक्तदान करने, नशामुक्त जीवन अपनाने तथा समाजहित के कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की।
अभी संपर्क करें :- +91 8936090601
91 टीबी मरीजों को मिला पोषण सहायता पैकेट कार्यक्रम के दौरान निक्षय मित्र अभियान के तहत गोद लिए गए 91 टीबी मरीजों के बीच दूसरे माह का पोषाहार पैकेट वितरित किया गया। अधिकारियों ने कहा कि टीबी उन्मूलन राष्ट्रीय प्राथमिकता है और उपचार के साथ पौष्टिक आहार भी मरीजों के स्वास्थ्य लाभ में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इसी क्रम में जिला शिक्षा पदाधिकारी टोनी प्रेमराज टोप्पो ने पांच नए टीबी मरीजों को गोद लेकर उनके बीच पोषण सामग्री का वितरण किया। उन्होंने समाज के सक्षम एवं जागरूक नागरिकों से निक्षय मित्र बनकर टीबी मरीजों की सहायता के लिए आगे आने की अपील की, ताकि वर्ष 2027 तक टीबी उन्मूलन के राष्ट्रीय लक्ष्य को हासिल किया जा सके। उल्लेखनीय है कि निक्षय मित्र द्वारा गोद लिए गए टीबी मरीजों को छह माह तक पोषाहार उपलब्ध कराया जाता है। महिला वार्ड का निरीक्षण, मरीज यूनिफॉर्म व्यवस्था की शुरुआत कार्यक्रम के उपरांत प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश, उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक एवं अन्य अधिकारियों ने सदर अस्पताल के महिला वार्ड का निरीक्षण किया। इस दौरान अस्पताल की व्यवस्थाओं, मरीजों को उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं एवं स्वच्छता व्यवस्था का जायजा लिया गया। अधिकारियों ने भर्ती मरीजों और उनके परिजनों से संवाद कर सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की तथा आवश्यक सुझाव दिए।
Book your slot today : +91 7250214782
निरीक्षण के दौरान अस्पताल प्रशासन द्वारा भर्ती मरीजों को मरीज यूनिफॉर्म उपलब्ध कराने की नई व्यवस्था का शुभारंभ किया गया। इस पहल का उद्देश्य मरीजों की पहचान को सुव्यवस्थित करना, संक्रमण नियंत्रण को बेहतर बनाना, स्वच्छता मानकों को मजबूत करना तथा सभी मरीजों को गरिमापूर्ण और समान स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है। अधिकारियों ने इसे मरीज-केंद्रित स्वास्थ्य सेवाओं की दिशा में एक सराहनीय पहल बताया। इसके अलावा तीन नवजात शिशुओं के परिवारों को जन्म प्रमाण पत्र भी प्रदान किए गए। कार्यक्रम में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुधारने, रक्तदान को बढ़ावा देने, टीबी उन्मूलन अभियान को गति देने तथा जनसहभागिता बढ़ाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा किए जा रहे विभिन्न प्रयासों की जानकारी साझा की गई। अंत में पश्चिमी सिंहभूम को नशामुक्त जिला बनाने का सामूहिक संकल्प लिया गया।
सरायकेला | आम लोगों को त्वरित, सुलभ एवं कम खर्चीला न्याय उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बुधवार को प्रखंड कार्यालय, सरायकेला में स्थायी लोक अदालत की उपयोगिता, अधिकारिता एवं कार्यप्रणाली विषयक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (NALSA), नई दिल्ली के निर्देश तथा झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (JHALSA), रांची के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया।
Contact no :- +91 9241456784
यह कार्यक्रम प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष (प्रभारी), जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (DLSA), सरायकेला-खरसावां श्री ब्रज किशोर पाण्डेय के मार्गदर्शन तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव श्री तौसिफ मेराज के पर्यवेक्षण में संपन्न हुआ।
Contact no :- +91 9798542970
कार्यक्रम में स्थायी लोक अदालत के सदस्य श्री रोहित कुमार मिश्रा एवं श्रीमती मालती लागुरी, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के मुख्य विधिक सहायता रक्षा अधिवक्ता श्री दिलीप कुमार शॉ, प्रखंड विकास पदाधिकारी श्री अमित कुमार श्रीवास्तव सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में आम नागरिक उपस्थित रहे।
4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576
इस अवसर पर वक्ताओं ने स्थायी लोक अदालत की स्थापना के उद्देश्य, अधिकार क्षेत्र एवं कार्यप्रणाली पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए बताया कि विधिक सेवा प्राधिकरण अधिनियम, 1987 के तहत स्थापित स्थायी लोक अदालत का मुख्य उद्देश्य आम जनता को शीघ्र, सुलभ एवं कम खर्च में न्याय उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि यह लोक उपयोगिता सेवाओं से संबंधित विवादों के समाधान का एक प्रभावी एवं वैकल्पिक मंच है।
Contact no :- +91 8553588326
वक्ताओं ने जानकारी दी कि परिवहन, डाक, दूरसंचार, जलापूर्ति, स्वच्छता, विद्युत सेवा तथा अन्य अधिसूचित लोक उपयोगिता सेवाओं से जुड़े विवाद स्थायी लोक अदालत के समक्ष प्रस्तुत किए जा सकते हैं। इसका प्रमुख उद्देश्य पक्षकारों के बीच सौहार्दपूर्ण समझौते के माध्यम से विवादों का त्वरित एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना है। प्रखंड विकास पदाधिकारी अमित कुमार श्रीवास्तव ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन आमजन के बीच विधिक जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि स्थायी लोक अदालत लोक उपयोगिता सेवाओं से जुड़े विवादों के निपटारे के लिए एक सुलभ एवं प्रभावी मंच उपलब्ध कराती है, जिससे न्यायालयों में लंबित मामलों का बोझ कम होता है और आम नागरिकों की न्याय तक पहुंच सुदृढ़ होती है।
अभी संपर्क करें :- +91 8936090601
मुख्य विधिक सहायता रक्षा अधिवक्ता दिलीप कुमार शॉ ने स्थायी लोक अदालत की संरचना एवं प्रशासनिक व्यवस्था की जानकारी देते हुए बताया कि यह एक त्रिसदस्यीय निकाय है, जिसकी अध्यक्षता सेवानिवृत्त जिला न्यायाधीश करते हैं तथा उनके साथ दो अन्य सदस्य भी होते हैं। उन्होंने कहा कि यह संस्था नियमित रूप से बैठकें आयोजित कर विभिन्न विवादों के समाधान का कार्य करती है। उन्होंने कहा कि स्थायी लोक अदालत न्यायालयों पर लंबित मामलों का भार कम करने, सौहार्दपूर्ण समझौतों को बढ़ावा देने तथा गरीब, वंचित एवं कमजोर वर्गों को सुलभ न्याय उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।
Book your slot today : +91 7250214782
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों की जिज्ञासाओं का समाधान किया गया तथा उन्हें आवश्यकता पड़ने पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के माध्यम से निःशुल्क विधिक सहायता प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ और प्रतिभागियों ने इसकी सराहना की।