विद्यालयों के समीप संचालित सरकारी शराब दुकान हटाने की मांग, भाजपा सारंडा मंडल ने सौंपा ज्ञापन

चाईबासा | भारतीय जनता पार्टी सारंडा मंडल के अध्यक्ष महेंद्र महाकुड़ के नेतृत्व में बड़ाजामदा स्थित विद्यालयों के समीप संचालित सरकारी शराब दुकान को अन्यत्र स्थानांतरित करने की मांग को लेकर जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक, चाईबासा; अनुमंडल पदाधिकारी, चक्रधरपुर तथा प्रखंड विकास पदाधिकारी, सारंडा को दिया गया।

Contact no :- +91 9241456784

ज्ञापन में बताया गया कि बड़ाजामदा में संचालित सरकारी शराब दुकान वेल्सन फ्यूचर एकेडमी स्कूल से लगभग 30 मीटर, मिडिल स्कूल से लगभग 200 मीटर तथा हाई स्कूल से लगभग 150 मीटर की दूरी पर स्थित है।

Contact no :- +91 9798542970

विद्यालयों के निकट शराबियों का जमावड़ा लगने से छात्र-छात्राओं की पढ़ाई, अनुशासन एवं मानसिक विकास पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। इसे लेकर अभिभावकों और स्थानीय लोगों में गहरी चिंता व्याप्त है।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

भाजपा सारंडा मंडल ने कहा कि विद्यालय शिक्षा, संस्कार और राष्ट्र निर्माण के केंद्र होते हैं। ऐसे स्थानों के समीप शराब दुकान का संचालन बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के साथ खिलवाड़ है।

Contact no :- +91 8553588326

संगठन ने कहा कि शराब का दुष्प्रभाव केवल व्यक्ति तक सीमित नहीं रहता, बल्कि परिवार और समाज भी इससे प्रभावित होता है। इससे युवाओं में नशे की प्रवृत्ति बढ़ने, अपराध एवं सामाजिक विकृतियों को बढ़ावा मिलने तथा आने वाली पीढ़ी का भविष्य प्रभावित होने की आशंका बनी रहती है।


Contact no :- +91 9337736501

भाजपा सारंडा मंडल ने जिला प्रशासन से लगभग 1,700 छात्र-छात्राओं के हितों को ध्यान में रखते हुए उक्त सरकारी शराब दुकान को तत्काल किसी अन्य उपयुक्त स्थान पर स्थानांतरित करने की मांग की है।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई, तो स्थानीय नागरिकों, अभिभावकों एवं छात्र-छात्राओं के साथ लोकतांत्रिक तरीके से जनआंदोलन किया जाएगा।
— जितेंद्र नाथ ओझा
जिला भाजपा मीडिया प्रभारी, पश्चिमी सिंहभूम

Book your slot today : +91 7250214782

By maskal.news

You May Also Like