सरायकेला खरसावां

सरायकेला के पर्यटन स्थलों के विकास को मिलेगी रफ्तार, उपायुक्त ने समयबद्ध क्रियान्वयन के दिए निर्देश

सरायकेला के पर्यटन स्थलों के विकास को मिलेगी रफ्तार, उपायुक्त ने समयबद्ध क्रियान्वयन के दिए निर्देश

सरायकेला | समाहरणालय सभागार में उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी नीतिश कुमार सिंह की अध्यक्षता में जिला स्तरीय पर्यटन संवर्धन कार्यकारिणी समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में जिले के प्रमुख पर्यटन स्थलों के विकास, पर्यटक सुविधाओं के विस्तार, आधारभूत अधोसंरचना को सुदृढ़ करने तथा स्वीकृत योजनाओं के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन की विस्तृत समीक्षा की गई। उपायुक्त ने संबंधित विभागों को सभी कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा करने और नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

बैठक में सीतारामपुर डैम, सतनाला डैम, डोबो, राजनगर स्थित श्री श्री जगन्नाथ महाप्रभु मंदिर, भीमखंडा तथा सरायकेला के श्मशान काली मंदिर सहित जिले के प्रमुख पर्यटन स्थलों पर श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों की सुविधाओं के विस्तार को लेकर विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा हुई। इनमें बोटिंग सुविधा, कनेक्टिंग एप्रोच रोड, घाट एवं सीढ़ियों का निर्माण एवं विकास, रेलिंग, वॉल पेंटिंग, साइनेज (सूचनात्मक संकेतक), बैठने की व्यवस्था, पार्किंग तथा अन्य आधारभूत सुविधाओं के विकास संबंधी योजनाएं शामिल रहीं। उपायुक्त ने सभी स्वीकृत योजनाओं का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

Contact no :- +91 8553588326

बैठक के दौरान पर्यटन विभाग की श्रेणी-‘बी’ के अंतर्गत सांस्कृतिक मेला एवं पर्यटन महोत्सव के चयन पर भी विचार-विमर्श किया गया। इस क्रम में खरसावां छऊ महोत्सव एवं जायदा पर्यटन मेला का जिला स्तरीय समिति द्वारा स्थल निरीक्षण कर निर्धारित मानकों के अनुरूप मूल्यांकन करते हुए प्रतिवेदन प्रस्तुत करने का निर्णय लिया गया।


Contact no :- +91 9337736501

आकर्षणी मंदिर में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए आवश्यक विद्युत व्यवस्था से संबंधित प्रशासनिक स्वीकृति एवं स्वीकृत प्राक्कलन के अनुरूप कार्यों की भी समीक्षा की गई। उपायुक्त ने संबंधित विभाग को सभी कार्य नियमानुसार एवं निर्धारित गुणवत्ता मानकों के अनुरूप पूर्ण करते हुए श्रद्धालुओं की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का निर्देश दिया।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

बैठक में बिरसा मुंडा स्टेडियम, सरायकेला में निर्मित टेनिस, बास्केटबॉल एवं वॉलीबॉल कोर्ट के प्रभावी संचालन और अधिकतम उपयोग सुनिश्चित करने पर भी चर्चा हुई। उपायुक्त ने जिला खेल पदाधिकारी एवं जिला शिक्षा पदाधिकारी को आपसी समन्वय स्थापित कर विद्यालयों के इच्छुक विद्यार्थियों की नियमित भागीदारी सुनिश्चित करने, प्रशिक्षण गतिविधियों को बढ़ावा देने तथा खेल अधोसंरचना का अधिकतम उपयोग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

Book your slot today : +91 7250214782

समीक्षा के दौरान जिला खेल पदाधिकारी ने बताया कि जिले में चार नए डे-बोर्डिंग खेल प्रशिक्षण केंद्रों की स्थापना के लिए विभाग को पूर्व में प्रस्ताव भेजा जा चुका है। इस पर उपायुक्त ने प्रस्ताव पर शीघ्र कार्रवाई सुनिश्चित कराने के लिए विभाग से पुनः पत्राचार करने, आवश्यक समन्वय स्थापित करने तथा नियमित अनुश्रवण करने का निर्देश दिया।
बैठक में उप विकास आयुक्त रीना हांसदा, आदित्यपुर नगर निगम के नगर आयुक्त एजाज अनवर, जिला खेल पदाधिकारी अमित कुमार सहित जिला स्तरीय पर्यटन संवर्धन कार्यकारिणी समिति के सदस्य एवं संबंधित विभागों के पदाधिकारी उपस्थित थे।

विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 के तहत मतदान केंद्रों का उपायुक्त ने किया निरीक्षण, समयबद्ध संगणकीकरण के दिए निर्देश

विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 के तहत मतदान केंद्रों का उपायुक्त ने किया निरीक्षण, समयबद्ध संगणकीकरण के दिए निर्देश

सरायकेला | विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 के तहत बुधवार को जिले के विभिन्न मतदान केंद्रों पर बूथ स्तरीय अधिकारी (बीएलओ) एवं बूथ स्तरीय अभिकर्ता-2 (बीएलए-2) की तृतीय बैठक तथा चुनाव पाठशाला का आयोजन किया गया। इस दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त ने सरायकेला नगर पंचायत क्षेत्र के मतदान केंद्र संख्या-345, सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, सरायकेला सहित विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर मतदाता पुनरीक्षण कार्यों की प्रगति, गणना प्रपत्रों के संगणकीकरण तथा अभिलेखों के संधारण की समीक्षा की।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने बूथ स्तरीय अधिकारियों एवं बूथ स्तरीय अभिकर्ता-2 से अब तक प्राप्त गणना प्रपत्रों, उनके संगणकीकरण की प्रगति तथा लंबित कार्यों की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिया कि शेष सभी गणना प्रपत्रों का संगणकीकरण शीघ्र पूर्ण किया जाए तथा प्रत्येक प्रविष्टि का सावधानीपूर्वक सत्यापन करते हुए कार्य को त्रुटिरहित और निर्धारित समय-सीमा के भीतर संपन्न किया जाए।

Contact no :- +91 9337736501

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करते हुए प्रत्येक पात्र मतदाता तक गणना प्रपत्र पहुंचाया जाए। उन्होंने मतदाता पुनरीक्षण कार्य में गुणवत्ता, पारदर्शिता एवं शुद्धता बनाए रखने पर विशेष जोर देते हुए सभी लंबित कार्यों को समयबद्ध ढंग से पूरा करने का निर्देश दिया।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

इधर, जिले के विभिन्न मतदान केंद्रों पर आयोजित बूथ स्तरीय अधिकारी एवं बूथ स्तरीय अभिकर्ता-2 की तृतीय बैठक तथा चुनाव पाठशाला का निरीक्षण संबंधित निर्वाची निबंधन पदाधिकारी, सहायक निर्वाची निबंधन पदाधिकारी एवं प्रतिनियुक्त वरीय पदाधिकारियों द्वारा भी किया गया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने गणना प्रपत्रों के समयबद्ध संगणकीकरण, अभिलेखों के सुव्यवस्थित संधारण, निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप कार्य निष्पादन तथा लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए।

Book your slot today : +91 7250214782

उपायुक्त के निरीक्षण के दौरान जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती पारुल सिंह, सहायक निर्वाची निबंधन पदाधिकारी-सह-अंचल अधिकारी, सरायकेला श्री अमित श्रीवास्तव सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।

सरायकेला में भाजपा की कोल्हान स्तरीय बैठक संपन्न, बूथ सशक्तिकरण और संगठन विस्तार पर जोर

सरायकेला में भाजपा की कोल्हान स्तरीय बैठक संपन्न, बूथ सशक्तिकरण और संगठन विस्तार पर जोर

सरायकेला | भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) झारखंड प्रदेश के तत्वावधान में मंगलवार को सरायकेला स्थित भाजपा कार्यालय में कोल्हान प्रमंडल (सरायकेला-खरसावां, पश्चिमी सिंहभूम एवं चक्रधरपुर संगठनात्मक क्षेत्र) के मंडल प्रवासी कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद, प्रदेश उपाध्यक्ष गीता कोड़ा तथा प्रदेश महामंत्री अमर कुमार बावरी ने संयुक्त रूप से की।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश पदाधिकारियों ने कहा कि संगठन की वास्तविक शक्ति बूथ स्तर पर निहित होती है। उन्होंने प्रत्येक बूथ को सशक्त बनाने, पन्ना प्रमुखों का गठन सुनिश्चित करने, नए कार्यकर्ताओं को पार्टी से जोड़ने तथा केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं पार्टी की विचारधारा को घर-घर तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ताओं से सक्रियता, अनुशासन और समर्पण के साथ कार्य करने का आह्वान किया।

Contact no :- +91 8553588326

बैठक के दौरान संगठन विस्तार, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा, बूथ प्रबंधन तथा विभिन्न संगठनात्मक विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही, कार्यकर्ताओं को संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत बनाने तथा बूथ स्तर पर प्रभावी कार्ययोजना के क्रियान्वयन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।

Contact no :- +91 9337736501

बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, पूर्व मुख्यमंत्री एवं वर्तमान विधायक चंपई सोरेन, पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा, चक्रधरपुर जिला प्रभारी एवं प्रदेश मंत्री शैलेंद्र सिंह, महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष मालती गिलुवा, पूर्व विधायक शशिभूषण सामाड, सरायकेला जिला अध्यक्ष हरेकृष्णा प्रधान, चक्रधरपुर जिला अध्यक्ष गुरुचरण नायक, चाईबासा जिला महामंत्री भूषण पाट पिंगुवा सहित तीनों जिलों के जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मंडल प्रवासी, विभिन्न मोर्चों के पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक का समापन संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक सशक्त बनाने तथा प्रत्येक कार्यकर्ता की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के संकल्प के साथ हुआ।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 की समीक्षा, 22 जुलाई को होगी बीएलओ-बीएलए-2 की तृतीय बैठक

विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 की समीक्षा, 22 जुलाई को होगी बीएलओ-बीएलए-2 की तृतीय बैठक

सरायकेला | जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त नितिश कुमार सिंह की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में मान्यता प्राप्त एवं निबंधित राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 (SIR-2026) को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में 22 जुलाई को आयोजित होने वाली मतदान केंद्र स्तरीय अधिकारी (बीएलओ) एवं बूथ स्तरीय अभिकर्ता-2 (बीएलए-2) की तृतीय बैठक तथा चुनाव पाठशाला की तैयारियों की विस्तृत जानकारी साझा की गई।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

बैठक के दौरान विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 के तहत जिले में अब तक हुई प्रगति से सभी प्रतिनिधियों को अवगत कराया गया। अधिकारियों ने बताया कि जिले में अब तक 95.53 प्रतिशत गणना प्रपत्र प्राप्त हो चुके हैं, जबकि 47.59 प्रतिशत प्रपत्रों का डिजिटलीकरण पूरा किया जा चुका है। इसके साथ ही अनुपस्थित, स्थानांतरित, मृत एवं दोहराव वाले मतदाताओं (एएसडीडी) की सूची तैयार करने का कार्य भी प्रगति पर है। विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में डिजिटलीकरण और एएसडीडी सूची की अद्यतन स्थिति की भी जानकारी दी गई।

Contact no :- +91 8553588326

बैठक में आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा साझा करते हुए बताया गया कि 30 जून से 29 जुलाई 2026 तक घर-घर सत्यापन अभियान चलाया जा रहा है। इसके बाद 29 जुलाई तक मतदान केंद्रों का युक्तिकरण किया जाएगा। 5 अगस्त को प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशन होगा, जबकि 5 अगस्त से 4 सितंबर तक दावा एवं आपत्तियां प्राप्त की जाएंगी। प्राप्त दावों एवं आपत्तियों का निपटारा 5 अगस्त से 3 अक्टूबर तक किया जाएगा तथा 7 अक्टूबर 2026 को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी।

Contact no :- +91 9337736501

जिला निर्वाचन पदाधिकारी नितिश कुमार सिंह ने सभी राजनीतिक दलों के बूथ स्तरीय अभिकर्ता-1 (बीएलए-1) से 22 जुलाई को आयोजित बीएलओ-बीएलए-2 की तृतीय बैठक एवं चुनाव पाठशाला में अनिवार्य रूप से भाग लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि सभी बीएलए अपने-अपने मतदान केंद्रों पर उपस्थित रहकर संबंधित बीएलओ के साथ समन्वय स्थापित करें तथा अनुपस्थित, स्थानांतरित, मृत एवं दोहराव वाले मतदाताओं की सूची तैयार करने, गणना प्रपत्रों के सत्यापन और डिजिटलीकरण कार्य में सक्रिय सहयोग दें।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

उन्होंने विशेष रूप से शहरी क्षेत्रों में मतदाता सूची के डिजिटलीकरण कार्य में तेजी लाने के लिए सभी बूथ स्तरीय अभिकर्ता-2 (बीएलए-2) से सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने का आग्रह किया।

Book your slot today : +91 7250214782
विपद तारिणी पूजा श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न, सरायकेला रथ मेला बना आस्था और संस्कृति का केंद्र

विपद तारिणी पूजा श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न, सरायकेला रथ मेला बना आस्था और संस्कृति का केंद्र

सरायकेला | सरायकेला स्थित गुंडिचा मंदिर परिसर में आयोजित विपद तारिणी पूजा मंगलवार को श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ संपन्न हुई। इस अवसर पर हजारों महिलाओं एवं श्रद्धालुओं ने मां विपद तारिणी की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर अपने परिवार की सुख-समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और मंगलमय जीवन की कामना की। मंदिर परिसर पूरे दिन भक्तिमय वातावरण से सराबोर रहा, जहां श्रद्धालुओं ने व्रत एवं पूजा-अनुष्ठान संपन्न किए।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

विपद तारिणी पूजा एवं श्री जगन्नाथ रथ मेला के सफल आयोजन में जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, श्री जगन्नाथ मेला समिति, सेवायतगण, पुजारियों, स्वयंसेवकों, मीडिया प्रतिनिधियों तथा विभिन्न सामाजिक संस्थाओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Contact no :- +91 8553588326

श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन द्वारा सुरक्षा, यातायात एवं भीड़ प्रबंधन के व्यापक इंतजाम किए गए, जिससे हजारों श्रद्धालुओं ने शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से दर्शन एवं पूजा का लाभ उठाया।

Contact no :- +91 9337736501

श्री जगन्नाथ मेला समिति के अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी ने कहा कि सरायकेला का ऐतिहासिक श्री जगन्नाथ रथ मेला अब केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि आस्था, संस्कृति और सनातन परंपरा का विराट महोत्सव बन चुका है। उन्होंने कहा कि रांची के बाद सरायकेला का रथ मेला झारखंड के प्रमुख धार्मिक आयोजनों में अपनी विशिष्ट पहचान बना चुका है। यहां की रथयात्रा एवं अधिकांश धार्मिक अनुष्ठान श्रीजगन्नाथ पुरी की परंपरा के अनुरूप संपन्न होते हैं, जो इस मेले की सबसे बड़ी विशेषता है।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

उन्होंने बताया कि कोल्हान, झारखंड, पश्चिम बंगाल और ओडिशा सहित विभिन्न क्षेत्रों से प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु महाप्रभु श्रीजगन्नाथ, श्रीबलभद्र एवं देवी सुभद्रा के दर्शन के लिए सरायकेला पहुंच रहे हैं। महाप्रभु के दिव्य दर्शन तथा भव्य रथ मेला श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।

Book your slot today : +91 7250214782

श्रद्धा, भक्ति और सांस्कृतिक परंपराओं से सराबोर यह ऐतिहासिक मेला क्षेत्रीय एकता, सामाजिक सौहार्द और सनातन संस्कृति का जीवंत प्रतीक बनकर उभर रहा है।

31 जुलाई तक घर-घर पेयजलापूर्ति सुनिश्चित करने का निर्देश, देरी पर उपायुक्त ने जताई नाराजगी

31 जुलाई तक घर-घर पेयजलापूर्ति सुनिश्चित करने का निर्देश, देरी पर उपायुक्त ने जताई नाराजगी

सरायकेला-खरसावाँ | जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त नितिश कुमार सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को समाहरणालय सभागार में नगर निगम आदित्यपुर एवं नगर परिषद कपाली क्षेत्र में संचालित विभिन्न पेयजलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जुडको (JUDCO), जिंदल तथा शापूरजी पालनजी सहित विभिन्न कार्यदायी एजेंसियों द्वारा संचालित योजनाओं की प्रगति, पाइपलाइन बिछाने, जलापूर्ति अवसंरचना निर्माण और लंबित कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

समीक्षा के दौरान उपायुक्त ने आदित्यपुर-2 स्थित सीतारामपुर 30 एमएलडी वाटर ट्रीटमेंट प्लांट से अब तक नियमित जलापूर्ति शुरू नहीं होने पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि संबंधित एजेंसियों ने 15 जुलाई तक जलापूर्ति शुरू करने का आश्वासन दिया था, लेकिन निर्धारित समयसीमा का पालन नहीं होने से आम लोगों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है।

Contact no :- +91 8553588326

उपायुक्त ने योजनाओं में आ रही तकनीकी, भूमि संबंधी एवं समन्वय से जुड़ी समस्याओं की जानकारी लेते हुए सभी बाधाओं का शीघ्र समाधान कर कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया। उन्होंने जुडको, जिंदल एवं शापूरजी पालनजी के प्रतिनिधियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि 31 जुलाई 2026 तक सभी शेष कार्य पूर्ण कर घर-घर नियमित पेयजलापूर्ति सुनिश्चित की जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि समयसीमा का दोबारा उल्लंघन या अनावश्यक विलंब किसी भी परिस्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा और आवश्यकता पड़ने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Contact no :- +91 9337736501

बैठक में नगर परिषद कपाली क्षेत्र की पेयजल योजनाओं की भी समीक्षा की गई। उपायुक्त ने पाइपलाइन विस्तार, जलापूर्ति नेटवर्क और अन्य लंबित कार्यों को निर्धारित समयसीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा करने का निर्देश दिया, ताकि सभी लाभुकों को नियमित एवं निर्बाध पेयजल उपलब्ध कराया जा सके।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

उपायुक्त ने कहा कि पेयजलापूर्ति परियोजनाएं जनहित से जुड़ी अत्यंत महत्वपूर्ण योजनाएं हैं। इसलिए सभी कार्यदायी एजेंसियां गुणवत्ता और समयबद्धता का विशेष ध्यान रखें। उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को भी नियमित निगरानी करने तथा योजनाओं में आने वाली बाधाओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

Book your slot today : +91 7250214782

बैठक में नगर आयुक्त अज़ाज़ अनवर, जुडको, जिंदल एवं शापूरजी पालनजी के प्रतिनिधियों सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

नवंबर में होगा तीन दिवसीय ओड़िया नाटक महोत्सव, तैयारियों को लेकर संयुक्त बैठक आयोजित

नवंबर में होगा तीन दिवसीय ओड़िया नाटक महोत्सव, तैयारियों को लेकर संयुक्त बैठक आयोजित

सरायकेला | उत्कल युवा एकता मंच के तत्वावधान में आगामी नवंबर माह में सरायकेला के पब्लिक दुर्गा पूजा मैदान में तीन दिवसीय ओड़िया नाटक महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। आयोजन की तैयारियों को लेकर पब्लिक दुर्गा मंदिर परिसर में उत्कल युवा एकता मंच, गणपति ओपेरा तथा अन्नपूर्णा गणनाट्य के कलाकारों एवं पदाधिकारियों की संयुक्त बैठक आयोजित की गई।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

बैठक में निर्णय लिया गया कि प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी पूरे उत्साह और भव्यता के साथ तीन दिवसीय ओड़िया नाटक महोत्सव आयोजित किया जाएगा। महोत्सव के दौरान तीनों नाट्य संस्थाओं द्वारा एक-एक ओड़िया नाटक का मंचन किया जाएगा।


Contact no :- +91 8553588326

समापन समारोह में विभिन्न नाट्य दलों और कलाकारों को ओड़िया रंगमंच एवं संस्कृति के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जाएगा।

Contact no :- +91 9337736501

उत्कल युवा एकता मंच के सचिव रूपेश साहू ने बताया कि मंच ओड़िया भाषा, साहित्य और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन के उद्देश्य से लगातार ओड़िया नाटकों का आयोजन करता आ रहा है। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के बाद से मंच नियमित रूप से ओड़िया नाटकों का मंचन कर रहा है, ताकि नई पीढ़ी को ओड़िया भाषा, साहित्य और सांस्कृतिक परंपराओं से जोड़ा जा सके।


अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

उन्होंने सभी ओड़िया भाषा-भाषियों एवं सांस्कृतिक प्रेमियों से इस आयोजन को सफल बनाने में सक्रिय सहयोग देने की अपील की।

Book your slot today : +91 7250214782

बैठक में निदेशक घासी राम सतपथी, शंकर सतपथी, वरुण साहू सहित गणपति ओपेरा और अन्नपूर्णा गणनाट्य के अनेक कलाकार एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 के तहत विशेष शिविरों का निरीक्षण, उपायुक्त ने दिए शत-प्रतिशत सत्यापन के निर्देश

विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 के तहत विशेष शिविरों का निरीक्षण, उपायुक्त ने दिए शत-प्रतिशत सत्यापन के निर्देश

सरायकेला-खरसावां | भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार संचालित विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 अभियान के तहत नगर निगम आदित्यपुर, गम्हरिया तथा नगर परिषद कपाली के शहरी क्षेत्रों के सभी मतदान केंद्रों पर विशेष शिविर आयोजित किए गए। इन शिविरों का उद्देश्य घर-घर सर्वेक्षण के दौरान किसी कारणवश गणना प्रपत्र प्राप्त करने अथवा भरे हुए प्रपत्र जमा करने से वंचित रह गए पात्र मतदाताओं को प्रपत्र उपलब्ध कराना, भरे हुए प्रपत्र प्राप्त करना, उनका डिजिटलीकरण करना तथा पुनरीक्षण अभियान से संबंधित अन्य आवश्यक कार्यों का निष्पादन करना था। साथ ही अनुपस्थित, स्थानांतरित, मृत एवं डुप्लीकेट मतदाताओं की सूची का सत्यापन एवं अद्यतन भी किया गया।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

इसी क्रम में जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त नितेश कुमार सिंह ने नगर परिषद कपाली क्षेत्र के विभिन्न मतदान केंद्रों पर आयोजित विशेष शिविरों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं एवं कार्यों की प्रगति का जायजा लिया।

Contact no :- +91 8553588326

निरीक्षण के दौरान उन्होंने गणना प्रपत्रों के वितरण एवं संग्रहण, डिजिटलीकरण की प्रगति, अनुपस्थित, स्थानांतरित, मृत एवं डुप्लीकेट मतदाताओं की सूची के सत्यापन तथा अभिलेखों के संधारण की समीक्षा की। उन्होंने शिविर में उपस्थित मतदाताओं से संवाद कर गणना प्रपत्र भरने और जमा करने की प्रक्रिया की जानकारी भी प्राप्त की।

Contact no :- +91 9337736501

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने संबंधित निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों, सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों, बीएलओ तथा बीएलओ पर्यवेक्षकों को निर्देश दिया कि प्रत्येक पात्र मतदाता तक पहुंच सुनिश्चित की जाए, ताकि कोई भी योग्य मतदाता मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित न रहे। उन्होंने घर-घर सत्यापन कार्य पूरी गंभीरता से करने, अनुपस्थित, स्थानांतरित, मृत एवं डुप्लीकेट मतदाताओं की सूची का त्रुटिरहित संधारण सुनिश्चित करने तथा गणना प्रपत्रों का शत-प्रतिशत संग्रहण एवं समयबद्ध डिजिटलीकरण करने के निर्देश दिए।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

उपायुक्त नितेश कुमार सिंह ने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 अभियान की सफलता सभी संबंधित अधिकारियों एवं कर्मियों की सक्रिय भागीदारी पर निर्भर करती है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों और कर्मियों से पूरी जिम्मेदारी एवं गंभीरता के साथ कार्य करने का आह्वान करते हुए कहा कि अभियान का उद्देश्य जिले की मतदाता सूची को शुद्ध, अद्यतन एवं त्रुटिरहित बनाना है, ताकि प्रत्येक पात्र नागरिक अपने मताधिकार का प्रयोग कर सके।

Book your slot today : +91 7250214782
सरायकेला मंडल कारा का संयुक्त निरीक्षण, जातिगत भेदभाव नहीं मिलने पर व्यवस्था संतोषजनक

सरायकेला मंडल कारा का संयुक्त निरीक्षण, जातिगत भेदभाव नहीं मिलने पर व्यवस्था संतोषजनक

सरायकेला | माननीय सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों के अनुपालन में शनिवार को मंडल कारा, सरायकेला का संयुक्त निरीक्षण किया गया। निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना था कि कारागार में किसी भी प्रकार का जाति आधारित भेदभाव, अलगाव या भेदभावपूर्ण व्यवस्था लागू न हो।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

निरीक्षण दल में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष रामाशंकर सिंह, उपायुक्त नितिश कुमार, पुलिस अधीक्षक मनोज सावरगड़िया, अनुमंडल पदाधिकारी-सह-जेल अधीक्षक अभिनव, जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव तौसीफ मेराज तथा अनुमंडलीय न्यायिक दंडाधिकारी आशीष अग्रवाल शामिल थे।

Contact no :- +91 8553588326

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने कारागार के रसोईघर का जायजा लिया, जहां बंदियों के लिए भोजन तैयार किया जा रहा था। रसोईघर में चल रहे जीर्णोद्धार कार्य का भी निरीक्षण किया गया। इसके बाद निरीक्षण दल ने विभिन्न वार्डों का भ्रमण कर बंदियों से बातचीत की तथा कारागार के अभिलेखों एवं पंजियों की जांच की।

Contact no :- +91 9337736501

अधिकारियों ने विशेष रूप से कार्य आवंटन, आवास व्यवस्था, भोजन निर्माण, विभिन्न सुविधाओं की उपलब्धता और अभिलेखों के संधारण में किसी भी प्रकार के जातिगत भेदभाव या अलगाव की जांच की। जांच के दौरान पाया गया कि भोजन बनाने का कार्य विभिन्न समुदायों के बंदियों द्वारा किया जा रहा है तथा कारागार में कहीं भी जातिगत भेदभाव या पृथक्करण की व्यवस्था नहीं है।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

निरीक्षण दल ने कारागार परिसर की स्वच्छता व्यवस्था का भी अवलोकन किया। समग्र व्यवस्था संतोषजनक पाई गई, हालांकि अधिकारियों ने साफ-सफाई को और अधिक बेहतर एवं सुदृढ़ बनाने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर कारागार परिसर में संचालित जेल विधिक सहायता केंद्र एवं चिकित्सा औषधालय का भी निरीक्षण किया गया। साथ ही जेल लोक अदालत-सह-चिकित्सा शिविर का आयोजन कर बंदियों के बीच विधिक सहायता संबंधी पुस्तिकाओं का वितरण किया गया। उन्हें उनके कानूनी अधिकारों एवं निःशुल्क विधिक सहायता संबंधी जानकारी भी दी गई।

Book your slot today : +91 7250214782

कार्यक्रम में विधिक सहायता प्रतिरक्षा अधिवक्ता, सहायक लोक अभियोजक तथा चिकित्सा पदाधिकारी भी उपस्थित रहे। उन्होंने बंदियों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और उन्हें उपलब्ध कानूनी एवं स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी प्रदान की।
इस दौरान उपायुक्त नितिश कुमार ने बताया कि मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत मंडल कारा परिसर में विशेष पंजीकरण एवं सत्यापन शिविर आयोजित किया जाएगा। इसका उद्देश्य पात्र बंदियों का मतदाता सूची में नाम दर्ज कराना तथा यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी पात्र बंदी केवल पंजीकरण के अभाव में अपने संवैधानिक मताधिकार से वंचित न रहे।

पश्चिमी सिंहभूम से सकुशल बरामद हुईं तीन लापता नाबालिग बच्चियां, परिजनों ने पुलिस का जताया आभार

पश्चिमी सिंहभूम से सकुशल बरामद हुईं तीन लापता नाबालिग बच्चियां, परिजनों ने पुलिस का जताया आभार

सरायकेला/आदित्यपुर | सरायकेला-खरसावां पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पश्चिमी सिंहभूम से तीन लापता नाबालिग बच्चियों को सकुशल बरामद कर उनके परिजनों को सौंप दिया। पुलिस अधीक्षक मनोज स्वार्गियारी के निर्देश पर गठित विशेष जांच दल (एसआईटी) की सक्रियता से यह अभियान सफल रहा। बच्चियों की सुरक्षित बरामदगी पर परिजनों ने पुलिस के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उसकी सराहना की।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

जानकारी के अनुसार, आदित्यपुर थाना क्षेत्र के बास्कोनगर की चार नाबालिग लड़कियां 13 जुलाई को रूंगटा पार्क घूमने जाने की बात कहकर घर से निकली थीं। इनमें से एक लड़की मंगलवार दोपहर सकुशल अपने घर लौट आई थी, जबकि शेष तीन बच्चियां लापता हो गई थीं। तीनों के पास मोबाइल फोन नहीं होने के कारण उनकी तलाश पुलिस के लिए चुनौतीपूर्ण थी।

Contact no :- +91 8553588326

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया। आदित्यपुर थाना प्रभारी अंजनी कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने तकनीकी और मानवीय दोनों स्तरों पर लगातार खोजबीन की। तलाशी अभियान में सब-इंस्पेक्टर विश्वजीत तिवारी एवं जेएसआई शिव प्रकाश सिंह ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Contact no :- +91 9337736501

जांच के दौरान पुलिस ने परिजनों के साथ लगातार समन्वय बनाए रखा। इसी क्रम में पश्चिमी सिंहभूम क्षेत्र में तीनों बच्चियों का पता चला। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, तीनों बच्चियां रास्ता भटककर दूसरे गांव पहुंच गई थीं। वहां के ग्रामीणों ने उन्हें सुरक्षित अपने पास रखा था। जब पुलिस बच्चियों की तलाश में उस गांव पहुंची, तो ग्रामीणों ने हुलिए के आधार पर उनकी पहचान कर पुलिस को बच्चियों के सुरक्षित होने की जानकारी दी।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

आवश्यक कानूनी एवं कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद गुरुवार को पुलिस ने तीनों बच्चियों को उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

Book your slot today : +91 7250214782

बरामद बच्चियों की पहचान शांति सामड (14 वर्ष), अनुष्का गगराई (15 वर्ष) और सिमरन जोजो (14 वर्ष) के रूप में हुई है। पुलिस की तत्परता और संवेदनशील कार्रवाई से बच्चियों की सुरक्षित घर वापसी संभव हो सकी।