सरायकेला खरसावां

खरसावां सीएचसी में वित्तीय अनियमितता की शिकायत पर एसडीओ ने की जांच

खरसावां सीएचसी में वित्तीय अनियमितता की शिकायत पर एसडीओ ने की जांच

खरसावां | खरसावां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में वित्तीय अनियमितता की शिकायत के बाद शनिवार को सरायकेला अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) अभिनव प्रकाश ने स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण कर मामले की जांच की। इस दौरान उन्होंने विभिन्न रजिस्टरों, स्टॉक रजिस्टरों और संबंधित अभिलेखों की गहन पड़ताल की। यह जांच जिला उपायुक्त को प्राप्त शिकायत के बाद गठित जांच कमेटी के निर्देश पर की गई।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

एसडीओ अभिनव प्रकाश ने बताया कि शिकायत में आरोप लगाया गया था कि खरसावां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को 10 लाख रुपये, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हरिभंजा को 5 लाख रुपये तथा सभी उप स्वास्थ्य केंद्रों को 2-2 लाख रुपये आवंटित किए गए थे। शिकायत में इन राशियों के उपयोग में वित्तीय अनियमितता का आरोप लगाया गया है। मामले की जांच के लिए जिला उपायुक्त के स्तर से जांच कमेटी गठित की गई है।

Contact no :- +91 8553588326

जांच के दौरान विभिन्न रजिस्टरों एवं अभिलेखों की जांच की गई। इसमें कुछ स्टॉक रजिस्टरों का उचित तरीके से संधारण नहीं किए जाने की बात सामने आई। इस पर संबंधित कर्मियों को आवश्यक सुधार करने और अभिलेखों को दुरुस्त करने के लिए दो दिनों का समय दिया गया है।

Contact no :- +91 9337736501

एसडीओ ने बताया कि सोमवार को दोबारा स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर रजिस्टरों एवं अन्य संबंधित अभिलेखों की जांच की जाएगी। साथ ही, शिकायतकर्ता को भी नोटिस जारी कर जांच के लिए बुलाया जाएगा।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

उन्होंने कहा कि शिकायत, उपलब्ध दस्तावेजों और जांच के दौरान सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। एसडीओ ने स्पष्ट किया कि जांच पूरी होने के बाद ही मामले की वास्तविक स्थिति सामने आ सकेगी।

Book your slot today : +91 7250214782
सरायकेला-खरसावां में विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 के तहत मतदाता जागरूकता अभियान तेज, युवाओं से नाम दर्ज कराने की अपील

सरायकेला-खरसावां में विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 के तहत मतदाता जागरूकता अभियान तेज, युवाओं से नाम दर्ज कराने की अपील

सरायकेला | भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 के तहत सरायकेला-खरसावां जिले में 5 अगस्त से नव मतदाताओं को मतदाता सूची में शामिल करने के उद्देश्य से विशेष जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। अभियान का मुख्य उद्देश्य अधिक से अधिक पात्र युवाओं का नाम मतदाता सूची में दर्ज कर उन्हें लोकतांत्रिक प्रक्रिया से जोड़ना है।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी-सह-अनुमंडल पदाधिकारी अभिनव प्रकाश के नेतृत्व में राजनगर प्रखंड सहित जिले के विभिन्न क्षेत्रों में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। वहीं, सरायकेला क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में विद्यार्थियों एवं पात्र युवाओं को मतदाता पंजीकरण की प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेज, निर्वाचन प्रक्रिया में मतदाता की भूमिका तथा मतदान के महत्व की विस्तृत जानकारी दी गई। इस दौरान 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके अथवा निर्धारित अर्हता तिथि तक 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले सभी पात्र युवाओं से मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराने की अपील की गई।

Contact no :- +91 8553588326

इसी क्रम में जिला उप निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी पारुल सिंह के नेतृत्व में आदित्यपुर, गम्हरिया एवं सरायकेला क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में भी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रमों में विद्यार्थियों को विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के उद्देश्य, मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने की प्रक्रिया, मतदान के महत्व तथा लोकतांत्रिक व्यवस्था में मतदाता की भूमिका के बारे में जानकारी दी गई।

Contact no :- +91 9337736501

इसके अतिरिक्त सहायता कक्ष प्रबंधक की ओर से जिले के विभिन्न मतदान केंद्रों, विद्यालयों, महाविद्यालयों, प्रशिक्षण संस्थानों, औद्योगिक प्रतिष्ठानों, स्वयंसेवी संस्थाओं तथा अन्य ऐसे स्थानों पर, जहां युवाओं की अधिक भागीदारी रहती है, चुनावी पाठशाला, मतदाता जागरूकता संवाद, शपथ ग्रहण, प्रश्नोत्तरी, निबंध लेखन, चित्रांकन एवं अन्य जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।


अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

इन कार्यक्रमों के दौरान पात्र युवाओं को निर्वाचन संपर्क अनुप्रयोग (ईसीआईएनईटी) डाउनलोड कर प्रपत्र-6, प्रपत्र-7 एवं प्रपत्र-8 के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया की जानकारी भी दी जा रही है। साथ ही मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने, प्रविष्टियों में संशोधन कराने, परिवार के सभी पात्र सदस्यों का नाम एक ही मतदान केंद्र पर दर्ज कराने तथा निर्वाचन संबंधी अन्य सेवाओं के बारे में भी जागरूक किया जा रहा है।

Book your slot today : +91 7250214782

जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त नीतिश कुमार सिंह ने जिले के सभी पात्र नागरिकों, विशेषकर पहली बार मतदान करने वाले युवाओं से विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 के दौरान अपना नाम मतदाता सूची में अनिवार्य रूप से दर्ज कराने की अपील की है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती प्रत्येक पात्र नागरिक की सक्रिय भागीदारी पर निर्भर करती है। इसलिए सभी पात्र युवा समय पर मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराकर एक जागरूक एवं जिम्मेदार मतदाता के रूप में लोकतांत्रिक प्रक्रिया में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें।l

जिला महिला फुटबॉल लीग की तैयारी तेज, खरसावां फुटबॉल क्लब का दो दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण शिविर शुरू

जिला महिला फुटबॉल लीग की तैयारी तेज, खरसावां फुटबॉल क्लब का दो दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण शिविर शुरू

खरसावां | सरायकेला-खरसावां जिला स्पोर्ट्स एसोसिएशन (डीएसए) द्वारा आयोजित होने वाली जिला महिला फुटबॉल लीग की तैयारियों के तहत खरसावां फुटबॉल क्लब का दो दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण शिविर गुरुवार से शुरू हो गया। शिविर का उद्घाटन अशोका इंटरनेशनल स्कूल के चेयरमैन अशोक प्रधान तथा डीएसए के सचिव मोहम्मद दिलदार ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए अशोक प्रधान ने महिला खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि जिला स्पोर्ट्स एसोसिएशन का यह मंच खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने और बेहतर अवसर प्राप्त करने का सशक्त माध्यम है।

Contact no :- +91 8553588326

उन्होंने कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही हैं और खेल जगत में भी लगातार नई ऊंचाइयों को छू रही हैं। राज्य के विभिन्न क्षेत्रों से महिला खिलाड़ियों की बढ़ती भागीदारी फुटबॉल के प्रति बढ़ते आकर्षण और लोकप्रियता का प्रमाण है।

Contact no :- +91 9337736501

दो दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण शिविर में 40 महिला फुटबॉल खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रशिक्षण शिविर की समाप्ति के बाद अंतिम टीम का चयन किया जाएगा, जो जिला महिला फुटबॉल लीग में खरसावां फुटबॉल क्लब का प्रतिनिधित्व करेगी।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

शिविर के दौरान आवासीय फुटबॉल प्रशिक्षण केंद्र के प्रशिक्षक बलराम महतो, संजय सुंडी तथा डीएसए के पिनाकी रंजन ने खिलाड़ियों को तकनीकी प्रशिक्षण प्रदान किया। साथ ही खेल कौशल को निखारने के लिए आवश्यक टिप्स भी दिए। खिलाड़ियों ने पूरे उत्साह, अनुशासन और समर्पण के साथ प्रशिक्षण सत्र में भाग लिया।

Book your slot today : +91 7250214782
संयुक्त अभियान में तीन सक्रिय माओवादी गिरफ्तार, AKM-47 समेत भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद

संयुक्त अभियान में तीन सक्रिय माओवादी गिरफ्तार, AKM-47 समेत भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद

सरायकेला | झारखंड पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर सरायकेला-खरसावां जिले के कांड्रा थाना क्षेत्र के उदयपुर गांव में संयुक्त अभियान चलाकर प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) संगठन के तीन सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार किया है।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से एक लोडेड AKM-47 राइफल, एक 9 एमएम पिस्टल, जिंदा कारतूस, कोडेक्स वायर (विस्फोटक सामग्री) तथा अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई है।

Contact no :- +91 8553588326

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रवि सिंह सरदार उर्फ सागर सिंह सरदार, मदन महतो चरण उर्फ शंकर महतो और मीना पहाड़िया उर्फ नेपू पहाड़िया के रूप में हुई है।

Contact no :- +91 9337736501

पुलिस की पूछताछ के बाद दलमा पहाड़ क्षेत्र में छिपाकर रखे गए हथियार और विस्फोटक सामग्री भी बरामद की गई। बरामद सामान में एक इंसास राइफल, AKM-47 की 208 जिंदा गोलियां तथा कोडेक्स वायर के दो बंडल शामिल हैं।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

प्रारंभिक जांच में पुलिस को जानकारी मिली है कि सभी आरोपी किसी बड़ी नक्सली घटना को अंजाम देने की तैयारी में थे। पूछताछ के दौरान यह भी सामने आया कि वे दलमा क्षेत्र में हुई कई नक्सली घटनाओं, पुलिस बल पर हमलों तथा हथियार लूट की वारदातों में कथित रूप से शामिल रहे हैं।

Book your slot today : +91 7250214782

यह संयुक्त अभियान झारखंड पुलिस, 203 कोबरा बटालियन, 134वीं बटालियन सीआरपीएफ तथा एसएसबी की संयुक्त टीम द्वारा चलाया गया। पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है तथा गिरफ्तार आरोपियों से आगे भी पूछताछ जारी है।

सरायकेला में प्रारूप मतदाता सूची प्रकाशित, 5 अगस्त से 4 सितंबर तक दावे और आपत्तियां दर्ज कराने का अवसर

सरायकेला में प्रारूप मतदाता सूची प्रकाशित, 5 अगस्त से 4 सितंबर तक दावे और आपत्तियां दर्ज कराने का अवसर

सरायकेला | भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश तथा झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के मार्गदर्शन में संचालित मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 अभियान के तहत बुधवार को जिले के तीनों विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की प्रारूप मतदाता सूची प्रकाशित कर दी गई। अभियान का उद्देश्य मतदाता सूची को अधिक शुद्ध, अद्यतन एवं त्रुटिरहित बनाना है, ताकि सभी पात्र नागरिकों के नाम सूची में शामिल किए जा सकें तथा अपात्र एवं त्रुटिपूर्ण प्रविष्टियों को हटाया जा सके।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 5 अगस्त को ईचागढ़, सरायकेला (अनुसूचित जनजाति) तथा खरसावाँ (अनुसूचित जनजाति) विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की प्रारूप मतदाता सूची का विधिवत प्रकाशन किया गया। तीनों निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों ने प्रकाशन की सूचना जारी करते हुए संबंधित मतदान केंद्रों एवं अधिसूचित स्थानों पर मतदाता सूची उपलब्ध करा दी है, ताकि मतदाता अपने नाम एवं अन्य विवरणों का सत्यापन कर सकें।

Contact no :- +91 8553588326


मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने, संशोधन अथवा अन्य आवश्यक सुधार के लिए 5 अगस्त से 4 सितंबर 2026 तक दावा एवं आपत्तियां स्वीकार की जाएंगी। प्राप्त आवेदनों का निष्पादन 3 अक्टूबर 2026 तक किया जाएगा, जबकि अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 7 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा।

Contact no :- +91 9337736501

प्रारूप मतदाता सूची के अनुसार जिले में कुल 7,67,613 मतदाता पंजीकृत हैं। इनमें 3,84,834 पुरुष, 3,81,919 महिला तथा 10 तृतीय लिंग मतदाता शामिल हैं।
विधानसभा क्षेत्रवार पंजीकृत मतदाताओं की संख्या इस प्रकार है:

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

ईचागढ़: 2,56,155
सरायकेला (अनुसूचित जनजाति): 3,02,716
खरसावाँ (अनुसूचित जनजाति): 2,08,742
इसके अतिरिक्त, 1 अप्रैल, 1 जुलाई अथवा 1 अक्टूबर 2026 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले पात्र नागरिक निर्धारित आवेदन प्रपत्र के माध्यम से मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिए आवेदन कर सकते हैं।

Book your slot today : +91 7250214782

जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त नितिश कुमार सिंह ने सभी पात्र मतदाताओं से अपील की है कि वे अपने संबंधित मतदान केंद्र पर प्रदर्शित प्रारूप मतदाता सूची का अवलोकन कर अपने नाम एवं अन्य विवरणों का सत्यापन अवश्य करें। यदि किसी प्रकार की त्रुटि या विसंगति पाई जाती है, तो निर्धारित अवधि के भीतर संबंधित बूथ स्तरीय अधिकारी (BLO), सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी (AERO) अथवा निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी (ERO) के समक्ष दावा या आपत्ति प्रस्तुत कर उसका समय पर निराकरण सुनिश्चित करें।

सरायकेला मुख्यालय में सरकारी नर्सरी का अभाव, पौधों के लिए दूसरे शहरों पर निर्भर हैं लोग

सरायकेला मुख्यालय में सरकारी नर्सरी का अभाव, पौधों के लिए दूसरे शहरों पर निर्भर हैं लोग

सरायकेला | जिला मुख्यालय सरायकेला में सरकारी नर्सरी नहीं होने के कारण आम लोगों को पौधे खरीदने के लिए दूसरे शहरों का रुख करना पड़ रहा है। पर्यावरण संरक्षण और हरित आवरण बढ़ाने के उद्देश्य से हर वर्ष विभिन्न स्तरों पर पौधारोपण अभियान चलाए जाते हैं, लेकिन जिला मुख्यालय में सरकारी नर्सरी के अभाव से इन प्रयासों की प्रभावशीलता प्रभावित हो रही है।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

स्थानीय लोगों के अनुसार, कुछ वर्ष पहले सरायकेला में सरकारी नर्सरी संचालित होती थी, जहां फलदार, छायादार और सजावटी पौधे आसानी से उपलब्ध हो जाते थे। नर्सरी बंद होने के बाद अब लोगों को पौधों की खरीद के लिए अन्य शहरों पर निर्भर रहना पड़ता है। इसका असर न केवल आम नागरिकों पर पड़ रहा है, बल्कि स्कूलों, सामाजिक संगठनों और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े लोगों को भी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

Contact no :- +91 8553588326

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि जिला मुख्यालय में सरकारी नर्सरी नहीं होने से पौधारोपण अभियानों को भी अपेक्षित गति नहीं मिल पा रही है। उनका मानना है कि यदि वन विभाग द्वारा पुनः सरकारी नर्सरी शुरू की जाए या नई नर्सरी स्थापित की जाए, तो स्थानीय स्तर पर गुणवत्तापूर्ण पौधों की उपलब्धता सुनिश्चित हो सकेगी और हरियाली बढ़ाने के प्रयासों को भी मजबूती मिलेगी।

Contact no :- +91 9337736501

नागरिकों ने जिला प्रशासन और वन विभाग से मांग की है कि सरायकेला मुख्यालय में जल्द से जल्द सरकारी नर्सरी की स्थापना अथवा पूर्व की नर्सरी का पुनः संचालन सुनिश्चित किया जाए। उनका कहना है कि इससे लोगों को सुलभ दरों पर पौधे उपलब्ध होंगे और पर्यावरण संरक्षण तथा पौधारोपण अभियान को व्यापक जनसहभागिता के साथ सफल बनाया जा सकेगा।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601
राष्ट्रीय व राज्य मार्गों पर अवैध पार्किंग करने वालों पर चलेगा अभियान, डीटीओ शंकराचार्य समाद का सख्त संदेश

राष्ट्रीय व राज्य मार्गों पर अवैध पार्किंग करने वालों पर चलेगा अभियान, डीटीओ शंकराचार्य समाद का सख्त संदेश

सरायकेला | जिले में सड़क सुरक्षा को लेकर परिवहन विभाग अब पूरी तरह सख्त रुख अपनाने जा रहा है। नवपदस्थापित जिला परिवहन पदाधिकारी (डीटीओ) शंकराचार्य समाद ने स्पष्ट किया है कि राष्ट्रीय एवं राज्य मार्गों सहित प्रमुख सड़कों के किनारे अवैध रूप से ट्रक, ट्रेलर और अन्य भारी वाहनों की पार्किंग करने वालों के खिलाफ नियमित अभियान चलाकर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा तथा मोटर वाहन अधिनियम के तहत दोषियों पर जुर्माना सहित आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

डीटीओ ने बताया कि सड़क किनारे खड़े भारी वाहन कई बार गंभीर सड़क दुर्घटनाओं का कारण बनते हैं। विशेषकर रात के समय अथवा कम दृश्यता की स्थिति में ऐसे वाहन राहगीरों एवं अन्य वाहन चालकों के लिए बड़ा खतरा साबित होते हैं। इसी को देखते हुए अब सड़क को पार्किंग स्थल के रूप में उपयोग करने वालों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी।

Contact no :- +91 8553588326

उन्होंने वाहन मालिकों एवं चालकों से अपील की कि वे अपने वाहनों को केवल अधिकृत एवं सुरक्षित पार्किंग स्थलों पर ही खड़ा करें। यदि किसी अपरिहार्य कारणवश सड़क किनारे वाहन रोकना पड़े, तो पार्किंग लाइट अवश्य चालू रखें, ताकि अन्य वाहन चालकों को वाहन की स्थिति की स्पष्ट जानकारी मिल सके और दुर्घटनाओं की संभावना कम हो।

Contact no :- +91 9337736501

शंकराचार्य समाद ने कहा कि सड़क सुरक्षा केवल प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की भी समान भागीदारी आवश्यक है। उन्होंने दोपहिया वाहन चालकों से हेलमेट तथा चारपहिया वाहन चालकों से सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करने की अपील की।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

साथ ही नशे की हालत में वाहन चलाने वालों को चेतावनी देते हुए कहा कि ऐसे मामलों में परिवहन विभाग एवं पुलिस संयुक्त रूप से सघन अभियान चलाकर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करेगी।

Book your slot today : +91 7250214782
सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस में मुख एवं दंत स्वास्थ्य जांच शिविर, 120 विद्यार्थियों की हुई जांच

सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस में मुख एवं दंत स्वास्थ्य जांच शिविर, 120 विद्यार्थियों की हुई जांच

सरायकेला | राष्ट्रीय गैर संचारी रोग (एनसीडी) कार्यक्रम के अंतर्गत संचालित जन-जागरूकता अभियान के तहत मंगलवार को सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस, सरायकेला में एक दिवसीय मुख एवं दंत स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के दौरान राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम (एनटीसीपी) एवं राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत जागरूकता सत्र भी आयोजित किए गए। इस अवसर पर विद्यालय के 120 छात्र-छात्राओं के मुख एवं दंत स्वास्थ्य की जांच की गई।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

शिविर में दंत विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को दांतों एवं मुख की नियमित सफाई, सही तरीके से ब्रश करने, संतुलित आहार अपनाने तथा दंत रोगों से बचाव के प्रभावी उपायों की जानकारी दी। साथ ही, मुख संबंधी बीमारियों की समय पर पहचान एवं उपचार के महत्व पर भी विस्तार से प्रकाश डाला।

Contact no :- +91 8553588326

राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम (एनटीसीपी) के अंतर्गत विद्यार्थियों को तंबाकू एवं तंबाकू उत्पादों के सेवन से होने वाले दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया गया। विशेषज्ञों ने बताया कि गुटखा, खैनी, पान मसाला, बीड़ी और सिगरेट जैसे तंबाकू उत्पाद मुख कैंसर, फेफड़ों के कैंसर, हृदय रोग सहित कई गंभीर एवं जानलेवा बीमारियों के प्रमुख कारण हैं। विद्यार्थियों से स्वयं तंबाकू से दूर रहने तथा अपने परिवार और समाज के लोगों को भी इसके दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने का आह्वान किया गया।

Contact no :- +91 9337736501

कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत आयोजित जागरूकता सत्र में मानसिक स्वास्थ्य के महत्व, मानसिक रोगों के सामान्य लक्षण, समय पर पहचान, बचाव और उपचार से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी साझा की गई। विद्यार्थियों को मानसिक स्वास्थ्य के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाने तथा आवश्यकता पड़ने पर विशेषज्ञों से परामर्श लेने के लिए भी प्रेरित किया गया।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

शिविर के समापन पर विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं, कर्मचारियों एवं छात्र-छात्राओं को तंबाकू मुक्त जीवनशैली अपनाने तथा स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने की शपथ दिलाई गई।

Book your slot today : +91 7250214782

इस अवसर पर सदर अस्पताल, सरायकेला के दंत चिकित्सक, दंत स्वास्थ्य विशेषज्ञ, राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम (एनटीसीपी) के परामर्शी, समाजसेवी, विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं अन्य विद्यालय कर्मी उपस्थित रहे।

सरायकेला में विशेष प्रमाण-पत्र शिविर, 7 अगस्त तक बनेंगे जाति, आय, निवासी व ईडब्ल्यूएस प्रमाण-पत्र

सरायकेला में विशेष प्रमाण-पत्र शिविर, 7 अगस्त तक बनेंगे जाति, आय, निवासी व ईडब्ल्यूएस प्रमाण-पत्र

सरायकेला | राज्य सरकार के निर्देशानुसार सरायकेला-खरसावां जिले में 3 अगस्त से 7 अगस्त 2026 तक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत आम नागरिकों को जाति, आय, स्थानीय निवासी तथा आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) के प्रमाण-पत्र उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिले के सभी प्रखंड एवं अंचल कार्यालयों में विशेष शिविर आयोजित किए जा रहे हैं।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

जिला प्रशासन के अनुसार निर्धारित अवधि के दौरान सभी अंचल एवं प्रखंड कार्यालयों सहित अन्य चिन्हित स्थानों पर विशेष शिविर लगाए गए हैं, ताकि अधिक से अधिक पात्र आवेदकों को समयबद्ध तरीके से प्रमाण-पत्र उपलब्ध कराए जा सकें। अभियान के दौरान नए प्राप्त आवेदनों के साथ-साथ लंबित आवेदनों का भी प्राथमिकता के आधार पर निष्पादन कर प्रमाण-पत्र जारी किए जा रहे हैं।

Contact no :- +91 8553588326

जिला प्रशासन ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर आवेदनों का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। इसके अलावा प्रखंड विकास पदाधिकारियों को विशेष शिविरों का व्यापक प्रचार-प्रसार करने तथा स्थानीय जनप्रतिनिधियों की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि अधिक से अधिक नागरिक इस सुविधा का लाभ उठा सकें।

Contact no :- +91 9337736501

अभियान के प्रभावी संचालन एवं समन्वय के लिए जिला सामान्य शाखा के प्रभारी पदाधिकारी को जिला स्तरीय नोडल पदाधिकारी नामित किया गया है। साथ ही सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों एवं अंचल अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे प्रतिदिन शिविर समाप्त होने के बाद शाम 5 बजे तक जारी किए गए प्रमाण-पत्रों की संख्या संबंधी प्रतिवेदन जिला सामान्य शाखा को उपलब्ध कराएं। जिला स्तर पर प्राप्त प्रतिवेदनों का संकलन कर प्रतिदिन राज्य सरकार के कार्मिक, प्रशासनिक सुधार एवं राजभाषा विभाग को भेजा जाएगा।


अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

जिला प्रशासन ने सभी पात्र नागरिकों से अपील की है कि वे निर्धारित अवधि के दौरान अपने निकटतम प्रखंड अथवा अंचल कार्यालय में आयोजित विशेष शिविर में आवश्यक दस्तावेजों के साथ पहुंचकर आवेदन प्रस्तुत करें और इस विशेष अभियान का अधिकतम लाभ उठाएं। प्रशासन ने अधिकारियों को अभियान को सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ सफलतापूर्वक संचालित करने के भी निर्देश दिए हैं।

Book your slot today : +91 7250214782
मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण: 5 अगस्त से शुरू होगी दावा एवं आपत्ति प्रक्रिया, उपायुक्त ने की सक्रिय भागीदारी की अपील

मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण: 5 अगस्त से शुरू होगी दावा एवं आपत्ति प्रक्रिया, उपायुक्त ने की सक्रिय भागीदारी की अपील

सरायकेला | भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision-SIR 2026) कार्यक्रम के तहत दावा एवं आपत्ति दर्ज कराने की समय-सारिणी जारी कर दी गई है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त नितेश कुमार सिंह ने जिले के सभी पात्र मतदाताओं से निर्धारित तिथियों के अनुसार दावा एवं आपत्ति की प्रक्रिया में सक्रिय रूप से भाग लेने की अपील की है।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 05 अगस्त 2026 को प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा। इसके बाद 08 एवं 09 अगस्त को दावा एवं आपत्ति प्राप्त करने के लिए प्रथम विशेष मतदान केंद्र शिविर आयोजित किए जाएंगे।

Contact no :- +91 8553588326

वहीं, 15 अगस्त को ग्राम सभाओं के माध्यम से विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम संचालित किया जाएगा। इसके उपरांत 22 एवं 23 अगस्त को द्वितीय विशेष मतदान केंद्र शिविर लगाए जाएंगे।

Contact no :- +91 9337736501

इसके अलावा 25 अगस्त से 04 सितंबर 2026 तक होम-टू-रोल (Home-to-Roll Verification) सत्यापन अभियान चलाया जाएगा, जिसके तहत बीएलओ द्वारा घर-घर जाकर मतदाता सूची का सत्यापन किया जाएगा।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

उपायुक्त नितेश कुमार सिंह ने कहा कि जिन पात्र नागरिकों का नाम अब तक मतदाता सूची में शामिल नहीं है अथवा जिनके नाम, पते या अन्य विवरणों में किसी प्रकार की त्रुटि, संशोधन या आपत्ति है, वे निर्धारित अवधि के भीतर संबंधित मतदान केंद्र या निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी (ERO) के कार्यालय में आवश्यक प्रपत्रों के साथ अपना दावा एवं आपत्ति अवश्य दर्ज कराएं।

Book your slot today : +91 7250214782

उन्होंने सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों, सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों, बीएलओ तथा संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया है कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुरूप सभी गतिविधियों का प्रभावी संचालन, व्यापक प्रचार-प्रसार तथा समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित किया जाए, ताकि अधिक से अधिक पात्र मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में शामिल हो सके और निर्वाचन प्रक्रिया पारदर्शी, समावेशी एवं त्रुटिरहित बन सके।