विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस पर सदर अस्पताल में जागरूकता कार्यक्रम, मानसिक स्वास्थ्य को लेकर किया जागरूक

सरायकेला | विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस के अवसर पर गुरुवार को सदर अस्पताल, सरायकेला में जिला स्वास्थ्य समिति की ओर से जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सिविल सर्जन डॉ. सरयू प्रसाद सिंह ने की।

Contact us :- 7004820253

इस वर्ष विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस की थीम “आत्महत्या पर दृष्टिकोण बदलना” और आह्वान “बातचीत शुरू करें” रखा गया है। कार्यक्रम के दौरान मानसिक स्वास्थ्य, मानसिक तनाव के लक्षणों की पहचान, तनाव प्रबंधन तथा संकट की स्थिति में समय पर सहायता लेने के संबंध में लोगों को जागरूक किया गया। इस दौरान मानसिक परेशानी से जूझ रहे लोगों को परिवार, मित्र, शिक्षक या स्वास्थ्यकर्मी से खुलकर बातचीत करने की अपील की गई।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

विद्यालय-महाविद्यालयों में चलेगा जागरूकता अभियान
जिले में 10 से 30 सितंबर तक विभिन्न विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में विशेष जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। अभियान के माध्यम से विद्यार्थियों एवं युवाओं को मानसिक स्वास्थ्य, तनाव प्रबंधन, भावनात्मक सहयोग, आत्महत्या के चेतावनी संकेतों की पहचान तथा समय पर सहायता प्राप्त करने के प्रति जागरूक किया जाएगा।

Contact no :- +91 8553588326

मानसिक स्वास्थ्य से संबंधित सहायता के लिए राष्ट्रीय टेली-मानस हेल्पलाइन 14416 एवं 1800-891-4416 पर निःशुल्क और 24 घंटे संपर्क किया जा सकता है।
कार्यक्रम के दौरान आत्महत्या की रोकथाम, मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए पदाधिकारियों, कर्मचारियों एवं स्वास्थ्यकर्मियों को शपथ भी दिलाई गई।

Contact no :- +91 9337736501

कार्यक्रम में जिला नोडल पदाधिकारी डॉ. नकुल प्रसाद चौधरी, डॉ. शालिनी कुमारी, डॉ. अनिर्बान महतो, डॉ. श्वेता कुमारी, पुष्कर भूषण (जिला कार्यक्रम सहायक, जिला गैर-संचारी रोग कोषांग) एवं अशोक यादव (परामर्शदाता, राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम, जिला गैर-संचारी रोग कोषांग) सहित अन्य पदाधिकारी, कर्मचारी एवं स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601
By maskal.news

You May Also Like