सरायकेला खरसावां

सरायकेला छऊ कला केंद्र के समग्र विकास और संरक्षण को लेकर बैठक आयोजित

सरायकेला छऊ कला केंद्र के समग्र विकास और संरक्षण को लेकर बैठक आयोजित

सरायकेला | उपायुक्त सरायकेला-खरसावाँ नीतिश कुमार सिंह की अध्यक्षता एवं खरसावाँ विधायक दशरथ गागराई की उपस्थिति में सरायकेला छऊ कला केंद्र के समग्र विकास, संरक्षण एवं संवर्धन को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी अभिनव प्रकाश, जिला खेल पदाधिकारी अमित कुमार सहित कोर कमेटी एवं स्टीयरिंग कमेटी के सदस्य उपस्थित रहे।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

बैठक के दौरान छऊ कला केंद्र की आधारभूत संरचना, उपलब्ध सुविधाओं एवं इंफ्रास्ट्रक्चर गैप, मानव संसाधन, नियुक्ति, प्रशिक्षण व्यवस्था तथा केंद्र के प्रभावी संचालन से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही कोर कमेटी एवं स्टीयरिंग कमेटी की संरचना और सदस्यों की संख्या को लेकर भी उपस्थित सदस्यों से सुझाव लिए गए।

Contact no :- +91 8553588326

उपायुक्त नीतिश कुमार सिंह ने संबंधित अधिकारियों एवं समिति के सदस्यों को आपसी समन्वय के साथ अनुमंडल स्तर पर बैठक आयोजित कर सभी आवश्यक बिंदुओं पर विचार-विमर्श करते हुए सर्वसम्मति से प्रस्ताव तैयार करने का निर्देश दिया। इसके बाद प्रस्ताव को जिला स्तर पर समेकित कर नियमानुसार संस्कृति, कला एवं खेल विभाग, झारखंड सरकार को भेजने का निर्णय लिया गया।

Contact no :- +91 9337736501

उपायुक्त ने कहा कि सरायकेला छऊ, खरसावाँ छऊ एवं मानभूम छऊ की समृद्ध कला परंपरा और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए सामूहिक प्रयास आवश्यक हैं। उन्होंने नई पीढ़ी को छऊ कला से जोड़ने, प्रशिक्षण के अवसरों का विस्तार करने तथा स्थानीय कलाकारों की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

वहीं विधायक दशरथ गागराई ने कहा कि सरायकेला-खरसावाँ क्षेत्र अपनी समृद्ध छऊ कला एवं सांस्कृतिक विरासत के लिए विशेष पहचान रखता है। उन्होंने कहा कि छऊ कला केंद्र को केवल एक प्रशिक्षण केंद्र तक सीमित नहीं रखा जाना चाहिए, बल्कि इसे छऊ कला एवं सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण, संवर्धन और नई पीढ़ी को इस परंपरा से जोड़ने वाले एक महत्वपूर्ण केंद्र के रूप में विकसित किया जाना चाहिए।

Book your slot today : +91 7250214782
पेयजल योजनाओं की समयबद्ध मरम्मत और जल संरक्षण पर डीडीसी ने दिया जोर

पेयजल योजनाओं की समयबद्ध मरम्मत और जल संरक्षण पर डीडीसी ने दिया जोर

सरायकेला-खरसावां | समाहरणालय सभागार में गुरुवार को उप विकास आयुक्त रीना हांसदा की अध्यक्षता में पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल की जिला स्तरीय परामर्श समिति की बैठक आयोजित की गई। भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय द्वारा आयोजित विभागीय शिखर सम्मेलन के संदर्भ में हुई बैठक में ग्रामीण पेयजलापूर्ति योजनाओं के संचालन, जल स्रोतों के संरक्षण, वर्षा जल संचयन तथा योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की समीक्षा की गई।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

बैठक में उप विकास आयुक्त ने जिले की सभी पेयजल योजनाओं, खराब चापाकलों और जलमीनारों की समयबद्ध मरम्मत सुनिश्चित करने के लिए स्पष्ट कार्ययोजना तैयार करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि किसी भी क्षेत्र में पेयजलापूर्ति बाधित न हो, इसके लिए रियल टाइम रिपेयरिंग और नियमित मॉनिटरिंग पर विशेष ध्यान दिया जाए।

Contact no :- +91 8553588326

उन्होंने जल संरक्षण एवं वर्षा जल संचयन को जनआंदोलन का स्वरूप देने पर जोर देते हुए कहा कि लगातार गिरते भू-जल स्तर को देखते हुए जल पुनर्भरण वाले क्षेत्रों की पहचान की जाए। मनरेगा, पंचायती राज, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग सहित अन्य संबंधित विभागों के समन्वय से जल संरक्षण और जल संचयन की योजनाएं तैयार कर उनका प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए।

Contact no :- +91 9337736501

डीडीसी ने तकनीकी टीम को पेयजल योजनाओं की नियमित निगरानी करने तथा खराब गुणवत्ता वाले पानी, अनियमित जलापूर्ति और तकनीकी समस्याओं का त्वरित समाधान करने का निर्देश दिया। साथ ही पेयजल की गुणवत्ता एवं निर्धारित समय पर जलापूर्ति की नियमित जांच सुनिश्चित करने को कहा।
बैठक में ग्राम जल एवं स्वच्छता समितियों को सशक्त बनाने पर भी विशेष जोर दिया गया। प्रत्येक समिति की मासिक बैठक अनिवार्य रूप से आयोजित करने तथा योजनाओं के संचालन एवं रखरखाव के लिए ग्राम स्तर पर उचित जल कर निर्धारित कर उसका नियमित संग्रहण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

उप विकास आयुक्त ने पेयजल योजनाओं की सुरक्षा को लेकर भी चिंता जताई। मोटर, पाइपलाइन, नल एवं अन्य उपकरणों की चोरी या क्षति से योजनाओं के संचालन पर पड़ने वाले प्रभाव को देखते हुए ग्रामीणों को योजनाओं की सुरक्षा और संरक्षण के प्रति जागरूक करने का निर्देश दिया।

Book your slot today : +91 7250214782

बैठक में कार्यपालक अभियंता, पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल, जिला कृषि पदाधिकारी, तकनीकी विशेषज्ञ, विभिन्न विभागों के पदाधिकारी एवं प्रतिनिधि, कनीय अभियंता, ग्राम जल एवं स्वच्छता समिति के सदस्य सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

सरायकेला-खरसावाँ में घर-घर मतदाता सूची सत्यापन अभियान शुरू, 4 सितंबर तक चलेगा

सरायकेला-खरसावाँ में घर-घर मतदाता सूची सत्यापन अभियान शुरू, 4 सितंबर तक चलेगा

सरायकेला | भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश एवं झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के दिशा-निर्देश के तहत मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान-2026 के अंतर्गत मंगलवार, 25 अगस्त से सरायकेला-खरसावाँ जिले में ‘घर-घर मतदाता सूची सत्यापन’ अभियान शुरू किया गया। यह अभियान 4 सितंबर 2026 तक चलेगा।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

अभियान के दौरान बूथ स्तरीय अधिकारी (बीएलओ) घर-घर जाकर मतदाता सूची में दर्ज मतदाताओं एवं उनके परिवार के सदस्यों के नाम, पते तथा अन्य संबंधित विवरणों का सत्यापन करेंगे। अभियान का उद्देश्य एक ही परिवार और घर में रहने वाले सभी पात्र मतदाताओं के नाम यथासंभव एक ही मतदान केंद्र की मतदाता सूची में दर्ज कराना है। साथ ही, किसी भी पात्र भारतीय नागरिक को मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित न रहने देना भी अभियान का प्रमुख उद्देश्य है।

Contact no :- +91 8553588326

सत्यापन के दौरान यह भी जांच की जाएगी कि प्रारूप मतदाता सूची में सभी पात्र नागरिकों के नाम दर्ज हैं या नहीं। जिन पात्र नागरिकों के नाम प्रारूप मतदाता सूची में दर्ज नहीं हैं, उन्हें निर्धारित प्रक्रिया के तहत प्रपत्र-6 के माध्यम से नाम दर्ज कराने के लिए आवश्यक जानकारी एवं सहयोग उपलब्ध कराया जाएगा।


Contact no :- +91 9337736501

वहीं, ऐसे मतदाता जो वर्तमान में सामान्य रूप से सरायकेला-खरसावाँ जिले में रह रहे हैं, लेकिन उनका नाम बिहार, पश्चिम बंगाल या किसी अन्य राज्य की मतदाता सूची में दर्ज है, वे निर्धारित प्रक्रिया के तहत प्रपत्र-8 एवं घोषणा-पत्र के माध्यम से अपना नाम वर्तमान निवास वाले मतदान केंद्र की मतदाता सूची में स्थानांतरित कराने के लिए आवेदन कर सकते हैं।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

अभियान के दौरान परिवार के सभी वयस्क एवं पात्र सदस्यों के नाम एक ही मतदान केंद्र की मतदाता सूची में दर्ज होने की स्थिति सुनिश्चित करने के लिए ‘परिवार एक साथ’ स्टिकर लगाने की पहल भी की जाएगी। इसके माध्यम से लोगों को अपने और परिवार के सदस्यों के नाम एवं विवरण की जांच करने तथा किसी प्रकार की त्रुटि होने पर निर्धारित प्रक्रिया के तहत सुधार कराने के लिए जागरूक किया जाएगा।
जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त, सरायकेला-खरसावाँ नितिश कुमार सिंह ने जिले के मतदाताओं से अपील की है कि घर-घर सत्यापन के दौरान बीएलओ को आवश्यक सहयोग प्रदान करें। उन्होंने मतदाताओं से अपने एवं परिवार के सभी पात्र सदस्यों के नाम, पते तथा अन्य विवरणों की सावधानीपूर्वक जांच करने की अपील की।

Book your slot today : +91 7250214782

उन्होंने कहा कि मतदाता सूची में नाम छूटने, किसी प्रकार की त्रुटि या अन्य आवश्यक सुधार की स्थिति में निर्धारित अवधि के भीतर संबंधित बीएलओ अथवा निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी के समक्ष आवश्यक प्रपत्र के माध्यम से दावा या आपत्ति प्रस्तुत करें।
मतदाता सूची से संबंधित सहायता एवं आवश्यक जानकारी के लिए 1950 मतदाता सहायता हेल्पलाइन तथा ई-सीआईनेट के माध्यम से उपलब्ध निर्वाचन संबंधी सुविधाओं का लाभ लिया जा सकता है।

सरायकेला-खरसावां में विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 के तहत मतदाता सूची सत्यापन अभियान तेज

सरायकेला-खरसावां में विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 के तहत मतदाता सूची सत्यापन अभियान तेज

सरायकेला-खरसावां | भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर झारखंड में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 के तहत सरायकेला-खरसावां जिले में मतदाता सूची के सत्यापन एवं सुधार को लेकर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। जिला प्रशासन ने मतदाताओं से अपने तथा परिवार के सभी पात्र सदस्यों के नाम, पता और अन्य विवरणों की जांच करने की अपील की है।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

15 सितंबर तक दर्ज करा सकते हैं दावा-आपत्ति
प्रारूप मतदाता सूची में नाम छूटने, गलत विवरण दर्ज होने या किसी अन्य प्रकार की त्रुटि होने की स्थिति में मतदाता 5 अगस्त से 15 सितंबर 2026 तक दावा एवं आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 19 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा।

Contact no :- +91 8553588326

पात्र युवाओं का नाम मतदाता सूची में जुड़वाने की अपील
प्रशासन ने बताया कि 1 अक्टूबर 2026 को 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले पात्र युवा प्रपत्र-6 के माध्यम से मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराने के लिए आवेदन कर सकते हैं। वहीं, मतदान केंद्र में परिवर्तन या परिवार के सदस्यों को एक ही मतदान केंद्र से जोड़ने के लिए प्रपत्र-8 के माध्यम से आवेदन किया जा सकता है।

Contact no :- +91 9337736501

जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त नितिश कुमार सिंह ने जिले के सभी मतदाताओं से विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य में सहयोग करने तथा निर्धारित समय-सीमा के भीतर मतदाता सूची में आवश्यक सुधार कराने की अपील की है।
निर्वाचन संबंधी किसी भी जानकारी या सहायता के लिए मतदाता टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर 1950 पर संपर्क कर सकते हैं।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601
नीमडीह में अवैध शराब के खिलाफ उत्पाद विभाग की छापेमारी, तीन चुलाई भट्ठियां ध्वस्त

नीमडीह में अवैध शराब के खिलाफ उत्पाद विभाग की छापेमारी, तीन चुलाई भट्ठियां ध्वस्त

नीमडीह | सरायकेला-खरसावां जिले में अवैध शराब के निर्माण और कारोबार के खिलाफ उत्पाद विभाग की कार्रवाई लगातार जारी है। उपायुक्त के निर्देश पर उत्पाद अधीक्षक क्षितिज विजय मिंज के नेतृत्व में 24 अगस्त को उत्पाद विभाग एवं पश्चिम बंगाल उत्पाद विभाग की संयुक्त टीम ने नीमडीह थाना क्षेत्र के पश्चिम बंगाल सीमावर्ती गांव लाकड़ी एवं चतरमा में छापेमारी की।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

आसूचना के आधार पर की गई इस कार्रवाई के दौरान टीम ने तीन अवैध महुआ चुलाई भट्ठियों को ध्वस्त किया। छापेमारी के दौरान मौके से करीब 1,500 किलोग्राम जावा महुआ तथा 50 लीटर अवैध महुआ चुलाई शराब बरामद की गई। बरामद सामग्री को नियमानुसार जब्त कर लिया गया है।

Contact no :- +91 8553588326

उत्पाद विभाग द्वारा संबंधित अवैध चुलाई अड्डा संचालकों के खिलाफ झारखंड उत्पाद अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत अभियोग दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है।

Contact no :- +91 9337736501

उत्पाद अधीक्षक क्षितिज विजय मिंज ने कहा कि जिले में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण, परिवहन एवं बिक्री के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। उन्होंने आम लोगों से अपील की कि अवैध शराब से संबंधित किसी भी गतिविधि की सूचना तत्काल प्रशासन या उत्पाद विभाग को दें, ताकि इस अवैध कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया जा सके।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601
सरायकेला में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक, डीसी ने गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

सरायकेला में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक, डीसी ने गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

सरायकेला | समाहरणालय सभागार में उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी नितिश कुमार सिंह की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न योजनाओं, कार्यक्रमों एवं स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में उप विकास आयुक्त रीना हांसदा, सिविल सर्जन डॉ. सरयू प्रसाद सिंह, सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. पी.एम. बारा सहित सभी एमओआईसी, डीपीएमयू, बीपीएमयू एवं संबंधित चिकित्सा पदाधिकारी उपस्थित रहे।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

बैठक में जिले के स्वास्थ्य संस्थानों की कार्यप्रणाली, चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों की उपस्थिति, दवाओं एवं उपकरणों की उपलब्धता, आधारभूत सुविधाओं तथा विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। उपायुक्त ने कहा कि जिले के प्रत्येक स्वास्थ्य संस्थान में आम लोगों को गुणवत्तापूर्ण, सुलभ एवं समयबद्ध स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है।

Contact no :- +91 8553588326

उपायुक्त ने सभी चिकित्सा पदाधिकारियों एवं स्वास्थ्यकर्मियों को निर्धारित रोस्टर के अनुसार समय पर ड्यूटी करने तथा नियमित रूप से बायोमेट्रिक उपस्थिति दर्ज कराने का निर्देश दिया। उन्होंने स्वास्थ्यकर्मियों के वेतन भुगतान को बायोमेट्रिक उपस्थिति से जोड़ने और संस्थानों में उपस्थिति की नियमित निगरानी सुनिश्चित करने को कहा।
उन्होंने मुख्यमंत्री स्वास्थ्य रख-रखाव मद से प्राप्त राशि का आवश्यकता के आधार पर एवं नियमानुसार उपयोग करने का निर्देश दिया। स्वास्थ्य केंद्रों में आवश्यक दवाएं एवं उपकरण, स्वच्छता, रंग-रोगन, मरीजों के बैठने की व्यवस्था, पर्याप्त बेड, रोशनी, पंखे और साइनेज बोर्ड जैसी मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। साथ ही अनावश्यक खरीदारी एवं सामग्री की डुप्लीकेसी रोकने के निर्देश दिए गए।

Contact no :- +91 9337736501

दवाओं एवं उपकरणों के स्टॉक रजिस्टर को नियमित रूप से अद्यतन रखने तथा दवाओं का भौतिक सत्यापन करने को कहा गया। एक्सपायरी के करीब पहुंच रही दवाओं को आवश्यकता वाले स्वास्थ्य संस्थानों में नियमानुसार स्थानांतरित करने तथा एक्सपायर्ड दवाओं का उचित तरीके से निस्तारण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।
बैठक में आयुष्मान योजना के लंबित क्लेम, टेलीमेडिसिन, संस्थागत प्रसव तथा मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं की भी समीक्षा की गई। उपायुक्त ने लंबित आयुष्मान क्लेम का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने तथा ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों के मरीजों को टेलीमेडिसिन के माध्यम से विशेषज्ञ चिकित्सकीय परामर्श उपलब्ध कराने पर जोर दिया।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

मलेरिया नियंत्रण की समीक्षा के दौरान संवेदनशील एवं पीवीटीजी बहुल क्षेत्रों में नियमित सर्वेक्षण, जांच एवं उपचार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। वहीं, टीबी मुक्त पंचायत अभियान के तहत गम्हरिया, कुचाई, चांडिल एवं खरसावां प्रखंड के प्रभावित गांवों में विशेष शिविर लगाकर संदिग्ध मरीजों की पहचान, सैंपल संग्रह एवं जांच में तेजी लाने को कहा गया।
उपायुक्त ने सिकल सेल एनीमिया, थैलेसीमिया एवं अन्य स्वास्थ्य जांचों को नियमित रूप से संचालित करने तथा चिन्हित मरीजों को समय पर उपचार एवं आवश्यक परामर्श उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। डायरिया की रोकथाम, स्वच्छ पेयजल एवं स्वच्छता को लेकर लोगों में जागरूकता बढ़ाने पर भी जोर दिया गया।

Book your slot today : +91 7250214782

कुपोषित बच्चों की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने एमटीसी केंद्रों में बेड ऑक्युपेंसी बढ़ाने तथा चिन्हित बच्चों को आवश्यकता के अनुसार भर्ती कराकर समुचित उपचार उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।
बैठक के अंत में उपायुक्त ने सभी एमओआईसी को नियमित क्षेत्र भ्रमण एवं अनुश्रवण करते हुए स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने स्पष्ट किया कि उपलब्ध संसाधनों का पारदर्शी एवं उपयोगिता आधारित सदुपयोग करते हुए आमजनों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाए।

सरायकेला-खरसावां में अफीम की खेती और मादक पदार्थों के अवैध कारोबार पर प्रशासन सख्त

सरायकेला-खरसावां में अफीम की खेती और मादक पदार्थों के अवैध कारोबार पर प्रशासन सख्त

सरायकेला | सरायकेला-खरसावां जिले में अफीम की खेती, मादक पदार्थों की तस्करी और अवैध शराब के कारोबार पर प्रभावी रोक लगाने के लिए प्रशासन ने निगरानी और कार्रवाई तेज करने का निर्णय लिया है। इसको लेकर समाहरणालय सभागार में उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी नितिश कुमार सिंह की अध्यक्षता में मादक पदार्थ नियंत्रण समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में संबंधित अधिकारियों को नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

उपायुक्त ने पूर्व में अफीम की खेती के मामले सामने आए क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि संभावित क्षेत्रों की पहचान के लिए अंचल अधिकारी और थाना प्रभारी संयुक्त रूप से कार्ययोजना तैयार कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें। साथ ही, अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारियों को नियमित निगरानी करते हुए सभी संबंधित विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने का निर्देश दिया गया।

Contact no :- +91 8553588326

उपायुक्त ने स्पष्ट कहा कि जिले में अफीम की खेती और मादक पदार्थों के अवैध कारोबार को किसी भी स्थिति में बढ़ावा नहीं मिलने दिया जाएगा। संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार निगरानी, संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पर त्वरित कार्रवाई और जमीनी स्तर पर सूचना तंत्र को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया गया।
अवैध शराब के खिलाफ नियमित छापेमारी के निर्देश
बैठक में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण और बिक्री पर रोक लगाने के लिए नियमित जांच एवं छापेमारी अभियान चलाने का निर्देश उत्पाद अधीक्षक को दिया गया। सड़क किनारे, हाट-बाजार, होटल एवं भोजनालयों में अवैध रूप से शराब बेचने या परोसने की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए जांच करने तथा दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करने को कहा गया।

Contact no :- +91 9337736501

पुलिस अधीक्षक मनोज सर्वांगीयारी ने सभी थाना प्रभारियों को संवेदनशील क्षेत्रों में गश्त और निगरानी बढ़ाने का निर्देश दिया। उन्होंने मादक पदार्थों से संबंधित सूचना मिलने पर तत्काल कार्रवाई करने तथा अवैध गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ विधिसम्मत कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

इसके अलावा शराब के नशे में वाहन चलाने वालों के खिलाफ नियमित जांच अभियान चलाने का भी निर्देश दिया गया। बैठक में मादक पदार्थों के अवैध कारोबार से जुड़े नेटवर्क की पहचान करने तथा सूचना मिलने पर विभिन्न विभागों के बीच समन्वय स्थापित कर त्वरित कार्रवाई करने पर विशेष जोर दिया गया।
उपायुक्त ने कहा कि मादक पदार्थों और अवैध शराब के खिलाफ अभियान को प्रभावी बनाने के लिए सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करना होगा। संवेदनशील क्षेत्रों में नियमित निगरानी, सघन जांच, छापेमारी और त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

Book your slot today : +91 7250214782

बैठक में उप विकास आयुक्त रीना हांसदा, परियोजना निदेशक उषा मुंडू, आदित्यपुर नगर आयुक्त एजाज अनवर, पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय, सरायकेला एवं चांडिल के अनुमंडल पदाधिकारी व अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी अविनाश कुमार, उत्पाद अधीक्षक, जिला परिवहन पदाधिकारी, सभी अंचल अधिकारी, थाना प्रभारी सहित समिति के अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

एसआईआर-2026: सरायकेला-खरसावां के सभी मतदान केंद्रों पर आयोजित हुआ द्वितीय एवं अंतिम विशेष शिविर

एसआईआर-2026: सरायकेला-खरसावां के सभी मतदान केंद्रों पर आयोजित हुआ द्वितीय एवं अंतिम विशेष शिविर

सरायकेला-खरसावां | झारखंड विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 के तहत शनिवार को जिले के सभी मतदान केंद्रों पर फॉर्म-6 एवं फॉर्म-8 के लिए द्वितीय एवं अंतिम विशेष शिविर आयोजित किया गया। शिविर में पात्र नागरिकों के नाम मतदाता सूची में शामिल करने, नाम-पता सहित अन्य विवरण में संशोधन तथा स्थानांतरण से संबंधित आवेदन प्राप्त किए गए।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी पारुल सिंह ने कपाली एवं चांडिल क्षेत्र के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर शिविर की व्यवस्थाओं एवं कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने कपाली स्थित अलकबीर पॉलिटेक्निक कॉलेज के मतदान केंद्र संख्या 347 से 354 तथा काशीपुर के मतदान केंद्र संख्या 358 से 363 का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बीएलओ एवं उपस्थित नागरिकों से बातचीत कर प्राप्त आवेदनों की जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

Contact no :- +91 8553588326

उन्होंने निर्देश दिया कि सभी अनमैप्ड मतदाताओं को नियमानुसार नोटिस उपलब्ध कराया जाए, ताकि वे निर्धारित समय-सीमा के भीतर आवश्यक दस्तावेज जमा कर सकें। साथ ही, नोटिस वितरण एवं आवेदन प्रक्रिया की नियमित निगरानी करने का निर्देश संबंधित अधिकारियों एवं बीएलओ को दिया।
जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी ने विशेष शिविर का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया, ताकि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित न रहे। उन्होंने आमजनों से अपील की कि वे स्वयं जागरूक होने के साथ-साथ अपने आसपास के पात्र लोगों को भी मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिए प्रेरित करें।

Contact no :- +91 9337736501

उन्होंने बताया कि छूटे हुए पात्र नागरिकों का नाम मतदाता सूची में शामिल कराने के लिए फॉर्म-6 का उपयोग किया जा सकता है, जबकि नाम, पता या अन्य विवरण में संशोधन तथा स्थानांतरण के लिए फॉर्म-8 के माध्यम से आवेदन किया जा सकता है। प्राप्त आवेदनों एवं दस्तावेजों की नियमानुसार जांच और सत्यापन के बाद ही आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी पात्र मतदाता का नाम मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित न रहे और कोई अपात्र व्यक्ति सूची में शामिल न हो। इसके लिए बीएलओ एवं संबंधित कर्मियों को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं समयबद्ध तरीके से पूरी प्रक्रिया संपन्न करने का निर्देश दिया गया।

Book your slot today : +91 7250214782

शिविर के दौरान आमजनों को मतदाता सूची से संबंधित ऑनलाइन सेवाओं की भी जानकारी दी गई। अधिकारियों ने नागरिकों से अपने एवं परिवार के सदस्यों के नाम मतदाता सूची में दर्ज होने की स्थिति की जांच करने तथा आवश्यकता होने पर निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवेदन करने की अपील की।

सरायकेला छऊ कला के संरक्षण को लेकर कलाकारों की बैठक, कला केंद्र के पुनरुत्थान पर जोर

सरायकेला छऊ कला के संरक्षण को लेकर कलाकारों की बैठक, कला केंद्र के पुनरुत्थान पर जोर

सरायकेला | सरायकेला की प्रसिद्ध छऊ कला के संरक्षण, कलाकारों के हित और लंबित मामलों के समाधान को लेकर गुरुवार को गुंडिचा मंदिर परिसर में छऊ कलाकारों की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सरायकेला छऊ आर्टिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष भोला महंती ने की। इस दौरान राजकीय छऊ नृत्य कला केंद्र के पुनरुत्थान समेत कलाकारों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

बैठक में कलाकारों ने कहा कि छऊ नृत्य सरायकेला की पहचान और गौरवशाली सांस्कृतिक विरासत है। ऐसे में राजकीय छऊ नृत्य कला केंद्र को मजबूत कर नियमित रूप से सक्रिय करने की दिशा में ठोस पहल जरूरी है। कलाकारों ने पूर्व में उपायुक्त के निर्देश के आलोक में चिन्हित चार प्रमुख बिंदुओं पर हुई कार्रवाई की स्थिति की भी समीक्षा की।

Contact no :- +91 9798542970

कलाकारों ने मांग की कि चारों बिंदुओं पर आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर ठोस प्रस्ताव तैयार किया जाए और संबंधित विभाग के माध्यम से इसे शीघ्र राज्य सरकार को भेजा जाए। बैठक में निर्णय लिया गया कि कलाकारों के हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन को अनुमंडल पदाधिकारी, सरायकेला को सौंपा जाएगा। ज्ञापन के माध्यम से सभी मांगों पर समयबद्ध कार्रवाई करते हुए प्रस्ताव सरकार को भेजने का आग्रह किया जाएगा।

Contact no :- +91 8553588326

एसोसिएशन के अध्यक्ष भोला महंती ने कहा कि जिला प्रशासन और राज्य सरकार की ओर से छऊ कला एवं कलाकारों के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण कार्य किए गए हैं। लंबित विषयों का भी जल्द समाधान होने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि कलाकार प्रशासन और सरकार के प्रयासों में सकारात्मक सहयोग के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

Contact no :- +91 9337736501

संरक्षक मनोज कुमार चौधरी ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा ऐतिहासिक चैत्र पर्व को भव्य स्वरूप दिए जाने से सरायकेला छऊ की प्रतिष्ठा को और मजबूती मिली है। राज्य सरकार भी कलाकारों के सम्मान, पेंशन, प्रशिक्षण और कला केंद्र के पुनरुत्थान की दिशा में पहल कर रही है। उन्होंने कहा कि सामूहिक प्रयासों से सरायकेला छऊ कला को नई ऊंचाई तक पहुंचाया जा सकता है।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

कलाकारों ने कहा कि छऊ कला को अगली पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए कला केंद्र का संस्थागत सुदृढ़ीकरण, नियमित प्रशिक्षण, कलाकारों को मंच और अवसर उपलब्ध कराना तथा उन्हें सम्मान और आजीविका से जोड़ना आवश्यक है।

Book your slot today : +91 7250214782

बैठक में भोला महंती, मनोज कुमार चौधरी, गुरु तपन कुमार पटनायक, रंजीत आचार्य, रजेतेंदु रथ, गोपाल कुमार पटनायक, कामेश्वर भोल, गोपाबंधु तांती, गणेश परीक्षा, उदित प्रताप सिंहदेव, मुन्ना महाराणा, सरोज कपाट, बुद्धेश्वर कुमार, तरुण कुमार भोल, निवारण महतो, चंद्र नारायण महंती, राजेश गोप, पारस नाथ पुथाल, राकेश महंती, दशरथ महतो, शिव चरण साहू, राजेश महंती, रविन्द्र मोदक, शिव हेस्सा, पंकज कुमार साहू सहित वरिष्ठ एवं युवा कलाकार मौजूद रहे।

आकाशीय बिजली गिरने से युवक की मौत, गांव में पसरा मातम

आकाशीय बिजली गिरने से युवक की मौत, गांव में पसरा मातम

सरायकेला | सरायकेला-खरसावां जिले में शुक्रवार दोपहर बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से एक युवक की मौत हो गई। घटना सरायकेला थाना क्षेत्र के टेन्टोपोसी पंचायत अंतर्गत दुबराजपुर गांव के बेचीडीह टोला में हुई। मृतक की पहचान अनिल महतो के रूप में हुई है। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को करीब 3:30 बजे अनिल महतो अपने घर में बैठे हुए थे। इसी दौरान तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली गिरी, जिसकी चपेट में आने से वह गंभीर रूप से झुलस गए। परिजन आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए सरायकेला सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Contact no :- +91 8553588326

घटना की सूचना मिलने के बाद सरायकेला थाना पुलिस सदर अस्पताल पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई कर रही है।

Contact no :- +91 9337736501

इधर, जिले में लगातार हो रही बारिश और वज्रपात की घटनाओं को देखते हुए प्रशासन ने लोगों से खराब मौसम के दौरान विशेष सावधानी बरतने की अपील की है। प्रशासन ने लोगों को खुले मैदान, खेतों तथा पेड़ों के नीचे जाने से बचने और वज्रपात के दौरान सुरक्षित स्थान पर रहने की सलाह दी है।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601