दुर्गा पूजा को लेकर प्रशासन अलर्ट, सुरक्षा और यातायात व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश

सरायकेला | दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर सोमवार, 12 अक्टूबर को समाहरणालय सभागार में कोल्हान प्रमंडल के प्रमंडलीय आयुक्त रवि रंजन कुमार विक्रम की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपायुक्त नितिश कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक मनोज सर्वांगियारी, उप विकास आयुक्त रीना हांसदा, अनुमंडल पदाधिकारी अभिनव प्रकाश, नगर आयुक्त एजाज अनवर और अपर उपायुक्त जयवर्धन कुमार समेत विभिन्न विभागों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Contact us :- 7004820253

बैठक में प्रमंडलीय आयुक्त ने पूजा पंडालों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने, सीसीटीवी कैमरों से निगरानी सुनिश्चित करने, महिला सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने और यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ काम करें, ताकि श्रद्धालुओं को पूजा के दौरान किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

आयुक्त ने पूजा पंडालों के प्रवेश द्वारों और प्रमुख स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने तथा अनुमंडल स्तर पर नियंत्रण कक्ष के माध्यम से लगातार निगरानी करने का निर्देश दिया। आदित्यपुर और गम्हरिया जैसे भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में विशेष सुरक्षा एवं भीड़ प्रबंधन की व्यवस्था करने, महिला पुलिसकर्मियों और दंडाधिकारियों की तैनाती सुनिश्चित करने तथा चिकित्सा दलों को तैयार रखने पर जोर दिया गया। इसके अलावा अवैध पार्किंग के खिलाफ कार्रवाई करने और आवश्यकता के अनुसार बड़े वाहनों के मार्ग में बदलाव की योजना पहले से तैयार रखने का निर्देश दिया गया।

Contact no :- +91 8553588326

अवैध शराब और खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की होगी जांच

दुर्गा पूजा के दौरान अवैध एवं नकली शराब की बिक्री पर रोक लगाने के लिए उत्पाद विभाग और पुलिस को नियमित जांच एवं औचक निरीक्षण करने का निर्देश दिया गया। वहीं, खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी और प्रशासनिक अधिकारियों की संयुक्त टीम खाद्य प्रतिष्ठानों एवं बसों की जांच करेगी। खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता, स्वच्छता और सुरक्षा मानकों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Contact no :- +91 9337736501

सभी पूजा पंडालों का होगा सुरक्षा ऑडिट

प्रमंडलीय आयुक्त ने सभी पूजा पंडालों का सुरक्षा ऑडिट कराने के साथ अग्नि सुरक्षा, विद्युत व्यवस्था, पर्याप्त रोशनी और साफ-सफाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए अग्निशमन विभाग और स्वास्थ्य सेवाओं को भी पूरी तरह तैयार रखने को कहा गया।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

डीजे और सोशल मीडिया पर भी रहेगी नजर

बैठक में डीजे एवं ध्वनि विस्तारक यंत्रों का निर्धारित मानकों के अनुरूप उपयोग सुनिश्चित करने तथा आपत्तिजनक गीतों पर रोक लगाने का निर्देश दिया गया। इसके साथ ही सोशल मीडिया पर भ्रामक और सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वाली सामग्री की निगरानी करने को कहा गया।

Book your slot today : +91 7250214782

आयुक्त ने पुलिस पदाधिकारियों और दंडाधिकारियों को अपने-अपने प्रतिनियुक्ति स्थलों पर मुस्तैद रहने, आवश्यकता के अनुसार फ्लैग मार्च करने तथा आम लोगों के साथ निरंतर संवाद बनाए रखने का निर्देश दिया। उन्होंने सभी अधिकारियों से अपनी जिम्मेदारियों का गंभीरता से निर्वहन करते हुए दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने की अपील की।

By maskal.news

You May Also Like