कोल्हान

सरायकेला: मुख्य न्यायाधीश के आगमन पर अधिवक्ता संघ ने किया स्वागत, न्यायालय स्थानांतरण पर सौंपा ज्ञापन

सरायकेला: मुख्य न्यायाधीश के आगमन पर अधिवक्ता संघ ने किया स्वागत, न्यायालय स्थानांतरण पर सौंपा ज्ञापन

सरायकेला । झारखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति महेश शरदचंद्र सोनक के जिला न्यायालय सरायकेला आगमन पर जिला अधिवक्ता संघ सरायकेला के प्रतिनिधिमंडल ने उनका भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर उन्हें गुलदस्ता, शाल तथा पारंपरिक छऊ मुखौटा भेंट कर सम्मानित किया गया।

Admissions Open | Contact : +91 9899613747

इस दौरान अधिवक्ताओं ने वर्तमान में प्रस्तावित न्यायालय भवन के स्थानांतरण के मुद्दे को प्रमुखता से उठाया। प्रतिनिधिमंडल ने एक ज्ञापन सौंपते हुए आग्रह किया कि वर्तमान न्यायालय भवन का स्थान हर दृष्टि से उपयुक्त है, इसलिए इसके स्थानांतरण के निर्णय पर पुनर्विचार किया जाए।

Book your slot today : +91 7250214782

प्रतिनिधिमंडल के अनुसार, मुख्य न्यायाधीश ने इस विषय पर सकारात्मक विचार करने का आश्वासन दिया। साथ ही अधिवक्ताओं ने न्यायालय से संबंधित अन्य आवश्यकताओं को भी उनके समक्ष रखा। मुख्य न्यायाधीश के आश्वासन से अधिवक्ता संघ को उम्मीद है कि न्यायालय का संचालन वर्तमान स्थान पर ही स्थायी रूप से जारी रहेगा।

Book your slot today : +91 7250214782

प्रतिनिधिमंडल में जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष प्रभात कुमार, उपाध्यक्ष केदारनाथ अग्रवाल, महासचिव देवाशीष ज्योतिषी, वरीय अधिवक्ता गोलक पति, के.पी. दुबे, आशीष कुमार पात्र, एच.सी. हजरा, निर्मल आचार्य, ओम प्रकाश सहित अन्य अधिवक्ता शामिल थे। इसकी जानकारी संघ के सह सचिव जलेश कवि ने दी।

सरायकेला: गैस संकट पर नगर पंचायत अध्यक्ष ने लिया जायजा, शीघ्र समाधान का आश्वासन

सरायकेला: गैस संकट पर नगर पंचायत अध्यक्ष ने लिया जायजा, शीघ्र समाधान का आश्वासन

सरायकेला-खरसावां | सरायकेला जिला मुख्यालय में एलपीजी गैस सिलेंडर की किल्लत और उपभोक्ताओं को हो रही परेशानियों को लेकर नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी शनिवार को गैस गोदाम पहुंचे। उन्होंने वहां मौजूद उपभोक्ताओं से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को सुना और स्थिति का जायजा लिया।

Admissions Open | Contact : +91 9899613747

इसके बाद अध्यक्ष ने प्रशासनिक अधिकारियों और गैस गोदाम संचालक से बातचीत कर समस्या के त्वरित समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने आश्वस्त किया कि सोमवार से सभी उपभोक्ताओं को समय पर गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जाएगा और लंबी कतारों से राहत मिलेगी।

Book your slot today : +91 7250214782

अध्यक्ष ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि भले ही गैस की कमी नहीं होने का दावा किया जा रहा हो, लेकिन पिछले एक महीने से आम लोग गैस संकट से जूझ रहे हैं। कमर्शियल सिलेंडर की कमी के कारण होटल और ठेला व्यवसाय पर भी असर पड़ा है, जिससे कई लोगों के रोजगार प्रभावित हुए हैं।

Book your slot today : +91 7250214782

उन्होंने कहा कि लोग सुबह से ही घंटों धूप में कतार में खड़े रहने को मजबूर हैं, जिससे उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। एलपीजी गैस की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए केंद्र सरकार को ठोस कदम उठाने चाहिए।

वहीं, उन्होंने बताया कि राज्य सरकार गैस आपूर्ति को सामान्य करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। जिला प्रशासन और सरायकेला एसडीओ द्वारा घरेलू गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी रोकने के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

इस मौके पर नगर पंचायत के वार्ड पार्षद गौतम नायक समेत अन्य लोग भी उपस्थित थे।

आदित्यपुर: मैक्सी टैक्सी एसोसिएशन की बैठक में प्रेम मार्डी बने अध्यक्ष

आदित्यपुर: मैक्सी टैक्सी एसोसिएशन की बैठक में प्रेम मार्डी बने अध्यक्ष

सरायकेला-खरसावां | आदित्यपुर फुटबॉल मैदान में मैक्सी टैक्सी एसोसिएशन की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें बड़ी संख्या में चालक साथियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बैठक के दौरान संगठन को मजबूत बनाने, चालकों की समस्याओं के समाधान तथा उनके अधिकारों की रक्षा को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

Admissions Open | Contact : +91 9899613747

बैठक में सर्वसम्मति से सरायकेला विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी प्रेम मार्डी को मैक्सी टैक्सी एसोसिएशन का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। सदस्यों ने उनके नेतृत्व में संगठन को और अधिक सशक्त बनाने की उम्मीद जताई।

Book your slot today : +91 7250214782

संगठन के विस्तार और मजबूती के लिए अन्य पदाधिकारियों की भी नियुक्ति की गई। उपाध्यक्ष पद पर संजय कुमार सोय, तौहीद अंसारी और गफ्फार आलम को जिम्मेदारी दी गई। वहीं कोषाध्यक्ष के रूप में विजय महतो और प्रकाश महतो, सचिव के रूप में दीपक महंती और इजहार उल हक तथा संगठन सचिव के रूप में शिबु लोहार और बबलू साव को नियुक्त किया गया।

Book your slot today : +91 7250214782

बैठक में उपस्थित सदस्यों ने विश्वास जताया कि नए पदाधिकारियों के नेतृत्व में मैक्सी टैक्सी एसोसिएशन चालक हितों के लिए प्रभावी रूप से कार्य करेगा और संगठन नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा।

सरायकेला: झामुमो जिला समिति की प्रेस वार्ता, हजारीबाग घटना पर जताया दुख, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग

सरायकेला: झामुमो जिला समिति की प्रेस वार्ता, हजारीबाग घटना पर जताया दुख, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग

सरायकेला | सरायकेला-खरसावां जिले में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) जिला समिति द्वारा सरायकेला परिसदन में शुक्रवार को एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष डॉ. शुभेन्दु महतो ने की, जिसमें संगठन के विभिन्न पदाधिकारी और सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Admissions Open | Contact : +91 9899613747

प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए डॉ. महतो ने हजारीबाग जिले के विष्णुगढ़ प्रखंड में हुई दुर्भाग्यपूर्ण घटना पर गहरा दुख और चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की घटनाएं समाज के लिए अत्यंत पीड़ादायक और निंदनीय हैं। साथ ही उन्होंने झारखंड पुलिस की तत्परता की सराहना करते हुए कहा कि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर मामले का खुलासा किया है।

Book your slot today : +91 7250214782

डॉ. महतो ने आरोप लगाया कि इस घटना में भाजपा नेता भीम राम का मुख्य अभियुक्त के रूप में सामने आना भाजपा के महिला सशक्तिकरण के दावों पर सवाल खड़ा करता है। उन्होंने कहा कि एक ओर भाजपा महिलाओं के सम्मान की बात करती है, वहीं दूसरी ओर उसके नेताओं और कार्यकर्ताओं की संलिप्तता गंभीर अपराधों में सामने आ रही है, जो उसके दोहरे चरित्र को दर्शाता है।

Book your slot today : +91 7250214782

उन्होंने आगे कहा कि झामुमो हमेशा महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और अधिकारों के पक्ष में खड़ा रहा है और आगे भी रहेगा। इस तरह की घटनाओं पर राजनीति करने के बजाय दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए, ताकि समाज में कड़ा संदेश जाए और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

प्रेस वार्ता के दौरान अन्य पदाधिकारियों ने भी अपने विचार रखते हुए कहा कि झामुमो राज्यभर में जनता के बीच जाकर भाजपा के चाल-चरित्र और वास्तविक चेहरे को उजागर करेगा। पार्टी के निर्देशानुसार राज्य के सभी जिलों में प्रेस वार्ता आयोजित कर लोगों को सच्चाई से अवगत कराया जा रहा है।

अंत में जिला अध्यक्ष ने कहा कि झामुमो कार्यकर्ता जनहित और सामाजिक न्याय के मुद्दों पर सदैव सक्रिय रहेंगे तथा महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान के लिए हर संभव संघर्ष करेंगे।

इस अवसर पर पार्टी के केंद्रीय सदस्य गणेश चौधरी, गणेश महली, सरायकेला नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज चौधरी, उपाध्यक्ष अविनाश कवि, जिला सचिव वैद्यनाथ टुडू, जिला उपाध्यक्ष भोला मोहंती, नगर अध्यक्ष शंभू आचार्य, झामुमो नेता उमेश भोल, सुधीर महतो, सौरभ साहू सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

सोनुवा मुख्य मार्ग पर सड़क हादसा, तीन युवक घायल; एक की हालत गंभीर

सोनुवा मुख्य मार्ग पर सड़क हादसा, तीन युवक घायल; एक की हालत गंभीर

चक्रधरपुर | सोनुवा मुख्य मार्ग पर बेगुन मोड़ के समीप गुरुवार शाम एक सड़क दुर्घटना में तीन युवक घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तुरंत चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया। गंभीर रूप से घायल एक युवक को बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है।

Admissions Open | Contact : +91 9899613747

प्राप्त जानकारी के अनुसार, घायल तीनों युवक खूंटपानी प्रखंड के कोटसोन गांव के निवासी हैं। अनिल होनहागा, असमान होनहागा और मानसिंह होनहागा गुरुवार सुबह मागे पर्व मनाने के लिए केटीएम बाइक से सोनुवा प्रखंड के लॉन्जों गांव गए थे। शाम में वापस लौटने के दौरान बेगुन मोड़ के पास विपरीत दिशा से आ रहे एक तेज रफ्तार हाइवा वाहन के कारण उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई, जिससे वे दुर्घटना का शिकार हो गए।

Book your slot today : +91 7250214782

हादसे में अनिल होनहागा को दाहिने घुटने में गंभीर चोट आई है, जबकि असमान होनहागा और मानसिंह होनहागा को पैर और चेहरे पर हल्की चोटें आई हैं। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए परिजनों को सूचना दी, जिसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे और सभी घायलों को अस्पताल ले जाया गया।

Book your slot today : +91 7250214782

अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद अनिल होनहागा की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है।

कुमारडुंगी: भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न, संगठन मजबूती पर जोर

कुमारडुंगी: भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न, संगठन मजबूती पर जोर

कुमारडुंगी | भाजपा कुमारडुंगी मंडल (पूर्वी एवं पश्चिमी) की ओर से पंडित दीनदयाल प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के तहत दिकूबालकांड स्किल सेंटर में दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व मंडल अध्यक्ष रामेश्वर सिंकु ने किया।

Admissions Open | Contact : +91 9899613747

इस प्रशिक्षण शिविर में पार्टी के कई वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता शामिल हुए। प्रमुख रूप से झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री बड़कुंवर गागराई, जिला अध्यक्ष गीता बालमुचू, पूर्व जिला अध्यक्ष संजू पांडे, पूर्व प्रत्याशी भूषण पाठ पिंगुवा, प्रखंड प्रमुख नितम गागराई तथा संजीव मटिया की उपस्थिति रही। इसके अलावा जिला के निर्देशानुसार मंडल के अन्य कार्यकर्ता भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

Book your slot today : +91 7250214782

कार्यक्रम के दौरान पूर्व मंत्री बड़कुंवर गागराई ने संगठन को मजबूत बनाने, कार्यकर्ताओं को पार्टी की नीतियों एवं विचारधारा से अवगत कराने तथा आगामी रणनीतियों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जमीनी स्तर पर सक्रिय रहने और सरकार की योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने पर विशेष जोर दिया।

Book your slot today : +91 7250214782

प्रशिक्षण के विभिन्न सत्रों में संगठनात्मक संरचना, बूथ स्तर की जिम्मेदारियां, जनसंपर्क एवं राजनीतिक विषयों पर विस्तार से जानकारी दी गई। वक्ताओं ने कहा कि ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रमों से कार्यकर्ताओं को अपनी भूमिका को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलती है और संगठन को मजबूत आधार मिलता है।

कार्यक्रम के अंत में सभी नेताओं ने कार्यकर्ताओं से अनुशासन एवं समर्पण के साथ कार्य करने का आह्वान किया। दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन पर सभी कार्यकर्ताओं ने संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प लिया।

सरायकेला-खरसावाँ में गृह रक्षक नामांकन परीक्षा संपन्न, दौड़ में 505 अभ्यर्थी सफल

सरायकेला-खरसावाँ में गृह रक्षक नामांकन परीक्षा संपन्न, दौड़ में 505 अभ्यर्थी सफल

सरायकेला | सरायकेला-खरसावाँ जिला अंतर्गत गृह रक्षक नव नामांकन के लिए आयोजित शारीरिक दक्षता सह लिखित परीक्षा कार्यक्रम के तहत बिरसा मुंडा स्टेडियम, सरायकेला में 1 अप्रैल को राजनगर प्रखंड की महिला अभ्यर्थियों तथा 2 अप्रैल को पुरुष अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता जांच एवं हिन्दी लेखन क्षमता परीक्षा सफलतापूर्वक संपन्न हुई।

Admissions Open | Contact : +91 9899613747

राजनगर प्रखंड के कुल 1778 अभ्यर्थियों (652 महिला एवं 1126 पुरुष) में से 420 महिला और 740 पुरुष अभ्यर्थी परीक्षा में उपस्थित हुए।

Book your slot today : +91 7250214782

शारीरिक दक्षता परीक्षा के अंतर्गत आयोजित दौड़ में 320 महिला एवं 185 पुरुष अभ्यर्थी सफल घोषित किए गए। इसके बाद सफल अभ्यर्थियों ने अगले चरण में ऊँची कूद, लंबी कूद, शॉट पुट और हिन्दी लेखन परीक्षा में भाग लिया।

Book your slot today : +91 7250214782

सभी चरणों में अभ्यर्थियों के प्रदर्शन के आधार पर प्राप्त अंकों के अनुसार औपबंधिक अंक पत्र तैयार किया गया है। यह अंक पत्र अभ्यर्थियों की जानकारी हेतु जिला की आधिकारिक वेबसाइट seraikela.nic.in पर अपलोड किया जा रहा है। इसे केवल सूचना के उद्देश्य से सार्वजनिक किया गया है और इसे अंतिम मेधा सूची नहीं माना जाएगा।

गृह रक्षक नव नामांकन की अंतिम मेधा सूची परीक्षा प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद सभी प्रखंडों एवं श्रेणियों के लिए एक साथ अलग से प्रकाशित की जाएगी।

सरायकेला मंडल कारा का संयुक्त निरीक्षण, स्वास्थ्य सुविधाओं की जांच

सरायकेला मंडल कारा का संयुक्त निरीक्षण, स्वास्थ्य सुविधाओं की जांच

सरायकेला | झारखंड उच्च न्यायालय के 11 मार्च 2026 के आदेश के अनुपालन में मंडल कारा सरायकेला का संयुक्त निरीक्षण डीएलएसए सचिव और सिविल सर्जन द्वारा किया गया।

Admissions Open | Contact : +91 9899613747

निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य जेल में चिकित्सा उपकरणों, दवाओं की उपलब्धता और डॉक्टरों की नियमित उपस्थिति की स्थिति का आकलन करना था। इस दौरान कारा अधीक्षक और जेलर की मौजूदगी में ओपीडी, औषधालय और जेल अस्पताल का निरीक्षण किया गया तथा स्टाफ से आवश्यक जानकारी ली गई।

Book your slot today : +91 7250214782

निरीक्षण दल ने जेल के विभिन्न वार्डों का भी दौरा किया। कुछ कैदियों ने डॉक्टरों की नियमित उपस्थिति को लेकर असंतोष जताया। जांच में दवाएं उपलब्ध पाई गईं, लेकिन कुछ जरूरी उपकरणों की कमी सामने आई।

Book your slot today : +91 7250214782

इस पर सिविल सर्जन ने जल्द ही आवश्यक उपकरण उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। साथ ही डॉक्टरों की सहायता के लिए एएनएम और मल्टी पर्पस वर्कर की शीघ्र तैनाती की बात कही गई।

निरीक्षण के दौरान दवाओं के स्टॉक रजिस्टर और अन्य अभिलेखों के उचित संधारण के लिए भी आवश्यक निर्देश दिए गए।

मलेरिया जागरूकता अभियान के लिए 16 वॉलिंटियर चयनित, गुंडीजोड़ा के पप्पु गौड़ बने प्रतिनिधि

मलेरिया जागरूकता अभियान के लिए 16 वॉलिंटियर चयनित, गुंडीजोड़ा के पप्पु गौड़ बने प्रतिनिधि

नोवामुंडी | नोवामुंडी प्रखंड अंतर्गत रुतागुटू स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मलेरिया के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। इस पहल के तहत प्रखंड के विभिन्न गांवों में जागरूकता अभियान चलाने के लिए कुल 16 वॉलिंटियर का चयन किया गया है।

Admissions Open | Contact : +91 9899613747

स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित इस अभियान का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में मलेरिया से बचाव, उसके लक्षणों की पहचान तथा समय पर उपचार की जानकारी लोगों तक पहुंचाना है,


Book your slot today : +91 7250214782

ताकि इस बीमारी पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया जा सके।
इसी क्रम में गुंडीजोड़ा गांव से पप्पु गौड़ का चयन वॉलिंटियर के रूप में किया गया है।


Book your slot today : +91 7250214782

वे अपने क्षेत्र में लोगों को मलेरिया से बचाव के उपायों के प्रति जागरूक करेंगे और स्वास्थ्य विभाग के इस अभियान को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

चक्रधरपुर: पद्मावती जैन सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में नए सत्र का हवन यज्ञ के साथ शुभारंभ

चक्रधरपुर: पद्मावती जैन सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में नए सत्र का हवन यज्ञ के साथ शुभारंभ

पश्चिम सिंहभूम | चक्रधरपुर के पंप रोड स्थित पद्मावती जैन सरस्वती शिशु विद्या मंदिर (इंग्लिश मीडियम) में गुरुवार, 02 अप्रैल को शैक्षणिक सत्र 2026-27 का शुभारंभ धार्मिक वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत हनुमान चालीसा, गायत्री मंत्र एवं सरस्वती वंदना के साथ दो कुण्डीय हवन यज्ञ द्वारा की गई।

Admissions Open | Contact : +91 9899613747

इस अवसर पर विद्यालय प्रबंध समिति के संरक्षक मनोज भागेरिया, उपाध्यक्ष दमयंती नाग, संघ के प्रांतीय सह कार्यवाह मोहन कच्छप तथा प्रधानाचार्य आनंद चन्द्र प्रधान ने संयुक्त रूप से भारत माता, ॐ एवं मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर पुष्पार्चन किया।

Book your slot today : +91 7250214782

हवन यज्ञ में विद्यालय के सभी अधिकारी, आचार्य बंधु-भगिनी तथा छात्र-छात्राओं ने विधिवत भाग लिया और गायत्री मंत्रोच्चार के साथ आहुति दी। प्रधानाचार्य आनंद चन्द्र प्रधान ने कहा कि विद्या भारती द्वारा संचालित सभी सरस्वती शिशु मंदिरों में नए सत्र की शुरुआत हवन यज्ञ से करने की परंपरा रही है। उन्होंने मां गायत्री एवं सरस्वती से प्रार्थना की कि वे सभी को वर्षभर ज्ञान और बुद्धि से परिपूर्ण रखें।

Book your slot today : +91 7250214782

कार्यक्रम में प्रबंध समिति के सदस्य, अभिभावक एवं छात्र-छात्राओं ने भी बढ़-चढ़कर सहभागिता निभाई। हवन यज्ञ का संचालन आचार्य बिपिन कुमार मिश्रा द्वारा किया गया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में जयश्री दास, शांति देवी, सौभिक घटक, मीना कुमारी, स्वास्तिक सोय, भारती कुमारी सहित अन्य का सराहनीय योगदान रहा।