#सरायकेला #गैस_संकट #एलपीजी_सिलेंडर #मनोज_कुमार_चौधरी #maskalnews

सरायकेला: गैस संकट पर नगर पंचायत अध्यक्ष ने लिया जायजा, शीघ्र समाधान का आश्वासन

सरायकेला: गैस संकट पर नगर पंचायत अध्यक्ष ने लिया जायजा, शीघ्र समाधान का आश्वासन

सरायकेला-खरसावां | सरायकेला जिला मुख्यालय में एलपीजी गैस सिलेंडर की किल्लत और उपभोक्ताओं को हो रही परेशानियों को लेकर नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी शनिवार को गैस गोदाम पहुंचे। उन्होंने वहां मौजूद उपभोक्ताओं से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को सुना और स्थिति का जायजा लिया।

Admissions Open | Contact : +91 9899613747

इसके बाद अध्यक्ष ने प्रशासनिक अधिकारियों और गैस गोदाम संचालक से बातचीत कर समस्या के त्वरित समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने आश्वस्त किया कि सोमवार से सभी उपभोक्ताओं को समय पर गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जाएगा और लंबी कतारों से राहत मिलेगी।

Book your slot today : +91 7250214782

अध्यक्ष ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि भले ही गैस की कमी नहीं होने का दावा किया जा रहा हो, लेकिन पिछले एक महीने से आम लोग गैस संकट से जूझ रहे हैं। कमर्शियल सिलेंडर की कमी के कारण होटल और ठेला व्यवसाय पर भी असर पड़ा है, जिससे कई लोगों के रोजगार प्रभावित हुए हैं।

Book your slot today : +91 7250214782

उन्होंने कहा कि लोग सुबह से ही घंटों धूप में कतार में खड़े रहने को मजबूर हैं, जिससे उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। एलपीजी गैस की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए केंद्र सरकार को ठोस कदम उठाने चाहिए।

वहीं, उन्होंने बताया कि राज्य सरकार गैस आपूर्ति को सामान्य करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। जिला प्रशासन और सरायकेला एसडीओ द्वारा घरेलू गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी रोकने के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

इस मौके पर नगर पंचायत के वार्ड पार्षद गौतम नायक समेत अन्य लोग भी उपस्थित थे।