#कुमारडुंगी #भाजपा #प्रशिक्षण_कार्यक्रम #संगठन_मजबूती #maskalnews

कुमारडुंगी: भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न, संगठन मजबूती पर जोर

कुमारडुंगी: भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न, संगठन मजबूती पर जोर

कुमारडुंगी | भाजपा कुमारडुंगी मंडल (पूर्वी एवं पश्चिमी) की ओर से पंडित दीनदयाल प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के तहत दिकूबालकांड स्किल सेंटर में दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व मंडल अध्यक्ष रामेश्वर सिंकु ने किया।

Admissions Open | Contact : +91 9899613747

इस प्रशिक्षण शिविर में पार्टी के कई वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता शामिल हुए। प्रमुख रूप से झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री बड़कुंवर गागराई, जिला अध्यक्ष गीता बालमुचू, पूर्व जिला अध्यक्ष संजू पांडे, पूर्व प्रत्याशी भूषण पाठ पिंगुवा, प्रखंड प्रमुख नितम गागराई तथा संजीव मटिया की उपस्थिति रही। इसके अलावा जिला के निर्देशानुसार मंडल के अन्य कार्यकर्ता भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

Book your slot today : +91 7250214782

कार्यक्रम के दौरान पूर्व मंत्री बड़कुंवर गागराई ने संगठन को मजबूत बनाने, कार्यकर्ताओं को पार्टी की नीतियों एवं विचारधारा से अवगत कराने तथा आगामी रणनीतियों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जमीनी स्तर पर सक्रिय रहने और सरकार की योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने पर विशेष जोर दिया।

Book your slot today : +91 7250214782

प्रशिक्षण के विभिन्न सत्रों में संगठनात्मक संरचना, बूथ स्तर की जिम्मेदारियां, जनसंपर्क एवं राजनीतिक विषयों पर विस्तार से जानकारी दी गई। वक्ताओं ने कहा कि ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रमों से कार्यकर्ताओं को अपनी भूमिका को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलती है और संगठन को मजबूत आधार मिलता है।

कार्यक्रम के अंत में सभी नेताओं ने कार्यकर्ताओं से अनुशासन एवं समर्पण के साथ कार्य करने का आह्वान किया। दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन पर सभी कार्यकर्ताओं ने संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प लिया।