#सरायकेला_खरसावां #गृह_रक्षक_भर्ती #नामांकन_परीक्षा #शारीरिक_दक्षता_परीक्षा #maskalnews

सरायकेला-खरसावाँ में गृह रक्षक नामांकन परीक्षा संपन्न, दौड़ में 505 अभ्यर्थी सफल

सरायकेला-खरसावाँ में गृह रक्षक नामांकन परीक्षा संपन्न, दौड़ में 505 अभ्यर्थी सफल

सरायकेला | सरायकेला-खरसावाँ जिला अंतर्गत गृह रक्षक नव नामांकन के लिए आयोजित शारीरिक दक्षता सह लिखित परीक्षा कार्यक्रम के तहत बिरसा मुंडा स्टेडियम, सरायकेला में 1 अप्रैल को राजनगर प्रखंड की महिला अभ्यर्थियों तथा 2 अप्रैल को पुरुष अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता जांच एवं हिन्दी लेखन क्षमता परीक्षा सफलतापूर्वक संपन्न हुई।

Admissions Open | Contact : +91 9899613747

राजनगर प्रखंड के कुल 1778 अभ्यर्थियों (652 महिला एवं 1126 पुरुष) में से 420 महिला और 740 पुरुष अभ्यर्थी परीक्षा में उपस्थित हुए।

Book your slot today : +91 7250214782

शारीरिक दक्षता परीक्षा के अंतर्गत आयोजित दौड़ में 320 महिला एवं 185 पुरुष अभ्यर्थी सफल घोषित किए गए। इसके बाद सफल अभ्यर्थियों ने अगले चरण में ऊँची कूद, लंबी कूद, शॉट पुट और हिन्दी लेखन परीक्षा में भाग लिया।

Book your slot today : +91 7250214782

सभी चरणों में अभ्यर्थियों के प्रदर्शन के आधार पर प्राप्त अंकों के अनुसार औपबंधिक अंक पत्र तैयार किया गया है। यह अंक पत्र अभ्यर्थियों की जानकारी हेतु जिला की आधिकारिक वेबसाइट seraikela.nic.in पर अपलोड किया जा रहा है। इसे केवल सूचना के उद्देश्य से सार्वजनिक किया गया है और इसे अंतिम मेधा सूची नहीं माना जाएगा।

गृह रक्षक नव नामांकन की अंतिम मेधा सूची परीक्षा प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद सभी प्रखंडों एवं श्रेणियों के लिए एक साथ अलग से प्रकाशित की जाएगी।