नई दिल्ली/तिरुवनंतपुरम | केंद्र सरकार ने केरल का नाम बदलकर “केरलम” करने का निर्णय लिया है। यह फैसला सेवा तीर्थ कैबिनेट की पहली बैठक में लिया गया। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, राज्य का नाम अब सभी सरकारी अभिलेखों में “केरलम” दर्ज किया जाएगा।
Admissions Open | Contact : +91 9899613747
गौरतलब है कि केरल विधानसभा पहले ही राज्य के नाम को आधिकारिक रिकॉर्ड में बदलने संबंधी प्रस्ताव पारित कर चुकी है। इसके बाद केंद्र सरकार की मंजूरी के साथ प्रक्रिया आगे बढ़ाई गई है।
Book your slot today : +91 7250214782
इधर, राज्य की 140 सदस्यीय विधानसभा के लिए चुनाव मई से पहले कराए जाने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि, भारत निर्वाचन आयोग की ओर से अभी तक चुनाव कार्यक्रम की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
रांची : झारखंड का बजट राज्य के विकास और भविष्य की नई उम्मीदों को दर्शाता है। राज्य के वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने वित्तीय वर्ष 2026–27 के लिए 1 लाख 58 हजार 560 करोड़ रुपये का बजट पेश किया। इसमें कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग के लिए 4,884 करोड़ 20 लाख रुपये का प्रावधान किया गया है।
Admissions Open | Contact : +91 9899613747
सरकार का कहना है कि यह बजट गरीबों की समस्याओं को कम करने और राज्यवासियों के जीवन में सुधार लाने के उद्देश्य से तैयार किया गया है। इसमें सभी जाति, धर्म और वर्ग के समावेशी विकास पर जोर दिया गया है। बजट में ग्रामीण विकास, किसानों की आय बढ़ाने, आर्थिक संसाधनों को मजबूत करने और दीर्घकालिक योजनाओं को प्राथमिकता दी गई है।
Book your slot today : +91 7250214782
राज्य सरकार ने कहा कि केंद्र सरकार के आर्थिक सहयोग में कमी के बावजूद झारखंड अपने आंतरिक संसाधनों के बल पर आगे बढ़ रहा है। महिलाओं के सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण को ध्यान में रखते हुए बजट का बड़ा हिस्सा उनके लिए निर्धारित किया गया है।
Book your slot today : +91 7250214782
वर्ष 2026 को अंतरराष्ट्रीय महिला किसान वर्ष घोषित किए जाने के मद्देनज़र महिला किसानों की आय बढ़ाने पर विशेष ध्यान दिया गया है। इसी के तहत “महिला किसान खुशहाली योजना” शुरू की गई है। इस योजना के तहत महिला किसानों को इंटीग्रेटेड फार्मिंग से जोड़ा जाएगा और आधुनिक तकनीक की सुविधा दी जाएगी। साथ ही उन्हें ऑनलाइन और ऑफलाइन मार्केटिंग प्लेटफॉर्म से भी जोड़ा जाएगा। इस योजना के लिए 2026–27 में 25 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।
इसके अलावा, आउटकम बजट के आधार पर जेंडर बजट भी तैयार किया गया है। 17 विभागों की 232 महिला संबंधित योजनाओं के लिए कुल 34,211 करोड़ 27 लाख रुपये का प्रावधान किया गया है। सरकार का दावा है कि यह बजट राज्य के समावेशी विकास, आदिवासी अस्मिता की रक्षा और आत्मनिर्भर झारखंड के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
चाईबासा : चाईबासा एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में हाल के दिनों में घटित आपराधिक घटनाएँ केवल कानून-व्यवस्था का प्रश्न नहीं हैं, बल्कि पूरे समाज के लिए गंभीर चेतावनी हैं। इन घटनाओं ने सामाजिक ताने-बाने, नैतिक मूल्यों और सामुदायिक जिम्मेदारी पर गहरा प्रश्नचिह्न खड़ा कर दिया है।
Admissions Open | Contact : +91 9899613747
राँची, ईचागढ़ लोकसभा, विधानसभा प्रत्याशी रहे पूर्व प्रत्याशी धी० रामहरि पेरियार ने कहा कि केवल अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेज देना पर्याप्त समाधान नहीं है। जेल सजा का माध्यम है, लेकिन स्थायी सामाजिक सुधार का उपाय नहीं। यदि अपराध की जड़ पर प्रहार नहीं किया गया, तो ऐसी घटनाएँ रुकने वाली नहीं हैं। अपराध का पिरामिड मॉडल समझना होगा
Book your slot today : +91 7250214782
धी० रामहरि पेरियार ने अपराध की समस्या को पिरामिड मॉडल से समझाते हुए कहा नींव: नशा, अशिक्षा, बेरोजगारी, नैतिक पतन और सामाजिक असमानता।
Book your slot today : +91 7250214782
मध्य भाग: परिवार और समाज की चुप्पी, डर, उदासीनता और समझौता। चोटी: अपराध, हिंसा और महिलाओं एवं कमजोर वर्गों के खिलाफ अत्याचार। जब तक पिरामिड की नींव मजबूत और स्वस्थ नहीं होगी, तब तक अपराध की चोटी गिरकर बार-बार खड़ी होती रहेगी। समाज को क्या करना होगा? धी० रामहरि पेरियार ने स्पष्ट किया कि समाधान केवल प्रशासनिक कार्रवाई से नहीं, बल्कि सामाजिक भागीदारी से निकलेगा। उन्होंने निम्न कदमों की जनता से अपील की ग्राम सभा एवं मोहल्ला बैठकें: महिलाओं और किशोरियों की सुरक्षा, लैंगिक संवेदनशीलता और सामाजिक जिम्मेदारी पर खुली चर्चा हो। युवा निगरानी समिति का गठन: गांव स्तर पर जिम्मेदार युवाओं की टीम बने जो नशाखोरी, छेड़छाड़ और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखे तथा प्रशासन को सूचित करे। स्कूलों में जागरूकता कार्यक्रम: लैंगिक शिक्षा, संवैधानिक अधिकारों और दंडात्मक कानूनों की जानकारी दी जाए, ताकि नई पीढ़ी सही दिशा में आगे बढ़े। नशा मुक्ति अभियान: कई अपराधों की जड़ नशा है। इसे सामाजिक आंदोलन बनाकर जड़ से समाप्त करने की आवश्यकता है। तेज न्याय प्रक्रिया और सामाजिक बहिष्कार: दोषियों को त्वरित न्याय मिले और समाज भी स्पष्ट संदेश दे कि ऐसे कृत्य अस्वीकार्य हैं। सामूहिक जिम्मेदारी की आवश्यकता उन्होंने कहा कि समाज के बुद्धिजीवी, शिक्षक, पूर्व सैनिक, सामाजिक कार्यकर्ता और पंचायत प्रतिनिधि यदि आगे नहीं आएँगे तो केवल पुलिस-प्रशासन के भरोसे बदलाव अधूरा रहेगा। धी० रामहरि पेरियार ने कड़े शब्दों में कहा अपराधी पैदा नहीं होते, समाज की चुप्पी उन्हें बढ़ाती है। अगर समाज चुप रहेगा, तो अपराध मजबूत होगा; यदि समाज खड़ा होगा, तो अपराध स्वतः कमजोर पड़ेगा। अंत में उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की कि वे भय और चुप्पी की संस्कृति को त्यागकर जागरूक, संगठित और जिम्मेदार समाज के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाएँ। यही स्थायी समाधान का मार्ग है।
लातेहार | 23वीं सब जूनियर स्टेट चैंपियनशिप में पूर्वी सिंहभूम जिला टीम ने तीन दिवसीय बालिका वॉलीबॉल प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब अपने नाम किया। टीम की इस उपलब्धि से जिले में खुशी की लहर है।
Admissions Open | Contact : +91 9899613747
इस प्रतियोगिता के आधार पर पूर्वी सिंहभूम की तीन प्रतिभावान खिलाड़ियों — बबली महतो, तृप्ति मिंज और वैष्णवी गुप्ता — का चयन आगामी राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए झारखंड टीम में किया गया है।
Book your slot today : +91 7250214782
कार्यक्रम के दौरान लातेहार जिला के आईटीडीए पदाधिकारी सह प्रवीण गागराई एवं जैगुवार के जिला पदाधिकारी के हाथों खिलाड़ियों को पुरस्कार एवं सम्मान प्रदान किया गया। टीम के कोच के रूप में रमेश चंद्र सुंडी और संतोष जी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
Book your slot today : +91 7250214782
चयनित खिलाड़ी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए लातेहार से पश्चिम बंगाल के हुगली के लिए रवाना हो चुकी हैं। यह प्रतियोगिता 25 फरवरी से 29 फरवरी तक आयोजित की जाएगी।
रांची : झारखंड की राजधानी रांची से एक बड़ी और दुखद खबर सामने आई है। रांची एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद एक एयर एंबुलेंस रडार से गायब हो गई और बाद में उसके क्रैश होने की पुष्टि हुई। यह हादसा चतरा जिले के सिमरिया क्षेत्र के पास हुआ बताया जा रहा है। विमान में मरीज समेत कुल सात लोग सवार थे।
Admissions Open | Contact : +91 9899613747
उड़ान के बाद टूटा संपर्क
सूत्रों के अनुसार, एयर एंबुलेंस ने सोमवार शाम लगभग 7:10 बजे रांची एयरपोर्ट से उड़ान भरी थी। उड़ान के करीब 24 मिनट बाद, शाम 7:34 बजे विमान का संपर्क एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) से टूट गया। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, उड़ान भरने के बाद विमान का नियंत्रण अगले स्टेशन को सौंप दिया गया था, लेकिन इसके बाद उससे संपर्क नहीं हो सका।
Book your slot today : +91 7250214782
डीजीसीए और एयरपोर्ट प्रशासन की प्रतिक्रिया
डीजीसीए के सूत्रों ने बताया कि रांची से उड़ान भरने के तुरंत बाद एक चार्टर मेडिकल फ्लाइट रडार से गायब हो गई थी। रांची एयरपोर्ट प्रशासन ने पुष्टि की कि विमान का संपर्क टूटने की सूचना राज्य प्रशासन को दे दी गई थी और सभी आवश्यक एसओपी का पालन किया गया।
Book your slot today : +91 7250214782
रांची एयरपोर्ट के निदेशक विनोद कुमार ने समाचार एजेंसी Press Trust of India (PTI) को बताया कि एयर एंबुलेंस झारखंड के चतरा जिले में सिमरिया के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। दुर्घटना की सूचना राज्य प्रशासन से प्राप्त हुई है।
संभावित कारण
दुर्घटनाग्रस्त एयर एंबुलेंस को रेड बर्ड एयरवेज का बताया जा रहा है। विमान को कैप्टन विवेक विकास भगत और कैप्टन सवरदीप सिंह उड़ा रहे थे। प्रारंभिक आशंका है कि खराब मौसम या तकनीकी खराबी के कारण यह हादसा हुआ हो सकता है। हालांकि, दुर्घटना के वास्तविक कारणों की आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।
चतरा के एसपी सुमित अग्रवाल घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं और राहत एवं बचाव कार्य जारी है।
विमान में सवार लोग
प्राप्त जानकारी के अनुसार, एयर एंबुलेंस 41 वर्षीय संजय कुमार नामक मरीज को रांची से दिल्ली ले जा रही थी। वे गंभीर रूप से झुलसे हुए थे और देव कमल अस्पताल में भर्ती थे। विमान में उनके अलावा रितेश कुमार, सचिन कुमार मिश्रा, डॉ. विकास कुमार गुप्ता, अर्चना देवी और धुरू कुमार सवार थे। इनमें एक डॉक्टर, एक पारा मेडिकल स्टाफ, दो अटेंडेंट और पायलट शामिल थे।
फिलहाल किसी के भी जीवित बचने की पुष्टि नहीं हुई है। प्रशासन की ओर से विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है।
चाईबासा : नगरपालिका आम निर्वाचन के तहत आज चाईबासा नगर परिषद और चक्रधरपुर नगर परिषद क्षेत्र में मतदान शांतिपूर्ण और सफलतापूर्वक संपन्न हो गया। पूरे दिन मतदाताओं में उत्साह देखने को मिला और निर्धारित समय तक मतदान प्रक्रिया सुचारू रूप से चलती रही।
Admissions Open | Contact : +91 9899613747
मतदान समाप्त होने के बाद मतदान कर्मियों द्वारा मतपेटिकाएं महिला कॉलेज स्थित रिसीविंग सेंटर में जमा कराई जा रही हैं। पूरी प्रक्रिया को सुरक्षित, पारदर्शी और व्यवस्थित तरीके से पूरा किया जा रहा है।
Book your slot today : +91 7250214782
रिसीविंग सेंटर परिसर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। दंडाधिकारियों और पुलिस बल की तैनाती की गई है, ताकि मतपेटिकाओं की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। प्राप्त मतपेटिकाओं को निर्धारित सुरक्षा मानकों के तहत सुरक्षित स्थान पर रखा जा रहा है।
Book your slot today : +91 7250214782
इस दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) सह उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त रूप से रिसीविंग सेंटर का निरीक्षण किया। अधिकारियों द्वारा पूरी प्रक्रिया पर लगातार निगरानी रखी जा रही है, ताकि चुनाव कार्य निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से संपन्न हो सके।
सरायकेला_खरसावाँ : नगरपालिका (आम) निर्वाचन-2026 के तहत मतदान प्रक्रिया की निगरानी और पारदर्शी संचालन सुनिश्चित करने के लिए समाहरणालय सभागार में बनाए गए जिला स्तरीय नियंत्रण कक्ष का निरीक्षण सिंहभूम (कोल्हान) प्रमंडल के आयुक्त रवि रंजन कुमार विक्रम ने किया।
Admissions Open | Contact : +91 9899613747
निरीक्षण के दौरान अपर उपायुक्त जयबर्धन कुमार सहित जिला कल्याण पदाधिकारी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी और अन्य अधिकारी मौजूद थे।
Book your slot today : +91 7250214782
आयुक्त ने नगर निगम आदित्यपुर, नगर पंचायत सरायकेला और नगर परिषद कपाली में चल रही मतदान प्रक्रिया, मतदान प्रतिशत और विधि-व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिया कि सभी निकायों से प्राप्त सूचनाओं का समय पर संकलन और सत्यापन किया जाए तथा मतदान प्रतिशत सहित जरूरी आंकड़े नियमित रूप से अपडेट कर उच्च अधिकारियों को भेजे जाएं।
Book your slot today : +91 7250214782
उन्होंने यह भी कहा कि विधि-व्यवस्था से जुड़ी सूचनाओं पर तुरंत समन्वय कर आवश्यक कार्रवाई की जाए और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए नियंत्रण कक्ष पूरी तरह सक्रिय और सतर्क रहे।
चांडिल : उपायुक्त सरायकेला-खरसावां श्री नितिश कुमार सिंह के निर्देश पर 23 फरवरी 2026 को जिला खनन विभाग और तिरूलडीह थाना की संयुक्त टीम ने तिरूलडीह थाना क्षेत्र के तिरूलडीह, सिरकाडीह, सापदा और सपारूम बालू घाटों में अवैध बालू खनन, भंडारण और परिवहन के खिलाफ औचक निरीक्षण अभियान चलाया।
Admissions Open | Contact : +91 9899613747
निरीक्षण के दौरान सपारूम घाट के पास अवैध रूप से भंडारित लगभग 38 हजार घनफीट बालू जब्त किया गया। इस मामले में नियमानुसार आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
Book your slot today : +91 7250214782
जांच में तत्काल अवैध खनन की गतिविधि नहीं पाई गई, लेकिन तिरूलडीह और सिरकाडीह घाटों पर वाहनों के टायर के निशान मिले। इसके बाद वरीय अधिकारियों के निर्देश पर संभावित अवैध परिवहन मार्गों पर कई स्थानों पर ट्रेंच (गड्ढे) बनाकर रास्तों को अवरुद्ध कर दिया गया, ताकि भविष्य में अवैध परिवहन रोका जा सके।
Book your slot today : +91 7250214782
उपायुक्त ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध खनन, भंडारण या परिवहन किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसी कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।
चाईबासा : जगन्नाथपुर में विगत दिनों जंगली हाथियों के हमले में मृतक एवं घायल ग्रामीणों के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी गई। साथ ही सरकारी प्रावधान के तहत मुआवजा राशि का भुगतान सुनिश्चित कराया गया।
Admissions Open | Contact : +91 9899613747
मुआवजा के तहत स्वर्गीय गुरुचरण लागुरी (ग्राम–बाबड़िया) की आवेदिका जेमा कुई को ₹4,00,000 तथा स्वर्गीय मंगल बोबोंगा की आवेदिका अंजु बुरुमा को ₹4,00,000 प्रदान किए गए। गंभीर रूप से घायल सुशीला मेराल के आवेदक तूपारा लागुरी को ₹1,50,000 की सहायता राशि दी गई। वहीं रसिका लाड़िया, गोमिया लागुरी एवं हिन्दु लागुरी (घायल) को ₹25,000-₹25,000 की आर्थिक सहायता प्रदान की गई।
Book your slot today : +91 7250214782
बताया गया कि घटना के बाद से ही प्रभावित परिवारों को शीघ्र सहायता दिलाने के लिए प्रशासन से लगातार समन्वय किया गया, जिसके परिणामस्वरूप मुआवजा राशि का भुगतान कराया जा सका। साथ ही प्रभावित क्षेत्रों में जंगली हाथियों की समस्या के स्थायी समाधान के लिए सरकार और प्रशासन के समक्ष लगातार पहल जारी रहने की बात कही गई।
जगन्नाथपुर | झारखंड आंदोलनकारी संयुक्त मोर्चा के केंद्रीय उपाध्यक्ष मंजीत कोड़ा ने सोमवार को जगन्नाथपुर प्रखंड कार्यालय के समीप स्थित मैदान में किए गए निर्माण कार्य में अनियमितता को लेकर शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने उपायुक्त के नाम अनुमंडल पदाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
Admissions Open | Contact : +91 9899613747
शिकायत में कहा गया है कि मैदान में चेंजिंग रूम, पेयजल व्यवस्था, शौचालय और गैलरी का निर्माण घटिया सामग्री से किया गया है। निर्माण के कुछ ही दिनों बाद गैलरी में दरारें पड़ने लगी हैं और प्लास्टर उखड़ने लगा है। शौचालय के सेप्टिक टैंक में मिट्टी लेवलिंग का कार्य भी अधूरा बताया गया है। इस योजना की कुल लागत 12,20,403 रुपये बताई गई है।
Book your slot today : +91 7250214782
श्री कोड़ा ने कहा कि यह विकास के नाम पर भ्रष्टाचार है और खिलाड़ियों व खेल प्रेमियों के साथ धोखा है। उन्होंने आश्चर्य जताते हुए कहा कि निर्माण स्थल से महज 50 कदम की दूरी पर बीडीओ, सीओ और एसडीपीओ का कार्यालय स्थित है, इसके बावजूद संवेदक को किसी प्रकार का डर नहीं है।
Book your slot today : +91 7250214782
उन्होंने कहा कि जब अधिकारियों के कार्यालय के पास इस तरह का निर्माण हो सकता है, तो ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों की स्थिति का अंदाजा लगाया जा सकता है। श्री कोड़ा ने मामले की जांच कर संवेदक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।