चाईबासा : युवा कांग्रेस की जिला कार्यकारिणी बैठक आयोजित, संगठन विस्तार पर जोर

चाईबासा | कांग्रेस भवन में युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष प्रीतम बांकिरा की अध्यक्षता में जिला कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश महासचिव सह जिला प्रभारी दीपक साव और जिलाध्यक्ष रंजन बोयपाई उपस्थित रहे। जिला प्रभारी के पहली बार जिला आगमन पर जिला महासचिव राजीव बोयपाई और गुलज़ार अंसारी ने अंगवस्त्र देकर उनका स्वागत किया।

Book your slot today : +91 7250214782

बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष प्रीतम बांकिरा ने कहा कि जल्द ही जिला, विधानसभा और प्रखंड कमेटियों का विस्तार किया जाएगा तथा जिलास्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अब प्रत्येक महीने विधानसभा कार्यकारिणी की बैठक अनिवार्य रूप से आयोजित की जाएगी, ताकि पंचायत और प्रखंड स्तर के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से संवाद स्थापित कर संगठन को मजबूत किया जा सके और क्षेत्र की जनसमस्याओं के समाधान के लिए काम किया जा सके।

Book your slot today : +91 7250214782

जिला प्रभारी दीपक साव ने अपने संबोधन में कहा कि आज देश में सच बोलना मुश्किल हो गया है और इसका उदाहरण राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु छिब की गिरफ्तारी है। उन्होंने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि एलपीजी गैस सिलेंडर के दामों में लगातार बढ़ोतरी आम जनता पर बोझ डाल रही है।

बैठक के बाद युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शहीद पार्क चौक में बढ़ते एलपीजी सिलेंडर के दामों के विरोध में सांकेतिक प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि केंद्र सरकार की नीतियों के विरोध में 16 मार्च को होने वाले संसद घेराव कार्यक्रम में जिले से दर्जनों कार्यकर्ता दिल्ली जाएंगे।

बैठक में जिला महासचिव राजीव बोयपाई, गुलज़ार अंसारी, चक्रधरपुर विधानसभा अध्यक्ष प्रतीक कुमार, मझगांव विधानसभा उपाध्यक्ष चैतन्य संवैया, मझगांव प्रखंड अध्यक्ष सुकरा लोहार, हाटगमहारिया प्रखंड अध्यक्ष कृपा कुलडीह, टोंटो प्रखंड अध्यक्ष प्रवीन लागुरी, पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष बसंत सामड सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

By maskal.news

You May Also Like