#सरायकेला #जूटउत्पादन #जूटप्रशिक्षण #उद्यमीप्रशिक्षण #स्वरोजगार #maskalnews

सरायकेला में 14 दिवसीय जूट उत्पादन उद्यमी प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ

सरायकेला में 14 दिवसीय जूट उत्पादन उद्यमी प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ

सरायकेला | पीएनबी ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान, सरायकेला में 14 दिवसीय जूट उत्पादन उद्यमी प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि बिनोद बिहारी सहाय (मुख्य प्रबंधक, रांची) तथा संस्थान के निदेशक ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

Book your slot today : +91 7250214782


इस अवसर पर अतिथियों ने उपस्थित प्रशिक्षुओं को संबोधित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण के दौरान तकनीकी जानकारी प्राप्त कर प्रतिभागी एक सफल उद्यमी बन सकते हैं। प्रशिक्षण पूरा होने के बाद बैंक से ऋण लेकर स्वरोजगार शुरू कर आत्मनिर्भर बनने का अवसर भी मिलेगा।

Book your slot today : +91 7250214782


कार्यक्रम में संस्थान के संकाय सदस्य गोबिंद राय, दिलीप आचार्य, इंद्रजीत कैबत और द्रौपदी महतो भी उपस्थित थे।