आज बढ़ती महंगाई और घरेलू गैस (LPG) की कीमतों में लगातार हो रही वृद्धि के खिलाफ कार्यकर्ताओं ने साथियों के साथ विरोध प्रदर्शन किया और सरकार के खिलाफ नाराजगी जताई।
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि रसोई गैस की बढ़ती कीमतों का सीधा असर गरीब, मजदूर और मध्यम वर्ग के परिवारों की रसोई पर पड़ रहा है। आम लोग महंगाई से परेशान हैं, लेकिन सरकार इस गंभीर समस्या पर कोई ठोस कदम उठाती नजर नहीं आ रही है।
प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने मांग की कि सरकार जल्द से जल्द रसोई गैस की कीमतों को नियंत्रित करे और आम लोगों को राहत देने के लिए आवश्यक कदम उठाए।
उन्होंने कहा कि जनता के हक और अधिकार के लिए उनकी लड़ाई आगे भी जारी रहेगी।

