ईचागढ़ में ‘खेत बचाओ अभियान’ के तहत किसान जागरूकता सह ऋण शिविर आयोजित

सरायकेला | सरायकेला-खरसावां जिले के ईचागढ़ प्रखंड में ‘खेत बचाओ अभियान’ के तहत विशेष किसान जागरूकता सह ऋण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य किसानों को समय पर संस्थागत कृषि ऋण, किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) तथा फसल बीमा योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराना और उन्हें अनौपचारिक ऋण स्रोतों के शोषण से बचाना था।

Contact no :- +91 9241456784

शिविर में किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) के लाभों की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही इच्छुक किसानों के आवेदन प्रपत्र भरवाए गए। इस दौरान ‘कृषिका ऐप’ के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया का प्रदर्शन भी किया गया, ताकि किसान डिजिटल माध्यम से आसानी से आवेदन कर सकें।

Contact no :- +91 9798542970

कार्यक्रम में वित्तीय साक्षरता पर विशेष जोर दिया गया। सीएफएल टीम ने किसानों को बचत की आदत विकसित करने, घरेलू बजट प्रबंधन, डिजिटल लेन-देन, यूपीआई के सुरक्षित उपयोग तथा साइबर धोखाधड़ी से बचाव के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की।

4व्हीलर कार बुक करने के लिए -+91 8002626576

शिविर के दौरान विभिन्न बैंकों को प्राप्त 28 किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) आवेदनों के शीघ्र निष्पादन का आश्वासन दिया गया। बैंक प्रतिनिधियों ने आगामी 15 दिनों के भीतर इन आवेदनों का निपटारा करने की प्रतिबद्धता जताई। इसके अलावा ऋण चूक (डिफॉल्ट) की स्थिति वाले किसानों को वन टाइम सेटलमेंट (ओटीएस) योजना की भी जानकारी दी गई।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

इस अवसर पर अग्रणी जिला प्रबंधक ने किसानों से अपील करते हुए कहा कि वे ‘खेत बचाओ अभियान’ से जुड़कर समय पर बैंक ऋण प्राप्त करें, अपनी फसलों का बीमा कराएं तथा साहूकारों और अन्य गैर-संस्थागत ऋण स्रोतों से बचते हुए संस्थागत बैंकिंग सेवाओं का लाभ उठाएं। उन्होंने कहा कि कृषि क्षेत्र की समृद्धि और किसानों की आर्थिक सुरक्षा के लिए बैंकिंग एवं बीमा सेवाओं का अधिकतम उपयोग आवश्यक है।

Book your slot today : +91 7250214782

कार्यक्रम में प्रखंड विकास पदाधिकारी, अग्रणी जिला प्रबंधक, प्रखंड कृषि पदाधिकारी, पंचायत प्रतिनिधि सहित बड़ी संख्या में किसान भाई-बहनों ने भाग लिया। शिविर के माध्यम से किसानों को सरकारी योजनाओं और बैंकिंग सुविधाओं से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई।

Book your slot today : +91 7250214782
By maskal.news

You May Also Like