#सरायकेला #ट्रैफिकपुलिस #कूलिंगजैकेट #पुलिसअधीक्षक #निधिद्विवेदी #maskalnews

सरायकेला: भीषण गर्मी में ट्रैफिक जवानों को मिलेगी राहत, एसपी ने वितरित कीं बैटरी संचालित कूलिंग जैकेट

सरायकेला: भीषण गर्मी में ट्रैफिक जवानों को मिलेगी राहत, एसपी ने वितरित कीं बैटरी संचालित कूलिंग जैकेट

सरायकेला | भीषण गर्मी के बीच ड्यूटी कर रहे ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से जिला पुलिस ने एक सराहनीय पहल की है। शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी ने प्रथम चरण के तहत छह ट्रैफिक जवानों को बैटरी संचालित विशेष कूलिंग जैकेट प्रदान की।

Contact no :- +91 9241456784

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को प्रतिदिन तेज धूप और अत्यधिक तापमान के बीच सड़क पर खड़े होकर यातायात व्यवस्था संभालनी पड़ती है। ऐसी परिस्थितियों में कूलिंग जैकेट उन्हें गर्मी से राहत प्रदान करने के साथ-साथ उनकी कार्यक्षमता और कार्य के प्रति एकाग्रता बढ़ाने में भी सहायक होगी।

Contact no :- +91 9798542970

उन्होंने बताया कि जैकेट में लगी बैटरी एक बार पूर्ण रूप से चार्ज होने पर लगभग छह घंटे तक कार्य करती है। इससे जवानों को लंबे समय तक ठंडक का अनुभव होगा और वे अधिक आरामदायक तरीके से अपनी ड्यूटी का निर्वहन कर सकेंगे।

4व्हीलर कार बुक करने के लिए -+91 8002626576

एसपी निधि द्विवेदी ने कहा कि यह पहल पुलिसकर्मियों के स्वास्थ्य, सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए शुरू की गई है। वर्तमान में प्रथम चरण के तहत छह कूलिंग जैकेट उपलब्ध कराई गई हैं। आगामी दिनों में योजना का विस्तार करते हुए जिले के सभी ट्रैफिक जवानों को ऐसी जैकेट उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा गया है।


अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

जिला पुलिस की इस पहल को ट्रैफिक जवानों के लिए गर्मी के मौसम में एक महत्वपूर्ण राहत के रूप में देखा जा रहा है। इससे वे विपरीत मौसम की परिस्थितियों में भी अधिक सुरक्षित, स्वस्थ और प्रभावी ढंग से अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर सकेंगे।


Book your slot today : +91 7250214782