चाईबासा | समाहरणालय सभागार में उपायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में सोमवार को जिला खनन टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पुलिस अधीक्षक अमित रेणु सहित टास्क फोर्स के सदस्य, अनुमंडल पदाधिकारी, जिला खनन पदाधिकारी, माइनिंग इंस्पेक्टर, अंचलाधिकारी, थाना प्रभारी तथा संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
Contact no :- +91 9241456784
बैठक के दौरान जिले में खनिज राजस्व संग्रहण की विस्तृत समीक्षा की गई। उपायुक्त ने निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप राजस्व संग्रहण में तेजी लाने के निर्देश दिए।
Contact no :- +91 9798542970
उन्होंने जिले में संचालित खनन पट्टों की समीक्षा करते हुए सभी चालू खनन पट्टों में विस्फोटक सामग्री के सुरक्षित रखरखाव एवं सुरक्षा मानकों की नियमित जांच सुनिश्चित करने पर जोर दिया।
4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576
इसके अलावा उपायुक्त ने जिले में संचालित स्टोन क्रशरों की संख्या एवं उनके संचालन की अद्यतन जानकारी प्राप्त की। बैठक में अवैध बालू परिवहन के विरुद्ध की जा रही कार्रवाई की भी विस्तृत समीक्षा की गई और इस दिशा में अभियान को और प्रभावी बनाने के निर्देश दिए गए।
Contact no :- +91 8553588326
उपायुक्त ने जिले के सभी चेकनाकों पर नियमित जांच अभियान चलाने तथा वहां आवश्यक मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराकर उन्हें सुव्यवस्थित एवं प्रभावी ढंग से संचालित करने का निर्देश दिया।
Contact no :- +91 9337736501
बैठक में अवैध खनन, अवैध परिवहन एवं खनिजों के अवैध भंडारण के विरुद्ध सघन एवं सतत अभियान चलाने, निगरानी व्यवस्था को और मजबूत बनाने तथा सभी संबंधित विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया गया।
चाईबासा | राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के सफल संचालन में पश्चिमी सिंहभूम जिले ने पूरे झारखंड में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। अभियान के दौरान जिले ने निर्धारित लक्ष्य के विरुद्ध 93.41 प्रतिशत उपलब्धि दर्ज करते हुए राज्य में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। यह सफलता स्वास्थ्य विभाग, जिला प्रशासन, आंगनबाड़ी सेविकाओं, सहियाओं, एएनएम, शिक्षकों, स्वयंसेवी संस्थाओं तथा आम नागरिकों के सामूहिक प्रयास का परिणाम है।
Contact no :- +91 9241456784
अभियान के तहत जिले में 2,329 पोलियो बूथ स्थापित किए गए। इसके अलावा मोबाइल एवं ट्रांजिट टीमों की सक्रिय भागीदारी से कुल 2,21,997 बच्चों को पोलियो रोधी दवा की दो बूंद पिलाई गई। स्वास्थ्यकर्मियों ने दूरस्थ एवं दुर्गम क्षेत्रों तक पहुंचकर यह सुनिश्चित किया कि कोई भी पात्र बच्चा पोलियो की खुराक से वंचित न रहे।
Contact no :- +91 9798542970
इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर उपायुक्त मनीष कुमार ने जिले के सभी स्वास्थ्यकर्मियों, पदाधिकारियों, आंगनबाड़ी सेविकाओं, सहियाओं, स्वयंसेवी संस्थाओं, जनप्रतिनिधियों तथा अभियान से जुड़े सभी हितधारकों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह सफलता टीमवर्क, समर्पण और जनसहभागिता का उत्कृष्ट उदाहरण है।
4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576
उपायुक्त ने कहा कि “सशक्त पश्चिमी सिंहभूम” के लक्ष्य को सभी विभागों के समन्वित प्रयास और आम जनता के सहयोग से ही साकार किया जा सकता है।
Contact no :- +91 8553588326
राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान में जिले का राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त करना इस बात का प्रमाण है कि जब प्रशासन और समाज मिलकर कार्य करते हैं, तो बेहतर परिणाम हासिल किए जा सकते हैं।
Contact no :- +91 9337736501
उन्होंने जिलेवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अभिभावकों ने अपने बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने में सक्रिय सहयोग दिया, जिसके कारण यह उपलब्धि संभव हो सकी। उन्होंने भविष्य में भी स्वास्थ्य संबंधी सभी जनकल्याणकारी अभियानों में इसी प्रकार सहयोग बनाए रखने की अपील की।
अभी संपर्क करें :- +91 8936090601
जिला प्रशासन ने अभियान से जुड़े सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों का उत्साहवर्धन करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि आने वाले समय में भी पश्चिमी सिंहभूम स्वास्थ्य एवं जनकल्याण से जुड़े सभी कार्यक्रमों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर राज्य के अग्रणी जिलों में अपनी पहचान और अधिक मजबूत करेगा।
चाईबासा/खूंटपानी | समर्पित स्वास्थ्य सेवाओं और आयुष चिकित्सा पद्धति के प्रभावी उपयोग से पश्चिमी सिंहभूम जिले के खूंटपानी प्रखंड में लोगों का आयुष के प्रति विश्वास लगातार मजबूत हो रहा है।
Contact no :- +91 9241456784
आयुष्मान आरोग्य मंदिर, खूंटपानी में पदस्थापित आयुष सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारी डॉ. सुष्मिता हेम्ब्रम योग, आयुष परामर्श, जीवनशैली में सुधार तथा आयुष औषधियों के माध्यम से ग्रामीणों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कर रही हैं। उनके प्रयासों से अनेक मरीजों को स्वास्थ्य लाभ मिला है, जिससे क्षेत्र में आयुष चिकित्सा की स्वीकार्यता लगातार बढ़ रही है।
Contact no :- +91 9798542970
इसी क्रम में खूंटपानी प्रखंड के पताहातु गांव की 51 वर्षीय श्रीमती सुखमती पूर्ति की स्वास्थ्य यात्रा आयुष चिकित्सा की प्रभावशीलता का प्रेरणादायक उदाहरण बनकर सामने आई है। वे लंबे समय से जोड़ों के दर्द और गैस की समस्या से परेशान थीं। विभिन्न स्थानों पर उपचार कराने के बावजूद उन्हें अपेक्षित राहत नहीं मिल सकी।
4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576
बाद में उन्होंने आयुष्मान आरोग्य मंदिर, खूंटपानी में डॉ. सुष्मिता हेम्ब्रम से संपर्क किया। स्वास्थ्य परीक्षण के बाद उन्हें आयुष चिकित्सा पद्धति के तहत आवश्यक औषधियां उपलब्ध कराई गईं।
Contact no :- +91 8553588326
साथ ही जीवनशैली में सुधार और नियमित योगाभ्यास अपनाने की सलाह दी गई। उन्होंने चिकित्सकीय परामर्श का नियमित रूप से पालन किया, जिसके परिणामस्वरूप उनकी स्वास्थ्य स्थिति में उल्लेखनीय सुधार हुआ।
Contact no :- +91 9337736501
वर्तमान में श्रीमती सुखमती पूर्ति को जोड़ों के दर्द और गैस की समस्या से काफी हद तक राहत मिल चुकी है तथा वे सामान्य और स्वस्थ जीवन व्यतीत कर रही हैं। उन्होंने आयुष चिकित्सा पद्धति और डॉ. सुष्मिता हेम्ब्रम के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आयुष उपचार से उन्हें काफी लाभ मिला है।
अभी संपर्क करें :- +91 8936090601
अब वे अपने गांव और आसपास के लोगों को भी आयुष चिकित्सा अपनाने, नियमित योग करने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित कर रही हैं।
खूंटपानी प्रखंड में आयुष सेवाओं की बढ़ती लोकप्रियता यह दर्शाती है कि समर्पित चिकित्सकीय प्रयास, नियमित परामर्श और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं के माध्यम से आयुष चिकित्सा ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य संवर्धन, रोगों की रोकथाम तथा लोगों के जीवन स्तर में सुधार लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।
जमशेदपुर | साकची थाना क्षेत्र स्थित शालीमार मार्केट में सोमवार को रंगदारी मांगने का विरोध करने पर चाकूबाजी की घटना सामने आई। इस हमले में मोहम्मडन लाइन निवासी मिनाजुल हक, मो. ताज और मो. अब्दुल माजिद घायल हो गए।
Contact no :- +91 9241456784
स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तत्काल एमजीएम अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। दिनदहाड़े हुई इस वारदात से बाजार में अफरा-तफरी मच गई और पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया।
Contact no :- +91 9798542970
प्रत्यक्षदर्शियों और स्थानीय दुकानदारों के अनुसार, बुलेट मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवक एक दुकान पर पहुंचे। गुटखा और सिगरेट खरीदने के बाद उन्होंने दुकानदार से 500 रुपये की रंगदारी मांगी। दुकानदार द्वारा इसका विरोध करने पर आरोपियों ने सब्जी काटने वाले चाकू से हमला कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंचे दो अन्य दुकानदार भी हमले में घायल हो गए।
4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576
दुकानदारों का आरोप है कि मुख्य आरोपी इलाके में अक्सर आता-जाता था और स्थानीय लोगों से परिचित था। बताया गया कि उसने पहले भी 500 रुपये वसूले थे और दोबारा पैसे की मांग कर रहा था। पैसे देने से इनकार करने पर उसने चाकू से हमला कर दिया।
Contact no :- +91 8553588326
पिस्तौल लहराकर दी केस नहीं करने की धमकी घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। हालांकि, कुछ देर बाद तीनों युवक फिर बुलेट मोटरसाइकिल से लौटे और कथित तौर पर पिस्तौल लहराते हुए दुकानदारों को मामला दर्ज नहीं कराने की धमकी दी।
Contact no :- +91 9337736501
इस दौरान आरोपी अपनी बुलेट मोटरसाइकिल घटनास्थल पर ही छोड़कर फरार हो गए। सूचना मिलने पर साकची थाना पुलिस मौके पर पहुंची और बुलेट को जब्त कर लिया।
अभी संपर्क करें :- +91 8936090601
सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस घटना की सूचना मिलते ही साकची थाना पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस ने घायलों का बयान भी दर्ज कर लिया है।
Book your slot today : +91 7250214782
पुलिस का कहना है कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। उपलब्ध साक्ष्यों और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी तथा आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।
चक्रधरपुर | उत्क्रमित मध्य विद्यालय, बाइपी की प्रधानाध्यापिका श्रीमती कमला मारला के सेवानिवृत्त होने के अवसर पर मधुसूदन महतो टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज के डीएलएड प्रशिक्षुओं की ओर से विद्यालय परिसर में भावभीना विदाई समारोह आयोजित किया गया। समारोह में प्रशिक्षुओं एवं स्कूली बच्चों ने विदाई गीत, नृत्य और संगीत की आकर्षक प्रस्तुतियों के माध्यम से उन्हें सम्मानपूर्वक विदाई दी।
Contact no :- +91 9241456784
इस अवसर पर विद्यालय की सहायक शिक्षिका रायमुनि बॉयपाई, शिक्षक अश्विन कुमार, विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष गुरुचरण जोजो सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण, अभिभावक एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
Contact no :- +91 9798542970
सभी ने श्रीमती कमला मारला के शिक्षा क्षेत्र में दिए गए उल्लेखनीय योगदान की सराहना करते हुए उन्हें सम्मानित किया तथा उनके स्वस्थ, सुखद और दीर्घायु जीवन की कामना की।
4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576
अपने संबोधन में सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापिका श्रीमती कमला मारला ने कहा कि भले ही वे शासकीय सेवा से सेवानिवृत्त हो रही हैं, लेकिन उनका स्नेह और जुड़ाव हमेशा विद्यालय एवं गांव के लोगों के साथ बना रहेगा।
Contact no :- +91 8553588326
उन्होंने विद्यार्थियों से परिश्रम, अनुशासन और लगन के साथ अध्ययन करने का आह्वान करते हुए कहा कि वे भविष्य में शिक्षक, डॉक्टर, प्रशासनिक अधिकारी अथवा अन्य प्रतिष्ठित पदों पर पहुंचकर अपने माता-पिता, गांव और राज्य का नाम रोशन करें।
Contact no :- +91 9337736501
श्रीमती कमला मारला ने वर्ष 1994 में शिक्षक के रूप में अपनी सेवा की शुरुआत की थी। उनकी पहली नियुक्ति नूंगड़ी में हुई थी। इसके बाद उन्होंने काशीजोड़ा में अपनी सेवाएं दीं और अंततः उत्क्रमित मध्य विद्यालय, बाइपी में प्रधानाध्यापिका के रूप में कार्यरत रहीं।
अभी संपर्क करें :- +91 8936090601
वे स्वयं भी बाइपी गांव की निवासी हैं। उनके सेवानिवृत्त होने पर विद्यालय परिवार, डीएलएड प्रशिक्षुओं, विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने उन्हें भावभीनी विदाई देते हुए उनके उज्ज्वल, स्वस्थ एवं सुखमय जीवन की शुभकामनाएं दीं।
चाईबासा | वारंग क्षिति लिपि के जनक एवं महान समाज सुधारक ओत गुरु लाको बोदरा की पुण्यतिथि के अवसर पर सोमवार को भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय, चाईबासा में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।
Contact no :- +91 9241456784
इस अवसर पर भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा जनजातीय समाज, भाषा, संस्कृति और शिक्षा के क्षेत्र में उनके अतुलनीय योगदान को स्मरण किया।
Contact no :- +91 9798542970
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा नेता जयकिशन बिरुली ने कहा कि ओत गुरु लाको बोदरा ने वारंग क्षिति लिपि का सृजन कर हो समाज की भाषा और सांस्कृतिक पहचान को नई दिशा प्रदान की।
4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576
उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन समाज के उत्थान, शिक्षा के प्रसार तथा जनजातीय संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन के लिए समर्पित किया।
Contact no :- +91 8553588326
उन्होंने कहा कि नई पीढ़ी को लाको बोदरा के आदर्शों से प्रेरणा लेकर अपनी भाषा, संस्कृति और विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए।
Contact no :- +91 9337736501
श्रद्धांजलि सभा में भूषण पाठ पिगुवा, प्रताप कटियार महतो, चंद्रमोहन तियु, अनंत सयनम, राकेश पोद्दार, हर्ष रवानी, रितेश कुमार, पिंटू प्रसाद, देवेंद्र कुम्हार, रोहित दास, कामेश्वर विश्वकर्मा, जीवन प्रजापति एवं पप्पू राय सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
अभी संपर्क करें :- +91 8936090601
प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, कार्यक्रम का उद्देश्य ओत गुरु लाको बोदरा के सामाजिक, शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक योगदान को स्मरण करते हुए समाज को उनके विचारों एवं आदर्शों से प्रेरित करना था।
रांची | मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को रांची में स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के अंतर्गत चयनित 1,042 इंटर एवं स्नातक प्रशिक्षित सहायक आचार्यों को नियुक्ति-पत्र वितरित किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि राज्य सरकार युवाओं को लगातार रोजगार और नियुक्तियां देने के अपने संकल्प पर मजबूती से आगे बढ़ रही है।
Contact no :- +91 9241456784
मुख्यमंत्री ने नवचयनित शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि उन्हें ऐसे महत्वपूर्ण क्षेत्र की जिम्मेदारी सौंपी जा रही है, जो राज्य के भविष्य का निर्माण करेगा। उन्होंने कहा कि आने वाली पीढ़ी को आत्मनिर्भर, शिक्षित और बौद्धिक रूप से सक्षम बनाने की जिम्मेदारी अब इन शिक्षकों के कंधों पर है। जिम्मेदार नागरिक और जिम्मेदार सरकार से होगा बेहतर समाज का निर्माण
Contact no :- +91 9798542970
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकारी संस्थानों को लेकर अक्सर सवाल उठते हैं। कुछ आलोचनाएं सही होती हैं तो कुछ गलत, लेकिन सरकार और नागरिक दोनों की जिम्मेदारियां समान रूप से महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार 3.15 करोड़ लोगों की जिम्मेदारी निभा रही है और यदि सरकार तथा नागरिक दोनों अपने दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करें, तो समाज में सकारात्मक बदलाव संभव है।
4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576
उन्होंने कहा कि भयमुक्त वातावरण, पारस्परिक सम्मान और मजबूत नागरिक चेतना से राज्य का समग्र विकास सुनिश्चित किया जा सकता है। ज्ञान को परिवर्तन का मूल आधार बताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षा ही मनुष्य को बेहतर सोच और व्यवहार की दिशा देती है।
Contact no :- +91 8553588326
पिछले कार्यकाल में 55 हजार नियुक्तियां, इस वर्ष भी हजारों युवाओं को मिला रोजगार मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार ने पिछले कार्यकाल में लगभग 55 हजार नियुक्तियां दी थीं। वहीं, इस वर्ष भी हजारों युवाओं को सरकारी सेवाओं में नियुक्त किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि राज्य के बौद्धिक विकास को और मजबूत बनाने के लिए शिक्षा क्षेत्र को प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने झारखंड की सामाजिक और प्राकृतिक समृद्धि का उल्लेख करते हुए कहा कि इस राज्य ने हमेशा देश और दुनिया को बहुत कुछ दिया है, लेकिन इसके अनुरूप विकास नहीं मिल पाया। उन्होंने राजनीतिक स्वार्थ के लिए समाज में वैमनस्य फैलाने की प्रवृत्ति पर चिंता जताते हुए कहा कि समाज में नफरत और विभाजन का माहौल किसी के हित में नहीं होता।
Contact no :- +91 9337736501
शिक्षकों से एकजुट होकर कार्य करने की अपील मुख्यमंत्री ने नवचयनित सहायक आचार्यों से आपसी सहयोग और एकजुटता बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि यदि शिक्षकों के बीच मतभेद और द्वेष होगा, तो सबसे अधिक नुकसान शिक्षा व्यवस्था को होगा। उन्होंने बचपन में पढ़ाई जाने वाली लकड़ियों की गठरी की कहानी का उदाहरण देते हुए कहा कि एकजुटता ही सबसे बड़ी शक्ति है।
अभी संपर्क करें :- +91 8936090601
विद्यालयों में अनुशासन और सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करने पर दिया जोर मुख्यमंत्री ने महाराष्ट्र में एक छात्रा के साथ हुई दुर्व्यवहार की घटना का उल्लेख करते हुए कहा कि ऐसी घटनाएं किसी भी विद्यालय में नहीं होनी चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि इस प्रकार की शिकायतें सामने आती हैं, तो सरकार कड़ी कार्रवाई करेगी।
Book your slot today : +91 7250214782
उन्होंने कहा कि सरकारी शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाना सरकार की प्राथमिकता है। यदि सरकारी संस्थान कमजोर होंगे, तो निजी संस्थानों का वर्चस्व बढ़ेगा। मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालयों का उद्देश्य सरकारी शिक्षा की गुणवत्ता को बेहतर बनाना है, ताकि विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध हो सके। विज्ञान शिक्षा को बढ़ावा देने पर विशेष जोर मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के कई सरकारी विद्यालयों में विद्यार्थी विज्ञान की पढ़ाई से वंचित रह जाते हैं। उन्होंने शिक्षकों से आग्रह किया कि वे विद्यार्थियों को विज्ञान शिक्षा के लिए प्रेरित करें और उनमें आत्मविश्वास जगाएं। उन्होंने कहा कि जिन राज्यों ने शिक्षा को मजबूत किया है, वे विकास के नए आयाम स्थापित कर रहे हैं। अब समय आ गया है कि झारखंड भी शिक्षा के क्षेत्र में नई पहचान बनाए।
चाईबासा | शहर स्थित कांग्रेस भवन में सोमवार को युवा कांग्रेस की जिला कार्यकारिणी की बैठक जिलाध्यक्ष प्रीतम बांकिरा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में जिला प्रभारी दीपक साव एवं जिला सह-प्रभारी फैजल अनवर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इसके अलावा विभिन्न विधानसभा, प्रखंड एवं नगर इकाइयों के पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Contact no :- +91 9241456784
बैठक में संगठन को पंचायत स्तर तक सशक्त बनाने, विधानसभा एवं प्रखंड समितियों का गठन पूर्ण करने तथा आगामी दिनों में प्रखंडवार संगठनात्मक दौरे की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान संगठन में आवश्यक बदलाव से संबंधित प्रस्ताव भी पारित किए गए।
Contact no :- +91 9798542970
बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष प्रीतम बांकिरा ने कहा कि पश्चिमी सिंहभूम जिले में खनन क्षेत्र और अनेक माइंस होने के बावजूद स्थानीय युवाओं को पर्याप्त रोजगार नहीं मिल पा रहा है।
4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576
उन्होंने आरोप लगाया कि कई माइंस के बंद होने से रोजगार के अवसर और भी प्रभावित हुए हैं। उन्होंने कहा कि युवा कांग्रेस स्थानीय युवाओं के रोजगार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाएगी और उनके अधिकारों की लड़ाई लड़ेगी।
Contact no :- +91 8553588326
जिला प्रभारी दीपक साव एवं सह-प्रभारी फैजल अनवर ने सभी विधानसभा और प्रखंड इकाइयों में प्रत्येक माह नियमित कार्यकारिणी बैठक आयोजित करने पर जोर दिया। उन्होंने सक्रिय कार्यकर्ताओं को सम्मानित करने की भी बात कही।
Contact no :- +91 9337736501
साथ ही केंद्र सरकार पर विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक की घटनाओं को लेकर निशाना साधते हुए कहा कि युवा कांग्रेस युवाओं एवं छात्रों के हितों की रक्षा के लिए इस मुद्दे को मजबूती से उठाएगी।
अभी संपर्क करें :- +91 8936090601
बैठक में यूथ इंटक जिलाध्यक्ष सुरेश संवैया, जिला प्रवक्ता त्रिशानु राय, सांसद प्रतिनिधि (खूंटी) रेंगो पुरती, संदीप देवगम, राजीव बोयपाई, गुलजार अंसारी, प्रतीक कुमार, त्रिलोक हेंबरोम, चैतन्य संवैया, सुकरा लोहार, रूपेश पुरती, मामुर कासमी सहित बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।
चक्रधरपुर | सोनुआ-चक्रधरपुर मुख्य सड़क पर निश्चितपुर स्कूल के समीप सोमवार को तेज रफ्तार ट्रैक्टर की चपेट में आने से घंटी आधारित शिक्षिका गंभीर रूप से घायल हो गईं।
Contact no :- +91 9241456784
प्राप्त जानकारी के अनुसार, निश्चितपुर निवासी 23 वर्षीय वंदना महतो एसएस +2 हाई स्कूल, सोनुआ में पढ़ाने के लिए जा रही थीं। इसी दौरान चक्रधरपुर की ओर से तेज गति से आ रहे एक ट्रैक्टर ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गईं।
Contact no :- +91 9798542970
घटना के बाद स्थानीय लोगों एवं परिजनों की मदद से घायल शिक्षिका को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी), सोनुआ पहुंचाया गया।
4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576
वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल, चाईबासा रेफर कर दिया।
Contact no :- +91 8553588326
घटना की सूचना मिलते ही सोनुआ पुलिस अस्पताल पहुंची और घायल शिक्षिका का हालचाल लेने के साथ मामले की जानकारी जुटाई। पुलिस दुर्घटना में शामिल ट्रैक्टर की पहचान कर उसकी तलाश में जुट गई है तथा पूरे मामले की जांच कर रही है।
Contact no :- +91 9337736501
इधर, घटना के बाद स्थानीय लोगों ने सोनुआ-चक्रधरपुर मुख्य सड़क पर तेज रफ्तार वाहनों के संचालन पर चिंता जताई। लोगों ने प्रशासन से सड़क पर नियमित जांच अभियान चलाने, गति सीमा का सख्ती से पालन कराने और आवश्यक सुरक्षा उपाय सुनिश्चित करने की मांग की है।
जमशेदपुर | जसकानडीह में आदिवासी हो समाज युवा महासभा एवं ग्रामसभा जसकानडीह द्वारा वारंग चिति लिपि के जनक एवं हो समाज के महान समाज सुधारक ओत गुरु लको बोदरा की पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।
Contact no :- +91 9241456784
कार्यक्रम का शुभारंभ पदाधिकारियों एवं समाज के गणमान्य लोगों द्वारा गुरु लको बोदरा की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। इसके बाद उपस्थित सभी लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि दी।
Contact no :- +91 9798542970
इस अवसर पर आदिवासी हो समाज युवा महासभा के केंद्रीय उपाध्यक्ष सुरा बिरुली ने कहा कि गुरु लको बोदरा केवल वारंग चिति लिपि के रचयिता ही नहीं, बल्कि हो समाज की अस्मिता और सांस्कृतिक पहचान के निर्माता थे।
4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576
उन्होंने कहा कि वारंग चिति लिपि का निर्माण कर गुरु बोदरा ने हो भाषा को वैज्ञानिक आधार प्रदान किया तथा सदियों से मौखिक रूप में चली आ रही हो संस्कृति और परंपराओं को लिखित स्वरूप देकर उनके संरक्षण का ऐतिहासिक कार्य किया। उनके अथक प्रयासों का ही परिणाम है कि आज हो समाज अपनी भाषा में शिक्षा, साहित्य और अन्य क्षेत्रों में निरंतर आगे बढ़ रहा है।
Contact no :- +91 8553588326
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उप प्रमुख शिव हांसदा एवं ग्रामसभा सचिव गांगराम बानरा ने कहा कि गुरु लको बोदरा का जीवन संघर्ष, त्याग और समाज सेवा की अद्भुत मिसाल है।
Contact no :- +91 9337736501
उन्होंने युवाओं से गुरु बोदरा के आदर्शों का अनुसरण करते हुए हो भाषा, संस्कृति और वारंग चिति लिपि के संरक्षण एवं प्रचार-प्रसार के लिए निरंतर कार्य करने का आह्वान किया।
अभी संपर्क करें :- +91 8936090601
कार्यक्रम के अंत में ग्रामसभा के सदस्यों ने “गुरु लको बोदरा अमर रहें”, “हो भाषा ज़िंदाबाद” तथा “वारंग चिति ज़ोरोंग जिड” के नारे लगाए। साथ ही सभी ने हो भाषा, संस्कृति और वारंग चिति लिपि के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए सामूहिक रूप से संकल्प लिया।
Book your slot today : +91 7250214782
इस अवसर पर सुरा बिरुली, गांगराम बानरा, शिव हांसदा, मोना देवगम, मोसो सोय, बेंतों कुकल, मरसल समद, रामसिंह समद सहित बड़ी संख्या में समाज के सदस्य एवं स्थानीय ग्रामीण उपस्थित थे।