आत्मनिर्भर दलहन योजना के तहत चक्रधरपुर में खरीफ किसान गोष्ठी व बीज वितरण कार्यक्रम आयोजित

चक्रधरपुर | प्रखंड मुख्यालय स्थित आत्मा कार्यालय परिसर में गुरुवार को आत्मनिर्भर दलहन योजना के तहत खरीफ किसान गोष्ठी सह बीज वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सिंहभूम सांसद जोबा माझी शामिल हुईं। सांसद ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के सैकड़ों किसानों के बीच धान, उड़द, अरहर और मूंग की उन्नत किस्मों के बीज वितरित किए गए। किसानों को खरीफ फसलों की बेहतर खेती, आधुनिक तकनीकों के उपयोग और कम पानी वाली फसलों को अपनाने के संबंध में जानकारी भी दी गई।

Contact no :- +91 8553588326

सांसद जोबा माझी ने कहा कि इस वर्ष मौसम की अनिश्चितता और कम वर्षा की आशंका को देखते हुए किसानों को खेती की रणनीति में बदलाव लाने की आवश्यकता है। उन्होंने किसानों से कम पानी में बेहतर उत्पादन देने वाली फसलों को अपनाने और आधुनिक कृषि तकनीकों के माध्यम से अपनी आय बढ़ाने का आह्वान किया।

Contact no :- +91 9337736501

उन्होंने कहा कि वह स्वयं किसान परिवार से आती हैं और धान से लेकर सब्जी उत्पादन तक खेती का अनुभव रखती हैं। किसानों की समस्याओं और संघर्षों को करीब से समझते हुए सांसद ने कहा कि किसान पूरे देश का पेट भरते हैं और किसान होना गर्व की बात है।



सांसद ने किसानों से केंद्र और राज्य सरकार की कृषि योजनाओं का अधिकतम लाभ लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों को आत्मनिर्भर और आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए कई योजनाएं संचालित कर रही है। कृषि ऋण के संबंध में उन्होंने किसानों को जरूरत के अनुसार ही ऋण लेने की सलाह दी, ताकि वे अनावश्यक आर्थिक बोझ से बच सकें।

Book your slot today : +91 7250214782


जोबा माझी ने सामूहिक खेती को बढ़ावा देने पर जोर देते हुए कहा कि समूह बनाकर खेती करने से लागत कम होगी, संसाधनों का बेहतर उपयोग होगा और बाजार तक पहुंच आसान बनेगी। उन्होंने किसानों से उन्नत बीज, नई कृषि तकनीक और वैज्ञानिक खेती की पद्धतियों को अपनाने का आग्रह किया।
कार्यक्रम में प्रखंड विकास पदाधिकारी कांचन मुखर्जी, विधायक प्रतिनिधि पीरू हेम्ब्रम, प्रखंड प्रमुख ज्योति सिजुई, उप प्रमुख विनय प्रधान, जिला परिषद सदस्य मीना जोंको, लक्ष्मी हासदा, पूर्व मुखिया विजय सिंह सामाड, प्रदीप महतो, बीटीएम अभय कुमार, एटीएम पंकज कुमार, राजकुमार महतो, प्रदीप शर्मा, रमेश कोड़ाह सहित बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।जोबा माझी ने सामूहिक खेती को बढ़ावा देने पर जोर देते हुए कहा कि समूह बनाकर खेती करने से लागत कम होगी, संसाधनों का बेहतर उपयोग होगा और बाजार तक पहुंच आसान बनेगी। उन्होंने किसानों से उन्नत बीज, नई कृषि तकनीक और वैज्ञानिक खेती की पद्धतियों को अपनाने का आग्रह किया।
कार्यक्रम में प्रखंड विकास पदाधिकारी कांचन मुखर्जी, विधायक प्रतिनिधि पीरू हेम्ब्रम, प्रखंड प्रमुख ज्योति सिजुई, उप प्रमुख विनय प्रधान, जिला परिषद सदस्य मीना जोंको, लक्ष्मी हासदा, पूर्व मुखिया विजय सिंह सामाड, प्रदीप महतो, बीटीएम अभय कुमार, एटीएम पंकज कुमार, राजकुमार महतो, प्रदीप शर्मा, रमेश कोड़ाह सहित बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।

By maskal.news

You May Also Like