एसआईआर-2026 अभियान के तहत उपायुक्त ने गम्हरिया के मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

एसआईआर-2026 अभियान के तहत उपायुक्त ने गम्हरिया के मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

सरायकेला | विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 अभियान के तहत जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त नितिश कुमार सिंह ने गुरुवार को गम्हरिया प्रखंड के मतदान केंद्र संख्या 123, 124 और 125 का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मतदाताओं के घर पहुंचकर गणना प्रपत्रों के वितरण का सत्यापन किया तथा प्रपत्रों के वितरण, संग्रहण और अंकीयकरण कार्य की प्रगति की समीक्षा की।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने संबंधित निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, मतदान केंद्र स्तरीय पदाधिकारी (बीएलओ), बीएलओ पर्यवेक्षक एवं अन्य निर्वाचन कर्मियों को निर्देश दिया कि गणना प्रपत्रों का वितरण, संग्रहण और अंकीयकरण कार्य निर्धारित समय-सीमा के भीतर शत-प्रतिशत, त्रुटिरहित और गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा किया जाए।

Contact no :- +91 8553588326

उन्होंने प्रत्येक पात्र मतदाता तक पहुंच सुनिश्चित करने, निर्वाचन संबंधी अभिलेखों का सुव्यवस्थित संधारण करने तथा लंबित कार्यों का शीघ्र निष्पादन करने के निर्देश दिए।

Contact no :- +91 9337736501

उपायुक्त ने स्पष्ट कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान में किसी भी प्रकार की शिथिलता, लापरवाही अथवा दिशा-निर्देशों की अवहेलना बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ऐसी स्थिति में संबंधित पदाधिकारियों और बीएलओ पर्यवेक्षकों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

उपायुक्त ने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान निर्वाचन प्रक्रिया का अत्यंत महत्वपूर्ण कार्य है। सभी अधिकारी संवेदनशीलता, जवाबदेही और आपसी समन्वय के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें।

Book your slot today : +91 7250214782

उन्होंने आम नागरिकों से अपील की कि वे गणना प्रपत्रों को सही एवं पूर्ण रूप से भरकर आवश्यक दस्तावेजों के साथ निर्धारित समय-सीमा के भीतर अपने बीएलओ को उपलब्ध कराएं। साथ ही, अन्य पात्र मतदाताओं को भी इस अभियान में भाग लेने के लिए प्रेरित करें, ताकि कोई भी पात्र मतदाता मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित न रहे।

गम्हरिया सीएचसी का उपायुक्त ने किया औचक निरीक्षण, खामियों पर जताई नाराजगी

गम्हरिया सीएचसी का उपायुक्त ने किया औचक निरीक्षण, खामियों पर जताई नाराजगी

सरायकेला-खरसावां | जिले के उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी नीतीश कुमार सिंह ने गुरुवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी), गम्हरिया का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल की कार्यप्रणाली में कई गंभीर खामियां सामने आने पर उन्होंने गहरी नाराजगी जताई और संबंधित अधिकारियों को तत्काल व्यवस्था में सुधार के निर्देश दिए।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

उपायुक्त ने ओपीडी, पुरुष एवं महिला वार्ड, प्रसूति कक्ष तथा औषधि भंडारण कक्ष का निरीक्षण किया। इस दौरान पुरुष और महिला दोनों वार्ड खाली मिले तथा एक भी मरीज भर्ती नहीं था। इसे लेकर उन्होंने प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी से सवाल किया कि जब निजी अस्पतालों में मरीजों की भीड़ रहती है, तो सरकारी अस्पताल में मरीज क्यों नहीं पहुंच रहे हैं।

Contact no :- +91 8553588326

निरीक्षण के दौरान पुरुष वार्ड का ताला बंद मिला। करीब आधे घंटे बाद चाबी उपलब्ध होने पर वार्ड खोला गया, जिसके बाद उपायुक्त ने वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि सरकारी अस्पताल केवल प्रसव सेवाओं तक सीमित नहीं हैं, बल्कि सभी प्रकार के मरीजों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना उनकी जिम्मेदारी है।

Contact no :- +91 9337736501

औषधि भंडारण कक्ष के निरीक्षण में उपायुक्त ने पाया कि पूर्व में मिली एक्सपायरी दवाओं से संबंधित शिकायतों में सुधार हुआ है और फिलहाल ऐसी दवाएं हटा दी गई हैं। हालांकि, उन्होंने अस्पताल की समग्र व्यवस्था की विस्तृत जांच कराने के निर्देश भी दिए।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

उपायुक्त ने स्पष्ट कहा कि निरीक्षण में सामने आई अनियमितताओं के आधार पर संबंधित अधिकारियों एवं कर्मियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। साथ ही अस्पताल प्रबंधन को स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार, मरीजों का भरोसा बढ़ाने तथा सरकारी अस्पतालों में बेहतर उपचार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

Book your slot today : +91 7250214782

निरीक्षण के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी अभिनव प्रकाश भी उपस्थित थे। उपायुक्त ने कहा कि जिले के सभी स्वास्थ्य केंद्रों का नियमित निरीक्षण जारी रहेगा और स्वास्थ्य सेवाओं में व्यापक सुधार सुनिश्चित किया जाएगा।

सरायकेला नगर पंचायत बोर्ड की तृतीय बैठक संपन्न, डेंगू-मलेरिया रोकथाम व विकास योजनाओं पर लिए गए अहम निर्णय

सरायकेला नगर पंचायत बोर्ड की तृतीय बैठक संपन्न, डेंगू-मलेरिया रोकथाम व विकास योजनाओं पर लिए गए अहम निर्णय

सरायकेला | नगर पंचायत सरायकेला बोर्ड की तृतीय बैठक अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में नगर विकास और जनहित से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी गई।


4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

बरसात के मौसम को देखते हुए पूरे नगर क्षेत्र में डेंगू, मलेरिया और अन्य वेक्टर जनित रोगों की रोकथाम के लिए नियमित फॉगिंग तथा लार्वा नाशक दवाओं के छिड़काव का निर्णय लिया गया। इसके साथ ही सभी वार्डों में स्वच्छता अभियान तेज करने और जलजमाव वाले क्षेत्रों की नियमित निगरानी के निर्देश दिए गए।

Contact no :- +91 8553588326

बैठक में वार्ड संख्या 3, 6 और 10 में पेयजल समस्या के स्थायी समाधान पर चर्चा की गई। अतिक्रमण और जाम की समस्या से निपटने के लिए संबंधित विभागों के साथ संयुक्त कार्ययोजना तैयार करने का निर्णय लिया गया।

Contact no :- +91 9337736501

इसके अलावा विद्युत व्यवस्था में सुधार, सामुदायिक भवनों के निर्माण तथा नगर के तालाबों और पार्कों के संरक्षण एवं सौंदर्यीकरण से संबंधित कई विकास योजनाओं को भी स्वीकृति दी गई।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी ने कहा कि नगर पंचायत का लक्ष्य सभी योजनाओं को समयबद्ध तरीके से धरातल पर उतारना है। उन्होंने कहा कि बरसात के दौरान नागरिकों के स्वास्थ्य, स्वच्छता, पेयजल और विद्युत व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी।

Book your slot today : +91 7250214782
चक्रधरपुर में ब्राउन शुगर तस्करी सिंडिकेट का पर्दाफाश, पांच आरोपी गिरफ्तार

चक्रधरपुर में ब्राउन शुगर तस्करी सिंडिकेट का पर्दाफाश, पांच आरोपी गिरफ्तार

चक्रधरपुर | पश्चिमी सिंहभूम जिला पुलिस ने मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए चक्रधरपुर में सक्रिय ब्राउन शुगर तस्करी के एक संगठित सिंडिकेट का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने एक ही दिन में दो अलग-अलग छापेमारी कर पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 75 पुड़िया ब्राउन शुगर, चार मोबाइल फोन और तस्करी में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी डॉ. सैयद मुस्तफा हाशमी के नेतृत्व में चक्रधरपुर थाना प्रभारी अवधेश कुमार और उनकी टीम ने की।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

पुलिस के अनुसार, पहली कार्रवाई 8 जुलाई की दोपहर गुप्त सूचना के आधार पर पुराना बस्ती स्थित एक मकान में की गई। छापेमारी के दौरान भागने की कोशिश कर रहे पुराना बस्ती निवासी शेखर सुमन साहू और काली मंदिर रोड निवासी शुभम बर्मन को गिरफ्तार किया गया। एनडीपीएस एक्ट के तहत तलाशी लेने पर शेखर के पास से 40 पुड़िया, करीब 11.1 ग्राम, तथा शुभम के पास से 10 पुड़िया, करीब 2 ग्राम, ब्राउन शुगर बरामद हुई।

Contact no :- +91 8553588326

पुलिस ने मौके से बंगलाटांड निवासी आशीफ शेख उर्फ बंगला को भी गिरफ्तार किया, जो ब्राउन शुगर खरीदने पहुंचा था। आरोपियों के पास से मोबाइल फोन और एक टीवीएस रेडॉन मोटरसाइकिल भी जब्त की गई। पुलिस के मुताबिक, इसी मोटरसाइकिल से आरोपी जमशेदपुर से मादक पदार्थ लेकर आए थे।

Contact no :- +91 9337736501

इसी दिन शाम में दूसरी गुप्त सूचना मिलने पर पुलिस ने पोर्टरखोली इलाके में छापेमारी की। इस दौरान कुम्हारटोली निवासी अभिषेक प्रामाणिक उर्फ अंडा और पोर्टरखोली निवासी मुकेश राम रवि उर्फ बम्बा को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान अभिषेक के पास से 24 पुड़िया, करीब 3.5 ग्राम, तथा मुकेश के पास से एक पुड़िया, करीब 0.15 ग्राम, ब्राउन शुगर और मोबाइल फोन बरामद किए गए।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे आपस में जुड़े हुए हैं और चक्रधरपुर में संगठित तरीके से ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री का अवैध कारोबार संचालित कर रहे थे।
पुलिस ने दोनों मामलों में कुल 75 पुड़िया ब्राउन शुगर, लगभग 16.75 ग्राम, चार मोबाइल फोन और एक मोटरसाइकिल जब्त की है।

Book your slot today : +91 7250214782

पश्चिमी सिंहभूम पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि मादक पदार्थों की तस्करी या किसी भी आपराधिक गतिविधि की सूचना तत्काल नजदीकी थाना, डायल-112 या पुलिस नियंत्रण कक्ष के मोबाइल नंबर 9931422251 पर दें। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।

चाईबासा में खाद्य सुरक्षा अभियान शुरू, 117 नमूनों की ऑन-द-स्पॉट जांच

चाईबासा में खाद्य सुरक्षा अभियान शुरू, 117 नमूनों की ऑन-द-स्पॉट जांच

चाईबासा | बरसात के मौसम में खाद्य जनित बीमारियों की आशंका को देखते हुए पश्चिमी सिंहभूम जिला प्रशासन ने विशेष खाद्य सुरक्षा अभियान शुरू किया है। गुरुवार को समाहरणालय परिसर से उपायुक्त मनीष कुमार ने मोबाइल फूड टेस्टिंग लैब को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त उत्कर्ष कुमार, सिविल सर्जन डॉ. जुझार माझी, खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी धनेश्वर हेंब्रम सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

उपायुक्त मनीष कुमार ने कहा कि अभियान का उद्देश्य केवल कार्रवाई करना नहीं, बल्कि खाद्य व्यवसायियों को जागरूक करना और आम लोगों तक सुरक्षित एवं शुद्ध खाद्य सामग्री उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि जिले में यह अभियान लगातार चलाया जाएगा तथा मिलावटी, एक्सपायरी या असुरक्षित खाद्य सामग्री बेचने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Contact no :- +91 8553588326

मोबाइल फूड टेस्टिंग लैब की टीम ने चाईबासा के सदर बाजार, तांबो चौक, मधु बाजार, टुंगरी और बड़ी बाजार क्षेत्र में मिठाई दुकानों, नाश्ता दुकानों तथा ठेला-खोमचा विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों की जांच की। अभियान के दौरान 35 खाद्य प्रतिष्ठानों से 117 खाद्य नमूनों की मौके पर ही जांच की गई।

Contact no :- +91 9337736501

जांच के दौरान लड्डू, जलेबी, दही, हल्दी, मिर्च पाउडर, चटनी, आलू मसाला, गोलगप्पा मसाला, छोले, दूध और सरसों तेल सहित कई खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता आधुनिक उपकरणों से परखी गई।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

निरीक्षण के दौरान एक्सपायरी या उपभोग के लिए अनुपयुक्त खाद्य सामग्री मिलने पर उसे तत्काल जब्त कर नष्ट कराया गया। साथ ही करीब पांच किलोग्राम लड्डू और जलेबी तथा बार-बार इस्तेमाल किए जा रहे जले हुए खाद्य तेल को भी मौके पर ही नष्ट कराया गया।

Book your slot today : +91 7250214782

अधिकारियों ने खाद्य विक्रेताओं को स्वच्छता बनाए रखने, गुणवत्तापूर्ण सामग्री का उपयोग करने और खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
मोबाइल फूड टेस्टिंग लैब में जूनियर फूड एनालिस्ट शुभम और चंदन की टीम ने खाद्य नमूनों की जांच की। जिला प्रशासन ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि संदिग्ध या मिलावटी खाद्य सामग्री की जानकारी संबंधित विभाग को दें, ताकि समय पर कार्रवाई की जा सके।

सरायकेला-खरसावां में झारखंड आंदोलनकारियों का अनिश्चितकालीन धरना चौथे दिन भी जारी, कफन ओढ़कर जताया विरोध

सरायकेला-खरसावां में झारखंड आंदोलनकारियों का अनिश्चितकालीन धरना चौथे दिन भी जारी, कफन ओढ़कर जताया विरोध

सरायकेला-खरसावां | झारखंड आंदोलनकारियों का अनिश्चितकालीन धरना गुरुवार को चौथे दिन भी जारी रहा। धरना पर बैठे आंदोलनकारियों ने कफन ओढ़कर विरोध प्रदर्शन किया और सरकार व प्रशासन के प्रति अपनी नाराजगी व्यक्त की।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

आंदोलनकारी धनपति सरदार ने कहा कि कफन ओढ़कर विरोध करना कोई सामान्य प्रदर्शन नहीं है, बल्कि यह उनकी मांगों के प्रति अंतिम प्रतिबद्धता और गहरे असंतोष का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि आंदोलनकारी अब ऐसी स्थिति में पहुंच चुके हैं, जहां उन्हें अपने जीवन की भी परवाह नहीं रह गई है।

Contact no :- +91 8553588326

धनपति सरदार ने आरोप लगाया कि सरकार और प्रशासन झारखंड आंदोलनकारियों की समस्याओं तथा मांगों के साथ लगातार उपेक्षापूर्ण रवैया अपना रहे हैं। उन्होंने कहा कि आंदोलनकारियों के साथ हो रहे इस व्यवहार को सहने से बेहतर वे मौत को गले लगाना समझते हैं। यह उनका आक्रोश और पीड़ा की चरम स्थिति है।

Contact no :- +91 9337736501

उन्होंने कहा कि चिन्हित झारखंड आंदोलनकारियों का यह कदम शासन-प्रशासन की नीतियों के प्रति उनके गहरे अविश्वास को दर्शाता है। आंदोलनकारियों का मानना है कि प्रशासनिक स्तर पर उन्हें उचित सम्मान, अधिकार और सुविधाएं नहीं मिल रही हैं।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

आंदोलनकारियों ने कहा कि सरायकेला-खरसावां क्षेत्र झारखंड आंदोलन का प्रमुख केंद्र रहा है। यहां के आंदोलनकारियों ने अलग झारखंड राज्य के निर्माण के लिए लंबे समय तक संघर्ष किया और बलिदान दिए। कफन ओढ़कर प्रदर्शन के माध्यम से वे सत्ता को यह याद दिलाना चाहते हैं कि झारखंड राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष और बलिदान की नींव पर खड़ा है।

Book your slot today : +91 7250214782

धरना में राजेश मुंदरी, योगेश्वर बेसरा, तारापाड़ा महतो, जन्मजय मंडल, शीला मालती टुडू, बिजली, शमशान सिंह मुंडा, भगत बेसरा, लखन मुड़िया, दीपक प्रधान, दादीकुई, विजय, वीरेंद्र, लखन, लाभों महतो, बया सरदार, सोनाराम सोरेन, गोपाल, कृष्ण, सिलाई, पंचा सरदार और हरिचरण पांडेया सहित अन्य आंदोलनकारी शामिल रहे।

चाईबासा में जंजीर से बंधी घायल अज्ञात महिला मिली, सदर अस्पताल में इलाज जारी

चाईबासा में जंजीर से बंधी घायल अज्ञात महिला मिली, सदर अस्पताल में इलाज जारी

चाईबासा | शहर के आमला टोला स्थित एक्सिस बैंक के समीप गुरुवार को एक अज्ञात और असहाय महिला घायल अवस्था में मिली। महिला बोलने में असमर्थ थी। उसके पैरों में जंजीर बंधी हुई थी, जिसमें ताला भी लगा था। आशंका जताई जा रही है कि महिला किसी अन्य स्थान से भटकते हुए चाईबासा पहुंची है।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

इसी दौरान वहां से गुजर रहे कांग्रेस जिला प्रवक्ता एवं सामाजिक कार्यकर्ता त्रिशानु राय की नजर महिला पर पड़ी। महिला की गंभीर और संवेदनशील स्थिति को देखते हुए उन्होंने तत्काल सदर अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार को मामले की जानकारी दी। साथ ही महिला के उपचार, सुरक्षा और आवश्यक सहायता के लिए शीघ्र हस्तक्षेप का अनुरोध किया।

Contact no :- +91 8553588326

सूचना मिलते ही अनुमंडल पदाधिकारी ने त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद सदर थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और महिला को सुरक्षित रूप से सदर अस्पताल, चाईबासा पहुंचाया गया।

Contact no :- +91 9337736501

अस्पताल में चिकित्सकों की निगरानी में महिला का इलाज जारी है। पुलिस और प्रशासन महिला की पहचान स्थापित करने का प्रयास कर रहे हैं।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

त्रिशानु राय ने कहा कि असहाय, बेसहारा और जरूरतमंद लोगों की सहायता करना केवल प्रशासन की ही नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक नागरिक की नैतिक जिम्मेदारी भी है।

Book your slot today : +91 7250214782
आत्मनिर्भर दलहन योजना के तहत चक्रधरपुर में खरीफ किसान गोष्ठी व बीज वितरण कार्यक्रम आयोजित

आत्मनिर्भर दलहन योजना के तहत चक्रधरपुर में खरीफ किसान गोष्ठी व बीज वितरण कार्यक्रम आयोजित

चक्रधरपुर | प्रखंड मुख्यालय स्थित आत्मा कार्यालय परिसर में गुरुवार को आत्मनिर्भर दलहन योजना के तहत खरीफ किसान गोष्ठी सह बीज वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सिंहभूम सांसद जोबा माझी शामिल हुईं। सांसद ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के सैकड़ों किसानों के बीच धान, उड़द, अरहर और मूंग की उन्नत किस्मों के बीज वितरित किए गए। किसानों को खरीफ फसलों की बेहतर खेती, आधुनिक तकनीकों के उपयोग और कम पानी वाली फसलों को अपनाने के संबंध में जानकारी भी दी गई।

Contact no :- +91 8553588326

सांसद जोबा माझी ने कहा कि इस वर्ष मौसम की अनिश्चितता और कम वर्षा की आशंका को देखते हुए किसानों को खेती की रणनीति में बदलाव लाने की आवश्यकता है। उन्होंने किसानों से कम पानी में बेहतर उत्पादन देने वाली फसलों को अपनाने और आधुनिक कृषि तकनीकों के माध्यम से अपनी आय बढ़ाने का आह्वान किया।

Contact no :- +91 9337736501

उन्होंने कहा कि वह स्वयं किसान परिवार से आती हैं और धान से लेकर सब्जी उत्पादन तक खेती का अनुभव रखती हैं। किसानों की समस्याओं और संघर्षों को करीब से समझते हुए सांसद ने कहा कि किसान पूरे देश का पेट भरते हैं और किसान होना गर्व की बात है।



सांसद ने किसानों से केंद्र और राज्य सरकार की कृषि योजनाओं का अधिकतम लाभ लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों को आत्मनिर्भर और आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए कई योजनाएं संचालित कर रही है। कृषि ऋण के संबंध में उन्होंने किसानों को जरूरत के अनुसार ही ऋण लेने की सलाह दी, ताकि वे अनावश्यक आर्थिक बोझ से बच सकें।

Book your slot today : +91 7250214782


जोबा माझी ने सामूहिक खेती को बढ़ावा देने पर जोर देते हुए कहा कि समूह बनाकर खेती करने से लागत कम होगी, संसाधनों का बेहतर उपयोग होगा और बाजार तक पहुंच आसान बनेगी। उन्होंने किसानों से उन्नत बीज, नई कृषि तकनीक और वैज्ञानिक खेती की पद्धतियों को अपनाने का आग्रह किया।
कार्यक्रम में प्रखंड विकास पदाधिकारी कांचन मुखर्जी, विधायक प्रतिनिधि पीरू हेम्ब्रम, प्रखंड प्रमुख ज्योति सिजुई, उप प्रमुख विनय प्रधान, जिला परिषद सदस्य मीना जोंको, लक्ष्मी हासदा, पूर्व मुखिया विजय सिंह सामाड, प्रदीप महतो, बीटीएम अभय कुमार, एटीएम पंकज कुमार, राजकुमार महतो, प्रदीप शर्मा, रमेश कोड़ाह सहित बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।जोबा माझी ने सामूहिक खेती को बढ़ावा देने पर जोर देते हुए कहा कि समूह बनाकर खेती करने से लागत कम होगी, संसाधनों का बेहतर उपयोग होगा और बाजार तक पहुंच आसान बनेगी। उन्होंने किसानों से उन्नत बीज, नई कृषि तकनीक और वैज्ञानिक खेती की पद्धतियों को अपनाने का आग्रह किया।
कार्यक्रम में प्रखंड विकास पदाधिकारी कांचन मुखर्जी, विधायक प्रतिनिधि पीरू हेम्ब्रम, प्रखंड प्रमुख ज्योति सिजुई, उप प्रमुख विनय प्रधान, जिला परिषद सदस्य मीना जोंको, लक्ष्मी हासदा, पूर्व मुखिया विजय सिंह सामाड, प्रदीप महतो, बीटीएम अभय कुमार, एटीएम पंकज कुमार, राजकुमार महतो, प्रदीप शर्मा, रमेश कोड़ाह सहित बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।

चाईबासा में अवैध चुलाई शराब के खिलाफ उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, तीन भट्ठियां ध्वस्त

चाईबासा में अवैध चुलाई शराब के खिलाफ उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, तीन भट्ठियां ध्वस्त

चाईबासा | पश्चिमी सिंहभूम जिले में अवैध चुलाई शराब के निर्माण और बिक्री के खिलाफ उत्पाद विभाग का विशेष अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में गुरुवार को उत्पाद विभाग की टीम ने मुफ्फसिल और झींकपानी थाना क्षेत्रों में छापेमारी कर तीन अवैध चुलाई शराब भट्ठियों को ध्वस्त कर दिया।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

अभियान के दौरान मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के करकट्टा गांव में संचालित एक अवैध शराब भट्ठी को पूरी तरह नष्ट किया गया। वहीं, झींकपानी थाना क्षेत्र के गुड़ा गांव में चल रही दो अन्य अवैध शराब भट्ठियों पर भी कार्रवाई करते हुए उन्हें ध्वस्त कर दिया गया।

Contact no :- +91 8553588326

छापेमारी के दौरान करीब 40 लीटर अवैध चुलाई शराब और शराब निर्माण के लिए रखा गया लगभग 1,200 किलोग्राम जावा-महुआ बरामद किया गया। उत्पाद विभाग की टीम ने बरामद जावा-महुआ को नियमानुसार मौके पर ही नष्ट कर दिया।

Contact no :- +91 9337736501

इस मामले में अवैध शराब भट्ठियों के संचालन से जुड़े तीन आरोपियों के खिलाफ झारखंड उत्पाद अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

इसके अतिरिक्त, उत्पाद विभाग ने जिले में लाइसेंसी शराब दुकानों के नियमित निरीक्षण अभियान के तहत टुंगरी स्थित कंपोजिट शराब दुकान और मेडिकल क्षेत्र, चाईबासा स्थित कंपोजिट शराब दुकान का भी औचक निरीक्षण किया।

Book your slot today : +91 7250214782

निरीक्षण के दौरान दुकान संचालकों को अनुज्ञप्ति की शर्तों के अनुरूप दुकान संचालन, निर्धारित अधिकतम खुदरा मूल्य (एमआरपी) पर ही शराब बिक्री तथा सभी वैधानिक नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

रायगढ़ में मूसलाधार बारिश के बीच पातालगंगा नदी में बहे करीब 3,000 एलपीजी सिलेंडर

रायगढ़ में मूसलाधार बारिश के बीच पातालगंगा नदी में बहे करीब 3,000 एलपीजी सिलेंडर

रायगढ़ | महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के बीच एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। पातालगंगा नदी में करीब 3,000 एलपीजी गैस सिलेंडर बहते दिखाई दिए हैं। नदी में बहते सिलेंडरों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

जानकारी के अनुसार, पनवेल तालुका के चावणे स्थित एचपीसीएल के पातालगंगा एलपीजी बॉटलिंग प्लांट परिसर में भारी बारिश के कारण जलभराव हो गया। इसके बाद बड़ी संख्या में गैस सिलेंडर बहकर पातालगंगा नदी में पहुंच गए। बताया जा रहा है कि बहने वाले सिलेंडरों में कुछ भरे हुए हैं, जबकि कुछ खाली हैं।

Contact no :- +91 8553588326

घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन और संबंधित एजेंसियां अलर्ट मोड पर आ गई हैं। रायगढ़ के जिलाधिकारी किशन जावले ने नागरिकों से अपील की है कि नदी या उसके किनारे बहकर आए किसी भी गैस सिलेंडर के पास न जाएं। उन्होंने लोगों से सिलेंडर उठाने, घर ले जाने, छूने, खोलने या इस्तेमाल करने की कोशिश न करने की भी अपील की है।

Contact no :- +91 9337736501

जिलाधिकारी ने कहा कि फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि बहकर आए सिलेंडरों में गैस भरी हुई है या नहीं और उनकी स्थिति कितनी सुरक्षित है। ऐसे में किसी भी सिलेंडर के साथ छेड़छाड़ करना बेहद खतरनाक और जानलेवा साबित हो सकता है।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि यदि पातालगंगा नदी या आसपास के क्षेत्रों में कहीं भी गैस सिलेंडर दिखाई दे, तो उसकी सूचना तुरंत स्थानीय प्रशासन या संबंधित अधिकारियों को दें। लोगों को सिलेंडरों से सुरक्षित दूरी बनाए रखने की सलाह दी गई है।

Book your slot today : +91 7250214782

लगातार बारिश के बीच पातालगंगा नदी में बहते हजारों गैस सिलेंडरों ने स्थानीय लोगों की चिंता बढ़ा दी है। फिलहाल प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है और राहत व बचाव की कार्रवाई जारी है।