#चाईबासा #पश्चिमीसिंहभूम #बोदराचौक #छिनतईकांड #maskalnews

बोदरा चौक छिनतई कांड का पुलिस ने किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; टैबलेट और मोबाइल बरामद

बोदरा चौक छिनतई कांड का पुलिस ने किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; टैबलेट और मोबाइल बरामद

चाईबासा | पश्चिमी सिंहभूम पुलिस ने मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के बोदरा चौक के पास हुई छिनतई की घटना का त्वरित खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से पीड़िता का सैमसंग टैबलेट और वीवो कंपनी का मोबाइल फोन बरामद किया है।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

जानकारी के अनुसार, 17 जुलाई 2026 को कुमारडुंगी थाना क्षेत्र के दिकुबालकांड निवासी ललिता नायक (31) ने मुफ्फसिल थाना में शिकायत दर्ज कराई थी कि अज्ञात अपराधियों ने उनकी साइकिल में रखे बैग की छिनतई कर ली।

Contact no :- +91 8553588326

शिकायत के आधार पर मुफ्फसिल थाना कांड संख्या-96/2026 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एक विशेष छापेमारी टीम का गठन किया गया। टीम ने तकनीकी साक्ष्यों एवं गुप्त सूचना के आधार पर न्यू कॉलोनी, निमडीह निवासी रवि कुमार साव (32) को गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान उसने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली। उसकी निशानदेही पर पीड़िता का सैमसंग टैबलेट बरामद किया गया।

Contact no :- +91 9337736501

पूछताछ में रवि कुमार साव ने पुलिस को बताया कि बैग में रखा वीवो मोबाइल फोन उसने अपने साथी छोटा निमडीह निवासी दानु कारवा (22) को बेचने के लिए दिया था। इसके बाद पुलिस ने दानु कारवा को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से वीवो मोबाइल भी बरामद कर लिया।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

पुलिस के अनुसार, पूछताछ में दोनों आरोपियों ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। इसके बाद उन्हें विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक प्रक्रिया के तहत न्यायालय भेज दिया गया।

Book your slot today : +91 7250214782

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी रवि कुमार साव का पूर्व से भी आपराधिक इतिहास रहा है। मामले में आगे की जांच और आवश्यक कानूनी कार्रवाई जारी है।