सरायकेला खरसावां

छऊ कला के संरक्षण और सरायकेला के विकास को लेकर मंत्री सुदिव्य सोनू से मिले मनोज चौधरी

छऊ कला के संरक्षण और सरायकेला के विकास को लेकर मंत्री सुदिव्य सोनू से मिले मनोज चौधरी

सरायकेला | सरायकेला की विश्वविख्यात छऊ कला के संरक्षण, कलाकारों के सम्मान और सांस्कृतिक विरासत के पुनर्जीवन को लेकर नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी ने झारखंड सरकार के कला, संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू से शिष्टाचार मुलाकात कर विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की।

Admissions Open | Contact : +91 9899613747

इस दौरान उन्होंने विभागीय सचिव मुकेश कुमार तथा कला संस्कृति निदेशक आशिक अकरम से भी मुलाकात कर सरायकेला की सांस्कृतिक धरोहरों, कलाकारों की समस्याओं और विकास से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया।

नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी ने कहा कि सरायकेला की छऊ नृत्य कला केवल एक सांस्कृतिक परंपरा नहीं, बल्कि पूरे झारखंड और देश की गौरवशाली पहचान है। उन्होंने कहा कि वर्षों से देश-विदेश में सम्मान प्राप्त करने वाली इस कला के संरक्षण और संवर्धन के लिए ठोस एवं दीर्घकालिक पहल की आवश्यकता है।

Book your slot today : +91 7250214782

मुलाकात के दौरान उन्होंने राजकीय छऊ नृत्य कला केंद्र के पुनर्जीवन एवं नियमित संचालन, छऊ नृत्य और वाद्य प्रशिक्षकों की नियुक्ति, स्थानीय कलाकारों के लिए सम्मानजनक पेंशन एवं प्रोत्साहन सुविधा उपलब्ध कराने, सरायकेला में बहुउद्देशीय कला भवन निर्माण तथा युवा पीढ़ी को पारंपरिक कलाओं से जोड़ने के लिए नियमित प्रशिक्षण एवं सांस्कृतिक गतिविधियों के विस्तार की मांग उठाई।

मनोज कुमार चौधरी ने कहा कि सरायकेला की धरती ने देश को अनेक प्रतिष्ठित छऊ कलाकार दिए हैं, जिन्होंने अपनी प्रतिभा और साधना से विश्व स्तर पर झारखंड का नाम रोशन किया है। ऐसे कलाकारों का सम्मान और उनका भविष्य सुरक्षित करना सरकार एवं समाज दोनों की जिम्मेदारी है।

इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष ने मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को सरायकेला की सांस्कृतिक पहचान का प्रतीक पारंपरिक छऊ मुखौटा और प्रसिद्ध सरायकेला लड्डू भेंट कर सम्मानित किया। मंत्री ने भी छऊ कला की महत्ता को स्वीकार करते हुए इसके संरक्षण एवं संवर्धन के लिए सकारात्मक पहल और आवश्यक सहयोग का आश्वासन दिया।

बैठक के दौरान नगर पंचायत क्षेत्र के समग्र विकास हेतु अतिरिक्त विशेष फंड उपलब्ध कराने की मांग भी उठाई गई। मनोज कुमार चौधरी ने कहा कि ऐतिहासिक एवं जिला मुख्यालय होने के बावजूद सरायकेला आज भी कई आधारभूत समस्याओं से जूझ रहा है। पेयजल, सड़क, नाली, विद्युत व्यवस्था एवं शहरी आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने के लिए राज्य सरकार से विशेष सहयोग की आवश्यकता है।

इसके साथ ही उन्होंने सरायकेला क्षेत्र के प्रमुख ऐतिहासिक एवं धार्मिक पर्यटन स्थलों — श्री जगन्नाथ मंदिर, कुदरसाईं मंदिर एवं मिर्गी चिंगड़ा — के संरक्षण, सौंदर्यीकरण तथा पर्यटन मानचित्र में शामिल किए जाने की मांग भी सरकार के समक्ष रखी गई।

सरायकेला-खरसावां में रोजगार मेला आयोजित, 336 अभ्यर्थी हुए शॉर्टलिस्ट

सरायकेला-खरसावां में रोजगार मेला आयोजित, 336 अभ्यर्थी हुए शॉर्टलिस्ट

सरायकेला_खरसावां | सरायकेला स्थित जिला नियोजनालय-सह-मॉडल कैरियर सेंटर परिसर में बुधवार को रोजगार मेले का आयोजन किया गया। रोजगार मेले में जिले सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में युवाओं ने भाग लिया। मेले का उद्देश्य बेरोजगार युवाओं को निजी एवं औद्योगिक संस्थानों में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना था।

Admissions Open | Contact : +91 9899613747

रोजगार मेले में विभिन्न कंपनियों द्वारा तकनीकी एवं गैर-तकनीकी पदों पर नियुक्ति के लिए अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया गया। इस दौरान डीआरआई फिटर, क्वालिटी इंस्पेक्टर, एनपीडी इंजीनियर, पीपीसी एग्जीक्यूटिव, सेल्समेन, टेलिकॉलर, फील्ड ऑफिसर, फर्नेस ऑपरेटर, वेल्डर, सीएनसी/एचएमसी ऑपरेटर, पेलेट मैकेनिकल इंजीनियर, डीआरआई इलेक्ट्रिकल फोरमैन, ग्राइंडिंग-मिलिंग ऑपरेटर, एचएमवी ड्राइवर, हाइवा लोडर, क्रेन ऑपरेटर, गैस कटर, डाटा एंट्री ऑपरेटर, रिलेशनशिप ऑफिसर, सिविल सुपरवाइजर, फाउंड्री इंचार्ज, पैटर्न इंचार्ज, लॉजिस्टिक्स तकनीशियन एवं असेंबली ऑपरेटर सहित कई पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया आयोजित की गई।

Book your slot today : +91 7250214782

जिला नियोजन पदाधिकारी आलोक कुमार तोपनो ने बताया कि रोजगार मेले में Rungta Mines Limited, Ramakrishna Casting Solution Limited, Amalgam Steel and Power Limited, Metalsa India Limited, BMW Industries, Tata Steel Foundation, Life Insurance Corporation of India समेत कुल 20 संस्थानों ने भाग लिया। विभिन्न कंपनियों द्वारा Saraikela, Chaibasa एवं Jamshedpur क्षेत्र में नियुक्ति के लिए कुल 336 अभ्यर्थियों को शॉर्टलिस्ट किया गया।

Book your slot today : +91 7250214782

उन्होंने बताया कि जिला नियोजनालय-सह-मॉडल कैरियर सेंटर द्वारा समय-समय पर रोजगार मेला एवं भर्ती शिविर आयोजित किए जाते हैं, ताकि जिले के युवाओं को स्थानीय स्तर पर रोजगार उपलब्ध कराया जा सके। उन्होंने युवाओं से आगामी रोजगार मेलों एवं भर्ती शिविरों में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील करते हुए कहा कि नियोजनालय द्वारा आयोजित भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह निःशुल्क है।

रोजगार मेले में जिला नियोजन पदाधिकारी आलोक कुमार तोपनो, वाईपी रवि प्रकाश सिंह, सुरेंद्र रजक, सुजीत सरदार सहित जिला नियोजनालय के कर्मी एवं विभिन्न कंपनियों के एचआर प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

गम्हरिया सीएचसी का औचक निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दिए निर्देश

गम्हरिया सीएचसी का औचक निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दिए निर्देश

सरायकेला | जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता एवं अस्पतालों की व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से उपायुक्त श्री नितिश कुमार सिंह (भा.प्र.से.) के निर्देश पर अनुमंडल पदाधिकारी, सरायकेला श्री अभिनव प्रकाश (भा.प्र.से.) ने मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, गम्हरिया का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल की विभिन्न व्यवस्थाओं का गहनता से जायजा लिया गया तथा आवश्यक सुधारात्मक दिशा-निर्देश दिए गए।

Admissions Open | Contact : +91 9899613747

निरीक्षण के क्रम में अनुमंडल पदाधिकारी ने अस्पताल के वार्डों की स्थिति, औषधि भंडारण कक्ष, दवा वितरण प्रणाली, अभिलेख संधारण, पेयजल व्यवस्था, शौचालयों की साफ-सफाई एवं मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं की विस्तारपूर्वक समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने अस्पताल में भर्ती मरीजों एवं उनके परिजनों से बातचीत कर स्वास्थ्य सेवाओं की वास्तविक स्थिति की जानकारी भी प्राप्त की।

Book your slot today : +91 7250214782

उन्होंने अस्पताल परिसर की स्वच्छता, दवाओं के सुरक्षित एवं व्यवस्थित रख-रखाव, रिकॉर्ड के नियमित अद्यतन तथा मरीजों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया। अनुमंडल पदाधिकारी ने संबंधित चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों को निर्देश दिया कि मरीजों को समय पर बेहतर उपचार एवं आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराना सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए।

Book your slot today : +91 7250214782

प्रशासन की ओर से स्पष्ट किया गया कि स्वास्थ्य संस्थानों में नियमित निरीक्षण एवं निगरानी की प्रक्रिया लगातार जारी रहेगी, ताकि आम लोगों को बेहतर, सुलभ एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकें। साथ ही अस्पताल प्रबंधन को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया कि किसी भी प्रकार की लापरवाही अथवा अव्यवस्था की स्थिति उत्पन्न न हो तथा मरीजों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस पर सदर अस्पताल में नर्सों को किया गया सम्मानित

अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस पर सदर अस्पताल में नर्सों को किया गया सम्मानित

सरायकेला | अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस के अवसर पर मंगलवार को सदर अस्पताल परिसर में नर्सों को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं, समर्पण और मानवता के प्रति योगदान के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में रीजनल डिप्टी डायरेक्टर (RDD), नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी, सिविल सर्जन, सदर अस्पताल के उपाधीक्षक सहित बड़ी संख्या में नर्सें एवं स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे।

Admissions Open | Contact : +91 9899613747

कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों के स्वागत के साथ हुई। इसके बाद नर्सों ने मोमबत्ती प्रज्वलित कर सामूहिक रूप से सेवा की शपथ दोहराई। इस अवसर पर केक काटकर अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस की खुशियां भी साझा की गईं।

Book your slot today : +91 7250214782

RDD ने अपने संबोधन में कहा कि नर्सें स्वास्थ्य व्यवस्था की रीढ़ होती हैं और मरीजों की सेवा में उनकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। वहीं नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी ने कोरोना काल में नर्सों के योगदान को याद करते हुए उन्हें सच्चा कोरोना योद्धा बताया।

Book your slot today : +91 7250214782

सिविल सर्जन ने कहा कि मरीजों के प्रति संवेदनशील व्यवहार और सेवा भाव ही स्वास्थ्य सेवा का सबसे बड़ा दायित्व है। सदर अस्पताल के उपाधीक्षक ने भी नर्सों की सेवा भावना, कर्तव्यनिष्ठा और समर्पण की सराहना की।
कार्यक्रम में बिंदिया कुजूर, प्रमिला रोबोट, प्रसादी खेत, अलका प्रधान, नीलम सोरेन, सुनीता शर्मा, सीमा महतो, सुजाता महतो, चिंता कुमारी, रश्मि लकड़ा सहित कई नर्सें एवं स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे।

सरायकेला में जनगणना 2027 की स्व-गणना प्रक्रिया शुरू, उपायुक्त ने किया स्वयं पंजीकरण

सरायकेला में जनगणना 2027 की स्व-गणना प्रक्रिया शुरू, उपायुक्त ने किया स्वयं पंजीकरण

सरायकेला | भारत की आगामी जनगणना 2027 को सफल, पारदर्शी एवं त्रुटिरहित बनाने के उद्देश्य से सरायकेला-खरसावां जिले में स्व-गणना (सेल्फ एन्यूमरेशन) प्रक्रिया को प्रोत्साहित किया जा रहा है। इसी क्रम में उपायुक्त सरायकेला-खरसावां नितिश कुमार सिंह ने मंगलवार को अपने आवासीय कार्यालय से ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से स्वयं स्व-गणना पंजीकरण किया तथा जिलेवासियों से भी इस अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की।

Admissions Open | Contact : +91 9899613747

इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि स्व-गणना प्रक्रिया के माध्यम से नागरिक अपनी एवं अपने परिवार की सही और अद्यतन जानकारी स्वयं दर्ज कर सकते हैं। इससे जनगणना के आंकड़े अधिक सटीक, विश्वसनीय एवं त्रुटिरहित बनेंगे। उन्होंने कहा कि सही आंकड़े भविष्य में विद्यालय, अस्पताल, सड़क समेत विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और विकास योजनाओं की बेहतर रूपरेखा तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

Book your slot today : +91 7250214782

उपायुक्त ने जिलेवासियों से निर्धारित अवधि के भीतर जनगणना पोर्टल पर जाकर अपनी जानकारी दर्ज करने तथा अभियान में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने की अपील की। उन्होंने कहा, “हमने अपनी जिम्मेदारी निभाई, अब आपकी बारी है।”

Book your slot today : +91 7250214782

जिला प्रशासन की ओर से बताया गया कि आवश्यकता पड़ने पर नागरिकों को तकनीकी सहायता भी उपलब्ध कराई जाएगी। वहीं, स्व-गणना प्रक्रिया पूरी होने के बाद गणनाकर्मियों द्वारा जानकारी का सत्यापन किया जाएगा, ताकि पूरी प्रक्रिया की पारदर्शिता और विश्वसनीयता सुनिश्चित की जा सके।

NEET UG 2026 परीक्षा रद्द, NTA ने दोबारा परीक्षा कराने का किया ऐलान

NEET UG 2026 परीक्षा रद्द, NTA ने दोबारा परीक्षा कराने का किया ऐलान

नई दिल्ली | नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने NEET (UG) 2026 परीक्षा को लेकर बड़ा फैसला लेते हुए परीक्षा रद्द करने की घोषणा की है। एजेंसी ने मंगलवार को जारी आधिकारिक बयान में कहा कि 3 मई 2026 को आयोजित NEET UG परीक्षा अब दोबारा कराई जाएगी। नई परीक्षा तिथियों की घोषणा जल्द की जाएगी।

Admissions Open | Contact : +91 9899613747

NTA के अनुसार, 8 मई 2026 को परीक्षा से जुड़े मामलों को स्वतंत्र जांच एवं आवश्यक कार्रवाई के लिए केंद्रीय एजेंसियों को सौंपा गया था। इसके बाद केंद्रीय जांच एजेंसियों और कानून प्रवर्तन एजेंसियों से प्राप्त इनपुट तथा जांच रिपोर्ट की समीक्षा की गई।

Book your slot today : +91 7250214782

एजेंसी ने बताया कि परीक्षा की निष्पक्षता और पारदर्शिता बनाए रखने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया गया है। हालांकि, अब तक नई परीक्षा तिथि, एडमिट कार्ड जारी होने की प्रक्रिया और अन्य दिशा-निर्देशों से संबंधित जानकारी साझा नहीं की गई है।

Book your slot today : +91 7250214782

इस फैसले के बाद देशभर के लाखों अभ्यर्थियों और अभिभावकों के बीच असमंजस की स्थिति उत्पन्न हो गई है। छात्र अब NTA की ओर से नई परीक्षा तिथियों और आगे की प्रक्रिया को लेकर आधिकारिक घोषणा का इंतजार कर रहे हैं।

झारखंड की बदलती डेमोग्राफी पर चंपाई सोरेन की चिंता, कहा– क्षेत्रीय पहचान और राजनीति पर पड़ सकता है असर

झारखंड की बदलती डेमोग्राफी पर चंपाई सोरेन की चिंता, कहा– क्षेत्रीय पहचान और राजनीति पर पड़ सकता है असर

झारखंड | झारखंड की राजनीति में एक बार फिर जनसंख्या संतुलन और क्षेत्रीय पहचान का मुद्दा चर्चा का केंद्र बन गया है। राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री Champai Soren ने सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान राज्य की बदलती डेमोग्राफी को लेकर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि इसका प्रभाव आने वाले समय में झारखंड की राजनीति और सामाजिक संरचना पर पड़ सकता है।

Admissions Open | Contact : +91 9899613747

अपने संबोधन में चंपाई सोरेन ने दावा किया कि सरायकेला-खरसावां जिले के कपाली समेत कई इलाकों में पिछले कुछ वर्षों के दौरान आबादी के स्वरूप में तेजी से बदलाव आया है। उन्होंने कहा कि जिन क्षेत्रों में पहले आदिवासी और मूलवासी आबादी अधिक थी, वहां अब परिस्थितियां बदलती दिखाई दे रही हैं। उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा, “करीब 30 वर्ष पहले कपाली में विशेष समुदाय का एक भी घर नहीं था, लेकिन आज वहां हजारों वोटर हो चुके हैं।”

Book your slot today : +91 7250214782

पूर्व मुख्यमंत्री ने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि झारखंड में विकास कार्यों की गति धीमी पड़ गई है और आम लोग खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि पश्चिम बंगाल चुनाव के नतीजों का असर झारखंड की राजनीति पर भी देखने को मिल सकता है और आने वाले समय में राज्य की राजनीतिक तस्वीर बदल सकती है।
कार्यक्रम के दौरान चंपाई सोरेन ने प्रधानमंत्री Narendra Modi और भाजपा की नीतियों की सराहना करते हुए कहा कि जनता अब विकास और सुरक्षा जैसे मुद्दों को प्राथमिकता देकर अपने फैसले ले रही है। उनके बयान पर कार्यक्रम में मौजूद समर्थकों ने जोरदार समर्थन भी जताया।

Book your slot today : +91 7250214782

हालांकि, चंपाई सोरेन के इस बयान को लेकर राजनीतिक गलियारों में बहस तेज हो गई है। विपक्षी दल इसे राजनीतिक बयानबाजी करार दे रहे हैं, जबकि समर्थकों का कहना है कि यह राज्य के भविष्य और क्षेत्रीय पहचान से जुड़ा गंभीर मुद्दा है।

सरायकेला पेयजल योजनाओं की समीक्षा बैठक में उपायुक्त ने दिए त्वरित मरम्मति और जलापूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश

सरायकेला पेयजल योजनाओं की समीक्षा बैठक में उपायुक्त ने दिए त्वरित मरम्मति और जलापूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश

सरायकेला | समाहरणालय सभागार में उपायुक्त नीतिश कुमार सिंह की अध्यक्षता में जिला जल एवं स्वच्छता समिति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में संचालित विभिन्न पेयजल आपूर्ति योजनाओं की विस्तृत समीक्षा करते हुए खराब पड़े चापाकलों एवं जलमीनारों की शीघ्र मरम्मति सुनिश्चित करने तथा पेयजल संबंधी शिकायतों का समयबद्ध निष्पादन करने के निर्देश दिए गए।

Admissions Open | Contact : +91 9899613747

उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि छूटे हुए सभी गांवों एवं टोलों को नल-जल योजना से आच्छादित करते हुए प्रत्येक घर तक पेयजल कनेक्शन उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने कहा कि ड्राई क्षेत्रों में प्राथमिकता के आधार पर वैकल्पिक पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि आमजन को किसी प्रकार की पेयजल समस्या का सामना न करना पड़े।
बैठक में जल जीवन मिशन (JJM), सिंगल विलेज स्कीम (SVS), मल्टी विलेज स्कीम (MVS) तथा 14वें एवं 15वें वित्त आयोग के तहत संचालित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। उपायुक्त ने वर्तमान में बंद अथवा खराब पड़ी पेयजल योजनाओं की शीघ्र मरम्मति कर उन्हें पुनः संचालित करने का निर्देश दिया।

Book your slot today : +91 7250214782

उन्होंने अधिकारियों को नियमित क्षेत्र भ्रमण कर योजनाओं की भौतिक स्थिति का निरीक्षण करने, जलापूर्ति बाधित होने की स्थिति में त्वरित वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा योजनाओं के संचालन एवं रखरखाव में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने के निर्देश दिए। साथ ही विभिन्न माध्यमों से प्राप्त शिकायतों का त्वरित संज्ञान लेकर निर्धारित समयसीमा के भीतर उनका निष्पादन सुनिश्चित करने को कहा।

Book your slot today : +91 7250214782

बैठक में प्रभारी उप विकास आयुक्त सह निदेशक डीआरडीए अजय तिर्की, कार्यपालक अभियंता, पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, सभी कनीय अभियंता, जिला समन्वयक, प्रखंड समन्वयक समेत अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

आजादी के बाद पहली बार हुदू पंचायत पहुंचे सांसद, ग्रामीणों ने रखीं मूलभूत समस्याएं

आजादी के बाद पहली बार हुदू पंचायत पहुंचे सांसद, ग्रामीणों ने रखीं मूलभूत समस्याएं

सरायकेला | सिंहभूम की सांसद जोबा माझी रविवार को सरायकेला विधानसभा क्षेत्र के सुदूरवर्ती बूथ संख्या-1 स्थित हातनादा गांव समेत हुदू पंचायत के पोड़ाडीह, कुनामार्चा और कालाझोर गांव पहुंचीं। बताया गया कि देश की आजादी के बाद पहली बार किसी सांसद का इन गांवों में आगमन हुआ। सांसद के पहुंचने पर ग्रामीणों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।
दौरे के दौरान ग्रामीणों ने सांसद को गांवों की मूलभूत समस्याओं से अवगत कराते हुए समाधान की मांग की। ग्रामीणों ने ज्ञापन सौंपकर पेयजल, बिजली, सड़क, उच्च शिक्षा के लिए हाई स्कूल एवं प्लस-टू की पढ़ाई की सुविधा बहाल करने तथा स्कूलों में शिक्षकों की कमी दूर करने की मांग उठाई। ग्रामीणों ने सभा को संबोधित करते हुए भी अपनी समस्याएं सांसद के समक्ष रखीं।

Admissions Open | Contact : +91 9899613747

ग्रामीणों की समस्याएं सुनने के बाद सांसद जोबा माझी ने कहा कि वह गांवों की वास्तविक स्थिति और समस्याओं को जानने के उद्देश्य से ही सुदूर क्षेत्र के दौरे पर पहुंची हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि ग्रामीणों द्वारा उठाई गई सभी समस्याओं के समाधान के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा।
ग्रामीणों को संबोधित करते हुए सांसद ने कहा कि उनकी कोशिश रहेगी कि वह वर्ष में कम-से-कम एक बार हुदू पंचायत का दौरा अवश्य करें। उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं का समाधान करना है। साथ ही उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि किसी भी आवश्यक कार्य या समस्या की जानकारी उन्हें दूरभाष या व्यक्तिगत रूप से मिलकर भी दी जा सकती है।

Book your slot today : +91 7250214782

इस दौरान ग्रामीणों की शिकायत पर सांसद ने पोड़ाडीह गांव में आंधी-तूफान से गिरे बिजली पोल की जानकारी मौके से ही संबंधित विभाग के कार्यपालक अभियंता को दी और शीघ्र समाधान का निर्देश दिया।
पहली बार सांसद को अपने बीच पाकर ग्रामीण काफी उत्साहित नजर आए। ग्रामीणों ने कहा कि उन्हें केवल चुनाव के समय ही याद किया जाता है। इस पर सांसद ने कहा कि भले ही वह हर समय व्यक्तिगत रूप से उपस्थित नहीं हो पाएं, लेकिन दूरभाष के माध्यम से हमेशा उपलब्ध रहेंगी।

Book your slot today : +91 7250214782

मौके पर हुदू पंचायत की मुखिया सुगी मुर्मू, झामुमो गम्हरिया प्रखंड अध्यक्ष भोमरा माझी, केंद्रीय सदस्य कृष्णा बास्के, अमृत महतो, कांग्रेस नेता कालीपद सोरेन, उपमुखिया सरौती सरदार, लक्ष्मण सरदार, मंगल मुंडा, बिरसा सोरेन सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

जमशेदपुर: स्कूल परिसर में 14 वर्षीय नाबालिग लड़की का शव बरामद, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका

जमशेदपुर: स्कूल परिसर में 14 वर्षीय नाबालिग लड़की का शव बरामद, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका

जमशेदपुर | शनिवार सुबह जमशेदपुर के पारसुडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत सोपोडेरा स्थित राजकीय मध्य विद्यालय के परिसर में एक 14-15 वर्षीय नाबालिग लड़की का शव मिला है। शव की स्थिति को देखते हुए स्थानीय लोगों ने दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई है।

Admissions Open | Contact : +91 9899613747

मामले की जानकारी देते हुए पुलिस सूत्रों ने बताया कि आंगनबाड़ी केंद्र की संचालिका सुलेखा शांडिल्य सुबह केंद्र पहुंचीं तो उन्होंने परिसर में एक किशोरी को अचेत अवस्था में पड़ा देखा। पास जाकर देखने पर पता चला कि लड़की की मौत हो चुकी है। शव पर घसीटे जाने के निशान और हाथापाई के चोट के निशान मिलने से स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया है।

Book your slot today : +91 7250214782

लोगों का आरोप है कि नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने के बाद गला दबाकर उसकी हत्या की गई और शव को स्कूल परिसर में फेंक दिया गया।पुलिस ने फिलहाल दुष्कर्म की पुष्टि नहीं की है। थानाध्यक्ष ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण और दुष्कर्म की पुष्टि हो सकेगी।

Book your slot today : +91 7250214782

पुलिस ने घटनास्थल को सील कर दिया है। जांच को तेज करने के लिए फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड को बुलाने की तैयारी की जा रही है। मौके से साक्ष्य जुटाने और अपराधी तक पहुंचने के लिए सभी तकनीकी तरीकों का इस्तेमाल किया जाएगा।स्थानीय लोगों ने मामले की निष्पक्ष और तेज जांच की मांग करते हुए आक्रोश व्यक्त किया है। पुलिस ने इलाके में तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए अतिरिक्त बल तैनात कर दिया है।