लिगिर गांव में दुलसुनुम कार्यक्रम में शामिल हुए सांसद जोबा माझी और विधायक जगत माझी, ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं

सोनुवा | गुदड़ी प्रखंड के लिगिर गांव में मंगलवार को मानकी मनोहर बरजो एवं झारखंड आंदोलनकारी नरेश बरजो के दुलसुनुम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सिंहभूम की सांसद जोबा माझी और मनोहरपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक जगत माझी शामिल हुए। इस दौरान दोनों जनप्रतिनिधियों ने विधि-विधान के साथ दिवंगत नेताओं को श्रद्धांजलि अर्पित की।

Book your slot today : +91 7250214782

कार्यक्रम के दौरान सांसद और विधायक ने ग्रामीणों के साथ संवाद कर उनकी समस्याओं को सुना। ग्रामीणों ने वनाधिकार पट्टा वितरण में हो रही परेशानियों से अवगत कराते हुए शीघ्र समाधान की मांग की। इसके अलावा क्षेत्र की अन्य मूलभूत समस्याओं को भी जनप्रतिनिधियों के समक्ष रखा गया। सांसद और विधायक ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि क्षेत्र की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाएगा।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

सांसद जोबा माझी ने कहा कि वन अधिकार अधिनियम लागू होने से पहले यहां एक पत्ता तोड़ना भी अपराध माना जाता था, लेकिन आज वन ग्रामों में रहने वाले लोगों को वन पट्टा मिल रहा है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में सड़क, पुल और पुलिया निर्माण जैसे विकास कार्य भी तेजी से किए जा रहे हैं। मोबाइल कनेक्टिविटी की समस्या पर उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन और टेलीकॉम कंपनियों के साथ लगातार संपर्क किया जा रहा है और जल्द ही इसका समाधान होगा।

सांसद ने कहा कि देवेंद्र माझी, नरेश बरजो और मनोहर बरजो के सपनों को साकार करने के लिए सभी को एकजुट होकर कार्य करना होगा।

Book your slot today : +91 7250214782

विधायक जगत माझी ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि सारंडा-पोड़ाहाट क्षेत्र के लोग उनके परिवार की तरह हैं और क्षेत्र का विकास उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि पहले की तुलना में वर्तमान समय में विकास कार्य तेजी से किए जा रहे हैं। हालांकि वन विभाग की प्रक्रियाओं और अड़चनों के कारण कई विकास योजनाओं में विलंब होता है।

उन्होंने कहा कि शहीद देवेंद्र माझी ने क्षेत्र के लोगों को हक-अधिकार दिलाने के लिए लंबे समय तक संघर्ष किया और लोगों को एकजुट किया। विधायक ने कहा कि यदि वनाधिकार पट्टा वितरण में देरी हो रही है तो लोगों को फिर से एकजुटता दिखाने की आवश्यकता है। उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि वे एक तिथि निर्धारित करें, ताकि उपायुक्त सहित संबंधित विभागों के अधिकारियों को गांव लाकर समस्याओं का समाधान किया जा सके।

इससे पूर्व ग्रामीणों ने सांसद और विधायक का पारंपरिक रीति-रिवाज के साथ स्वागत किया। कार्यक्रम में मानकी बिरसा बरजो, गुदड़ी झामुमो प्रखंड अध्यक्ष सुनील बुढ़, रोलेन बरजो, फ्रांसिस जेवियर केसरा, गोसनर बरजो, रंजीत सुरीन, प्रेमचंद लोमगा, जॉन बरजो सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

By maskal.news

You May Also Like