सरायकेला खरसावां

खरसावां विधानसभा क्षेत्र में विशेष शिविर आयोजित, मतदाता सूची में शत-प्रतिशत मैपिंग पर जोर

खरसावां विधानसभा क्षेत्र में विशेष शिविर आयोजित, मतदाता सूची में शत-प्रतिशत मैपिंग पर जोर

खरसावां | भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाता सूची में मतदाताओं के नामों की शत-प्रतिशत मैपिंग सुनिश्चित करने के उद्देश्य से रविवार, 1 जून को 57-खरसावां (अजजा) विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र अंतर्गत 50 प्रतिशत से कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र संख्या-219, दक्षिण रेलवे इंटर कॉलेज, सीनी में विशेष शिविर का आयोजन किया गया।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

शिविर के दौरान अब तक मैपिंग से वंचित मतदाताओं के नामों का सत्यापन एवं मैपिंग का कार्य किया गया। इस कार्यक्रम में संबंधित बीएलओ, बीएलओ सुपरवाइजर, कंप्यूटर ऑपरेटर, राजस्व कर्मचारी सहित निर्वाचन कार्य से जुड़े अन्य कर्मी उपस्थित रहे।

Book your slot today : +91 7250214782

इस अवसर पर निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, 57-खरसावां (अजजा) विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र-सह-अपर उपायुक्त जयबर्धन कुमार ने शिविर का निरीक्षण किया तथा संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को निर्धारित समयावधि के भीतर शत-प्रतिशत मैपिंग सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

Book your slot today : +91 7250214782

उन्होंने कहा कि मतदाता सूची की शुद्धता एवं अद्यतनता लोकतांत्रिक प्रक्रिया को मजबूत बनाने के लिए अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने सभी पात्र मतदाताओं से अपील की कि जिनका नाम अभी तक मतदाता सूची से मैप नहीं हुआ है, वे शीघ्र अपना नाम मैप कराएं, ताकि भविष्य में निर्वाचन संबंधी किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी ने बीएलओ एवं संबंधित कर्मियों को भी घर-घर संपर्क अभियान चलाकर छूटे हुए मतदाताओं की मैपिंग सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

चड़क पूजा महोत्सव में भव्य छऊ नृत्य का आयोजन, प्रेम मार्डी ने की सराहना

चड़क पूजा महोत्सव में भव्य छऊ नृत्य का आयोजन, प्रेम मार्डी ने की सराहना

सरायकेला | सरायकेला-खरसावां जिले के गम्हरिया प्रखंड अंतर्गत रामजीवनपुर (बड़काटांड़) स्थित श्री-श्री सार्वजनिक शिव पूजा कमिटी द्वारा आयोजित चड़क पूजा महोत्सव के शुभ अवसर पर भव्य छऊ नृत्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं श्रद्धालु शामिल हुए। इस अवसर पर सरायकेला विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी प्रेम मार्डी भी उपस्थित रहे और आयोजन की सराहना की।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रेम मार्डी ने कहा कि छऊ नृत्य केवल एक लोक कला नहीं, बल्कि हमारी सांस्कृतिक पहचान, परंपरा और गौरव का प्रतीक है। यह कला पीढ़ी-दर-पीढ़ी हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को संजोए हुए है तथा नई पीढ़ी को अपनी जड़ों और संस्कृति से जोड़ने का महत्वपूर्ण कार्य कर रही है।

Book your slot today : +91 7250214782

उन्होंने कहा कि इस प्रकार के सांस्कृतिक एवं धार्मिक आयोजन समाज में एकता, भाईचारे और सामाजिक समरसता को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। साथ ही, ये आयोजन लोगों में अपनी परंपराओं और सांस्कृतिक मूल्यों के प्रति जागरूकता बढ़ाने का भी कार्य करते हैं।

Book your slot today : +91 7250214782

प्रेम मार्डी ने रामजीवनपुर (बड़काटांड़) के ग्रामीणों, आयोजन समिति के सदस्यों एवं छऊ कलाकारों को सफल एवं भव्य आयोजन के लिए हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि क्षेत्रवासियों के निरंतर प्रयासों से स्थानीय सांस्कृतिक विरासत और अधिक सशक्त एवं समृद्ध हो रही है।
कार्यक्रम के अंत में उन्होंने बुढ़ाबाबा से क्षेत्र में सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली बनाए रखने की प्रार्थना करते हुए सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

एनएमएमएस परीक्षा 2026 में बुरुडीह विद्यालय के दो विद्यार्थियों ने हासिल की सफलता, क्षेत्र का बढ़ाया मान

एनएमएमएस परीक्षा 2026 में बुरुडीह विद्यालय के दो विद्यार्थियों ने हासिल की सफलता, क्षेत्र का बढ़ाया मान

खरसावां | राष्ट्रीय साधन-सह-मेधा छात्रवृत्ति परीक्षा (एनएमएमएस) 2026 में उत्क्रमित उच्च विद्यालय, बुरुडीह के दो विद्यार्थियों — प्रीति हेम्ब्रम एवं राज बानरा — ने सफलता प्राप्त कर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। दोनों विद्यार्थियों की इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार एवं स्थानीय लोगों में खुशी का माहौल है।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

विद्यालय के प्रधानाध्यापक धर्मेंद्र महतो ने बताया कि राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतिष्ठित परीक्षा में सफलता विद्यार्थियों की मेहनत, लगन और शिक्षकों के निरंतर मार्गदर्शन का परिणाम है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि विद्यालय के लिए गर्व का विषय है।
शिक्षक प्रदीप कुमार महतो ने विद्यार्थियों की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह उपलब्धि उनके उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी। वहीं, शिक्षक प्रशांत कुमार प्रधान ने कहा कि दोनों विद्यार्थियों ने नियमित अध्ययन, अनुशासन और दृढ़ संकल्प के बल पर यह सफलता अर्जित की है, जो अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी।

Book your slot today : +91 7250214782

गौरतलब है कि राष्ट्रीय साधन-सह-मेधा छात्रवृत्ति परीक्षा (एनएमएमएस) में सफल विद्यार्थियों को कक्षा 9वीं से 12वीं तक प्रतिवर्ष 12 हजार रुपये की छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है। इस छात्रवृत्ति से विद्यार्थियों को आगे की पढ़ाई जारी रखने में आर्थिक सहायता मिलती है।

Book your slot today : +91 7250214782

इस अवसर पर शिक्षक तुषार कांति महतो, लवली कुमारी, स्वागता सिंह, लक्ष्मण साहू, श्यामलाल अंगारिया, ब्रजकिशोर कुमार बेदिया, नीलमोहन महतो, मनोज पांडे, संध्या प्रधान, मौसमी दास एवं युधिष्ठिर पान सहित विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं ने दोनों विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

विश्व तम्बाकू निषेध दिवस पर सदर अस्पताल में शपथ ग्रहण व हस्ताक्षर अभियान आयोजित

विश्व तम्बाकू निषेध दिवस पर सदर अस्पताल में शपथ ग्रहण व हस्ताक्षर अभियान आयोजित

सरायकेला | विश्व तम्बाकू निषेध दिवस के अवसर पर रविवार को सदर अस्पताल, सरायकेला परिसर में शपथ ग्रहण एवं हस्ताक्षर अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य आमजन को तम्बाकू एवं निकोटीन युक्त उत्पादों के सेवन से होने वाले दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना तथा तम्बाकू नियंत्रण के प्रति जनभागीदारी को बढ़ावा देना था।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

इस अवसर पर जानकारी दी गई कि राष्ट्रीय तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम (एनटीसीपी) के तहत प्रत्येक वर्ष 31 मई को विश्व तम्बाकू निषेध दिवस मनाया जाता है। वर्ष 2026 की थीम “अनमास्किंग द अपील: तम्बाकू एवं निकोटीन उत्पादों पर उद्योग की रणनीतियों को उजागर करना” निर्धारित की गई है। इसी के तहत जिले में आगामी एक माह तक विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम संचालित किए जाएंगे।

Book your slot today : +91 7250214782

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों को तम्बाकू एवं निकोटीन युक्त उत्पादों के सेवन से होने वाले स्वास्थ्य संबंधी दुष्प्रभावों, कैंसर समेत अन्य गंभीर बीमारियों तथा कोटपा अधिनियम-2003 के प्रावधानों की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही लोगों से तम्बाकू मुक्त जीवनशैली अपनाने और समाज में इसके प्रति जागरूकता फैलाने का आह्वान किया गया।
इस मौके पर चिकित्सकों, स्वास्थ्यकर्मियों, कर्मचारियों एवं आम नागरिकों ने तम्बाकू सेवन नहीं करने तथा दूसरों को भी इसके दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने की शपथ ली। आयोजित हस्ताक्षर अभियान में भी सभी ने उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाई।

Book your slot today : +91 7250214782

कार्यक्रम में जिला परामर्शी (एनटीसीपी), डीपीए, सोशल वर्कर (एनटीसीपी), सदर अस्पताल के अस्पताल प्रबंधक सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के माध्यम से लोगों से स्वस्थ, नशामुक्त एवं तम्बाकू मुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय योगदान देने की अपील की गई।

सरायकेला: स्वास्थ्य विभाग की संविदा नियुक्ति परीक्षा का उपायुक्त ने किया निरीक्षण, पारदर्शिता पर दिया जोर

सरायकेला: स्वास्थ्य विभाग की संविदा नियुक्ति परीक्षा का उपायुक्त ने किया निरीक्षण, पारदर्शिता पर दिया जोर

सरायकेला | स्वास्थ्य विभाग के विभिन्न संविदा पदों पर नियुक्ति के लिए आयोजित लिखित परीक्षा का जिला उपायुक्त नितिश कुमार सिंह ने निरीक्षण किया। सरायकेला स्थित एनआर स्कूल में आयोजित परीक्षा के दौरान उन्होंने परीक्षा केंद्र की व्यवस्थाओं, सीसीटीवी निगरानी, सुरक्षा व्यवस्था तथा अभ्यर्थियों के लिए उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को परीक्षा संचालन से जुड़े सभी दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि चयन प्रक्रिया की गोपनीयता, निष्पक्षता और पारदर्शिता प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

यह परीक्षा स्वास्थ्य विभाग के विभिन्न संविदा पदों, जिनमें स्टाफ नर्स, एएनएम, जीएनएम, लैब टेक्नीशियन, फार्मासिस्ट तथा सीनियर ट्रीटमेंट सुपरवाइजर (STS) शामिल हैं, पर नियुक्ति के लिए आयोजित की गई थी।
परीक्षा केंद्र पर विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए दंडाधिकारियों और पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई थी। वहीं, परीक्षा की निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरों और वीडियो रिकॉर्डिंग की समुचित व्यवस्था की गई थी।

Book your slot today : +91 7250214782

उपायुक्त ने अधिकारियों को केंद्र परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में सतर्क निगरानी बनाए रखने तथा परीक्षा को कदाचारमुक्त और शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने का निर्देश दिया।
इस दौरान उपायुक्त ने अभ्यर्थियों के लिए पेयजल, बैठने की व्यवस्था, स्वच्छ शौचालय सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता की भी समीक्षा की। उन्होंने कहा कि परीक्षा में शामिल सभी अभ्यर्थियों को सुरक्षित, सुगम और व्यवस्थित वातावरण उपलब्ध कराना प्रशासन की जिम्मेदारी है।

Book your slot today : +91 7250214782

उपायुक्त नितिश कुमार सिंह ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग में योग्य एवं दक्ष मानव संसाधन की नियुक्ति बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं की आधारशिला है। पारदर्शी और मेरिट आधारित चयन प्रक्रिया के माध्यम से योग्य अभ्यर्थियों का चयन कर जिले की स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ एवं जनोन्मुखी बनाने का प्रयास किया जा रहा है।
निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप परीक्षा का संचालन शांतिपूर्ण माहौल में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

नीमडीह अंचल कार्यालय का उपायुक्त ने किया औचक निरीक्षण, लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन के दिए निर्देश

नीमडीह अंचल कार्यालय का उपायुक्त ने किया औचक निरीक्षण, लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन के दिए निर्देश

सरायकेला-खरसावां | जिले के उपायुक्त नितिश कुमार सिंह ने शनिवार को नीमडीह अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण कर विभिन्न शाखाओं के कार्यों, अभिलेखों के संधारण तथा राजस्व संबंधी मामलों की विस्तृत समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यालय परिसर का जायजा लेते हुए लंबित मामलों और आम नागरिकों को उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं की स्थिति की पड़ताल की।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश दिया कि सभी कार्य समयबद्ध, पारदर्शी और जवाबदेही के साथ संपादित किए जाएं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि आमजन से जुड़े मामलों का निर्धारित समय-सीमा के भीतर निष्पादन सुनिश्चित किया जाए तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनावश्यक विलंब को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Book your slot today : +91 7250214782

उपायुक्त ने दाखिल-खारिज, परिमार्जन, राजस्व वसूली तथा भूमि संबंधी मामलों की प्रगति की समीक्षा की। विभिन्न शाखाओं में अभिलेखों के रखरखाव एवं कार्य निष्पादन पर संतोष व्यक्त करते हुए उन्होंने लंबित मामलों के शीघ्र निपटारे और अभिलेखों के नियमित अद्यतन का निर्देश दिया।
उन्होंने कहा कि आमजनों को गुणवत्तापूर्ण एवं सुलभ प्रशासनिक सेवाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी अधिकारी एवं कर्मचारी संवेदनशीलता और जवाबदेही के साथ कार्य करें, ताकि कार्यालय आने वाले लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित हो सके।
निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने कार्यालय पहुंचे स्थानीय नागरिकों से भी बातचीत कर उनकी समस्याओं और शिकायतों की जानकारी ली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को प्राप्त आवेदनों का नियमानुसार एवं समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया, ताकि लोगों को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।

Book your slot today : +91 7250214782

उपायुक्त ने कार्यालय परिसर की स्वच्छता, अनुशासन और कार्य संस्कृति में सुधार पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि सुशासन, पारदर्शिता और जनकल्याण की भावना के अनुरूप कार्य करना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। साथ ही प्रशासन और जनता के बीच विश्वास को और मजबूत बनाने की आवश्यकता पर बल दिया।
निरीक्षण के दौरान नीमडीह के अंचल अधिकारी अभय कुमार द्विवेदी सहित अंचल कार्यालय के अन्य पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर उपायुक्त ने जनहित से जुड़े मामलों के त्वरित निष्पादन और बेहतर प्रशासनिक सेवाएं सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

तेल संकट के बीच केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, पेट्रोल-डीजल और ATF पर एक्सपोर्ट ड्यूटी में कटौती

तेल संकट के बीच केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, पेट्रोल-डीजल और ATF पर एक्सपोर्ट ड्यूटी में कटौती

नई दिल्ली | वैश्विक स्तर पर बढ़ते तेल संकट के बीच भारत सरकार ने पेट्रोलियम उत्पादों पर बड़ा फैसला लिया है। केंद्र सरकार ने पेट्रोल, डीजल और एविएशन टरबाइन फ्यूल (ATF) पर लगने वाली एक्सपोर्ट ड्यूटी में कटौती करने की घोषणा की है।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

सरकार की ओर से शनिवार को जारी जानकारी के अनुसार, पेट्रोल, डीजल और ATF पर संशोधित एक्सपोर्ट ड्यूटी दरें 1 जून से प्रभावी होंगी। इस फैसले का उद्देश्य वैश्विक ऊर्जा बाजार की परिस्थितियों और घरेलू आर्थिक हितों के बीच संतुलन बनाए रखना माना जा रहा है।

Book your slot today : +91 7250214782

सरकार के इस कदम से पेट्रोलियम निर्यात क्षेत्र को राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है, जबकि ऊर्जा क्षेत्र पर इसके प्रभाव को लेकर विशेषज्ञों की नजर बनी हुई है।

Book your slot today : +91 7250214782
सरायकेला में मासिक लोक अदालत का आयोजन, 18 मामलों का निपटारा, ₹1.08 लाख राजस्व प्राप्त

सरायकेला में मासिक लोक अदालत का आयोजन, 18 मामलों का निपटारा, ₹1.08 लाख राजस्व प्राप्त

सरायकेला | झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (झालसा), रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डीएलएसए), सरायकेला-खरसावां के तत्वावधान में शनिवार को सरायकेला सिविल कोर्ट एवं चांडिल अनुमंडलीय न्यायालय परिसर में मासिक लोक अदालत का सफल आयोजन किया गया। लोक अदालत के माध्यम से विभिन्न प्रकार के मामलों का त्वरित निष्पादन कर आम लोगों को राहत प्रदान की गई।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

यह लोक अदालत प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष डीएलएसए रामाशंकर सिंह के मार्गदर्शन तथा प्रभारी सचिव डीएलएसए अनामिका किस्कू के पर्यवेक्षण में आयोजित की गई। मामलों के निष्पादन के लिए कुल 10 पीठों का गठन किया गया था, जिनमें न्यायिक पदाधिकारी, पैनल अधिवक्ता एवं न्यायालय कर्मी शामिल थे। इसके अलावा विद्युत विभाग (जेबीवीएनएल), आबकारी विभाग तथा माप-तौल विभाग के अधिकृत अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Book your slot today : +91 7250214782

लोक अदालत में आपसी सहमति के आधार पर कुल 18 मामलों का निपटारा किया गया, जिससे कुल ₹1,08,000 का राजस्व प्राप्त हुआ। इनमें विद्युत अधिनियम से संबंधित 11 मामलों के निष्पादन से ₹64,000 तथा आबकारी अधिनियम से जुड़े 7 मामलों के निपटारे से ₹44,000 राजस्व प्राप्त हुआ।
डीएलएसए की ओर से बताया गया कि मासिक लोक अदालत का आयोजन सामान्यतः प्रत्येक माह के अंतिम शनिवार को किया जाता है। इसका वार्षिक कैलेंडर वर्ष की शुरुआत में ही झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा जारी कर दिया जाता है।

Book your slot today : +91 7250214782

डीएलएसए ने कहा कि लोक अदालत के माध्यम से न केवल लंबित मामलों का त्वरित निष्पादन संभव हो रहा है, बल्कि आम नागरिकों को सुलभ एवं शीघ्र न्याय भी मिल रहा है। साथ ही विभागीय राजस्व में वृद्धि होने से यह व्यवस्था न्यायिक प्रक्रिया को सरल, प्रभावी और जनहितकारी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

महालिमोरुप रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाओं की मांग तेज, अर्जुन मुंडा को सौंपा गया ज्ञापन

महालिमोरुप रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाओं की मांग तेज, अर्जुन मुंडा को सौंपा गया ज्ञापन

खरसावां | चक्रधरपुर रेल मंडल अंतर्गत स्थित महालिमोरुप रेलवे स्टेशन से प्रतिदिन सैकड़ों यात्री तथा मालगाड़ियां गुजरती हैं, जिससे रेलवे को पर्याप्त राजस्व प्राप्त होता है। इसके बावजूद स्टेशन पर यात्रियों के लिए कई आवश्यक सुविधाओं का अभाव बना हुआ है। प्रमुख समस्याओं में पैदल उपरिगामी पुल (फुटओवर ब्रिज) का निर्माण, मुरुप रेलवे फाटक पर सड़क उपरिगामी पुल (रोड ओवर ब्रिज) की व्यवस्था तथा अन्य बुनियादी यात्री सुविधाओं की कमी शामिल है।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

इन समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर स्थानीय समाजसेवी अश्वनी कुमार सिंहदेव एवं हेमसागर प्रधान ने संयुक्त रूप से भारत सरकार के पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा को खरसावां में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान ज्ञापन सौंपा।

Book your slot today : +91 7250214782

ज्ञापन में महालिमोरुप रेलवे स्टेशन और मुरुप रेलवे फाटक से जुड़ी जनसमस्याओं को विस्तारपूर्वक रखते हुए शीघ्र समाधान की मांग की गई। इस दौरान अर्जुन मुंडा ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त करते हुए कहा कि यात्रियों की समस्याओं के समाधान के लिए वे संबंधित मंत्रालय को पत्र लिखेंगे तथा आवश्यक कार्रवाई के लिए पहल करेंगे।

Book your slot today : +91 7250214782

स्थानीय लोगों ने उम्मीद जताई है कि उनके हस्तक्षेप से लंबे समय से लंबित मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय लिया जाएगा, जिससे क्षेत्र के हजारों यात्रियों को राहत मिलेगी और यातायात व्यवस्था अधिक सुगम हो सकेगी।

खरसावां में पीडीएस अनियमितता पर प्रशासन सख्त, दो निलंबित डीलरों पर एफआईआर दर्ज

खरसावां में पीडीएस अनियमितता पर प्रशासन सख्त, दो निलंबित डीलरों पर एफआईआर दर्ज

खरसावां | सरायकेला-खरसावां जिले में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) में अनियमितताओं को लेकर जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। उपायुक्त के निर्देश पर जिले के निलंबित जन वितरण प्रणाली दुकानों की विशेष जांच कराई जा रही है। जांच के दौरान खरसावां प्रखंड के दो निलंबित पीडीएस डीलरों के यहां सरकारी खाद्यान्न स्टॉक में भारी गड़बड़ी सामने आने के बाद प्रशासन ने प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

जांच प्रतिवेदन के अनुसार, ग्राम सरजाडीह के निलंबित पीडीएस दुकानदार अशोक कुमार प्रधान के यहां अभिलेखों के मुताबिक 13,935 किलोग्राम चावल और 3,454 किलोग्राम गेहूं उपलब्ध होना चाहिए था। हालांकि निरीक्षण के दौरान पूरा खाद्यान्न स्टॉक गायब पाया गया।
वहीं ग्राम तेलीसाई के निलंबित पीडीएस डीलर विनोद नायक के यहां अभिलेखों के अनुसार 15,142 किलोग्राम चावल और 3,892 किलोग्राम गेहूं स्टॉक में दर्ज था, लेकिन सत्यापन के दौरान चावल का स्टॉक पूरी तरह अनुपलब्ध पाया गया।
खाद्यान्न स्टॉक में भारी अंतर और सरकारी राशन के संभावित गबन के मामले को गंभीरता से लेते हुए अंचल

Book your slot today : +91 7250214782

अधिकारी-सह-प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी, खरसावां द्वारा दोनों डीलरों के खिलाफ खरसावां थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। प्रशासन का कहना है कि मामले की विस्तृत जांच जारी है और दोषियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि पीडीएस व्यवस्था गरीब एवं जरूरतमंद लोगों के खाद्य सुरक्षा अधिकारों से जुड़ी महत्वपूर्ण जनकल्याणकारी योजना है। ऐसे में किसी भी प्रकार की लापरवाही, अनियमितता या खाद्यान्न के दुरुपयोग को किसी भी परिस्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Book your slot today : +91 7250214782

इधर, जिले के अन्य निलंबित एवं संदिग्ध पीडीएस दुकानों की भी सघन जांच जारी है। अधिकारियों को नियमित निरीक्षण, निगरानी और अनुश्रवण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि लाभुकों को समय पर और पारदर्शी तरीके से राशन उपलब्ध कराया जा सके।