ब्लास्ट फर्नेस में भीषण विस्फोट, तीन मजदूर गंभीर रूप से झुलसे; एक की मौत की आशंका

सरायकेला | सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल थाना क्षेत्र अंतर्गत भूयाडीह स्थित गैलेक्सी स्पोर्ट प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में मंगलवार को अचानक हुए भीषण विस्फोट से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। धमाका इतना जोरदार था कि इसकी आवाज आसपास के कई गांवों तक सुनाई दी, जिससे स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई।

Contact no :- +91 9241456784

प्राप्त जानकारी के अनुसार, कंपनी परिसर में स्थित ब्लास्ट फर्नेस में हुए विस्फोट की चपेट में आने से वहां कार्यरत तीन मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए। हादसे के तुरंत बाद सभी घायलों को बेहतर इलाज के लिए जमशेदपुर स्थित टाटा मेन हॉस्पिटल (टीएमएच) भेजा गया।

Contact no :- +91 9798542970

सूत्रों के मुताबिक, घायल मजदूरों में से एक की मौत होने की आशंका जताई जा रही है, जबकि अन्य दो मजदूरों की हालत गंभीर बनी हुई है। हालांकि, प्रशासन की ओर से अभी तक किसी भी मौत की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

4व्हीलर कार बुक करने के लिए -+91 8002626576

घटना की सूचना मिलते ही श्रम विभाग के इंस्पेक्टर आर्धन भूमिज जांच के लिए घटनास्थल पहुंचे। आरोप है कि उन्हें कंपनी परिसर में प्रवेश की अनुमति नहीं दी गई। बताया जा रहा है कि घंटों इंतजार के बावजूद कंपनी प्रबंधन की ओर से कोई सहयोग नहीं मिलने पर उन्हें वापस लौटना पड़ा।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

श्रम विभाग के अधिकारी को कंपनी परिसर में प्रवेश नहीं दिए जाने से मामले को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। वहीं, हादसे के बाद कंपनी के कई अधिकारियों के फोन बंद बताए जा रहे हैं। साथ ही कंपनी के मालिक और कुछ कर्मचारियों के भी मौके से अनुपस्थित होने की जानकारी सामने आई है।

Book your slot today : +91 7250214782

स्थानीय लोगों का कहना है कि कंपनी प्रबंधन की चुप्पी और अधिकारियों के गायब होने से संदेह गहरा रहा है कि कहीं घायल या मृतकों की वास्तविक संख्या आधिकारिक तौर पर सामने आई जानकारी से अधिक तो नहीं है।

Book your slot today : +91 7250214782

फिलहाल प्रशासन पूरे मामले की जांच में जुटा हुआ है। हादसे के कारणों और प्रभावित लोगों की वास्तविक स्थिति को लेकर आधिकारिक रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

By maskal.news

You May Also Like