राज्य

सुखदेवलंगर नाला से मिले युवक के शव मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, हत्या की बात कबूली

सुखदेवलंगर नाला से मिले युवक के शव मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, हत्या की बात कबूली

चाईबासा | जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के काटेपाड़ा जंगल स्थित सुखदेवलंगर नाला से बरामद युवक के शव मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्या के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने पूछताछ के दौरान अपना अपराध स्वीकार कर लिया है।

Contact no :- +91 9241456784

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 15 जून 2026 को काटेपाड़ा के ग्रामीण मुंडा द्वारा सूचना दी गई थी कि सुखदेवलंगर नाला में एक अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है, जिससे दुर्गंध आ रही है। सूचना मिलते ही जगन्नाथपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, चाईबासा भेज दिया।

Contact no :- +91 9798542970

जांच के दौरान मृतक की पहचान छोटामहुलडीहा निवासी मुकेश बारजो (20 वर्ष) के रूप में हुई। पूछताछ में परिजनों ने पुलिस को बताया कि कुछ दिन पूर्व गांव के ही फंटुस लागुरी के घर में आपसी विवाद को लेकर झगड़ा हुआ था। उस दौरान फंटुस लागुरी ने मुकेश को जान से मारने की धमकी भी दी थी।

4व्हीलर कार बुक करने के लिए -+91 8002626576

मृतक की पत्नी बुधनी गोप बारजो के लिखित आवेदन के आधार पर जगन्नाथपुर थाना में कांड संख्या 33/2026 दर्ज किया गया। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 103(1) एवं 238 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।


अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ), जगन्नाथपुर के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया। तकनीकी शाखा की सहायता से पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 16 जून 2026 को आरोपी फंटुस लागुरी (35 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया।

Book your slot today : +91 7250214782

पुलिस के अनुसार, पूछताछ के दौरान आरोपी ने हत्या में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है। फिलहाल पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है तथा घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी पड़ताल की जा रही है।

Book your slot today : +91 7250214782
आरएसएस कार्यालय परिसर में पेट्रोल बम फेंकने की कोशिश, एक में विस्फोट; जांच में जुटी पुलिस

आरएसएस कार्यालय परिसर में पेट्रोल बम फेंकने की कोशिश, एक में विस्फोट; जांच में जुटी पुलिस

रांची | राजधानी रांची के चुटिया थाना क्षेत्र स्थित निवारणपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के कार्यालय परिसर में देर रात पेट्रोल बम फेंके जाने की घटना से हड़कंप मच गया। घटना मंगलवार देर रात करीब 12:30 बजे की बताई जा रही है।

Contact no :- +91 9241456784

प्रप्त जानकारी के अनुसार, दो अज्ञात युवकों ने सॉस की बोतलों में पेट्रोल भरकर आरएसएस कार्यालय परिसर के अंदर फेंकने का प्रयास किया। हालांकि दोनों बोतलें बाउंड्री के भीतर पहुंचने से पहले ही गिर गईं। इनमें से एक बोतल में विस्फोट हो गया, जबकि दूसरी नहीं फटी।

Contact no :- +91 9798542970

घटना की सूचना मिलते ही चुटिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने क्षेत्र की घेराबंदी कर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। हमलावरों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं।

4व्हीलर कार बुक करने के लिए -+91 8002626576

रांची के सिटी एसपी पारस राणा ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी गई है। प्रारंभिक जांच में दो युवकों की संलिप्तता सामने आई है। घटना की जांच के लिए फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) सहित कई टीमों को लगाया गया है।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

पुलिस तकनीकी सेल की भी मदद ले रही है और आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज का विश्लेषण किया जा रहा है। घटना के बाद क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच में जुटी हुई है।

Book your slot today : +91 7250214782

फिलहाल, घटना को अंजाम देने वाले असामाजिक तत्वों की तलाश जारी है और पुलिस जल्द ही आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई करने का दावा कर रही है।

Book your slot today : +91 7250214782
जनोपयोगी सेवाओं के त्वरित समाधान में स्थायी लोक अदालत की भूमिका महत्वपूर्ण : जिला जज

जनोपयोगी सेवाओं के त्वरित समाधान में स्थायी लोक अदालत की भूमिका महत्वपूर्ण : जिला जज

चाईबासा | जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डीएलएसए), पश्चिमी सिंहभूम के तत्वावधान में स्थायी लोक अदालत (परमानेंट लोक अदालत) के सुचारू संचालन एवं प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर व्यवहार न्यायालय परिसर में एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

Contact no :- +91 9241456784

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह डीएलएसए अध्यक्ष मोहम्मद शाकिर ने कहा कि स्थायी लोक अदालत जनोपयोगी सेवाओं से संबंधित विवादों के त्वरित, सुलभ एवं सौहार्दपूर्ण समाधान का एक प्रभावी मंच है। उन्होंने कहा कि इसके माध्यम से आम लोगों को लंबी न्यायिक प्रक्रिया से राहत मिलती है तथा विवादों का शीघ्र निपटारा संभव हो पाता है।

Contact no :- +91 9798542970

वहीं, स्थायी लोक अदालत के अध्यक्ष बृजेश पांडे ने इसके महत्व एवं उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जनोपयोगी सेवाओं से जुड़े मामलों के समाधान में स्थायी लोक अदालत की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने अधिक से अधिक मामलों को इस मंच के माध्यम से निपटाने की आवश्यकता पर बल दिया।

4व्हीलर कार बुक करने के लिए -+91 8002626576

कार्यक्रम में स्वास्थ्य, बैंकिंग, बीमा, परिवहन, जलापूर्ति, स्वच्छता एवं विद्युत विभाग सहित विभिन्न जनोपयोगी सेवा संस्थानों के अधिकारी, अधिवक्ता एवं प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

डीएलएसए के सचिव रवि चौधरी ने स्वागत भाषण दिया, जबकि वरिष्ठ अधिवक्ता अमिताभ सरकार ने भी उपस्थित लोगों को स्थायी लोक अदालत की कार्यप्रणाली एवं लाभों के संबंध में जागरूक किया।

Book your slot today : +91 7250214782

इस अवसर पर बड़ी संख्या में पैरा लीगल वॉलंटियर्स (पीएलवी), अधिवक्तागण एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य जनोपयोगी सेवाओं से जुड़े विवादों के वैकल्पिक एवं प्रभावी समाधान के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाना था।

Book your slot today : +91 7250214782
मिशन फिट झारखंड के तहत 54 किमी साइकिल जागरूकता यात्रा, नशामुक्ति और स्वास्थ्य का दिया संदेश

मिशन फिट झारखंड के तहत 54 किमी साइकिल जागरूकता यात्रा, नशामुक्ति और स्वास्थ्य का दिया संदेश

चक्रधरपुर | युवाओं को नशामुक्ति, स्वास्थ्य एवं फिटनेस के प्रति जागरूक करने तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के उद्देश्य से बुधवार को “मिशन फिट झारखंड” के तहत एक विशेष साइकिल जागरूकता यात्रा का आयोजन किया गया।

Contact no :- +91 9241456784

इस सामाजिक पहल का नेतृत्व सीआरपीएफ के जवान सौरव एवं उनकी पत्नी, योगा प्रशिक्षिका श्वेता कर रही हैं। दोनों चक्रधरपुर से चाईबासा और पुनः चक्रधरपुर तक लगभग 54 किलोमीटर की साइकिल यात्रा कर रहे हैं। यह कोई प्रतियोगिता या रेस नहीं, बल्कि समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की एक प्रेरणादायक पहल है।

Contact no :- +91 9798542970

यात्रा का मुख्य उद्देश्य नशामुक्त समाज का निर्माण, युवाओं को स्वस्थ एवं फिट जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना, पेट्रोल की बचत को बढ़ावा देना तथा प्रदूषण मुक्त वातावरण के प्रति लोगों को जागरूक करना है।

4व्हीलर कार बुक करने के लिए -+91 8002626576

साइकिल जागरूकता रैली का शुभारंभ बुधवार सुबह 5:30 बजे रेलवे हाई स्कूल ग्राउंड, चक्रधरपुर से किया गया। इस अवसर पर योगा प्रशिक्षिका श्वेता ने कहा कि वर्तमान समय में समाज को स्वास्थ्य और फिटनेस के प्रति जागरूक बनाने की अत्यंत आवश्यकता है।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

उन्होंने बताया कि “दो लोग, एक मिशन – नशामुक्त, फिट और स्वस्थ झारखंड” के संकल्प के साथ इस अभियान की शुरुआत की गई है, ताकि अधिक से अधिक लोग स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित हो सकें।

Book your slot today : +91 7250214782

“स्वस्थ परिवार, शक्तिशाली समाज” के संदेश के साथ आयोजित यह जागरूकता यात्रा क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनने के साथ-साथ समाज में स्वास्थ्य, फिटनेस और पर्यावरण संरक्षण के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

Book your slot today : +91 7250214782
एसीसी चाईबासा सीमेंट वर्क्स को बंद करने की वैधानिक प्रक्रिया शुरू, जिले की अर्थव्यवस्था पर पड़ेगा व्यापक असर

एसीसी चाईबासा सीमेंट वर्क्स को बंद करने की वैधानिक प्रक्रिया शुरू, जिले की अर्थव्यवस्था पर पड़ेगा व्यापक असर

चाईबासा | तमाम प्रयासों के बावजूद आखिरकार आज़ाद भारत की पहली सीमेंट कंपनी एसीसी लिमिटेड की चाईबासा सीमेंट वर्क्स को बंद करने की वैधानिक प्रक्रिया शुरू हो गई है। कंपनी प्रबंधन ने 15 जून को संयंत्र बंद करने संबंधी नोटिस जारी कर दिया है। इसके साथ ही अडानी समूह के स्वामित्व वाली एसीसी कंपनी ने अपने चाईबासा संयंत्र को स्थायी रूप से बंद करने का आधिकारिक निर्णय ले लिया है।

Contact no :- +91 9241456784

कंपनी के इस फैसले को पश्चिमी सिंहभूम जिले के लिए एक बड़ा आर्थिक झटका माना जा रहा है। संयंत्र से प्रत्यक्ष और परोक्ष रूप से जुड़े सैकड़ों लोगों के रोजगार और आर्थिक भविष्य को लेकर चिंता बढ़ गई है।

Contact no :- +91 9798542970

हालांकि पिछले डेढ़-दो वर्षों से संयंत्र के बंद होने की चर्चाएं लगातार चल रही थीं।इस दौरान राज्य सरकार, जनप्रतिनिधियों और जिला प्रशासन ने कई स्तरों पर इसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन सभी कोशिशें विफल रहीं।

4व्हीलर कार बुक करने के लिए -+91 8002626576

एसीसी बचाओ संघर्ष मोर्चा के संयोजक रमेश बालमुचू, कंपनी को सर्वाधिक भूमि उपलब्ध कराने वाले परिवार के सदस्य तुराम बिरुली तथा स्थानीय व्यापारियों ने कंपनी बंद होने के निर्णय पर चिंता व्यक्त करते हुए इसके दूरगामी प्रभावों और संयंत्र को पुनः चालू करने की संभावनाओं पर अपनी राय रखी है।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

प्रमुख बिंदु
🔴 16 अगस्त 2026 से होगा पूर्ण बंद
कंपनी प्रबंधन के अनुसार 16 अगस्त 2026 से चाईबासा सीमेंट वर्क्स का परिचालन पूरी तरह बंद कर दिया जाएगा।
🔴 74 परिवारों पर पड़ेगा सीधा असर
संयंत्र बंद होने के कारण 74 स्थायी कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त हो जाएंगी, जिससे उनके परिवारों के समक्ष आजीविका का संकट खड़ा हो सकता है।

Book your slot today : +91 7250214782

🔴 ये बताए गए बंदी के मुख्य कारण
प्रबंधन ने खदानों में चूना पत्थर (लाइमस्टोन) के भंडार में कमी, उत्पादन लागत में लगातार वृद्धि तथा वर्ष 1946 से संचालित पुरानी मशीनरी को संयंत्र बंद करने के प्रमुख कारणों के रूप में बताया है।
🔴 कर्मचारियों को मिलेगा मुआवजा
कंपनी के अधिकृत हस्ताक्षरकर्ता राज गुरुंग द्वारा जारी सूचना में कहा गया है कि औद्योगिक संबंध संहिता, 2020 के प्रावधानों के तहत सभी प्रभावित कर्मचारियों को उनका बकाया भुगतान और निर्धारित मुआवजा दिया जाएगा।

Book your slot today : +91 7250214782

चाईबासा सीमेंट वर्क्स की बंदी केवल एक औद्योगिक इकाई का बंद होना नहीं है, बल्कि यह पश्चिमी सिंहभूम की अर्थव्यवस्था, स्थानीय व्यापार, परिवहन, ठेका श्रमिकों और हजारों परिवारों की आजीविका पर व्यापक प्रभाव डालने वाला निर्णय माना जा रहा है।

ब्लास्ट फर्नेस में भीषण विस्फोट, तीन मजदूर गंभीर रूप से झुलसे; एक की मौत की आशंका

ब्लास्ट फर्नेस में भीषण विस्फोट, तीन मजदूर गंभीर रूप से झुलसे; एक की मौत की आशंका

सरायकेला | सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल थाना क्षेत्र अंतर्गत भूयाडीह स्थित गैलेक्सी स्पोर्ट प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में मंगलवार को अचानक हुए भीषण विस्फोट से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। धमाका इतना जोरदार था कि इसकी आवाज आसपास के कई गांवों तक सुनाई दी, जिससे स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई।

Contact no :- +91 9241456784

प्राप्त जानकारी के अनुसार, कंपनी परिसर में स्थित ब्लास्ट फर्नेस में हुए विस्फोट की चपेट में आने से वहां कार्यरत तीन मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए। हादसे के तुरंत बाद सभी घायलों को बेहतर इलाज के लिए जमशेदपुर स्थित टाटा मेन हॉस्पिटल (टीएमएच) भेजा गया।

Contact no :- +91 9798542970

सूत्रों के मुताबिक, घायल मजदूरों में से एक की मौत होने की आशंका जताई जा रही है, जबकि अन्य दो मजदूरों की हालत गंभीर बनी हुई है। हालांकि, प्रशासन की ओर से अभी तक किसी भी मौत की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

4व्हीलर कार बुक करने के लिए -+91 8002626576

घटना की सूचना मिलते ही श्रम विभाग के इंस्पेक्टर आर्धन भूमिज जांच के लिए घटनास्थल पहुंचे। आरोप है कि उन्हें कंपनी परिसर में प्रवेश की अनुमति नहीं दी गई। बताया जा रहा है कि घंटों इंतजार के बावजूद कंपनी प्रबंधन की ओर से कोई सहयोग नहीं मिलने पर उन्हें वापस लौटना पड़ा।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

श्रम विभाग के अधिकारी को कंपनी परिसर में प्रवेश नहीं दिए जाने से मामले को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। वहीं, हादसे के बाद कंपनी के कई अधिकारियों के फोन बंद बताए जा रहे हैं। साथ ही कंपनी के मालिक और कुछ कर्मचारियों के भी मौके से अनुपस्थित होने की जानकारी सामने आई है।

Book your slot today : +91 7250214782

स्थानीय लोगों का कहना है कि कंपनी प्रबंधन की चुप्पी और अधिकारियों के गायब होने से संदेह गहरा रहा है कि कहीं घायल या मृतकों की वास्तविक संख्या आधिकारिक तौर पर सामने आई जानकारी से अधिक तो नहीं है।

Book your slot today : +91 7250214782

फिलहाल प्रशासन पूरे मामले की जांच में जुटा हुआ है। हादसे के कारणों और प्रभावित लोगों की वास्तविक स्थिति को लेकर आधिकारिक रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

राज्यसभा चुनाव से पहले इंडिया गठबंधन की रणनीतिक बैठक संपन्न, मॉक पोल में दोनों उम्मीदवारों को मिला समर्थन

राज्यसभा चुनाव से पहले इंडिया गठबंधन की रणनीतिक बैठक संपन्न, मॉक पोल में दोनों उम्मीदवारों को मिला समर्थन

रांची | राज्यसभा चुनाव को लेकर बुधवार को मुख्यमंत्री आवास में इंडिया गठबंधन की महत्वपूर्ण बैठक एवं डिनर कार्यक्रम आयोजित किया गया। बैठक में झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM), कांग्रेस, राष्ट्रीय जनता दल (RJD) तथा भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) लिबरेशन (भाकपा माले) के मंत्री और विधायक शामिल हुए।

Contact no :- +91 9241456784

बैठक में राज्यसभा चुनाव की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई तथा गठबंधन उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक तैयारियों की समीक्षा की गई। नेताओं ने एकजुटता का प्रदर्शन करते हुए सभी विधायकों से मतदान के दौरान सतर्कता बरतने और गठबंधन समर्थित उम्मीदवारों के पक्ष में मतदान करने का आह्वान किया।

Contact no :- +91 9798542970

बैठक के दौरान आयोजित मॉक पोल में इंडिया गठबंधन समर्थित झामुमो उम्मीदवार बैद्यनाथ राम को 29 वोट मिले, जबकि कांग्रेस उम्मीदवार प्रणव झा को 27 वोट प्राप्त हुए।

4व्हीलर कार बुक करने के लिए -+91 8002626576

गठबंधन नेताओं ने मॉक पोल के परिणामों को अपनी मजबूती और विधायकों की एकजुटता का संकेत बताया।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

सूत्रों के अनुसार, बैठक में मतदान प्रक्रिया, वोट प्रबंधन तथा विपक्ष की रणनीति का प्रभावी ढंग से मुकाबला करने के मुद्दों पर भी चर्चा हुई। गठबंधन नेताओं ने विश्वास जताया कि राज्यसभा चुनाव में उनके दोनों उम्मीदवार विजयी होंगे।

Book your slot today : +91 7250214782

बैठक के बाद आयोजित डिनर कार्यक्रम में नेताओं और विधायकों ने आपसी समन्वय को और मजबूत बनाने पर जोर दिया। राज्यसभा चुनाव को लेकर अब राजनीतिक दलों और जनता की निगाहें मतदान और उसके परिणामों पर टिकी हुई हैं।

Book your slot today : +91 7250214782
चार दिनों से लापता युवक का शव जंगल के नाले से बरामद, हत्या के आरोप में दो गिरफ्तार

चार दिनों से लापता युवक का शव जंगल के नाले से बरामद, हत्या के आरोप में दो गिरफ्तार

जगन्नाथपुर | थाना क्षेत्र के छोटा महुलडीहा गांव से चार दिनों से लापता 20 वर्षीय मुकेश बरजो का शव बरामद होने के बाद पुलिस ने हत्या के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।

Contact no :- +91 9241456784

जानकारी के अनुसार, मुकेश बरजो का शव काटेपाड़ा जंगल स्थित एक नाले में पत्थरों के बीच पड़ा मिला। शव मिलने की सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए चाईबासा सदर अस्पताल भेज दिया।

Contact no :- +91 9798542970

मामले की जांच के दौरान पुलिस ने मृतक के साथ अंतिम बार देखे गए छोटा महुलडीहा निवासी कोंदा हेंसा और फंटूश लागुरी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। प्रारंभिक जांच के आधार पर दोनों को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस उनसे गहन पूछताछ कर रही है।

4व्हीलर कार बुक करने के लिए -+91 8002626576

परिजनों के अनुसार, मुकेश बरजो भुवनेश्वर में भवन निर्माण मिस्त्री के रूप में कार्य करता था। वह लगभग दो सप्ताह पूर्व अपने गांव आया था। चार दिन पहले वह अपने दोस्तों के साथ गांव के समीप लगने वाले प्रसिद्ध पाताहातू मेला देखने गया था, जिसके बाद से वह लापता था।


अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

मृतक के भाई ने बताया कि आरोपितों और उनके परिवार के बीच लंबे समय से पुरानी दुश्मनी चली आ रही थी। परिजनों ने इसी रंजिश के चलते मुकेश की हत्या किए जाने की आशंका जताई है।


Book your slot today : +91 7250214782

पुलिस ने बताया कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। गिरफ्तार आरोपितों से पूछताछ के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों को लेकर और अधिक स्पष्ट जानकारी सामने आने की संभावना है।


Book your slot today : +91 7250214782
प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत लाभुक को मिला ₹2 लाख का बीमा क्लेम

प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत लाभुक को मिला ₹2 लाख का बीमा क्लेम

मनोहरपुर | पश्चिमी सिंहभूम जिले के मनोहरपुर प्रखंड अंतर्गत जराइकेला स्थित भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) शाखा द्वारा प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (PMJJBY) के तहत एक पीड़ित परिवार को ₹2 लाख की बीमा क्लेम राशि प्रदान की गई। मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम में बैंक प्रबंधन ने लाभुक विशाल खलखो को क्लेम राशि का चेक सौंपा।

Contact no :- +91 9241456784

इस अवसर पर एसबीआई जराइकेला शाखा के शाखा प्रबंधक निशांत लकड़ा, बैंक स्टाफ असिस्टेंट बहादुर थापा तथा सीएसपी संचालक मनोज कुमार महतो की उपस्थिति में क्लेम भुगतान की प्रक्रिया पूरी की गई। बैंक अधिकारियों की त्वरित पहल और विशेष प्रयासों के कारण लाभुक परिवार को समय पर बीमा सहायता उपलब्ध कराई जा सकी।

Contact no :- +91 9798542970

शाखा प्रबंधक निशांत लकड़ा ने बताया कि प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना केंद्र सरकार की एक महत्वपूर्ण सामाजिक सुरक्षा योजना है, जिसका उद्देश्य आम नागरिकों को कम प्रीमियम पर जीवन बीमा सुरक्षा उपलब्ध कराना है।

4व्हीलर कार बुक करने के लिए -+91 8002626576

उन्होंने कहा कि मात्र ₹436 वार्षिक प्रीमियम पर मिलने वाली यह योजना किसी भी परिवार के लिए संकट की घड़ी में आर्थिक संबल साबित हो सकती है।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

उन्होंने क्षेत्र के लोगों से इस योजना से अधिक से अधिक संख्या में जुड़ने की अपील करते हुए कहा कि किसी अप्रत्याशित घटना की स्थिति में यह योजना परिवारों को वित्तीय सुरक्षा प्रदान करती है और आर्थिक कठिनाइयों से उबरने में मदद करती है।

Book your slot today : +91 7250214782

चेक प्राप्त करने के बाद लाभुक के परिजनों ने बैंक प्रबंधन और स्थानीय सीएसपी केंद्र के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि समय पर प्राप्त हुई यह सहायता उनके परिवार के लिए बड़ी राहत साबित होगी।

Book your slot today : +91 7250214782

कार्यक्रम में बैंक के अन्य कर्मचारी तथा क्षेत्र के गणमान्य ग्रामीण भी उपस्थित रहे।

राज्यसभा चुनाव से पहले झारखंड में सियासी हलचल तेज, NDA विधायकों को होटल में ठहराने की तैयारी

राज्यसभा चुनाव से पहले झारखंड में सियासी हलचल तेज, NDA विधायकों को होटल में ठहराने की तैयारी

रांची | झारखंड में राज्यसभा की दो सीटों के लिए 18 जून को होने वाले मतदान से पहले राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। सूत्रों के अनुसार भारतीय जनता पार्टी (BJP) नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) अपने सभी विधायकों को एकजुट रखने के लिए उन्हें रांची स्थित रेडिसन ब्लू होटल में ठहराने की तैयारी कर रहा है। मतदान के दिन सभी विधायकों को बसों के माध्यम से सीधे विधानसभा ले जाने की योजना बताई जा रही है।

Contact no :- +91 9241456784

हालांकि भाजपा नेताओं ने ऐसी किसी आधिकारिक योजना की जानकारी होने से इनकार किया है। वहीं, यह भी चर्चा है कि निर्दलीय राज्यसभा उम्मीदवार परिमल नाथवानी भी रेडिसन ब्लू होटल में ठहर सकते हैं।

Contact no :- +91 9798542970

इधर, इंडिया गठबंधन ने भी अपने विधायकों की बैठक बुलाई है। सूत्रों के मुताबिक मंगलवार शाम मुख्यमंत्री आवास पर गठबंधन के सभी विधायकों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित होगी, जिसमें राज्यसभा चुनाव के दौरान मतदान की प्रक्रिया और रणनीति को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जाएंगे।

4व्हीलर कार बुक करने के लिए -+91 8002626576

झारखंड में राज्यसभा की दो सीटों के लिए इस बार तीन उम्मीदवार मैदान में हैं। झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) ने बैद्यनाथ राम और कांग्रेस ने प्रणव झा को उम्मीदवार बनाया है। वहीं भाजपा नीत एनडीए ने निर्दलीय प्रत्याशी परिमल नाथवानी को समर्थन दिया है।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

राजनीतिक जानकारों के अनुसार परिमल नाथवानी के लिए राज्यसभा पहुंचने का रास्ता आसान नहीं माना जा रहा है। विधानसभा में मौजूदा संख्याबल के आधार पर महागठबंधन (इंडिया गठबंधन) की स्थिति मजबूत दिखाई देती है। हालांकि एनडीए भी अपने उम्मीदवार की जीत का दावा कर रहा है। सूत्रों का कहना है कि नाथवानी को जीत के लिए अभी भी कुछ अतिरिक्त विधायकों के समर्थन की आवश्यकता पड़ सकती है।
क्या कहता है विधानसभा का गणित?

Book your slot today : +91 7250214782

81 सदस्यीय झारखंड विधानसभा में इंडिया गठबंधन के पास कुल 56 विधायक हैं। इनमें झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के 34, कांग्रेस के 16, राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के 4 तथा भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) लिबरेशन के 2 विधायक शामिल हैं।
वहीं, एनडीए के पास कुल 24 विधायक हैं, जिनमें भाजपा के 21 तथा लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास), ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन (AJSU) और जनता दल (यूनाइटेड) के एक-एक विधायक शामिल हैं। इसके अतिरिक्त लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JKM) का भी एक विधायक विधानसभा में है।

Book your slot today : +91 7250214782

राज्यसभा चुनाव के गणित के अनुसार निर्दलीय उम्मीदवार परिमल नाथवानी को जीत के लिए कम से कम 28 मतों की आवश्यकता होगी, जबकि एनडीए के पास फिलहाल 24 विधायकों का समर्थन है। ऐसे में चुनाव परिणाम काफी हद तक क्रॉस वोटिंग या अतिरिक्त समर्थन पर निर्भर करता नजर आ रहा है।