#चाईबासा #जगन्नाथपुर #मुकेशबारजो #हत्याकांड #पुलिसकार्रवाई #फंटुसलागुरी #maskalnews

सुखदेवलंगर नाला से मिले युवक के शव मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, हत्या की बात कबूली

सुखदेवलंगर नाला से मिले युवक के शव मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, हत्या की बात कबूली

चाईबासा | जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के काटेपाड़ा जंगल स्थित सुखदेवलंगर नाला से बरामद युवक के शव मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्या के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने पूछताछ के दौरान अपना अपराध स्वीकार कर लिया है।

Contact no :- +91 9241456784

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 15 जून 2026 को काटेपाड़ा के ग्रामीण मुंडा द्वारा सूचना दी गई थी कि सुखदेवलंगर नाला में एक अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है, जिससे दुर्गंध आ रही है। सूचना मिलते ही जगन्नाथपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, चाईबासा भेज दिया।

Contact no :- +91 9798542970

जांच के दौरान मृतक की पहचान छोटामहुलडीहा निवासी मुकेश बारजो (20 वर्ष) के रूप में हुई। पूछताछ में परिजनों ने पुलिस को बताया कि कुछ दिन पूर्व गांव के ही फंटुस लागुरी के घर में आपसी विवाद को लेकर झगड़ा हुआ था। उस दौरान फंटुस लागुरी ने मुकेश को जान से मारने की धमकी भी दी थी।

4व्हीलर कार बुक करने के लिए -+91 8002626576

मृतक की पत्नी बुधनी गोप बारजो के लिखित आवेदन के आधार पर जगन्नाथपुर थाना में कांड संख्या 33/2026 दर्ज किया गया। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 103(1) एवं 238 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।


अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ), जगन्नाथपुर के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया। तकनीकी शाखा की सहायता से पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 16 जून 2026 को आरोपी फंटुस लागुरी (35 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया।

Book your slot today : +91 7250214782

पुलिस के अनुसार, पूछताछ के दौरान आरोपी ने हत्या में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है। फिलहाल पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है तथा घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी पड़ताल की जा रही है।

Book your slot today : +91 7250214782