#राज्यसभा_चुनाव #इंडिया_गठबंधन  #बैद्यनाथ_राम #झारखंड_राजनीति #मुख्यमंत्री_आवास #maskalnews

राज्यसभा चुनाव से पहले इंडिया गठबंधन की रणनीतिक बैठक संपन्न, मॉक पोल में दोनों उम्मीदवारों को मिला समर्थन

राज्यसभा चुनाव से पहले इंडिया गठबंधन की रणनीतिक बैठक संपन्न, मॉक पोल में दोनों उम्मीदवारों को मिला समर्थन

रांची | राज्यसभा चुनाव को लेकर बुधवार को मुख्यमंत्री आवास में इंडिया गठबंधन की महत्वपूर्ण बैठक एवं डिनर कार्यक्रम आयोजित किया गया। बैठक में झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM), कांग्रेस, राष्ट्रीय जनता दल (RJD) तथा भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) लिबरेशन (भाकपा माले) के मंत्री और विधायक शामिल हुए।

Contact no :- +91 9241456784

बैठक में राज्यसभा चुनाव की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई तथा गठबंधन उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक तैयारियों की समीक्षा की गई। नेताओं ने एकजुटता का प्रदर्शन करते हुए सभी विधायकों से मतदान के दौरान सतर्कता बरतने और गठबंधन समर्थित उम्मीदवारों के पक्ष में मतदान करने का आह्वान किया।

Contact no :- +91 9798542970

बैठक के दौरान आयोजित मॉक पोल में इंडिया गठबंधन समर्थित झामुमो उम्मीदवार बैद्यनाथ राम को 29 वोट मिले, जबकि कांग्रेस उम्मीदवार प्रणव झा को 27 वोट प्राप्त हुए।

4व्हीलर कार बुक करने के लिए -+91 8002626576

गठबंधन नेताओं ने मॉक पोल के परिणामों को अपनी मजबूती और विधायकों की एकजुटता का संकेत बताया।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

सूत्रों के अनुसार, बैठक में मतदान प्रक्रिया, वोट प्रबंधन तथा विपक्ष की रणनीति का प्रभावी ढंग से मुकाबला करने के मुद्दों पर भी चर्चा हुई। गठबंधन नेताओं ने विश्वास जताया कि राज्यसभा चुनाव में उनके दोनों उम्मीदवार विजयी होंगे।

Book your slot today : +91 7250214782

बैठक के बाद आयोजित डिनर कार्यक्रम में नेताओं और विधायकों ने आपसी समन्वय को और मजबूत बनाने पर जोर दिया। राज्यसभा चुनाव को लेकर अब राजनीतिक दलों और जनता की निगाहें मतदान और उसके परिणामों पर टिकी हुई हैं।

Book your slot today : +91 7250214782