#जगन्नाथपुर #चाईबासा #पश्चिमीसिंहभूम #मुकेशबरजो #हत्याकांड #maskalnews

चार दिनों से लापता युवक का शव जंगल के नाले से बरामद, हत्या के आरोप में दो गिरफ्तार

चार दिनों से लापता युवक का शव जंगल के नाले से बरामद, हत्या के आरोप में दो गिरफ्तार

जगन्नाथपुर | थाना क्षेत्र के छोटा महुलडीहा गांव से चार दिनों से लापता 20 वर्षीय मुकेश बरजो का शव बरामद होने के बाद पुलिस ने हत्या के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।

Contact no :- +91 9241456784

जानकारी के अनुसार, मुकेश बरजो का शव काटेपाड़ा जंगल स्थित एक नाले में पत्थरों के बीच पड़ा मिला। शव मिलने की सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए चाईबासा सदर अस्पताल भेज दिया।

Contact no :- +91 9798542970

मामले की जांच के दौरान पुलिस ने मृतक के साथ अंतिम बार देखे गए छोटा महुलडीहा निवासी कोंदा हेंसा और फंटूश लागुरी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। प्रारंभिक जांच के आधार पर दोनों को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस उनसे गहन पूछताछ कर रही है।

4व्हीलर कार बुक करने के लिए -+91 8002626576

परिजनों के अनुसार, मुकेश बरजो भुवनेश्वर में भवन निर्माण मिस्त्री के रूप में कार्य करता था। वह लगभग दो सप्ताह पूर्व अपने गांव आया था। चार दिन पहले वह अपने दोस्तों के साथ गांव के समीप लगने वाले प्रसिद्ध पाताहातू मेला देखने गया था, जिसके बाद से वह लापता था।


अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

मृतक के भाई ने बताया कि आरोपितों और उनके परिवार के बीच लंबे समय से पुरानी दुश्मनी चली आ रही थी। परिजनों ने इसी रंजिश के चलते मुकेश की हत्या किए जाने की आशंका जताई है।


Book your slot today : +91 7250214782

पुलिस ने बताया कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। गिरफ्तार आरोपितों से पूछताछ के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों को लेकर और अधिक स्पष्ट जानकारी सामने आने की संभावना है।


Book your slot today : +91 7250214782