#रांची_न्यूज़ #आरएसएस #RSSOffice #पेट्रोलबम #रांची #चुटिया_थाना #maskalnews

आरएसएस कार्यालय परिसर में पेट्रोल बम फेंकने की कोशिश, एक में विस्फोट; जांच में जुटी पुलिस

आरएसएस कार्यालय परिसर में पेट्रोल बम फेंकने की कोशिश, एक में विस्फोट; जांच में जुटी पुलिस

रांची | राजधानी रांची के चुटिया थाना क्षेत्र स्थित निवारणपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के कार्यालय परिसर में देर रात पेट्रोल बम फेंके जाने की घटना से हड़कंप मच गया। घटना मंगलवार देर रात करीब 12:30 बजे की बताई जा रही है।

Contact no :- +91 9241456784

प्रप्त जानकारी के अनुसार, दो अज्ञात युवकों ने सॉस की बोतलों में पेट्रोल भरकर आरएसएस कार्यालय परिसर के अंदर फेंकने का प्रयास किया। हालांकि दोनों बोतलें बाउंड्री के भीतर पहुंचने से पहले ही गिर गईं। इनमें से एक बोतल में विस्फोट हो गया, जबकि दूसरी नहीं फटी।

Contact no :- +91 9798542970

घटना की सूचना मिलते ही चुटिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने क्षेत्र की घेराबंदी कर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। हमलावरों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं।

4व्हीलर कार बुक करने के लिए -+91 8002626576

रांची के सिटी एसपी पारस राणा ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी गई है। प्रारंभिक जांच में दो युवकों की संलिप्तता सामने आई है। घटना की जांच के लिए फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) सहित कई टीमों को लगाया गया है।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

पुलिस तकनीकी सेल की भी मदद ले रही है और आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज का विश्लेषण किया जा रहा है। घटना के बाद क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच में जुटी हुई है।

Book your slot today : +91 7250214782

फिलहाल, घटना को अंजाम देने वाले असामाजिक तत्वों की तलाश जारी है और पुलिस जल्द ही आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई करने का दावा कर रही है।

Book your slot today : +91 7250214782