#मिशन_फिट_झारखंड #साइकिल_जागरूकता_यात्रा #नशामुक्त_झारखंड #चक्रधरपुर #चाईबासा #maskalnews

मिशन फिट झारखंड के तहत 54 किमी साइकिल जागरूकता यात्रा, नशामुक्ति और स्वास्थ्य का दिया संदेश

मिशन फिट झारखंड के तहत 54 किमी साइकिल जागरूकता यात्रा, नशामुक्ति और स्वास्थ्य का दिया संदेश

चक्रधरपुर | युवाओं को नशामुक्ति, स्वास्थ्य एवं फिटनेस के प्रति जागरूक करने तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के उद्देश्य से बुधवार को “मिशन फिट झारखंड” के तहत एक विशेष साइकिल जागरूकता यात्रा का आयोजन किया गया।

Contact no :- +91 9241456784

इस सामाजिक पहल का नेतृत्व सीआरपीएफ के जवान सौरव एवं उनकी पत्नी, योगा प्रशिक्षिका श्वेता कर रही हैं। दोनों चक्रधरपुर से चाईबासा और पुनः चक्रधरपुर तक लगभग 54 किलोमीटर की साइकिल यात्रा कर रहे हैं। यह कोई प्रतियोगिता या रेस नहीं, बल्कि समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की एक प्रेरणादायक पहल है।

Contact no :- +91 9798542970

यात्रा का मुख्य उद्देश्य नशामुक्त समाज का निर्माण, युवाओं को स्वस्थ एवं फिट जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना, पेट्रोल की बचत को बढ़ावा देना तथा प्रदूषण मुक्त वातावरण के प्रति लोगों को जागरूक करना है।

4व्हीलर कार बुक करने के लिए -+91 8002626576

साइकिल जागरूकता रैली का शुभारंभ बुधवार सुबह 5:30 बजे रेलवे हाई स्कूल ग्राउंड, चक्रधरपुर से किया गया। इस अवसर पर योगा प्रशिक्षिका श्वेता ने कहा कि वर्तमान समय में समाज को स्वास्थ्य और फिटनेस के प्रति जागरूक बनाने की अत्यंत आवश्यकता है।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

उन्होंने बताया कि “दो लोग, एक मिशन – नशामुक्त, फिट और स्वस्थ झारखंड” के संकल्प के साथ इस अभियान की शुरुआत की गई है, ताकि अधिक से अधिक लोग स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित हो सकें।

Book your slot today : +91 7250214782

“स्वस्थ परिवार, शक्तिशाली समाज” के संदेश के साथ आयोजित यह जागरूकता यात्रा क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनने के साथ-साथ समाज में स्वास्थ्य, फिटनेस और पर्यावरण संरक्षण के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

Book your slot today : +91 7250214782