कोल्हान

चंपुआ में बालू के अवैध खनन से ‘वसुधा’ पेयजल योजना ठप, ग्रामीणों में आक्रोश

चंपुआ में बालू के अवैध खनन से ‘वसुधा’ पेयजल योजना ठप, ग्रामीणों में आक्रोश

जैतगढ़/चंपुआ (ओडिशा) | बड़बिल थाना क्षेत्र के ओंडोकली पंचायत में बालू के अवैध खनन और माफियाओं की गतिविधियों को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। ग्रामीणों ने इस मामले की लिखित शिकायत चंपुआ उपजिलाधिकारी (डीसी) से करते हुए त्वरित कार्रवाई की मांग की है।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

ग्रामीणों का आरोप है कि ओंडोकली पंचायत के मालिपसी और ज्योतिपुर रेत घाटों पर सरकारी नियमों की अनदेखी करते हुए मशीनों से अवैध खनन किया जा रहा है। माफिया बैतरणी नदी के तल से अत्यधिक गहराई तक बालू निकाल रहे हैं, जिससे पर्यावरणीय संतुलन प्रभावित हो रहा है।
ग्रामीणों का कहना है कि अवैध खनन के कारण गांवों को पेयजल उपलब्ध कराने वाली करोड़ों रुपये की महत्वाकांक्षी ‘वसुधा’ पेयजल योजना पूरी तरह प्रभावित हो गई है। योजना ठप होने से ग्रामीणों को एक से दो किलोमीटर दूर जाकर पीने का पानी लाना पड़ रहा है।

Book your slot today : +91 7250214782

इसके अलावा, नियमों को ताक पर रखकर पुलों और सिंचाई परियोजनाओं के निकट भी बालू खनन किया जा रहा है। माफियाओं द्वारा जंगलों में पेड़ काटकर तथा किसानों के खेतों के बीच से अवैध रास्ते बनाए गए हैं, जिससे ग्रामीणों और किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि अवैध खनन में लगे भारी वाहनों की आवाजाही से सड़कें क्षतिग्रस्त हो रही हैं और उड़ती धूल से प्रदूषण फैल रहा है। विरोध करने पर ग्रामीणों को धमकियां मिलने की भी बात सामने आई है।

Book your slot today : +91 7250214782

ग्रामीणों ने प्रशासन को चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही अवैध खनन पर रोक नहीं लगाई गई और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई, तो वे उग्र आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

मंगला हाट बाजार का नप अध्यक्ष नितिन प्रकाश ने किया निरीक्षण, सफाई और सड़क मरम्मत के दिए निर्देश

मंगला हाट बाजार का नप अध्यक्ष नितिन प्रकाश ने किया निरीक्षण, सफाई और सड़क मरम्मत के दिए निर्देश

चाईबासा | मंगला हाट बाजार क्षेत्र की सफाई, जल निकासी और सड़क व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से नगर परिषद (नप) अध्यक्ष नितिन प्रकाश ने शुक्रवार को बाजार क्षेत्र का सघन निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सफाई व्यवस्था, कचरा प्रबंधन, नालियों की स्थिति तथा आम नागरिकों और दुकानदारों की सुविधाओं से जुड़े विभिन्न पहलुओं का जायजा लिया।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

निरीक्षण के दौरान नप अध्यक्ष ने पूर्व में दिए गए सफाई संबंधी निर्देशों की समीक्षा की और संबंधित संवेदक (ठेकेदार) को फटकार लगाते हुए सफाई व्यवस्था को अधिक प्रभावी, नियमित और सुव्यवस्थित बनाने का निर्देश दिया।
बाजार क्षेत्र को स्वच्छ और व्यवस्थित बनाना प्राथमिकता: नितिन प्रकाश
नप अध्यक्ष नितिन प्रकाश ने कहा कि मंगला हाट शहर की ऐतिहासिक और प्रमुख व्यापारिक पहचान है, जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग खरीदारी के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में बाजार क्षेत्र को स्वच्छ, सुव्यवस्थित और सुगम बनाए रखना नगर परिषद की प्राथमिकता है।

Book your slot today : +91 7250214782

उन्होंने बताया कि मछली बाजार के लिए पहले से अलग स्थान निर्धारित किया जा चुका है। अब दुर्गा एवं मटन दुकानों को भी व्यवस्थित रूप से अलग स्थान पर स्थानांतरित करने की दिशा में कार्य किया जाएगा, ताकि बाजार में स्वच्छता बनी रहे और लोगों को बेहतर वातावरण मिल सके।
दुकानदार तय स्थानों पर ही डालें कचरा
निरीक्षण के दौरान यह बात सामने आई कि कई दुकानदार दुकानों के बाहर सामान फैलाकर रखते हैं, जिससे आम लोगों की आवाजाही बाधित होती है। इस पर नप अध्यक्ष ने सभी दुकानदारों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि दुकान का सामान निर्धारित सीमा के भीतर ही रखें। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सड़क पर सामान रखकर आवागमन बाधित किया गया तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
नितिन प्रकाश ने दुकानदारों और आम नागरिकों से अपील की कि कचरा खुले में न फेंकें और केवल निर्धारित स्थानों पर ही डालें। उन्होंने कहा कि डस्टबिन का नियमित उपयोग करें और शहर को स्वच्छ बनाने में नगर परिषद के साथ सक्रिय सहयोग दें।

Book your slot today : +91 7250214782

नालियों की सफाई और क्षतिग्रस्त सड़कों की होगी मरम्मत
बाजार क्षेत्र में जलजमाव की समस्या को दूर करने के लिए नप अध्यक्ष ने अधिकारियों को नालियों की नियमित सफाई सुनिश्चित करने और जहां आवश्यकता हो वहां तत्काल सुधारात्मक कार्रवाई करने का निर्देश दिया। इसके साथ ही बाजार क्षेत्र की क्षतिग्रस्त सड़कों और नालियों की मरम्मत कार्य शीघ्र शुरू कराने की बात कही, ताकि दुकानदारों और ग्राहकों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
निरीक्षण के दौरान वार्ड पार्षद अनुराधा कुमारी, सिटी मैनेजर, कनीय अभियंता, नगर परिषद की टीम, पूर्व वार्ड पार्षद तथा बड़ी संख्या में दुकानदार मौजूद रहे।

बीएलए-2 सदस्यों के प्रशिक्षण एवं बूथ कमेटी गठन को लेकर झामुमो की बैठक 31 मई को

बीएलए-2 सदस्यों के प्रशिक्षण एवं बूथ कमेटी गठन को लेकर झामुमो की बैठक 31 मई को

चक्रधरपुर | झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) जिला समिति के निर्देश एवं प्रखंड समिति चक्रधरपुर के अध्यक्ष सन्नी उरांव के नेतृत्व में बीएलए-2 के नव नियुक्त सदस्यों के प्रशिक्षण तथा बूथ कमेटी गठन को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

यह बैठक 31 मई को सुबह 11 बजे वनमालीपुर स्थित विधायक आवास में प्रखंड अध्यक्ष की अध्यक्षता में आयोजित होगी। बैठक में बीएलए-2 सदस्यों को संगठनात्मक जिम्मेदारियों, बूथ स्तर पर कार्यों एवं संगठन को मजबूत बनाने से जुड़े विभिन्न विषयों पर प्रशिक्षण दिया जाएगा। साथ ही बूथ कमेटियों के गठन को लेकर भी विस्तृत चर्चा की जाएगी।

Book your slot today : +91 7250214782

झामुमो प्रखंड सचिव ताराकांत सिजुई ने सभी बीएलए-2 सदस्यों से समय पर उपस्थित होने की अपील की है। उन्होंने कहा कि बैठक की सफलता के लिए सभी सदस्यों की उपस्थिति आवश्यक है, ताकि कार्यक्रम निर्धारित समय पर सुचारू रूप से शुरू किया जा सके।

Book your slot today : +91 7250214782

उन्होंने बताया कि संगठन को बूथ स्तर पर सशक्त बनाने तथा आगामी कार्यक्रमों की रणनीति तय करने के उद्देश्य से इस बैठक का आयोजन किया जा रहा है।

मानकी प्रेम प्रकाश बोईपाई से मिले विधायक जगत माझी और उपायुक्त मनीष कुमार, जाना स्वास्थ्य हाल

मानकी प्रेम प्रकाश बोईपाई से मिले विधायक जगत माझी और उपायुक्त मनीष कुमार, जाना स्वास्थ्य हाल

चक्रधरपुर | पश्चिमी सिंहभूम जिले के गोईलकेरा प्रखंड क्षेत्र भ्रमण के दौरान मनोहरपुर विधायक जगत माझी एवं जिला उपायुक्त मनीष कुमार ने कुईरा गांव पहुंचकर मानकी प्रेम प्रकाश बोईपाई से उनके आवास पर मुलाकात की और उनका कुशलक्षेम जाना।


अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

इस अवसर पर पोड़ाहाट-चक्रधरपुर अनुमंडल पदाधिकारी श्रुति राजलक्ष्मी, उप निर्वाचन पदाधिकारी बंधन लांग, सामाजिक सुरक्षा कोषांग के सहायक निदेशक खुशेन्द्र सोनकेशरी तथा कुईरा पंचायत के मुखिया डॉ. दिनेश चंद्र बोईपाई भी उपस्थित रहे।

Book your slot today : +91 7250214782

मुलाकात के दौरान विधायक और उपायुक्त ने मानकी प्रेम प्रकाश बोईपाई के स्वास्थ्य की जानकारी ली। बताया गया कि वे पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे हैं। इस पर जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने उनके स्वास्थ्य को लेकर चिंता व्यक्त की और बेहतर इलाज एवं शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।

Book your slot today : +91 7250214782

इस दौरान उपस्थित सभी अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने मानकी प्रेम प्रकाश बोईपाई के जल्द स्वस्थ होने की शुभकामनाएं दीं। क्षेत्रीय प्रशासन और जनप्रतिनिधियों की इस आत्मीय मुलाकात की स्थानीय लोगों ने सराहना की।

अवैध पत्थर परिवहन पर खनन विभाग की कार्रवाई, 676 सीएफटी पत्थर लदा 10 चक्का वाहन जब्त

अवैध पत्थर परिवहन पर खनन विभाग की कार्रवाई, 676 सीएफटी पत्थर लदा 10 चक्का वाहन जब्त

चाईबासा | पश्चिमी सिंहभूम जिला खनन कार्यालय द्वारा अवैध खनिज परिवहन के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में खान निरीक्षक निखिल दास ने निरीक्षण के दौरान कोटगढ़ के पास वाहन संख्या OD23C 6724 (अशोक लेलैंड 10 चक्का) को जांच के लिए रोका।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

जांच के दौरान पाया गया कि उक्त वाहन में लगभग 676 सीएफटी पत्थर खनिज बिना वैध परिवहन चालान के ले जाया जा रहा था। अनियमितता पाए जाने पर खनन विभाग की टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए वाहन को जब्त कर लिया।

Book your slot today : +91 7250214782

जब्त वाहन को अग्रेतर विधिसम्मत कार्रवाई के लिए नोवामुंडी थाना को सुपुर्द कर दिया गया है। मामले में कानूनी प्रक्रिया जारी है।

Book your slot today : +91 7250214782

जिला खनन पदाधिकारी ने बताया कि जिले में अवैध खनन और अवैध खनिज परिवहन के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

ओलानिया गांव में 25 KVA ट्रांसफार्मर का उद्घाटन, महीनों बाद अंधेरे से मिली राहत

ओलानिया गांव में 25 KVA ट्रांसफार्मर का उद्घाटन, महीनों बाद अंधेरे से मिली राहत

चाईबासा | मझगांव प्रखंड अंतर्गत घोड़ाबांधा पंचायत के ओलानिया गांव में लंबे समय से जला हुआ 25 KVA ट्रांसफार्मर बदलने के बाद ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली है। नए ट्रांसफार्मर का उद्घाटन भाजपा झारखंड प्रदेश के पूर्व उपाध्यक्ष एवं झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री बड़कुंवर गागराई ने किया।
जानकारी के अनुसार, ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण ओलानिया गांव कई दिनों से अंधेरे में डूबा हुआ था। बिजली आपूर्ति ठप रहने से ग्रामीणों को दैनिक कार्यों में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। वहीं, क्षेत्र में हाथियों के लगातार प्रकोप के कारण स्थिति और भी गंभीर बनी हुई थी। रात के समय बिजली नहीं रहने से हाथियों के हमले का खतरा बढ़ गया था, जिससे ग्रामीणों के बीच भय का माहौल बना हुआ था।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

ग्रामीणों ने इस समस्या को लेकर सांसद, विधायक, मुखिया-मुंडा सहित संबंधित जनप्रतिनिधियों और बिजली विभाग के अधिकारियों को कई बार अवगत कराया, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो सका। इसकेलेते हुए गां बाद ग्रामीणों ने पूर्व मंत्री बड़कुंवर गागराई से संपर्क कर अपनी समस्या उनके समक्ष रखी।
ग्रामीणों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए बड़कुंवर गागराई ने दूरभाष के माध्यम से संबंधित बिजली विभाग के अधिकारियों से बातचीत कर त्वरित कार्रवाई का आग्रह किया। उनके हस्तक्षेप के बाद विभाग ने तत्काल संज्ञान व के लिए नया 25 KVA ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराया।

Book your slot today : +91 7250214782

ट्रांसफार्मर स्थापित होने के बाद गांव में खुशी का माहौल देखा गया। नया ट्रांसफार्मर लाने और कार्य में सहयोग करने वालों में पंकज पुरती, मिथुन पान, रूपनारायण भेंगरा, विपिन महाराणा, निरंजन भेंगरा एवं अन्य ग्रामीण शामिल रहे।
ग्रामीणों ने बताया कि बिजली बहाल होने से बच्चों की पढ़ाई, घरेलू कार्यों और विशेषकर रात के समय सुरक्षा को लेकर बड़ी राहत मिलेगी। हाथियों के भय के बीच अंधेरे में रहना ग्रामीणों की मजबूरी बन गया था, लेकिन अब स्थिति सामान्य होने की उम्मीद जगी है।

Book your slot today : +91 7250214782

ग्रामीणों ने इस त्वरित पहल के लिए पूर्व मंत्री बड़कुंवर गागराई के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उम्मीद जताई कि भविष्य में भी क्षेत्र की जनसमस्याओं के समाधान के लिए इसी प्रकार पहल की जाती रहेगी।

पंचायत स्तर तक संगठन मजबूत करने पर कांग्रेस का जोर, मनरेगा और पेशा कानून पर होंगे संवाद कार्यक्रम

पंचायत स्तर तक संगठन मजबूत करने पर कांग्रेस का जोर, मनरेगा और पेशा कानून पर होंगे संवाद कार्यक्रम

चक्रधरपुर | चक्रधरपुर के केरा क्षेत्र स्थित खादी भंडार आम बगान में युवा कांग्रेस एवं कांग्रेस पार्टी की संगठनात्मक बैठक विधानसभा अध्यक्ष प्रतीक कुमार की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष विजय सामड और युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रीतम बांकिरा मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
बैठक में संगठन को पंचायत स्तर तक मजबूत बनाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। नेताओं ने कहा कि आगामी दिनों में सभी पंचायतों में पार्टी कार्यकर्ताओं एवं आम जनता के साथ मनरेगा कानून और पेशा कानून को लेकर संवाद कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। साथ ही विकास योजनाओं की निगरानी के लिए पंचायत स्तर पर युवाओं की टीम गठित की जाएगी, जो योजनाओं के क्रियान्वयन पर नजर रखेगी।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष विजय सामड ने कहा कि आगामी पंचायत चुनाव को देखते हुए पार्टी कार्यकर्ताओं को अभी से सक्रिय होने की आवश्यकता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एसआईआर और जनगणना प्रक्रिया में आम जनता की मदद करने की अपील करते हुए कहा कि किसी भी मतदाता का नाम गलत तरीके से मतदाता सूची से न कटे, इसके लिए सजग रहना जरूरी है।
युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रीतम बांकिरा ने कहा कि झारखंड में गठबंधन सरकार ने पेशा कानून लागू कर ग्रामसभा एवं स्वशासन व्यवस्था को मजबूत किया है। उन्होंने कहा कि युवा कांग्रेस गांव-गांव जाकर सरकार की योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाने और युवाओं को संगठन से जोड़ने का कार्य करेगी।

Book your slot today : +91 7250214782

उन्होंने केंद्र सरकार पर विद्यार्थियों और युवाओं की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए कहा कि लगातार प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक की घटनाएं सामने आ रही हैं, जिससे युवाओं का भविष्य प्रभावित हो रहा है।

Book your slot today : +91 7250214782

बैठक में युवा कांग्रेस नेता राजू कायम, मुंगालाल सरदार, राहुल बोयपाई, युधिष्ठिर प्रधान, रघुनंदन प्रधान, गोविंद प्रधान, सापू मंडल, भोलेनाथ बोदरा, संजीत बांकिया, पंकज संवैया, निरंजन खंडाईत, विजय बोदरा सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

गोईलकेरा में गृह प्रवेश कार्यक्रम आयोजित, अबुआ आवास लाभुकों को मिला नए घर का सौगात

गोईलकेरा में गृह प्रवेश कार्यक्रम आयोजित, अबुआ आवास लाभुकों को मिला नए घर का सौगात

मनोहरपुर/गोईलकेरा | पश्चिमी सिंहभूम जिले के सभी प्रखंडों में शुक्रवार को गृह प्रवेश कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसी क्रम में गोईलकेरा प्रखंड के कुईरा पंचायत अंतर्गत कुईरा गांव में आयोजित कार्यक्रम में मनोहरपुर विधायक जगत माझी, उपायुक्त मनीष कुमार, पोड़ाहाट-चक्रधरपुर अनुमंडल पदाधिकारी श्रुति राज लक्ष्मी, उप निर्वाचन पदाधिकारी बंधन लांग तथा सामाजिक सुरक्षा सहायक निदेशक खुशेन्द्र सोनकेशरी शामिल हुए। कार्यक्रम में प्रखंड विकास पदाधिकारी विवेक कुमार, प्रखंड प्रमुख निरुमणी कोड़ा एवं मुखिया डॉ. दिनेश चंद्र बोईपाई भी उपस्थित रहे।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

कार्यक्रम की शुरुआत धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ हुई। इसके बाद अबुआ आवास योजना के तहत निर्मित तीन नए आवासों में लाभुक यशमिता बानरा, जयपाल गोप और पूजा सोय का विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना एवं नारियल फोड़कर गृह प्रवेश कराया गया।
इस अवसर पर अतिथियों ने लाभुकों को उपहार स्वरूप प्रेशर कुकर प्रदान किए तथा नव-निर्मित आवास परिसर में फलदार पौधों का रोपण भी किया।

Book your slot today : +91 7250214782

गृह प्रवेश कार्यक्रम के बाद पंचायत सचिवालय परिसर में “चुप्पी तोड़ो, स्वस्थ रहो” अभियान के तहत माहवारी से जुड़ी भ्रांतियों को दूर करने और स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से शपथ दिलाई गई। साथ ही जागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इसके उपरांत पंचायत पुस्तकालय ज्ञान केंद्र का फीता काटकर उद्घाटन किया गया।
कार्यक्रम के अगले चरण में पंचायत सचिवालय सभागार में जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान गोईलकेरा प्रखंड में जैक बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 10 छात्र-छात्राओं को मोमेंटो एवं अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। वहीं, निक्षय मित्र पहल के तहत दो टीबी मरीजों को पोषाहार बैग भी प्रदान किए गए।
जनसंवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक जगत माझी ने कहा कि वर्तमान सरकार के नेतृत्व में क्षेत्र में कई विकासात्मक कार्य किए जा रहे हैं और विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के उद्देश्य से प्रशासन गांवों तक पहुंच रहा है। उन्होंने मतदाता सूची संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम में लोगों से सक्रिय भागीदारी निभाने तथा सभी पात्र मतदाताओं का नाम सूची में दर्ज कराने की अपील की।

Book your slot today : +91 7250214782

वहीं उपायुक्त मनीष कुमार ने कहा कि जनप्रतिनिधियों और प्रशासन के संयुक्त प्रयास से सशक्त सिंहभूम की अवधारणा को साकार किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जिले के सभी 18 प्रखंडों में गृह प्रवेश अभियान चलाकर करीब 500 परिवारों को नए घरों में प्रवेश कराया जा रहा है।
उपायुक्त ने पंचायत सचिवालय सुदृढ़ीकरण, ज्ञान केंद्र, मंईयां कक्ष एवं प्रज्ञा केंद्र संचालन की जानकारी साझा करते हुए मलेरिया उन्मूलन अभियान तथा प्रोजेक्ट जागृति के तहत आयोजित स्वास्थ्य शिविरों की भी विस्तृत जानकारी दी।

हर हाल में पारदर्शी और सटीक मतदाता सूची तैयार करना लक्ष्य : संजय कुमार

हर हाल में पारदर्शी और सटीक मतदाता सूची तैयार करना लक्ष्य : संजय कुमार

चाईबासा | झारखंड में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर- स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) की तैयारी तेज हो गई है। इसी क्रम में निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी-सह-अनुमंडल पदाधिकारी, सदर चाईबासा संजय कुमार ने शुक्रवार को मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर एसआईआर प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी साझा की।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

बैठक में संजय कुमार ने बताया कि मतदाता सूची को पूरी तरह त्रुटिहीन और अद्यतन बनाने के लिए घर-घर जाकर सत्यापन अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत राज्य में पिछले गहन पुनरीक्षण की मतदाता सूची से वर्तमान मतदाताओं की मैपिंग का कार्य शुरू कर दिया गया है, ताकि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित न रहे।
उन्होंने बताया कि इस एसआईआर अभियान की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) होंगे, जो घर-घर जाकर इन्यूमेरेशन फॉर्म वितरित करेंगे तथा उन्हें भरवाकर वापस भी लेंगे। इसके साथ ही प्रत्येक घर के बाहर एक विशेष स्टिकर लगाया जाएगा, जिस पर घर संख्या के साथ संबंधित बीएलओ का नाम और मोबाइल नंबर अंकित रहेगा।
निर्वाचन आयोग की इस पहल का उद्देश्य नागरिकों को मतदाता सूची से जुड़ी समस्याओं या नाम जोड़ने जैसी प्रक्रियाओं के लिए अनावश्यक परेशानी से बचाना है, ताकि वे सीधे अपने बीएलओ से संपर्क कर सकें। संजय कुमार ने स्पष्ट कहा कि निर्वाचन आयोग का लक्ष्य हर हाल में एक पारदर्शी, सटीक और विश्वसनीय मतदाता सूची तैयार करना है।

Book your slot today : +91 7250214782

बैठक के दौरान उन्होंने राजनीतिक दलों से भी सक्रिय सहयोग की अपील की। उन्होंने कहा कि सभी दल अपने-अपने मतदान केंद्रों पर बूथ लेवल एजेंट (बीएलए-2) की नियुक्ति में तेजी लाएं, ताकि एसआईआर अभियान के दौरान बीएलओ और राजनीतिक दलों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित हो सके। साथ ही बीएलए-2 के प्रशिक्षण पर भी विशेष जोर दिया गया, जिससे जमीनी स्तर पर कार्य के दौरान किसी प्रकार की भ्रम या कठिनाई की स्थिति उत्पन्न न हो।

Book your slot today : +91 7250214782

बैठक में ड्राफ्ट पब्लिकेशन, अधिसूचना (नोटिफिकेशन) तथा सुनवाई प्रक्रिया पर भी विस्तार से चर्चा की गई।
इस अवसर पर विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों में कांग्रेस से त्रिशानु राय, भाजपा से रंजन प्रसाद, बसपा से जेम्स हेम्ब्रम, झामुमो से इकबाल अहमद एवं कैसर परवेज तथा राजद से मो. अलताब उपस्थित रहे।

सदर अस्पताल चाईबासा में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने को लेकर उपायुक्त ने की समीक्षा बैठक

सदर अस्पताल चाईबासा में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने को लेकर उपायुक्त ने की समीक्षा बैठक

चाईबासा | पश्चिमी सिंहभूम जिले के सदर अस्पताल, चाईबासा में स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सिविल सर्जन डॉ. जुझार माझी, सदर अस्पताल अधीक्षक, चिकित्सा पदाधिकारी, जीएनएम एवं वार्ड इंचार्ज उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान उपायुक्त ने सदर अस्पताल की वर्तमान स्वास्थ्य व्यवस्था, प्रतिनियुक्त एवं विशेषज्ञ चिकित्सकों की उपलब्धता, चिकित्सा उपकरणों, आधारभूत सुविधाओं तथा स्वास्थ्य सेवाओं की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने सभी चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों को निर्धारित समय पर अस्पताल में उपस्थित रहकर अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने का निर्देश दिया।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

उपायुक्त मनीष कुमार ने कहा कि सदर अस्पताल जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था का प्रमुख केंद्र है। यहां आने वाले मरीज एवं उनके परिजन बेहतर इलाज और स्वास्थ्य लाभ की उम्मीद लेकर पहुंचते हैं, इसलिए उनके साथ संवेदनशील एवं सम्मानजनक व्यवहार किया जाना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति मनोरंजन के लिए अस्पताल नहीं आता, ऐसे में स्वास्थ्यकर्मियों का दायित्व है कि वे मरीजों के प्रति मानवीय और सहयोगात्मक दृष्टिकोण अपनाएं।

Book your slot today : +91 7250214782

बैठक में अस्पताल की सभी स्वास्थ्य सेवाओं को पूरी तरह क्रियाशील बनाए रखने, उपलब्ध संसाधनों का बेहतर उपयोग सुनिश्चित करने तथा मरीजों को अधिकतम सुविधाएं उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया गया। उपायुक्त ने सिविल सर्जन को निर्देश दिया कि अस्पताल के किसी भी विभाग में आवश्यक सुविधाओं की कमी नहीं होनी चाहिए।
उपायुक्त ने जानकारी दी कि जिला प्रशासन द्वारा सदर अस्पताल स्थित रक्त कोष (ब्लड बैंक) के निबंधन एवं सुचारू संचालन के लिए आवश्यक पहल की जा रही है। उन्होंने कहा कि जल्द ही ब्लड बैंक का निबंधन सुनिश्चित कर उसे पूर्ण रूप से संचालित किया जाएगा। साथ ही ब्लड बैंक में अलग काउंटर की व्यवस्था करने तथा अनाधिकृत प्रवेश पर रोक लगाने के निर्देश दिए गए।

Book your slot today : +91 7250214782

बैठक में अस्पताल में होने वाली विभिन्न जांचों एवं जांच रिपोर्ट वितरण प्रणाली को व्यवस्थित बनाने पर भी चर्चा हुई। उपायुक्त ने मरीजों को समय पर जांच रिपोर्ट उपलब्ध कराने के लिए अलग काउंटर संचालित करने का निर्देश दिया।
इसके अलावा चिकित्सकों की ड्यूटी रोस्टर प्रतिदिन सार्वजनिक रूप से प्रदर्शित करने, स्वास्थ्य शिविरों की जानकारी अस्पताल परिसर में प्रदर्शित करने तथा मरीजों को उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं की स्पष्ट जानकारी देने के निर्देश भी दिए गए।
उपायुक्त ने अस्पताल परिसर में पर्याप्त रोशनी, सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था, आपातकालीन बिजली बैकअप, सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने तथा सभी वार्डों एवं शौचालयों की नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित करने पर बल दिया। परिसर में हरियाली बढ़ाने के लिए पौधारोपण अभियान चलाने की भी बात कही गई।
बैठक के अंत में उपायुक्त ने कहा कि जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की सक्रिय सहभागिता से “सशक्त सिंहभूम” की परिकल्पना को साकार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मानव कल्याण का महत्वपूर्ण आधार हैं और मरीजों को बेहतर वातावरण में गुणवत्तापूर्ण इलाज उपलब्ध कराना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।