Blog

खुंटपानी के बनामगुटू विद्यालय में मिड डे मील में कीड़ा मिलने का आरोप, जांच की मांग तेज

खुंटपानी के बनामगुटू विद्यालय में मिड डे मील में कीड़ा मिलने का आरोप, जांच की मांग तेज

खुंटपानी (पश्चिम सिंहभूम) | पश्चिम सिंहभूम जिले के खुंटपानी प्रखंड अंतर्गत उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय बनामगुटू में मध्यान्ह भोजन (मिड डे मील) की गुणवत्ता को लेकर गंभीर शिकायत सामने आई है। विद्यालय की शिक्षिका एंजिला हेम्ब्रम द्वारा प्रखंड प्रमुख सिद्धार्थ होनहागा को जानकारी दी गई कि बच्चों को परोसे गए मध्यान्ह भोजन में कीड़ा मिलने से विद्यालय में हड़कंप मच गया। आरोप है कि भोजन में कीड़ा पाए जाने के बाद बच्चों ने खाना फेंक दिया और पूरे दिन बिना भोजन के पढ़ाई करनी पड़ी।

Contact us :- +91 8936090601

सूचना मिलते ही खुंटपानी प्रखंड प्रमुख सिद्धार्थ होनहागा एवं जिला परिषद सदस्या यमुना तियू विद्यालय पहुंचे और मामले का स्थल निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान शिक्षिका तथा बच्चों से भी पूछताछ की गई। आरोप लगाया गया कि विद्यालय में सेंट्रलाइज्ड किचन के माध्यम से भेजा जा रहा मध्यान्ह भोजन निम्न गुणवत्ता का है।

Book your slot today : +91 7250214782

स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं विद्यालय पक्ष की ओर से यह भी आरोप लगाया गया कि जब उच्च अधिकारी निरीक्षण के लिए पहुंचते हैं, तब संबंधित एजेंसी को पहले से सूचना मिल जाती है, जिसके कारण उस दिन गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराया जाता है, जबकि सामान्य दिनों में घटिया भोजन भेजा जाता है। शिकायत में यह भी कहा गया कि भोजन में हरी सब्जियों का अभाव रहता है तथा कई बार खराब या सड़ी-गली सामग्री भी परोसी जाती है, जिसके कारण बच्चे भोजन खाने से परहेज करते हैं और कई बार उसे फेंक देते हैं।

Book your slot today : +91 7250214782

मामले को लेकर संबंधित एनजीओ की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए गए हैं तथा दोषी पाए जाने पर उसके लाइसेंस रद्द करने की मांग की गई है। जनप्रतिनिधियों ने जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग से मामले में गंभीरता से संज्ञान लेकर निष्पक्ष जांच कराने तथा बच्चों को गुणवत्तापूर्ण एवं पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी गई है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो मध्यान्ह भोजन व्यवस्था को लेकर आंदोलन की रूपरेखा तैयार की जाएगी।

सरायकेला-खरसावां में विकास योजनाओं का औचक निरीक्षण, अधिकारियों ने दिए त्वरित निष्पादन के निर्देश

सरायकेला-खरसावां में विकास योजनाओं का औचक निरीक्षण, अधिकारियों ने दिए त्वरित निष्पादन के निर्देश

सरायकेला-खरसावां | जिले के ईचागढ़ एवं सरायकेला प्रखंड में वरीय पदाधिकारियों द्वारा विभिन्न विकास योजनाओं एवं संस्थानों का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान विद्यालय, आंगनबाड़ी केंद्र, स्वास्थ्य केंद्र, आवास योजना तथा मनरेगा योजनाओं की प्रगति और गुणवत्ता की समीक्षा की गई। अधिकारियों ने संबंधित कर्मियों को लंबित कार्यों में तेजी लाने तथा शत-प्रतिशत योग्य लाभुकों को सरकारी योजनाओं से जोड़ने का निर्देश दिया।

Book your slot today : +91 7250214782

ईचागढ़ प्रखंड के वरीय पदाधिकारी सह जिला परिवहन पदाधिकारी गिरिजा शंकर महतो तथा सरायकेला प्रखंड की वरीय पदाधिकारी सह भूमि सुधार उपसमाहर्ता निवेदिता नियति ने क्षेत्र का दौरा कर विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान लाभुकों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं, योजनाओं की गुणवत्ता तथा कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
प्रखंड स्तर पर आयोजित समीक्षा बैठक में अधिकारियों ने कहा कि सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पारदर्शी और सरल प्रक्रिया के माध्यम से पात्र लोगों तक पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने सभी लंबित एवं अपूर्ण योजनाओं को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा करने, नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने तथा क्षेत्रीय स्तर पर सतत निरीक्षण जारी रखने का निर्देश दिया।

Book your slot today : +91 7250214782

अधिकारियों ने प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी एवं अन्य संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि कार्यालय आने वाले लाभुकों के आवेदनों पर समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि आम लोगों को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।
निरीक्षण के दौरान कार्यालयों एवं संस्थानों में उपस्थिति पंजी और अभिलेख संधारण की भी समीक्षा की गई। सभी कर्मियों को निर्धारित समय पर उपस्थित रहने तथा जिम्मेदारी और ईमानदारी के साथ कार्य करने का निर्देश दिया गया।
विद्यालयों के निरीक्षण के दौरान शैक्षणिक गतिविधियों, छात्र-छात्राओं की उपस्थिति, मध्यान्ह भोजन तथा आधारभूत सुविधाओं का मूल्यांकन किया गया। वहीं मनरेगा योजनाओं के तहत कार्यस्थलों पर मजदूरों की उपस्थिति और उपलब्ध सुविधाओं की जांच की गई। आवास योजनाओं में निर्माण कार्य की गुणवत्ता की समीक्षा करते हुए लंबित आवासों को शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए।
इसके अलावा अधिकारियों ने सरकारी योजनाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार पर जोर देते हुए कहा कि अधिक से अधिक लोगों को जागरूक किया जाए, ताकि पात्र लाभुक समय पर योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकें।

चक्रधरपुर में रेशम साड़ी प्रशिक्षण केंद्र का निरीक्षण, 1000 महिलाओं को प्रशिक्षण व रोजगार से जोड़ने की तैयारी

चक्रधरपुर में रेशम साड़ी प्रशिक्षण केंद्र का निरीक्षण, 1000 महिलाओं को प्रशिक्षण व रोजगार से जोड़ने की तैयारी

चक्रधरपुर | अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ), पोड़ाहाट चक्रधरपुर एवं महाप्रबंधक, जिला उद्योग केंद्र ने सोमवार को ग्राम रचना रेशम साड़ी प्रशिक्षण केंद्र, चक्रधरपुर का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने केंद्र में संचालित प्रशिक्षण गतिविधियों की जानकारी ली तथा महिलाओं को दिए जा रहे प्रशिक्षण कार्य का जायजा लिया।

Book your slot today : +91 7250214782

निरीक्षण के दौरान केंद्र संचालक ने बताया कि संस्थान के माध्यम से केरा एवं कराईकेला क्षेत्र की महिलाओं को सिल्क रीलिंग एवं वीविंग का प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। उन्होंने जानकारी दी कि अब तक 150 महिलाओं को प्रशिक्षण दिया जा चुका है, जबकि भविष्य में 1000 महिलाओं को प्रशिक्षण देने की योजना तैयार की गई है।
केंद्र संचालक ने यह भी बताया कि संस्थान द्वारा चक्रधरपुर में सिल्क रीलिंग एवं वीविंग यूनिट स्थापित करने की योजना बनाई जा रही है। इस यूनिट के माध्यम से प्रशिक्षण प्राप्त महिलाओं को सीधे रोजगार से जोड़ा जाएगा, जिससे उन्हें स्वरोजगार के अवसर प्राप्त होंगे और वे आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन सकेंगी।

Book your slot today : +91 7250214782

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने संस्थान के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की पहल महिलाओं के आर्थिक एवं सामाजिक सशक्तिकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं को कौशल प्रशिक्षण प्रदान कर रोजगार से जोड़ना एक सकारात्मक और सराहनीय पहल है, जो क्षेत्र में आत्मनिर्भरता और रोजगार सृजन को बढ़ावा देगी।

बिरसा हरित ग्राम योजना के तहत क्रेता-विक्रेता सम्मेलन आयोजित, किसानों को बेहतर बाजार से जोड़ने पर जोर

बिरसा हरित ग्राम योजना के तहत क्रेता-विक्रेता सम्मेलन आयोजित, किसानों को बेहतर बाजार से जोड़ने पर जोर

चाईबासा | उपायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में सोमवार को बिरसा हरित ग्राम योजना के अंतर्गत क्रेता-विक्रेता सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य आम उत्पादकों को बेहतर बाजार उपलब्ध कराना, उत्पादों की गुणवत्ता में सुधार लाना तथा किसानों को सीधे खरीदारों से जोड़ना था।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपायुक्त मनीष कुमार ने कहा कि बिरसा हरित ग्राम योजना के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में फलोत्पादन को बढ़ावा देने के साथ किसानों की आय बढ़ाने की दिशा में लगातार कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाने के लिए जिला प्रशासन हरसंभव प्रयास कर रहा है और इस प्रकार के आयोजन किसानों के लिए लाभकारी साबित होंगे।

Book your slot today : +91 7250214782

उपायुक्त ने फल संरक्षण, पैकेजिंग एवं विपणन से संबंधित आवश्यक जानकारी किसानों तक पहुंचाने के लिए संबंधित अधिकारियों एवं विशेषज्ञों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आधुनिक तकनीक और सुदृढ़ विपणन व्यवस्था से किसानों को सीधा लाभ मिलेगा तथा उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
सम्मेलन के दौरान विभिन्न क्रेताओं, विक्रेताओं और आम उत्पादकों के बीच संवाद स्थापित किया गया। इस अवसर पर किसानों को बाजार की मांग, गुणवत्ता मानकों और विपणन प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही फल विपणन से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर उत्पादकों को प्रशिक्षण भी प्रदान किया गया।

Book your slot today : +91 7250214782

उपायुक्त ने समाहरणालय परिसर में बिरसा हरित ग्राम योजना के तहत उत्पादित फलों के लिए स्थायी विपणन व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु प्लास के जिला आजीविका प्रबंधक को आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया। इसके अतिरिक्त उन्होंने समाहरणालय परिसर में किसानों द्वारा लगाए गए आम उत्पादन प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया।
कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त, संबंधित विभागों के पदाधिकारी, विशेषज्ञ, क्रेता-विक्रेता प्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।

खरसावां-कुचाई मुख्य सड़क पर अनियंत्रित कार होंडा शोरूम में घुसी, दो बाइक क्षतिग्रस्त

खरसावां-कुचाई मुख्य सड़क पर अनियंत्रित कार होंडा शोरूम में घुसी, दो बाइक क्षतिग्रस्त

खरसावां | खरसावां-कुचाई मुख्य सड़क पर रविवार दोपहर देहरूडीह गांव के पास एक तेज रफ्तार इंडिगो कार (जेएच 05 एएफ 3268) अनियंत्रित होकर होंडा शोरूम में जा घुसी। इस हादसे में एक युवक बाल-बाल बच गया, जबकि शोरूम के बाहर खड़ी दो नई बाइक क्षतिग्रस्त हो गईं। दुर्घटना में कार का अगला हिस्सा भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।


Book your slot today : +91 7250214782

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार मुख्य सड़क से करीब 15 से 20 फीट अंदर जाकर शोरूम से टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि शोरूम के समीप स्थित एक घर का करकट शेड भी टूट गया।
मिली जानकारी के अनुसार, कार में सवार दो युवक—खरसावां के बैजनाथपुर गांव निवासी रौशन राउत और पदमपुर-तेलीसाही गांव निवासी विवेक साहू—कुचाई से खरसावां लौट रहे थे। इसी दौरान देहरूडीह गांव के पास कार अनियंत्रित होकर शोरूम में घुस गई। दुर्घटना में दोनों युवकों को भी चोटें आई हैं।
घटना के बाद दोनों युवक कार को मौके पर छोड़कर फरार हो गए। सूचना मिलते ही आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।


Book your slot today : +91 7250214782

स्थानीय लोगों के बीच चर्चा है कि कार सवार युवक नशे की हालत में थे, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। वहीं, कुछ लोग मामले को रफा-दफा करने में जुटे होने की भी बात सामने आ रही है।
खरसावां-कुचाई क्षेत्र में तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के कारण इस तरह की दुर्घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं, जिससे लोगों में चिंता बढ़ रही है।

मरम्मति के अभाव में जर्जर हुआ मुरुप स्थित अर्जुन लाइब्रेरी भवन, जीर्णोद्धार की उठी मांग

मरम्मति के अभाव में जर्जर हुआ मुरुप स्थित अर्जुन लाइब्रेरी भवन, जीर्णोद्धार की उठी मांग

सरायकेला | सरायकेला प्रखंड के मुरुप गांव स्थित अर्जुन लाइब्रेरी भवन मरम्मति और रखरखाव के अभाव में जर्जर स्थिति में पहुंच गया है। लाइब्रेरी प्रबंधन समिति और स्थानीय युवाओं ने भवन की शीघ्र मरम्मति, रंगाई-पुताई एवं जीर्णोद्धार की मांग उठाई है।
लाइब्रेरी के अध्यक्ष हेमसागर प्रधान ने बताया कि इस भवन का निर्माण वर्ष 2001 में खरसावां के तत्कालीन विधायक अर्जुन मुंडा की विधायक निधि से कराया गया था। निर्माण के बाद से अब तक भवन की न तो रंगाई-पुताई हुई है और न ही किसी प्रकार की मरम्मति कराई गई है। उन्होंने कहा कि विगत वर्ष लाइब्रेरी से जुड़े युवा विद्यार्थियों ने श्रमदान कर भवन के अंदरूनी हिस्से की रंगाई की थी, लेकिन समय के साथ वह भी खराब हो चुकी है।

Book your slot today : +91 7250214782

हेमसागर प्रधान ने पंचायत प्रतिनिधियों, जिला प्रशासन और संबंधित विभागीय अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराते हुए भवन की तत्काल मरम्मति और सौंदर्यीकरण की मांग की है।
उन्होंने बताया कि मुरुप और आसपास के क्षेत्रों के छात्र-छात्राएं विभिन्न विषयों की पढ़ाई और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए इस लाइब्रेरी पर निर्भर हैं। पाठ्यक्रम की किताबों के अलावा विशेष विषयों की जानकारी और अध्ययन सामग्री के लिए विद्यार्थी वर्षों से लाइब्रेरी का सहारा लेते आ रहे हैं। आर्थिक संसाधनों और सरकारी सहयोग के अभाव के बावजूद यहां पढ़ने की परंपरा आज भी कायम है।
उन्होंने कहा कि सीमित संसाधनों के बावजूद यह लाइब्रेरी विद्यार्थियों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। यहां युवा निशुल्क रूप से जेपीएससी, यूपीएससी, जेएसएससी, रेलवे सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं। लाइब्रेरी में प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित कई उपयोगी पुस्तकें उपलब्ध हैं।

Book your slot today : +91 7250214782

हेमसागर प्रधान ने बताया कि हाल के दिनों में चलाए गए ‘पुस्तक संग्रह अभियान’ के तहत लाइब्रेरी को पुस्तकों और फर्नीचर का दान मिला है। इसके बावजूद दो कमरों वाले इस भवन को आज तक किसी प्रकार का सरकारी अनुदान प्राप्त नहीं हुआ है।
अर्जुन लाइब्रेरी का संचालन कर रही समिति ने प्रशासन से जल्द से जल्द भवन के जीर्णोद्धार की मांग की है, ताकि युवाओं को बेहतर अध्ययन वातावरण और पठन-पाठन की सुविधाएं मिल सकें।
जीर्णोद्धार की मांग करने वालों में अर्जुन लाइब्रेरी के अध्यक्ष हेमसागर प्रधान, शिक्षक आनंद महतो, धर्मेंद्र प्रधान, शिबु प्रमाणिक, विकास प्रमाणिक, मृत्युंजय प्रमाणिक, धनंजय प्रमाणिक, निरंजन प्रमाणिक, राजा प्रमाणिक, आशीष प्रमाणिक, अमीर प्रमाणिक, राहुल प्रमाणिक, संतोष महतो और ललित प्रधान समेत अन्य शामिल हैं।

सरायकेला में प्लस टू विद्यालय की मांग तेज, नगर पंचायत अध्यक्ष ने शिक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने को सौंपा मांग पत्र

सरायकेला में प्लस टू विद्यालय की मांग तेज, नगर पंचायत अध्यक्ष ने शिक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने को सौंपा मांग पत्र

सरायकेला | सरायकेला नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी ने क्षेत्र में शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और विद्यार्थियों को बेहतर उच्च माध्यमिक शिक्षा उपलब्ध कराने की दिशा में पहल करते हुए जिला शिक्षा पदाधिकारी (डीईओ), सरायकेला-खरसावां को एक विस्तृत मांग पत्र सौंपा है। इस पहल का उद्देश्य सरायकेला नगर पंचायत तथा आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के हजारों छात्र-छात्राओं को स्थानीय स्तर पर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना है।

Admissions Open | Contact : +91 9899613747

अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी ने कहा कि सरायकेला जैसे ऐतिहासिक और तेजी से विकसित हो रहे क्षेत्र में आज भी झारखंड अधिविद्य परिषद (JAC) से संबद्ध प्लस टू विद्यालय का अभाव चिंता का विषय है। इसके कारण आर्थिक रूप से कमजोर और मध्यमवर्गीय परिवारों के विद्यार्थियों को उच्च माध्यमिक शिक्षा के लिए दूर-दराज के क्षेत्रों में जाना पड़ता है, जिससे समय की बर्बादी, अतिरिक्त आर्थिक बोझ और सुरक्षा संबंधी समस्याएं उत्पन्न होती हैं। उन्होंने कहा कि संसाधनों की कमी के कारण कई प्रतिभाशाली छात्र-छात्राएं आगे की पढ़ाई बीच में छोड़ने को विवश हो जाते हैं।

Book your slot today : +91 7250214782

मांग पत्र में उन्होंने बालक मध्य विद्यालय, राजबांध और राजकीय कन्या विद्यालय, पुराना बस स्टैंड को चरणबद्ध तरीके से अपग्रेड कर JAC बोर्ड से संबद्ध प्लस टू विद्यालय के रूप में विकसित करने की मांग की है। साथ ही विज्ञान, कला और वाणिज्य संकायों के लिए पर्याप्त शिक्षकों की नियुक्ति, प्रयोगशाला, पुस्तकालय और अन्य आधुनिक शैक्षणिक संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने पर जोर दिया है।
नगर पंचायत अध्यक्ष ने सरायकेला शहर के लगभग 13 विद्यालयों की आधारभूत संरचना का विस्तृत सर्वे कराने की भी मांग की है। इसमें भवनों की मरम्मत, रंग-रोगन, पेयजल व्यवस्था, शौचालय, खेलकूद संसाधनों और शिक्षकों की उपलब्धता का आकलन शामिल है। उन्होंने विद्यालय परिसरों में चारदीवारी निर्माण, जर्जर भवनों को हटाने तथा सुरक्षित और आधुनिक शैक्षणिक वातावरण विकसित करने की आवश्यकता पर भी बल दिया।

Book your slot today : +91 7250214782

मनोज कुमार चौधरी ने कहा, “आज शिक्षा ही समाज और राष्ट्र निर्माण का सबसे मजबूत आधार है। यदि हमारे बच्चों को बेहतर शिक्षा के लिए भटकना पड़े, तो यह पूरे समाज के लिए चिंता का विषय है। हमारी प्राथमिकता है कि सरायकेला का कोई भी विद्यार्थी केवल संसाधनों की कमी के कारण अपने सपनों से समझौता न करे।”
उन्होंने कहा कि यह केवल नए विद्यालय खोलने की मांग नहीं, बल्कि सरायकेला के उज्ज्वल भविष्य, युवाओं के सशक्तिकरण और क्षेत्र के समग्र विकास से जुड़ा महत्वपूर्ण प्रयास है। इस संबंध में मुख्यमंत्री, शिक्षा विभाग, उपायुक्त और झारखंड अधिविद्य परिषद को भी मांग पत्र की प्रतिलिपि भेजी गई है, ताकि छात्रहित में शीघ्र सकारात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

मंडलीय कारा सरायकेला में जेल अदालत, चिकित्सा जांच एवं विधिक जागरूकता शिविर आयोजित

मंडलीय कारा सरायकेला में जेल अदालत, चिकित्सा जांच एवं विधिक जागरूकता शिविर आयोजित

सरायकेला | झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार तथा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डीएलएसए) सरायकेला-खरसावां रामाशंकर सिंह के मार्गदर्शन एवं सचिव तौसिफ मेराज के पर्यवेक्षण में रविवार को मंडलीय कारा सरायकेला में जेल अदालत सह चिकित्सा जांच शिविर एवं विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में सिविल जज (वरिष्ठ प्रभाग)-सह-न्यायिक दण्डाधिकारी प्रथम श्रेणी अनामिका किस्कू, मंडलीय कारा सरायकेला के अधीक्षक सत्येन्द्र कुमार, मुख्य विधिक सहायता रक्षा परामर्शी दिलीप शॉ, उप मुख्य विधिक सहायता रक्षा परामर्शी सुनीत कर्मकार, सहायक विधिक सहायता रक्षा परामर्शी अम्बिका चरण पाणी एवं विजय कुमार महतो, जेलर सोनू कुमार सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Admissions Open | Contact : +91 9899613747

कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (NALSA) एवं झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार मंडलीय कारा के मुलाकाती क्षेत्र में स्थापित हेल्प डेस्क का शुभारंभ रहा। इस हेल्प डेस्क के माध्यम से आगंतुकों को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने के लिए पारा विधिक स्वयंसेवक मोहन कुमार हांसदा एवं तारामणि बांदिया को प्रतिनियुक्त किया गया है।

Book your slot today : +91 7250214782

इस अवसर पर डीएलएसए सचिव तौसिफ मेराज ने बंदियों को निःशुल्क विधिक सहायता, विधिक सहायता रक्षा परामर्शी प्रणाली-2022 तथा हाल ही में प्रारम्भ की गई स्पृह योजना की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने मुलाकाती क्षेत्र में स्थापित हेल्प डेस्क की उपयोगिता और इससे मिलने वाले लाभों से भी बंदियों एवं हितधारकों को अवगत कराया।

Book your slot today : +91 7250214782

इसी क्रम में चिकित्सा पदाधिकारी अभिमन्यु महतो के नेतृत्व में चिकित्सा जांच शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें बंदियों का गहन स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। यह चिकित्सा शिविर मासिक जेल अदालत के साथ आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान पदाधिकारियों ने महिला वार्ड का निरीक्षण भी किया तथा महिला बंदियों से उनके मामलों और विधिक समस्याओं को लेकर संवाद स्थापित कर आवश्यक जानकारी प्राप्त की।
यह आयोजन बंदियों को विधिक सहायता, स्वास्थ्य सेवाओं तथा न्यायिक प्रक्रियाओं से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

सासाराम रेलवे स्टेशन पर पैसेंजर ट्रेन में लगी आग, एक बोगी जलकर खाक

सासाराम रेलवे स्टेशन पर पैसेंजर ट्रेन में लगी आग, एक बोगी जलकर खाक

सासाराम | पंडित दीनदयाल उपाध्याय–गया रेलखंड के सासाराम रेलवे स्टेशन पर सोमवार सुबह एक पैसेंजर ट्रेन में अचानक आग लगने से अफरातफरी मच गई। सासाराम से आरा होते हुए पटना जाने वाली पैसेंजर ट्रेन की एक बोगी में आग लगने के बाद प्लेटफॉर्म और ट्रेन में मौजूद यात्रियों के बीच हड़कंप मच गया। घटना सोमवार सुबह करीब 6 बजे की बताई जा रही है। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी यात्री के हताहत होने की सूचना नहीं है।
एक बोगी पूरी तरह जलकर खाक

Admissions Open | Contact : +91 9899613747

आग इतनी तेजी से फैली कि ट्रेन की एक बोगी पूरी तरह जलकर खाक हो गई। बाद में सुरक्षा के मद्देनजर जली हुई बोगी को ट्रेन से अलग कर दिया गया। सूचना मिलने के बाद रेलवे प्रशासन और अग्निशमन टीम मौके पर पहुंची तथा कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
आरपीएफ निरीक्षक संजीव कुमार ने बताया कि शुरुआती जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है। हालांकि घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए रेल प्रशासन द्वारा विस्तृत जांच की जा रही है।

Book your slot today : +91 7250214782

व्यवस्था पर उठे सवाल
घटना के बाद स्थानीय लोगों और रेल यात्रियों में नाराजगी देखी गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने रेलवे प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि यदि समय पर पानी और कार्यशील अग्निशमन यंत्र उपलब्ध होते, तो नुकसान को काफी हद तक रोका जा सकता था।

Book your slot today : +91 7250214782

लोगों का आरोप है कि ट्रेन में रिफिलिंग के लिए बिछाई गई पाइपलाइन में पानी नहीं था और रेलवे के अग्निशमन सिलेंडर भी खाली या अनुपयोगी थे। उनका कहना है कि शुरुआती स्तर पर आग बुझाने की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने के कारण आग तेजी से फैल गई और एक बोगी पूरी तरह जल गई।
फिलहाल रेल प्रशासन मामले की जांच में जुटा है और आग लगने के कारणों के साथ-साथ सुरक्षा व्यवस्था की भी समीक्षा की जा रही है।

नदी में डूबने से तीन वर्षीय बच्ची की मौत, झाड़-फूंक में समय गंवाने से नहीं बच सकी जान

नदी में डूबने से तीन वर्षीय बच्ची की मौत, झाड़-फूंक में समय गंवाने से नहीं बच सकी जान

चाईबासा/मंझारी | पश्चिमी सिंहभूम जिले के मंझारी थाना क्षेत्र अंतर्गत तांतनगर ओपी के छोटा तेंताडा गांव में शनिवार को नदी में डूबने से तीन वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। मृत बच्ची की पहचान संगीता सिरका के रूप में हुई है। इस दर्दनाक घटना ने ग्रामीण क्षेत्रों में आपात स्थिति के दौरान अंधविश्वास और समय पर चिकित्सा सुविधा नहीं मिलने की गंभीर समस्या को एक बार फिर उजागर कर दिया है।
खेलते-खेलते नदी में उतरी बच्ची, गहरे पानी में डूबी
प्राप्त जानकारी के अनुसार, संगीता गांव के अन्य बच्चों के साथ खेलते-खेलते नदी किनारे पहुंच गई थी। उस समय कुछ बच्चे नदी में नहा रहे थे। उन्हें देखकर वह भी पानी में उतर गई। खेल के दौरान वह अनजाने में गहरे पानी की ओर चली गई और डूबने लगी।

Admissions Open | Contact : +91 9899613747

आसपास मौजूद बच्चों ने शोर मचाया, जिसके बाद उसकी भाभी तत्काल मौके पर पहुंचीं और काफी मशक्कत के बाद उसे पानी से बाहर निकाला। बाहर निकालने तक बच्ची अचेत हो चुकी थी।
अस्पताल ले जाने में हुई देरी, झाड़-फूंक का लिया सहारा
घटना के बाद परिजनों में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि बच्ची को तुरंत अस्पताल ले जाने के बजाय परिजन झाड़-फूंक के सहारे उसे ठीक करने की कोशिश में जुट गए। ग्रामीणों के अनुसार, काफी देर तक ओझा-गुनी के माध्यम से बच्ची को होश में लाने का प्रयास किया जाता रहा।

Book your slot today : +91 7250214782

जब उसकी हालत में कोई सुधार नहीं हुआ, तब देर शाम उसे सदर अस्पताल चाईबासा लाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
समय पर इलाज से बच सकती थी जान
चिकित्सकों का कहना है कि डूबने की घटनाओं में शुरुआती कुछ मिनट बेहद महत्वपूर्ण होते हैं। समय पर प्राथमिक उपचार और तत्काल अस्पताल पहुंचाने से कई मामलों में जान बचाई जा सकती है।

Book your slot today : +91 7250214782

इस घटना ने ग्रामीण इलाकों में स्वास्थ्य जागरूकता की कमी और अंधविश्वास के कारण उपचार में होने वाली देरी पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा यूडी केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।