दिव्यांग महिला की बंद सामाजिक सुरक्षा पेंशन पुनः शुरू, डीएलएसए की पहल रंग लाई

सरायकेला | जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डीएलएसए), सरायकेला-खरसावां की सक्रिय पहल से एक दिव्यांग महिला की लंबे समय से बंद पड़ी सामाजिक सुरक्षा पेंशन पुनः शुरू कर दी गई है। प्राधिकरण के सचिव के निर्देश पर मामले का संज्ञान लेते हुए संबंधित विभाग के साथ समन्वय स्थापित किया गया, जिसके बाद लाभार्थी को फिर से पेंशन का लाभ मिलने लगा।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

इस पूरी प्रक्रिया में पारा विधिक स्वयंसेवक सागर पाल ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने लाभार्थी से संपर्क कर उसकी समस्या जिला विधिक सेवा प्राधिकरण तक पहुंचाई। साथ ही आवश्यक दस्तावेज जुटाने, आवेदन तैयार कराने और संबंधित विभाग से समन्वय स्थापित करने में सक्रिय सहयोग दिया। उनके निरंतर प्रयासों के परिणामस्वरूप पेंशन शीघ्र ही पुनः प्रारंभ हो सकी।

Contact no :- +91 8553588326

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण समाज के कमजोर, गरीब एवं वंचित वर्गों को न्याय और सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए लगातार कार्य कर रहा है।


Contact no :- +91 9337736501

यह पहल दर्शाती है कि प्राधिकरण और उसके पारा विधिक स्वयंसेवक जरूरतमंद लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए संवेदनशीलता और प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहे हैं।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

प्राधिकरण ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि किसी पात्र व्यक्ति को सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने में किसी प्रकार की कठिनाई हो रही हो, तो वे जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सरायकेला-खरसावां से संपर्क कर निःशुल्क विधिक सहायता प्राप्त कर सकते हैं।

Book your slot today : +91 7250214782
By maskal.news

You May Also Like