एसआईआर-2026 अभियान के तहत उपायुक्त ने गम्हरिया के मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

सरायकेला | विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 अभियान के तहत जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त नितिश कुमार सिंह ने गुरुवार को गम्हरिया प्रखंड के मतदान केंद्र संख्या 123, 124 और 125 का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मतदाताओं के घर पहुंचकर गणना प्रपत्रों के वितरण का सत्यापन किया तथा प्रपत्रों के वितरण, संग्रहण और अंकीयकरण कार्य की प्रगति की समीक्षा की।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने संबंधित निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, मतदान केंद्र स्तरीय पदाधिकारी (बीएलओ), बीएलओ पर्यवेक्षक एवं अन्य निर्वाचन कर्मियों को निर्देश दिया कि गणना प्रपत्रों का वितरण, संग्रहण और अंकीयकरण कार्य निर्धारित समय-सीमा के भीतर शत-प्रतिशत, त्रुटिरहित और गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा किया जाए।

Contact no :- +91 8553588326

उन्होंने प्रत्येक पात्र मतदाता तक पहुंच सुनिश्चित करने, निर्वाचन संबंधी अभिलेखों का सुव्यवस्थित संधारण करने तथा लंबित कार्यों का शीघ्र निष्पादन करने के निर्देश दिए।

Contact no :- +91 9337736501

उपायुक्त ने स्पष्ट कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान में किसी भी प्रकार की शिथिलता, लापरवाही अथवा दिशा-निर्देशों की अवहेलना बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ऐसी स्थिति में संबंधित पदाधिकारियों और बीएलओ पर्यवेक्षकों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

उपायुक्त ने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान निर्वाचन प्रक्रिया का अत्यंत महत्वपूर्ण कार्य है। सभी अधिकारी संवेदनशीलता, जवाबदेही और आपसी समन्वय के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें।

Book your slot today : +91 7250214782

उन्होंने आम नागरिकों से अपील की कि वे गणना प्रपत्रों को सही एवं पूर्ण रूप से भरकर आवश्यक दस्तावेजों के साथ निर्धारित समय-सीमा के भीतर अपने बीएलओ को उपलब्ध कराएं। साथ ही, अन्य पात्र मतदाताओं को भी इस अभियान में भाग लेने के लिए प्रेरित करें, ताकि कोई भी पात्र मतदाता मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित न रहे।

By maskal.news

You May Also Like