चक्रधरपुर में ब्राउन शुगर तस्करी सिंडिकेट का पर्दाफाश, पांच आरोपी गिरफ्तार

चक्रधरपुर | पश्चिमी सिंहभूम जिला पुलिस ने मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए चक्रधरपुर में सक्रिय ब्राउन शुगर तस्करी के एक संगठित सिंडिकेट का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने एक ही दिन में दो अलग-अलग छापेमारी कर पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 75 पुड़िया ब्राउन शुगर, चार मोबाइल फोन और तस्करी में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी डॉ. सैयद मुस्तफा हाशमी के नेतृत्व में चक्रधरपुर थाना प्रभारी अवधेश कुमार और उनकी टीम ने की।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

पुलिस के अनुसार, पहली कार्रवाई 8 जुलाई की दोपहर गुप्त सूचना के आधार पर पुराना बस्ती स्थित एक मकान में की गई। छापेमारी के दौरान भागने की कोशिश कर रहे पुराना बस्ती निवासी शेखर सुमन साहू और काली मंदिर रोड निवासी शुभम बर्मन को गिरफ्तार किया गया। एनडीपीएस एक्ट के तहत तलाशी लेने पर शेखर के पास से 40 पुड़िया, करीब 11.1 ग्राम, तथा शुभम के पास से 10 पुड़िया, करीब 2 ग्राम, ब्राउन शुगर बरामद हुई।

Contact no :- +91 8553588326

पुलिस ने मौके से बंगलाटांड निवासी आशीफ शेख उर्फ बंगला को भी गिरफ्तार किया, जो ब्राउन शुगर खरीदने पहुंचा था। आरोपियों के पास से मोबाइल फोन और एक टीवीएस रेडॉन मोटरसाइकिल भी जब्त की गई। पुलिस के मुताबिक, इसी मोटरसाइकिल से आरोपी जमशेदपुर से मादक पदार्थ लेकर आए थे।

Contact no :- +91 9337736501

इसी दिन शाम में दूसरी गुप्त सूचना मिलने पर पुलिस ने पोर्टरखोली इलाके में छापेमारी की। इस दौरान कुम्हारटोली निवासी अभिषेक प्रामाणिक उर्फ अंडा और पोर्टरखोली निवासी मुकेश राम रवि उर्फ बम्बा को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान अभिषेक के पास से 24 पुड़िया, करीब 3.5 ग्राम, तथा मुकेश के पास से एक पुड़िया, करीब 0.15 ग्राम, ब्राउन शुगर और मोबाइल फोन बरामद किए गए।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे आपस में जुड़े हुए हैं और चक्रधरपुर में संगठित तरीके से ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री का अवैध कारोबार संचालित कर रहे थे।
पुलिस ने दोनों मामलों में कुल 75 पुड़िया ब्राउन शुगर, लगभग 16.75 ग्राम, चार मोबाइल फोन और एक मोटरसाइकिल जब्त की है।

Book your slot today : +91 7250214782

पश्चिमी सिंहभूम पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि मादक पदार्थों की तस्करी या किसी भी आपराधिक गतिविधि की सूचना तत्काल नजदीकी थाना, डायल-112 या पुलिस नियंत्रण कक्ष के मोबाइल नंबर 9931422251 पर दें। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।

By maskal.news

You May Also Like