सरायकेला में लर्नर लाइसेंस शिविर आयोजित, 60 अभ्यर्थी हुए सफल

सरायकेला | उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी नितिश कुमार सिंह के निर्देश पर गुरुवार को सरायकेला प्रखंड के पाण्ड्रा पंचायत भवन में जिला परिवहन कार्यालय द्वारा लर्नर लाइसेंस शिविर का आयोजन किया गया। शिविर जिला परिवहन पदाधिकारी-सह-अंचल अधिकारी अमित कुमार श्रीवास्तव की उपस्थिति में संपन्न हुआ।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

शिविर में छोटा दावना, मुड़कुम, नुवागांव, पठानमारा, गोविंदपुर, पाण्ड्रा और ईटाकुदर पंचायतों के ऑनलाइन स्लॉट बुक करा चुके आवेदकों के दस्तावेजों की जांच, आवेदन सत्यापन तथा लर्नर लाइसेंस परीक्षा आयोजित की गई।

Contact no :- +91 8553588326

लर्नर लाइसेंस परीक्षा में कुल 105 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया था। इनमें 60 अभ्यर्थी सफल रहे, जबकि 20 अभ्यर्थी असफल हुए। वहीं, 25 अभ्यर्थी परीक्षा में अनुपस्थित रहे।

Contact no :- +91 9337736501

शिविर के दौरान परिवहन विभाग की ऑनलाइन सेवाओं, आवेदन प्रक्रिया, स्लॉट बुकिंग, आवश्यक दस्तावेजों और शुल्क भुगतान से संबंधित जानकारी भी दी गई। साथ ही लोगों को सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के पालन के प्रति जागरूक किया गया।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

जिला परिवहन पदाधिकारी अमित कुमार श्रीवास्तव ने नागरिकों से परिवहन विभाग की ऑनलाइन सेवाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की। उन्होंने वाहन चलाते समय वैध ड्राइविंग लाइसेंस रखने, हेलमेट एवं सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करने तथा सभी यातायात नियमों का पालन करने पर जोर दिया।

Book your slot today : +91 7250214782

By maskal.news

You May Also Like