#सरायकेला #नगरपंचायत #नगरपंचायतबैठक #मनोजकुमारचौधरी #डेंगूरोकथाम #maskalnews

सरायकेला नगर पंचायत बोर्ड की तृतीय बैठक संपन्न, डेंगू-मलेरिया रोकथाम व विकास योजनाओं पर लिए गए अहम निर्णय

सरायकेला नगर पंचायत बोर्ड की तृतीय बैठक संपन्न, डेंगू-मलेरिया रोकथाम व विकास योजनाओं पर लिए गए अहम निर्णय

सरायकेला | नगर पंचायत सरायकेला बोर्ड की तृतीय बैठक अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में नगर विकास और जनहित से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी गई।


4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

बरसात के मौसम को देखते हुए पूरे नगर क्षेत्र में डेंगू, मलेरिया और अन्य वेक्टर जनित रोगों की रोकथाम के लिए नियमित फॉगिंग तथा लार्वा नाशक दवाओं के छिड़काव का निर्णय लिया गया। इसके साथ ही सभी वार्डों में स्वच्छता अभियान तेज करने और जलजमाव वाले क्षेत्रों की नियमित निगरानी के निर्देश दिए गए।

Contact no :- +91 8553588326

बैठक में वार्ड संख्या 3, 6 और 10 में पेयजल समस्या के स्थायी समाधान पर चर्चा की गई। अतिक्रमण और जाम की समस्या से निपटने के लिए संबंधित विभागों के साथ संयुक्त कार्ययोजना तैयार करने का निर्णय लिया गया।

Contact no :- +91 9337736501

इसके अलावा विद्युत व्यवस्था में सुधार, सामुदायिक भवनों के निर्माण तथा नगर के तालाबों और पार्कों के संरक्षण एवं सौंदर्यीकरण से संबंधित कई विकास योजनाओं को भी स्वीकृति दी गई।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी ने कहा कि नगर पंचायत का लक्ष्य सभी योजनाओं को समयबद्ध तरीके से धरातल पर उतारना है। उन्होंने कहा कि बरसात के दौरान नागरिकों के स्वास्थ्य, स्वच्छता, पेयजल और विद्युत व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी।

Book your slot today : +91 7250214782