#राउरकेला #सतुआन #पना_संक्रांति #सांस्कृतिक_एकता #maskalnews

राउरकेला में सतुआन व पना संक्रांति का संयुक्त आयोजन, सांस्कृतिक एकता का संदेश

राउरकेला में सतुआन व पना संक्रांति का संयुक्त आयोजन, सांस्कृतिक एकता का संदेश

राउरकेला | उत्तर भारतीय समन्वय समिति, राउरकेला द्वारा सतुआन (सतुआनी) का पर्व मंगलवार को श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। यह पर्व बिहार, झारखंड एवं पूर्वी उत्तर प्रदेश की समृद्ध लोक-संस्कृति से जुड़ा हुआ है और नवसंवत्सर तथा ऋतु परिवर्तन का प्रतीक माना जाता है।

Admissions Open | Contact : +91 9899613747

इस अवसर पर पारंपरिक रूप से सत्तू का सेवन किया गया, जो गर्मी के मौसम में शरीर को ठंडक देने और स्वास्थ्य संतुलन बनाए रखने का संदेश देता है। कार्यक्रम के दौरान ओडिशा के प्रमुख पर्व पना संक्रांति का भी आयोजन किया गया, जिसे नववर्ष के आरंभ और भगवान सूर्य की उपासना के रूप में मनाया जाता है। इस मौके पर श्रद्धालुओं के बीच पना (शीतल पेय) का वितरण किया गया।

Book your slot today : +91 7250214782

समिति द्वारा दोनों पर्वों को एक साथ मनाना सांस्कृतिक समन्वय और एकता का सुंदर उदाहरण प्रस्तुत करता है। वक्ताओं ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन विभिन्न संस्कृतियों के बीच आपसी सम्मान, भाईचारे और सौहार्द को बढ़ावा देते हैं।

Book your slot today : +91 7250214782

कार्यक्रम के मुख्य आयोजक ओ.पी. सिंह ने सभी सहयोगियों एवं सहभागियों का आभार व्यक्त करते हुए इसे एक सराहनीय पहल बताया।