चक्रधरपुर | भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) ने देशव्यापी ‘छात्रों की गूंज’ अभियान के तहत चक्रधरपुर के जवाहरलाल नेहरू (JLN) महाविद्यालय एवं मारवाड़ी कॉलेज परिसर में छात्र संवाद कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम का नेतृत्व NSUI के जिला उपाध्यक्ष सतीश बोदरा ने किया।
4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576
कार्यक्रम में NSUI के जिला अध्यक्ष अनीष गोप तथा युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव आदित्य विक्रम तिरिया मुख्य रूप से उपस्थित रहे। इस दौरान संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने दोनों कॉलेजों के छात्र-छात्राओं से सीधा संवाद कर उनकी समस्याओं एवं सुझावों को सुना।
Contact no :- +91 8553588326
छात्रों को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष अनीष गोप और जिला उपाध्यक्ष सतीश बोदरा ने कहा कि ‘छात्रों की गूंज’ अभियान का उद्देश्य कॉलेज स्तर पर विद्यार्थियों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाना तथा शिक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए आवाज बुलंद करना है।
Contact no :- +91 9337736501
वहीं, युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव आदित्य विक्रम तिरिया ने युवाओं के रोजगार, छात्रवृत्ति तथा कॉलेजों में बुनियादी सुविधाओं से जुड़े मुद्दों पर विशेष जोर दिया।
अभी संपर्क करें :- +91 8936090601
कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं से कॉलेजों में उपलब्ध बुनियादी सुविधाओं, समय पर छात्रवृत्ति भुगतान और रोजगार के अवसरों सहित विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। उपस्थित विद्यार्थियों के बीच अभियान से संबंधित पत्रक वितरित किए गए तथा उनसे लिखित फीडबैक भी लिया गया।
Book your slot today : +91 7250214782
NSUI पदाधिकारियों ने छात्र एकता पर बल देते हुए कहा कि विद्यार्थियों के अधिकारों और हितों की लड़ाई को हर स्तर पर मजबूती से लड़ा जाएगा। कार्यक्रम में कॉलेजों के वरिष्ठ छात्र नेता, NSUI कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।
चाईबासा | पश्चिमी सिंहभूम जिले में बच्चों का शत-प्रतिशत आधार नामांकन तथा निर्धारित आयु पर अनिवार्य आधार अद्यतन सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन द्वारा विशेष आधार नामांकन अभियान प्रभावी रूप से चलाया जा रहा है। उपायुक्त मनीष कुमार के मार्गदर्शन में जिले के सभी प्रखंडों में आंगनबाड़ी केंद्रों, विद्यालयों और प्रखंड स्तरीय आधार शिविरों के माध्यम से अभियान को गति दी गई है।
4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576
अभियान के तहत विशेष रूप से पांच वर्ष आयु वर्ग के बच्चों के आधार नामांकन और बायोमेट्रिक अपडेट को प्राथमिकता दी गई है। जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर विशेष शिविर आयोजित किए गए, जहां आंगनबाड़ी सेविकाओं, बाल विकास परियोजना कार्यालय, आधार ऑपरेटरों और संबंधित विभागों के समन्वित प्रयास से बड़ी संख्या में बच्चों का आधार नामांकन कराया गया। इस विशेष अभियान के दौरान अब तक कुल 11,738 बच्चों का आधार नामांकन सफलतापूर्वक किया जा चुका है। इसके अतिरिक्त, विद्यालयों में अध्ययनरत आधारविहीन बच्चों को चिन्हित कर उनके लिए प्रखंड स्तर पर विशेष आधार नामांकन शिविर आयोजित किए गए। इन शिविरों के माध्यम से अब तक 405 स्कूली बच्चों का नया आधार नामांकन किया गया है। वहीं, 4,089 बच्चों के आधार कार्ड में आवश्यक बायोमेट्रिक एवं जनसांख्यिकीय विवरण का अद्यतन कराया गया है।
Contact no :- +91 8553588326
जिला प्रशासन द्वारा यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि कोई भी पात्र बच्चा आधार नामांकन अथवा आवश्यक आधार अपडेट से वंचित न रहे। इसके लिए विद्यालयों, आंगनबाड़ी केंद्रों, बाल विकास परियोजना कार्यालयों और संबंधित विभागों के माध्यम से बच्चों की सूची तैयार कर चरणबद्ध तरीके से शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। साथ ही अभिभावकों को आधार अद्यतन के महत्व के प्रति जागरूक भी किया जा रहा है। उपायुक्त मनीष कुमार ने जिलेवासियों और अभिभावकों से अपील की है कि वे बच्चों के आधार नामांकन एवं समय पर आधार अपडेट को प्राथमिकता दें। उन्होंने कहा कि आधार विभिन्न सरकारी योजनाओं, छात्रवृत्ति, बैंकिंग सेवाओं, स्वास्थ्य योजनाओं और अन्य नागरिक सुविधाओं से जुड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम है।
Contact no :- +91 9337736501
उन्होंने कहा कि जिन बच्चों का अभी तक आधार नामांकन नहीं हुआ है, अथवा जिन बच्चों का पांच वर्ष या 15 वर्ष की आयु पूर्ण होने के बाद अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट कराया जाना शेष है, उनके अभिभावक निकटतम आधार नामांकन केंद्र अथवा जिला प्रशासन द्वारा आयोजित विशेष शिविर में पहुंचकर यह कार्य शीघ्र पूरा कराएं।
अभी संपर्क करें :- +91 8936090601
उपायुक्त ने कहा कि जिला प्रशासन का उद्देश्य जिले के प्रत्येक पात्र बच्चे का आधार नामांकन और समय पर आधार अपडेट सुनिश्चित करना है, ताकि भविष्य में सरकारी सेवाओं, छात्रवृत्ति, शैक्षणिक नामांकन तथा अन्य लाभ प्राप्त करने में बच्चों को किसी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े। इसके लिए सभी संबंधित विभागों को अभियान की नियमित मॉनिटरिंग करते हुए शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करने के निर्देश दिए गए हैं।
Book your slot today : +91 7250214782
जिला प्रशासन ने आमजन से भी अपील की है कि वे इस विशेष अभियान में सक्रिय सहयोग करें और अपने आसपास ऐसे बच्चों की जानकारी संबंधित आंगनबाड़ी केंद्र, विद्यालय या प्रखंड प्रशासन को उपलब्ध कराएं, जिनका आधार नामांकन अथवा आधार अपडेट अभी तक लंबित है। सभी के सहयोग से जिले में शत-प्रतिशत आधार कवरेज का लक्ष्य शीघ्र प्राप्त किया जा सकेगा।
सरायकेला | उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी नितिश कुमार सिंह के निर्देश पर गुरुवार को सरायकेला प्रखंड के पाण्ड्रा पंचायत भवन में जिला परिवहन कार्यालय द्वारा लर्नर लाइसेंस शिविर का आयोजन किया गया। शिविर जिला परिवहन पदाधिकारी-सह-अंचल अधिकारी अमित कुमार श्रीवास्तव की उपस्थिति में संपन्न हुआ।
4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576
शिविर में छोटा दावना, मुड़कुम, नुवागांव, पठानमारा, गोविंदपुर, पाण्ड्रा और ईटाकुदर पंचायतों के ऑनलाइन स्लॉट बुक करा चुके आवेदकों के दस्तावेजों की जांच, आवेदन सत्यापन तथा लर्नर लाइसेंस परीक्षा आयोजित की गई।
Contact no :- +91 8553588326
लर्नर लाइसेंस परीक्षा में कुल 105 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया था। इनमें 60 अभ्यर्थी सफल रहे, जबकि 20 अभ्यर्थी असफल हुए। वहीं, 25 अभ्यर्थी परीक्षा में अनुपस्थित रहे।
Contact no :- +91 9337736501
शिविर के दौरान परिवहन विभाग की ऑनलाइन सेवाओं, आवेदन प्रक्रिया, स्लॉट बुकिंग, आवश्यक दस्तावेजों और शुल्क भुगतान से संबंधित जानकारी भी दी गई। साथ ही लोगों को सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के पालन के प्रति जागरूक किया गया।
अभी संपर्क करें :- +91 8936090601
जिला परिवहन पदाधिकारी अमित कुमार श्रीवास्तव ने नागरिकों से परिवहन विभाग की ऑनलाइन सेवाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की। उन्होंने वाहन चलाते समय वैध ड्राइविंग लाइसेंस रखने, हेलमेट एवं सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करने तथा सभी यातायात नियमों का पालन करने पर जोर दिया।
सरायकेला | आगामी ऐतिहासिक श्री जगन्नाथ रथयात्रा एवं रथ मेला के सफल, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण आयोजन को लेकर गुरुवार को पुलिस अधीक्षक मनोज स्वर्गियारी ने प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों के साथ रथयात्रा मार्ग, मेला परिसर और प्रमुख स्थलों का विस्तृत निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था से संबंधित तैयारियों का जायजा लिया।
4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576
निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण, पार्किंग व्यवस्था, यातायात प्रबंधन तथा संवेदनशील स्थलों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने सीसीटीवी निगरानी, बैरिकेडिंग, आपातकालीन निकासी मार्ग, अग्निशमन व्यवस्था और विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया।
Contact no :- +91 8553588326
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि लाखों श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़े इस ऐतिहासिक आयोजन को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराना जिला प्रशासन एवं पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को समय रहते आवश्यक तैयारियां पूरी करने का निर्देश दिया। मौके पर थाना प्रभारी सहित पुलिस विभाग के अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था के विभिन्न पहलुओं की समीक्षा की और रथयात्रा के दौरान संभावित चुनौतियों से निपटने की रणनीति पर चर्चा की।
Contact no :- +91 9337736501
निरीक्षण के दौरान श्री जगन्नाथ सेवा समिति के अध्यक्ष राजेन्द्र मोहंती, श्री जगन्नाथ रथ मेला समिति के अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी सहित मेला समिति एवं सेवा समिति के कई पदाधिकारी और सदस्य भी मौजूद थे। समिति के सदस्यों ने पुलिस अधीक्षक को रथयात्रा के पारंपरिक मार्ग, श्रद्धालुओं की संभावित संख्या तथा आवश्यक व्यवस्थाओं की जानकारी दी।
अभी संपर्क करें :- +91 8936090601
रथ मेला समिति के अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी ने जिला प्रशासन और पुलिस विभाग द्वारा की जा रही तैयारियों पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि प्रशासन, पुलिस, विभिन्न विभागों, स्वयंसेवकों और आम नागरिकों के सहयोग से सरायकेला की सदियों पुरानी गौरवशाली रथयात्रा एवं रथ मेला इस वर्ष भी श्रद्धा, अनुशासन और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न होगा।
Book your slot today : +91 7250214782
उन्होंने श्रद्धालुओं से प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने तथा आयोजन को सफल बनाने में सहयोग करने की अपील की।
सरायकेला | जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डीएलएसए), सरायकेला-खरसावां की सक्रिय पहल से एक दिव्यांग महिला की लंबे समय से बंद पड़ी सामाजिक सुरक्षा पेंशन पुनः शुरू कर दी गई है। प्राधिकरण के सचिव के निर्देश पर मामले का संज्ञान लेते हुए संबंधित विभाग के साथ समन्वय स्थापित किया गया, जिसके बाद लाभार्थी को फिर से पेंशन का लाभ मिलने लगा।
4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576
इस पूरी प्रक्रिया में पारा विधिक स्वयंसेवक सागर पाल ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने लाभार्थी से संपर्क कर उसकी समस्या जिला विधिक सेवा प्राधिकरण तक पहुंचाई। साथ ही आवश्यक दस्तावेज जुटाने, आवेदन तैयार कराने और संबंधित विभाग से समन्वय स्थापित करने में सक्रिय सहयोग दिया। उनके निरंतर प्रयासों के परिणामस्वरूप पेंशन शीघ्र ही पुनः प्रारंभ हो सकी।
Contact no :- +91 8553588326
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण समाज के कमजोर, गरीब एवं वंचित वर्गों को न्याय और सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए लगातार कार्य कर रहा है।
Contact no :- +91 9337736501
यह पहल दर्शाती है कि प्राधिकरण और उसके पारा विधिक स्वयंसेवक जरूरतमंद लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए संवेदनशीलता और प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहे हैं।
अभी संपर्क करें :- +91 8936090601
प्राधिकरण ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि किसी पात्र व्यक्ति को सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने में किसी प्रकार की कठिनाई हो रही हो, तो वे जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सरायकेला-खरसावां से संपर्क कर निःशुल्क विधिक सहायता प्राप्त कर सकते हैं।
सरायकेला | विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 अभियान के तहत जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त नितिश कुमार सिंह ने गुरुवार को गम्हरिया प्रखंड के मतदान केंद्र संख्या 123, 124 और 125 का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मतदाताओं के घर पहुंचकर गणना प्रपत्रों के वितरण का सत्यापन किया तथा प्रपत्रों के वितरण, संग्रहण और अंकीयकरण कार्य की प्रगति की समीक्षा की।
4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576
निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने संबंधित निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, मतदान केंद्र स्तरीय पदाधिकारी (बीएलओ), बीएलओ पर्यवेक्षक एवं अन्य निर्वाचन कर्मियों को निर्देश दिया कि गणना प्रपत्रों का वितरण, संग्रहण और अंकीयकरण कार्य निर्धारित समय-सीमा के भीतर शत-प्रतिशत, त्रुटिरहित और गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा किया जाए।
Contact no :- +91 8553588326
उन्होंने प्रत्येक पात्र मतदाता तक पहुंच सुनिश्चित करने, निर्वाचन संबंधी अभिलेखों का सुव्यवस्थित संधारण करने तथा लंबित कार्यों का शीघ्र निष्पादन करने के निर्देश दिए।
Contact no :- +91 9337736501
उपायुक्त ने स्पष्ट कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान में किसी भी प्रकार की शिथिलता, लापरवाही अथवा दिशा-निर्देशों की अवहेलना बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ऐसी स्थिति में संबंधित पदाधिकारियों और बीएलओ पर्यवेक्षकों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
अभी संपर्क करें :- +91 8936090601
उपायुक्त ने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान निर्वाचन प्रक्रिया का अत्यंत महत्वपूर्ण कार्य है। सभी अधिकारी संवेदनशीलता, जवाबदेही और आपसी समन्वय के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें।
Book your slot today : +91 7250214782
उन्होंने आम नागरिकों से अपील की कि वे गणना प्रपत्रों को सही एवं पूर्ण रूप से भरकर आवश्यक दस्तावेजों के साथ निर्धारित समय-सीमा के भीतर अपने बीएलओ को उपलब्ध कराएं। साथ ही, अन्य पात्र मतदाताओं को भी इस अभियान में भाग लेने के लिए प्रेरित करें, ताकि कोई भी पात्र मतदाता मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित न रहे।
सरायकेला-खरसावां | जिले के उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी नीतीश कुमार सिंह ने गुरुवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी), गम्हरिया का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल की कार्यप्रणाली में कई गंभीर खामियां सामने आने पर उन्होंने गहरी नाराजगी जताई और संबंधित अधिकारियों को तत्काल व्यवस्था में सुधार के निर्देश दिए।
4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576
उपायुक्त ने ओपीडी, पुरुष एवं महिला वार्ड, प्रसूति कक्ष तथा औषधि भंडारण कक्ष का निरीक्षण किया। इस दौरान पुरुष और महिला दोनों वार्ड खाली मिले तथा एक भी मरीज भर्ती नहीं था। इसे लेकर उन्होंने प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी से सवाल किया कि जब निजी अस्पतालों में मरीजों की भीड़ रहती है, तो सरकारी अस्पताल में मरीज क्यों नहीं पहुंच रहे हैं।
Contact no :- +91 8553588326
निरीक्षण के दौरान पुरुष वार्ड का ताला बंद मिला। करीब आधे घंटे बाद चाबी उपलब्ध होने पर वार्ड खोला गया, जिसके बाद उपायुक्त ने वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि सरकारी अस्पताल केवल प्रसव सेवाओं तक सीमित नहीं हैं, बल्कि सभी प्रकार के मरीजों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना उनकी जिम्मेदारी है।
Contact no :- +91 9337736501
औषधि भंडारण कक्ष के निरीक्षण में उपायुक्त ने पाया कि पूर्व में मिली एक्सपायरी दवाओं से संबंधित शिकायतों में सुधार हुआ है और फिलहाल ऐसी दवाएं हटा दी गई हैं। हालांकि, उन्होंने अस्पताल की समग्र व्यवस्था की विस्तृत जांच कराने के निर्देश भी दिए।
अभी संपर्क करें :- +91 8936090601
उपायुक्त ने स्पष्ट कहा कि निरीक्षण में सामने आई अनियमितताओं के आधार पर संबंधित अधिकारियों एवं कर्मियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। साथ ही अस्पताल प्रबंधन को स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार, मरीजों का भरोसा बढ़ाने तथा सरकारी अस्पतालों में बेहतर उपचार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
Book your slot today : +91 7250214782
निरीक्षण के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी अभिनव प्रकाश भी उपस्थित थे। उपायुक्त ने कहा कि जिले के सभी स्वास्थ्य केंद्रों का नियमित निरीक्षण जारी रहेगा और स्वास्थ्य सेवाओं में व्यापक सुधार सुनिश्चित किया जाएगा।
सरायकेला | नगर पंचायत सरायकेला बोर्ड की तृतीय बैठक अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में नगर विकास और जनहित से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी गई।
4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576
बरसात के मौसम को देखते हुए पूरे नगर क्षेत्र में डेंगू, मलेरिया और अन्य वेक्टर जनित रोगों की रोकथाम के लिए नियमित फॉगिंग तथा लार्वा नाशक दवाओं के छिड़काव का निर्णय लिया गया। इसके साथ ही सभी वार्डों में स्वच्छता अभियान तेज करने और जलजमाव वाले क्षेत्रों की नियमित निगरानी के निर्देश दिए गए।
Contact no :- +91 8553588326
बैठक में वार्ड संख्या 3, 6 और 10 में पेयजल समस्या के स्थायी समाधान पर चर्चा की गई। अतिक्रमण और जाम की समस्या से निपटने के लिए संबंधित विभागों के साथ संयुक्त कार्ययोजना तैयार करने का निर्णय लिया गया।
Contact no :- +91 9337736501
इसके अलावा विद्युत व्यवस्था में सुधार, सामुदायिक भवनों के निर्माण तथा नगर के तालाबों और पार्कों के संरक्षण एवं सौंदर्यीकरण से संबंधित कई विकास योजनाओं को भी स्वीकृति दी गई।
अभी संपर्क करें :- +91 8936090601
अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी ने कहा कि नगर पंचायत का लक्ष्य सभी योजनाओं को समयबद्ध तरीके से धरातल पर उतारना है। उन्होंने कहा कि बरसात के दौरान नागरिकों के स्वास्थ्य, स्वच्छता, पेयजल और विद्युत व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी।
चक्रधरपुर | पश्चिमी सिंहभूम जिला पुलिस ने मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए चक्रधरपुर में सक्रिय ब्राउन शुगर तस्करी के एक संगठित सिंडिकेट का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने एक ही दिन में दो अलग-अलग छापेमारी कर पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 75 पुड़िया ब्राउन शुगर, चार मोबाइल फोन और तस्करी में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी डॉ. सैयद मुस्तफा हाशमी के नेतृत्व में चक्रधरपुर थाना प्रभारी अवधेश कुमार और उनकी टीम ने की।
4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576
पुलिस के अनुसार, पहली कार्रवाई 8 जुलाई की दोपहर गुप्त सूचना के आधार पर पुराना बस्ती स्थित एक मकान में की गई। छापेमारी के दौरान भागने की कोशिश कर रहे पुराना बस्ती निवासी शेखर सुमन साहू और काली मंदिर रोड निवासी शुभम बर्मन को गिरफ्तार किया गया। एनडीपीएस एक्ट के तहत तलाशी लेने पर शेखर के पास से 40 पुड़िया, करीब 11.1 ग्राम, तथा शुभम के पास से 10 पुड़िया, करीब 2 ग्राम, ब्राउन शुगर बरामद हुई।
Contact no :- +91 8553588326
पुलिस ने मौके से बंगलाटांड निवासी आशीफ शेख उर्फ बंगला को भी गिरफ्तार किया, जो ब्राउन शुगर खरीदने पहुंचा था। आरोपियों के पास से मोबाइल फोन और एक टीवीएस रेडॉन मोटरसाइकिल भी जब्त की गई। पुलिस के मुताबिक, इसी मोटरसाइकिल से आरोपी जमशेदपुर से मादक पदार्थ लेकर आए थे।
Contact no :- +91 9337736501
इसी दिन शाम में दूसरी गुप्त सूचना मिलने पर पुलिस ने पोर्टरखोली इलाके में छापेमारी की। इस दौरान कुम्हारटोली निवासी अभिषेक प्रामाणिक उर्फ अंडा और पोर्टरखोली निवासी मुकेश राम रवि उर्फ बम्बा को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान अभिषेक के पास से 24 पुड़िया, करीब 3.5 ग्राम, तथा मुकेश के पास से एक पुड़िया, करीब 0.15 ग्राम, ब्राउन शुगर और मोबाइल फोन बरामद किए गए।
अभी संपर्क करें :- +91 8936090601
पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे आपस में जुड़े हुए हैं और चक्रधरपुर में संगठित तरीके से ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री का अवैध कारोबार संचालित कर रहे थे। पुलिस ने दोनों मामलों में कुल 75 पुड़िया ब्राउन शुगर, लगभग 16.75 ग्राम, चार मोबाइल फोन और एक मोटरसाइकिल जब्त की है।
Book your slot today : +91 7250214782
पश्चिमी सिंहभूम पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि मादक पदार्थों की तस्करी या किसी भी आपराधिक गतिविधि की सूचना तत्काल नजदीकी थाना, डायल-112 या पुलिस नियंत्रण कक्ष के मोबाइल नंबर 9931422251 पर दें। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।
चाईबासा | बरसात के मौसम में खाद्य जनित बीमारियों की आशंका को देखते हुए पश्चिमी सिंहभूम जिला प्रशासन ने विशेष खाद्य सुरक्षा अभियान शुरू किया है। गुरुवार को समाहरणालय परिसर से उपायुक्त मनीष कुमार ने मोबाइल फूड टेस्टिंग लैब को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त उत्कर्ष कुमार, सिविल सर्जन डॉ. जुझार माझी, खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी धनेश्वर हेंब्रम सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576
उपायुक्त मनीष कुमार ने कहा कि अभियान का उद्देश्य केवल कार्रवाई करना नहीं, बल्कि खाद्य व्यवसायियों को जागरूक करना और आम लोगों तक सुरक्षित एवं शुद्ध खाद्य सामग्री उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि जिले में यह अभियान लगातार चलाया जाएगा तथा मिलावटी, एक्सपायरी या असुरक्षित खाद्य सामग्री बेचने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Contact no :- +91 8553588326
मोबाइल फूड टेस्टिंग लैब की टीम ने चाईबासा के सदर बाजार, तांबो चौक, मधु बाजार, टुंगरी और बड़ी बाजार क्षेत्र में मिठाई दुकानों, नाश्ता दुकानों तथा ठेला-खोमचा विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों की जांच की। अभियान के दौरान 35 खाद्य प्रतिष्ठानों से 117 खाद्य नमूनों की मौके पर ही जांच की गई।
Contact no :- +91 9337736501
जांच के दौरान लड्डू, जलेबी, दही, हल्दी, मिर्च पाउडर, चटनी, आलू मसाला, गोलगप्पा मसाला, छोले, दूध और सरसों तेल सहित कई खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता आधुनिक उपकरणों से परखी गई।
अभी संपर्क करें :- +91 8936090601
निरीक्षण के दौरान एक्सपायरी या उपभोग के लिए अनुपयुक्त खाद्य सामग्री मिलने पर उसे तत्काल जब्त कर नष्ट कराया गया। साथ ही करीब पांच किलोग्राम लड्डू और जलेबी तथा बार-बार इस्तेमाल किए जा रहे जले हुए खाद्य तेल को भी मौके पर ही नष्ट कराया गया।
Book your slot today : +91 7250214782
अधिकारियों ने खाद्य विक्रेताओं को स्वच्छता बनाए रखने, गुणवत्तापूर्ण सामग्री का उपयोग करने और खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मोबाइल फूड टेस्टिंग लैब में जूनियर फूड एनालिस्ट शुभम और चंदन की टीम ने खाद्य नमूनों की जांच की। जिला प्रशासन ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि संदिग्ध या मिलावटी खाद्य सामग्री की जानकारी संबंधित विभाग को दें, ताकि समय पर कार्रवाई की जा सके।