#चक्रधरपुर #NSUI #छात्रों_की_गूंज #छात्र_संवाद #maskalnews

चक्रधरपुर में NSUI का ‘छात्रों की गूंज’ अभियान, विद्यार्थियों की समस्याओं पर हुआ संवाद

चक्रधरपुर में NSUI का ‘छात्रों की गूंज’ अभियान, विद्यार्थियों की समस्याओं पर हुआ संवाद

चक्रधरपुर | भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) ने देशव्यापी ‘छात्रों की गूंज’ अभियान के तहत चक्रधरपुर के जवाहरलाल नेहरू (JLN) महाविद्यालय एवं मारवाड़ी कॉलेज परिसर में छात्र संवाद कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम का नेतृत्व NSUI के जिला उपाध्यक्ष सतीश बोदरा ने किया।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

कार्यक्रम में NSUI के जिला अध्यक्ष अनीष गोप तथा युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव आदित्य विक्रम तिरिया मुख्य रूप से उपस्थित रहे। इस दौरान संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने दोनों कॉलेजों के छात्र-छात्राओं से सीधा संवाद कर उनकी समस्याओं एवं सुझावों को सुना।

Contact no :- +91 8553588326

छात्रों को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष अनीष गोप और जिला उपाध्यक्ष सतीश बोदरा ने कहा कि ‘छात्रों की गूंज’ अभियान का उद्देश्य कॉलेज स्तर पर विद्यार्थियों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाना तथा शिक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए आवाज बुलंद करना है।

Contact no :- +91 9337736501

वहीं, युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव आदित्य विक्रम तिरिया ने युवाओं के रोजगार, छात्रवृत्ति तथा कॉलेजों में बुनियादी सुविधाओं से जुड़े मुद्दों पर विशेष जोर दिया।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं से कॉलेजों में उपलब्ध बुनियादी सुविधाओं, समय पर छात्रवृत्ति भुगतान और रोजगार के अवसरों सहित विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। उपस्थित विद्यार्थियों के बीच अभियान से संबंधित पत्रक वितरित किए गए तथा उनसे लिखित फीडबैक भी लिया गया।

Book your slot today : +91 7250214782

NSUI पदाधिकारियों ने छात्र एकता पर बल देते हुए कहा कि विद्यार्थियों के अधिकारों और हितों की लड़ाई को हर स्तर पर मजबूती से लड़ा जाएगा। कार्यक्रम में कॉलेजों के वरिष्ठ छात्र नेता, NSUI कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।