maskal.news

2142 Posts
चाईबासा: ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का त्रैमासिक निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था की हुई गहन समीक्षा

चाईबासा: ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का त्रैमासिक निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था की हुई गहन समीक्षा

चाईबासा | भारत निर्वाचन आयोग के निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप पश्चिमी सिंहभूम के जिला उपायुक्त मनीष कुमार ने सोमवार को सदर अनुमंडल कार्यालय परिसर स्थित ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनों के सुरक्षित भंडारण हेतु बनाए गए वेयरहाउस का त्रैमासिक निरीक्षण किया। यह निरीक्षण विभिन्न मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में पूर्ण पारदर्शिता के साथ संपन्न हुआ।


अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

निरीक्षण के दौरान वेयरहाउस परिसर की सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी प्रणाली, प्रवेश एवं निकास नियंत्रण व्यवस्था, अग्निशमन उपकरणों की उपलब्धता, सील की स्थिति तथा संग्रहित मशीनों के रखरखाव का गहन परीक्षण किया गया। इसके साथ ही सुरक्षा मानकों एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की भी विस्तार से समीक्षा की गई।
इस अवसर पर उपायुक्त मनीष कुमार ने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया की विश्वसनीयता और पारदर्शिता बनाए रखने में ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनों का सुरक्षित संरक्षण अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने बताया कि निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित सभी मानकों एवं सुरक्षा प्रोटोकॉल का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जा रहा है, ताकि चुनाव प्रक्रिया के प्रत्येक चरण में निष्पक्षता और पारदर्शिता बनी रहे।

Book your slot today : +91 7250214782

उन्होंने आगे कहा कि त्रैमासिक निरीक्षण में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की सहभागिता निर्वाचन व्यवस्था को अधिक पारदर्शी और भरोसेमंद बनाती है। इससे निर्वाचन संबंधी प्रक्रियाओं में सभी हितधारकों के बीच विश्वास और उत्तरदायित्व की भावना मजबूत होती है।
निरीक्षण के दौरान उपस्थित राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने भी वेयरहाउस में उपलब्ध सुरक्षा व्यवस्था एवं प्रशासनिक प्रक्रियाओं का अवलोकन किया और संपूर्ण व्यवस्था को संतोषजनक बताया।

Book your slot today : +91 7250214782

मौके पर उप निर्वाचन पदाधिकारी बंधन लॉन्ग, सदर अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार, निर्वाचन शाखा के कर्मी, सुरक्षा बल के प्रतिनिधि तथा अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

चाईबासा: सदर अस्पताल में डॉक्टरों की तत्परता से गले में फंसी मछली निकाली गई, मरीज की बची जान

चाईबासा: सदर अस्पताल में डॉक्टरों की तत्परता से गले में फंसी मछली निकाली गई, मरीज की बची जान

चाईबासा | पश्चिमी सिंहभूम जिले के सदर अस्पताल, चाईबासा में चिकित्सकों की सतर्कता, त्वरित निर्णय और बेहतर टीम वर्क का उत्कृष्ट उदाहरण देखने को मिला। गले में पूरी मछली फंस जाने से गंभीर स्थिति में पहुंचे एक मरीज का सफलतापूर्वक उपचार कर चिकित्सकों ने संभावित बड़े हादसे को टाल दिया।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

जानकारी के अनुसार, मरीज को सांस लेने और भोजन निगलने में अत्यधिक परेशानी हो रही थी। गंभीर अवस्था में उसे सदर अस्पताल के आपातकालीन विभाग में लाया गया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए आपातकालीन विभाग में तैनात डॉ. प्रदीप कुमार और उनकी टीम ने तत्काल मरीज की जांच की और बिना समय गंवाए आवश्यक चिकित्सीय प्रक्रिया शुरू की।
चिकित्सकों की कुशलता, अनुभव और सूझबूझ के चलते मरीज के गले में फंसी पूरी मछली को सफलतापूर्वक बाहर निकाल लिया गया। उपचार के बाद मरीज को तुरंत राहत मिली और उसकी स्थिति सामान्य होने लगी।


Book your slot today : +91 7250214782

अस्पताल प्रशासन ने बताया कि समय पर चिकित्सा सहायता मिलने और चिकित्सकीय टीम की तत्परता के कारण मरीज की जान बच गई। वर्तमान में मरीज की स्थिति स्थिर और सुरक्षित है।


Book your slot today : +91 7250214782

इस सफल उपचार में आपातकालीन विभाग के चिकित्सकों, नर्सिंग स्टाफ तथा अन्य सहयोगी कर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। सिविल सर्जन डॉ. जुझार माझी और अस्पताल प्रबंधन ने डॉ. प्रदीप कुमार एवं उनकी पूरी टीम को इस सराहनीय कार्य के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि सदर अस्पताल, चाईबासा की चिकित्सा टीम आपातकालीन परिस्थितियों में भी मरीजों को गुणवत्तापूर्ण, त्वरित और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

चक्रधरपुर में झामुमो की बैठक आयोजित, बीएलए-2 की नियुक्ति और बूथ कमेटियों के पुनर्गठन पर जोर

चक्रधरपुर में झामुमो की बैठक आयोजित, बीएलए-2 की नियुक्ति और बूथ कमेटियों के पुनर्गठन पर जोर

चक्रधरपुर | बनमालीपुर स्थित विधायक आवास में रविवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष सन्नी उरांव ने की। इस दौरान मुख्य रूप से विधायक सुखराम उरांव तथा नगर प्रभारी सह जिला उपाध्यक्ष इकबाल अंसारी उपस्थित रहे।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

बैठक में चक्रधरपुर प्रखंड एवं नगर क्षेत्र के लिए बीएलए-2 (बूथ लेवल एजेंट-2) की नियुक्ति की गई। साथ ही प्रखंड और नगर क्षेत्र की बूथ कमेटियों के पुनर्गठन पर भी चर्चा करते हुए संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत बनाने की रणनीति तैयार की गई।
इस अवसर पर विधायक सुखराम उरांव ने कार्यकर्ताओं से संगठन को जमीनी स्तर पर सशक्त बनाने और मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्य में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की। उन्होंने कहा कि पार्टी द्वारा नियुक्त बीएलए-2, निर्वाचन आयोग के बीएलओ के साथ समन्वय स्थापित कर क्षेत्र में प्रभावी ढंग से कार्य करेंगे।

Book your slot today : +91 7250214782

विधायक ने कार्यकर्ताओं को सतर्क रहने का आह्वान करते हुए कहा कि मतदाता सूची से किसी भी मतदाता का नाम गलत तरीके से काटने या हटाने जैसी संभावित गड़बड़ियों पर नजर रखना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र के प्रखंड एवं नगर क्षेत्र के सभी पात्र मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में सुरक्षित और दर्ज रहे, यह सुनिश्चित करना संगठन की प्राथमिक जिम्मेदारी होनी चाहिए।
बैठक में यह भी जानकारी दी गई कि 2 जून को चाईबासा में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में संबंधित सभी कार्यकर्ताओं की भागीदारी अनिवार्य होगी।

Book your slot today : +91 7250214782

बैठक में पर्यवेक्षक विनय प्रधान, प्रखंड सचिव ताराकांत सिजुई, नगर अध्यक्ष वसीम अकरम उर्फ हुसैन, विधायक प्रतिनिधि समरेश सिंह, नगर उपाध्यक्ष वेदप्रकाश दास, नगर सचिव कालटेन शाहिन, मुखिया मेलानी बोदरा, पूर्व मुखिया मंजुश्री तियु, तबिता कुजूर, पदमा दोंगे, राजेश गुप्ता सहित बड़ी संख्या में झामुमो कार्यकर्ता उपस्थित थे।

चक्रधरपुर में 7 जून को रक्तदान शिविर आयोजित होगा, आयुष्मान कार्ड बनाने की भी रहेगी सुविधा

चक्रधरपुर में 7 जून को रक्तदान शिविर आयोजित होगा, आयुष्मान कार्ड बनाने की भी रहेगी सुविधा

चक्रधरपुर | सामाजिक संस्था सुमिता होता फाउंडेशन के तत्वावधान में आगामी 7 जून को चक्रधरपुर नगर परिषद कार्यालय सभागार में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर के सफल संचालन एवं व्यापक जनभागीदारी सुनिश्चित करने को लेकर रविवार शाम फाउंडेशन के पदाधिकारियों और सक्रिय सदस्यों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता वार्ड पार्षद सपन कुमार मिस्त्री ने की।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

बैठक को संबोधित करते हुए फाउंडेशन के अध्यक्ष एवं समाजसेवी सदानंद होता ने कहा कि पश्चिमी सिंहभूम जिले में समय-समय पर रक्त की कमी की समस्या सामने आती रहती है। ऐसे में जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराने के उद्देश्य से इस रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि “रक्तदान महादान है और इससे किसी जरूरतमंद व्यक्ति को नया जीवन मिल सकता है।”

Book your slot today : +91 7250214782

सदानंद होता ने बताया कि रक्तदान शिविर के साथ-साथ आम लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए आयुष्मान भारत कार्ड बनाने की व्यवस्था भी की जाएगी, ताकि अधिक से अधिक लोग सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ उठा सकें। उन्होंने बताया कि इस संबंध में अनुमंडल अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अंशुमान शर्मा से आवश्यक चर्चा की जा चुकी है तथा अस्पताल प्रशासन का सहयोग भी प्राप्त होगा।
उन्होंने शहर एवं आसपास के युवाओं, सामाजिक संगठनों और आम नागरिकों से बढ़-चढ़कर रक्तदान शिविर में भाग लेने की अपील करते हुए कहा कि एक यूनिट रक्त कई लोगों की जिंदगी बचाने में मददगार साबित हो सकता है। उन्होंने युवाओं से सामाजिक जिम्मेदारी निभाते हुए मानवता के इस पुनीत कार्य में सहयोग देने का आग्रह किया।

Book your slot today : +91 7250214782

बैठक के दौरान रक्तदान शिविर की तैयारियों, प्रचार-प्रसार, पंजीकरण व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विभिन्न सदस्यों को अलग-अलग जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं।
बैठक में वार्ड पार्षद सपन कुमार मिस्त्री, कुमार विवेक, टुला पति, आशीष वर्मा, रवि मंडल, अभय साव, मो. हुसैन, शुभम जायसवाल, गोलू शर्मा, परशुराम महतो, सुमित पासवान समेत फाउंडेशन के कई सदस्य उपस्थित ।

चक्रधरपुर में पूर्व उप मुखिया संजय बोयपाई की गोली मारकर हत्या, इलाके में दहशत

चक्रधरपुर में पूर्व उप मुखिया संजय बोयपाई की गोली मारकर हत्या, इलाके में दहशत

चक्रधरपुर | झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर प्रखंड अंतर्गत गुलकेड़ा पंचायत के पूर्व उप मुखिया संजय बोयपाई (44) की अज्ञात अपराधियों द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी और दहशत का माहौल है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, संजय बोयपाई गुईगांव के निवासी थे और खेती-किसानी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। वे गुलकेड़ा पंचायत के पूर्व उप मुखिया रह चुके थे।
बताया जा रहा है कि रविवार देर रात भोजन करने के बाद संजय बोयपाई अपने घर के आंगन में सो रहे थे। इसी दौरान रात करीब 12 बजे दो से तीन बाइक पर सवार होकर कुछ अज्ञात अपराधी वहां पहुंचे।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अपराधियों ने सो रहे संजय बोयपाई को निशाना बनाते हुए उनकी कनपटी पर गोली मार दी। गोली लगते ही उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी अपराधी मौके से फरार हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई। सूचना मिलने पर पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस अपराधियों की पहचान और हत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है।

Book your slot today : +91 7250214782

मृतक अपने पीछे पत्नी मरियम बोयपाई, पुत्र आकाश बोयपाई (18 वर्ष) और शीतल बोयपाई (15 वर्ष) सहित पूरे परिवार को छोड़ गए हैं। इस घटना से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। गांव में शोक की लहर है और स्थानीय लोग अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

Book your slot today : +91 7250214782

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। हत्या के पीछे के कारणों और अपराधियों की पहचान का जल्द खुलासा होने की उम्मीद है।

झारखंड स्वास्थ्य विभाग के ब्रांड एंबेसडर बने युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी

झारखंड स्वास्थ्य विभाग के ब्रांड एंबेसडर बने युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी

रांची | झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी को स्वास्थ्य विभाग का ब्रांड एंबेसडर बनाने की घोषणा की है। मंत्री ने कहा कि वैभव सूर्यवंशी की मेहनत, अनुशासन और खेल जगत में उनकी उपलब्धियां युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

डॉ. अंसारी ने विश्वास जताया कि वैभव के स्वास्थ्य विभाग से जुड़ने से राज्य में स्वास्थ्य, फिटनेस और खेलों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के अभियान को नई मजबूती मिलेगी।

Book your slot today : +91 7250214782

उन्होंने कहा कि युवाओं को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और खेलों के प्रति प्रेरित करने में वैभव की भूमिका महत्वपूर्ण साबित होगी।

Book your slot today : +91 7250214782
मशहूर गायिका सुमन कल्याणपुर का 89 वर्ष की उम्र में निधन, संगीत जगत में शोक की लहर

मशहूर गायिका सुमन कल्याणपुर का 89 वर्ष की उम्र में निधन, संगीत जगत में शोक की लहर

मुंबई | भारतीय संगीत जगत की मशहूर पार्श्व गायिका सुमन कल्याणपुर का 89 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने अपने लंबे और सफल संगीत करियर में कई सदाबहार गीतों को अपनी मधुर आवाज दी, जिनमें ‘ना ना करते’ और ‘आजकल तेरे मेरे प्यार के चर्चे’ जैसे लोकप्रिय गाने शामिल हैं।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

परिवार और करीबी सूत्रों के अनुसार, सुमन कल्याणपुर का निधन उम्र संबंधी स्वास्थ्य समस्याओं के कारण हुआ। उनकी एक करीबी मित्र ने भी निधन की पुष्टि करते हुए बताया कि बढ़ती उम्र से जुड़ी परेशानियों के चलते उन्होंने अंतिम सांस ली।

Book your slot today : +91 7250214782

सुमन कल्याणपुर हिंदी फिल्म संगीत की उन चुनिंदा गायिकाओं में शामिल थीं, जिनकी आवाज ने दशकों तक श्रोताओं के दिलों पर अपनी खास पहचान बनाई। उनके निधन से संगीत जगत और उनके प्रशंसकों में शोक की लहर है।

Book your slot today : +91 7250214782

दिल्ली समेत कई शहरों में कमर्शियल LPG सिलेंडर महंगा, घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत स्थिर

दिल्ली समेत कई शहरों में कमर्शियल LPG सिलेंडर महंगा, घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत स्थिर

नई दिल्ली | देश में एक बार फिर कमर्शियल LPG गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी की गई है। तेल कंपनियों द्वारा जारी नई दरों के अनुसार, दिल्ली में 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत में 42 रुपये की वृद्धि हुई है। इसके बाद इसकी नई कीमत 3,113.50 रुपये हो गई है।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

वहीं, कोलकाता में कमर्शियल LPG सिलेंडर के दाम में 53.50 रुपये की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इसके साथ ही 5 किलोग्राम वाले LPG सिलेंडर की कीमत में भी 11 रुपये का इजाफा किया गया है, जिसके बाद इसकी नई कीमत 821.50 रुपये हो गई है।

Book your slot today : +91 7250214782

हालांकि, राहत की बात यह है कि घरेलू LPG गैस सिलेंडर की कीमतों में फिलहाल कोई बदलाव नहीं किया गया है।

Book your slot today : +91 7250214782

कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में हुई इस बढ़ोतरी का असर होटल, रेस्तरां और छोटे व्यवसायों पर पड़ सकता है, जहां इन सिलेंडरों का व्यापक उपयोग होता है।

गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से हराकर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु बनी आईपीएल 2026 चैंपियन

गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से हराकर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु बनी आईपीएल 2026 चैंपियन

अहमदाबाद | इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के फाइनल मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु (आरसीबी) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गुजरात टाइटंस को पांच विकेट से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। अहमदाबाद में खेले गए इस रोमांचक मुकाबले में आरसीबी ने 155 रन के लक्ष्य को 18 ओवर में पांच विकेट खोकर हासिल कर लिया।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

गुजरात टाइटंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में आठ विकेट पर 155 रन बनाए। टीम की ओर से साई सुदर्शन ने 75 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली, जबकि अन्य बल्लेबाज बड़ी साझेदारी करने में सफल नहीं हो सके।
आरसीबी की ओर से गेंदबाजी में रियाद सलाम ने तीन विकेट झटके। वहीं भुवनेश्वर कुमार और हेजलवुड ने दो-दो विकेट लेकर गुजरात की बल्लेबाजी को दबाव में रखा।

Book your slot today : +91 7250214782

लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी की शुरुआत संतुलित रही। केलाश खेर ने 32 रन बनाकर टीम को मजबूत आधार दिया। इसके बाद मयंक सिंह और कप्तान विराट कोहली ने संयमित बल्लेबाजी करते हुए टीम को जीत की दहलीज तक पहुंचाया। आरसीबी ने 18वें ओवर में लक्ष्य हासिल कर ऐतिहासिक जीत दर्ज की।
इस जीत के साथ रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु ने आईपीएल 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया और टीम के खिलाड़ियों तथा समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई।
आईपीएल में एक गेंदबाज से पांच ओवर कराने और गेंदबाजी पावरप्ले की मांग

Book your slot today : +91 7250214782

इस बीच क्रिकेट जगत में आईपीएल के नियमों को लेकर भी चर्चा तेज हो गई है। क्रिकेट विशेषज्ञों और पूर्व खिलाड़ियों ने टी-20 क्रिकेट को और संतुलित बनाने के लिए एक गेंदबाज से पांच ओवर कराने तथा गेंदबाजी पावरप्ले लागू करने की मांग उठाई है। उनका मानना है कि बल्लेबाजों के बढ़ते दबदबे के बीच गेंदबाजों को अतिरिक्त अवसर दिए जाने चाहिए, जिससे खेल अधिक प्रतिस्पर्धी और रोमांचक बन सके।

खनिज संपदा के बावजूद रोजगार संकट, लोग लकड़ी-दातून बेचने को मजबूर : धी रामहरि पेरियार

खनिज संपदा के बावजूद रोजगार संकट, लोग लकड़ी-दातून बेचने को मजबूर : धी रामहरि पेरियार

चाईबासा | एंटी करप्शन ऑफ इंडिया के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष धी रामहरि पेरियार ने झारखंड, विशेषकर पश्चिमी सिंहभूम के सारंडा-कोल्हान क्षेत्र में विकास के दावों पर सवाल उठाते हुए कहा कि जमीनी स्तर पर स्थिति अब भी चिंताजनक बनी हुई है। उन्होंने कहा कि खनिज संपदा से समृद्ध गुआ, किरीबुरु, मेघाहातुबुरु और आसपास के क्षेत्रों के लोग आज भी रोजगार और आजीविका के अभाव में 100 किलोमीटर से अधिक दूरी तय कर चाईबासा पहुंचकर लकड़ी, दातून और जंगल से प्राप्त अन्य उत्पाद बेचने को मजबूर हैं।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

धी रामहरि पेरियार ने बताया कि चाईबासा रेलवे स्टेशन परिसर में उनकी मुलाकात ऐसे कई लोगों से हुई, जिन्होंने क्षेत्र में रोजगार के सीमित अवसरों की समस्या साझा की। लोगों ने बताया कि परिवार के भरण-पोषण के लिए उन्हें जंगलों से लकड़ी, दातून और पत्ते लाकर बाजारों में बेचना पड़ता है। उन्होंने कहा कि यह स्थिति उस क्षेत्र की वास्तविक तस्वीर पेश करती है, जहां से हर वर्ष करोड़ों-अरबों रुपये मूल्य के लौह अयस्क और अन्य खनिजों का दोहन किया जाता है।

Book your slot today : +91 7250214782

उन्होंने कहा कि यदि प्राकृतिक संसाधनों से समृद्ध क्षेत्र के मूल निवासी ही रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य और सम्मानजनक जीवन के लिए संघर्ष कर रहे हैं, तो विकास के दावों की गंभीर समीक्षा आवश्यक है। उनके अनुसार विकास का अर्थ केवल खदानों का विस्तार, राजस्व संग्रह या बड़ी परियोजनाओं की स्थापना नहीं होना चाहिए, बल्कि इसका वास्तविक लाभ स्थानीय लोगों के जीवन स्तर में सुधार के रूप में दिखाई देना चाहिए।
धी रामहरि पेरियार ने राज्य सरकार, जिला प्रशासन, जनप्रतिनिधियों और संबंधित विभागों से गुआ एवं आसपास के क्षेत्रों में रोजगार सृजन, स्वरोजगार, लघु उद्योग, वनाधारित आजीविका, शिक्षा और कौशल विकास से जुड़ी प्रभावी योजनाएं लागू करने की मांग की। उन्होंने कहा कि ऐसी योजनाएं लागू होने से लोगों को आजीविका के लिए लंबी दूरी तय करने की मजबूरी से राहत मिल सकेगी।

Book your slot today : +91 7250214782

उन्होंने कहा कि विकास के आंकड़ों से आगे बढ़कर जमीनी सच्चाई को देखने की आवश्यकता है। जब खनिज संपदा से समृद्ध क्षेत्र का आम नागरिक लकड़ी और दातून बेचकर जीवन यापन करने को मजबूर हो, तो यह सवाल स्वाभाविक है कि विकास का लाभ आखिर किसे मिल रहा है। इस गंभीर मुद्दे पर उन्होंने राज्य सरकार, प्रशासन, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों और नीति-निर्माताओं से गंभीरता से विचार कर ठोस कदम उठाने की अपील की है।