#चक्रधरपुर #झामुमो #सुखराम_उरांव #बीएलए2 #बूथ_कमेटी #मतदाता_सूची #maskalnews

चक्रधरपुर में झामुमो की बैठक आयोजित, बीएलए-2 की नियुक्ति और बूथ कमेटियों के पुनर्गठन पर जोर

चक्रधरपुर में झामुमो की बैठक आयोजित, बीएलए-2 की नियुक्ति और बूथ कमेटियों के पुनर्गठन पर जोर

चक्रधरपुर | बनमालीपुर स्थित विधायक आवास में रविवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष सन्नी उरांव ने की। इस दौरान मुख्य रूप से विधायक सुखराम उरांव तथा नगर प्रभारी सह जिला उपाध्यक्ष इकबाल अंसारी उपस्थित रहे।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

बैठक में चक्रधरपुर प्रखंड एवं नगर क्षेत्र के लिए बीएलए-2 (बूथ लेवल एजेंट-2) की नियुक्ति की गई। साथ ही प्रखंड और नगर क्षेत्र की बूथ कमेटियों के पुनर्गठन पर भी चर्चा करते हुए संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत बनाने की रणनीति तैयार की गई।
इस अवसर पर विधायक सुखराम उरांव ने कार्यकर्ताओं से संगठन को जमीनी स्तर पर सशक्त बनाने और मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्य में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की। उन्होंने कहा कि पार्टी द्वारा नियुक्त बीएलए-2, निर्वाचन आयोग के बीएलओ के साथ समन्वय स्थापित कर क्षेत्र में प्रभावी ढंग से कार्य करेंगे।

Book your slot today : +91 7250214782

विधायक ने कार्यकर्ताओं को सतर्क रहने का आह्वान करते हुए कहा कि मतदाता सूची से किसी भी मतदाता का नाम गलत तरीके से काटने या हटाने जैसी संभावित गड़बड़ियों पर नजर रखना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र के प्रखंड एवं नगर क्षेत्र के सभी पात्र मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में सुरक्षित और दर्ज रहे, यह सुनिश्चित करना संगठन की प्राथमिक जिम्मेदारी होनी चाहिए।
बैठक में यह भी जानकारी दी गई कि 2 जून को चाईबासा में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में संबंधित सभी कार्यकर्ताओं की भागीदारी अनिवार्य होगी।

Book your slot today : +91 7250214782

बैठक में पर्यवेक्षक विनय प्रधान, प्रखंड सचिव ताराकांत सिजुई, नगर अध्यक्ष वसीम अकरम उर्फ हुसैन, विधायक प्रतिनिधि समरेश सिंह, नगर उपाध्यक्ष वेदप्रकाश दास, नगर सचिव कालटेन शाहिन, मुखिया मेलानी बोदरा, पूर्व मुखिया मंजुश्री तियु, तबिता कुजूर, पदमा दोंगे, राजेश गुप्ता सहित बड़ी संख्या में झामुमो कार्यकर्ता उपस्थित थे।