#होटलआग #जनरेटरमेंआग #मधुबाजार #बड़ाहादसाटला #maskalnews

होटल केएनआर रेजिडेंस में जनरेटर में आग, बड़ा हादसा टला

होटल केएनआर रेजिडेंस में जनरेटर में आग, बड़ा हादसा टला

चाईबासा | मधु बाजार स्थित होटल केएनआर रेजिडेंस में मंगलवार देर शाम एक कार्यक्रम के दौरान डीजे जनरेटर में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। हालांकि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

Admissions Open | Contact : +91 9899613747

प्राप्त जानकारी के अनुसार, होटल मालिक दिलीप खंडेलवाल अपनी शादी की 25वीं वर्षगांठ के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन कर रहे थे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। इसी दौरान होटल परिसर में नीचे रखे लगभग 30 केवी के जनरेटर में अचानक आग लग गई। आग की लपटें और धुआं उठते ही वहां मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया और लोग सुरक्षित स्थानों की ओर भागने लगे।

Book your slot today : +91 7250214782

घटना की सूचना मिलते ही सामाजिक कार्यकर्ता एवं कांग्रेस के जिला प्रवक्ता त्रिशानु राय मौके पर पहुंचे और तत्परता दिखाते हुए दमकल विभाग, बिजली विभाग तथा स्थानीय थाना को सूचित किया। सूचना पर पहुंची दमकल टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

Book your slot today : +91 7250214782

बताया जा रहा है कि इस घटना में करीब 5.30 लाख रुपये मूल्य का जनरेटर क्षतिग्रस्त हो गया। जनरेटर के मालिक सोजल दास ने बताया कि उन्होंने इसे किराए पर दिया था और आग लगने के कारणों की जानकारी नहीं है।

दमकल विभाग के अधिकारियों के अनुसार, प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट प्रतीत हो रहा है। फिलहाल मामले की जांच जारी है। घटना के बाद कुछ समय तक इलाके में दहशत का माहौल रहा, हालांकि स्थिति अब पूरी तरह सामान्य है।